हरियाणा में डेंगू का डंक: 900 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, यह जिला सबसे ज्यादा प्रभावित
इस बार हरियाणा में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
इस बार हरियाणा में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
फरीदाबाद के वाईएमसीए कॉलेज कट पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक प्राइवेट बस मेट्रो के पिलर से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा पिलर में धंस गया। इसमें बस चालक फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा के हिस्से को काटकर घायल चालक को निकाला। हादसे में एक रेहड़ीचालक भी घायल हो गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर के नशे में होना माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल कैलाश के अनुसार, ड्राइवर तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से करीब 300 मीटर पहले ही उसने एक कार और बाइक सवार को टक्कर मारते मारते बचा था। फिर भी तेज रफ्तार में चलाता रहा। पहले दीवार से टकराई फिर पिलर से बस वाईएमसीए कॉलेज कट पर पहुंची, पहले उसने सड़क किनारे यूटर्न लेने वाली दीवार से टक्कर मारी और फिर सीधे उल्टे हाथ पर बने मेट्रो के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर साइड का हिस्सा पिलर में दब गया और चालक वहीं फंस गया। मौके पर पहुंची सेक्टर-7 पुलिस चौकी टीम ने हाइड्रा क्रेन की मदद से बस के हिस्से को हटवाकर ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं और उसके पैर में फैक्चर हुआ है। उसे तुरंत सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की चपेट में आया रेहड़ी चालक मेट्रो पिलर के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने वाला भूदेव नाम का व्यक्ति भी बस की चपेट में आ गया। बस के पिलर से टकराने के दौरान उसका ठेला पलट गया और वह घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक के नशे में होने की आशंका पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि में हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाना माना जा रहा है। बस के मालिक को सूचना दे दी गई है, लेकिन फिलहाल उसने फोन रिसीव नहीं किया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुखदेई की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसराना में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीते चुनाव में जनभावना कांग्रेस के साथ थी, लेकिन वोट चोरी के तंत्र से हम 22,000 वोट से पिछड़ गए, नहीं तो सरकार हमारी होती। उन्होंने मुख्यमंत्री पर साम, दाम, दंड, भेद की नीति पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के मंत्रियों के उस बयान का खंडन किया कि हरियाणा में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मजबूत है, क्योंकि विपक्ष के बिना सरकार काम नहीं कर सकती। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस अपनी लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी और आने वाले समय में देश व प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने किया। इसमें रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर 36 बिरादरी को एकजुट करने का प्रयास किया गया। वाल्मीकि ने दी आदर्श जीवन की शिक्षा, पर लोग स्वार्थ के हिसाब से चलते हैं सांसद ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के सिखाए रास्ते पर आज भी संसार चल रहा है। उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को आदर्श पुत्र, आदर्श पिता, आदर्श पति, आदर्श पत्नी और आदर्श भाई होने की शिक्षा दी थी। हालांकि, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज के मानव की दिशा बदल रही है। लोग अपने स्वार्थ के हिसाब से चलते हैं। प्रदेश में राजनीतिक धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई शुरू हुड्डा ने आगे कहा कि हरियाणा में राजनीतिक धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह धर्म के नाम पर स्वार्थ की राजनीति के विरुद्ध एक संघर्ष है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महापुरुष सच्चाई और ईमानदारी की लड़ाई का व्याख्यान करते हैं, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जनभावना उनके साथ थी, लेकिन पूरे हरियाणा में कांग्रेस 22,000 वोटों से पिछड़ गई। हुड्डा ने इसे ‘वोट चोरी का तंत्र’ बताया और मुख्यमंत्री पर चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले ही जीत की घोषणा करने का आरोप लगाया। बुढ़ापा पेंशन 6000 करने की मांग उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की भावना का आदर नहीं किया और ‘साम, दाम, दंड, भेद’ के आदेश पर चल रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि वे चाहते हैं कि आने वाले समय में सच्चाई की जीत के साथ सरकार बने, हरियाणा में रोजगार पैदा हो और बुढ़ापा पेंशन 6,000 रुपये से अधिक की जाए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने लिए सद्भाव यात्रा रविवार को दनाेदा के बिनैन खाप चबूतरे से शुरू की है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है जिसका जन्म एक अंग्रेज ए.ओ. ह्युम ने किया था, इसलिए इसे अंग्रेजों की औलाद कहा जा सकता है। वहीं भाजपा को विज ने “देसी पार्टी” बताते हुए कहा कि यह पार्टी दिन-रात भारत की तरक्की और जनता की सेवा के लिए काम कर रही है। दरअसल, आज अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर देश को नीचा दिखाने की आदत है। “भारत में प्रजातंत्र है, यहां हर किसी को बोलने की आज़ादी है, लेकिन राहुल गांधी भारत में रहकर सरकार की नीतियों पर बात करने के बजाय विदेशों में जाकर देश को बदनाम करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” विज बोले- आरएसएस के जुड़ने पर गर्व विज ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं, क्योंकि आरएसएस से ही राष्ट्रवाद, चरित्र निर्माण और सेवा का मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच अंग्रेजों वाली है, जबकि भाजपा देश की मिट्टी से जुड़ी हुई पार्टी है, जो भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम कर रही है। केजरीवाल पर भी साधा निशाना आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के गोवा में दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से सरकार चल रही है पर भी अनिल विज ने तंज कसा।विज ने कहा, “केजरीवाल जी, आप अपनी पार्टी के प्रमुख हैं, इसलिए इधर-उधर की बात छोड़िए और अपने पंजाब की हालत देखिए। पंजाब बेहाल है, वहां की जनता परेशान है।” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, पंजाब क्यों बेहाल है, तू उसका कर ले ख्याल, तू इधर-उधर न भटक, पंजाब का कर ले ख्याल। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार आम आदमी पार्टी की है, लेकिन हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। “पहले अपने राज्य को सुधारिए, फिर दूसरों पर आरोप लगाइए,” विज ने कहा। सुरजेवाला को कहा हताश कवि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों के आरोप और सोशल मीडिया पर किए गए कुछ ट्वीट्स पर भी मंत्री विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, जो वैसे गीत लिख रहे हैं जैसे कोई डिप्रेशन में लिखता है।” विज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों स्तरों पर किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। “आज किसानों की फसल की खरीद पूरी पारदर्शिता से हो रही है और किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है,” उन्होंने कहा। मंत्री ने कांग्रेस सरकार के दौर को याद करते हुए कहा कि तब किसानों को अपने ही पैसे आढ़तियों से निकलवाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। “कांग्रेस सरकारों ने किसानों को केवल वादे दिए, जबकि भाजपा ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है।”
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने ई-नीलामी के नियमों में बदलाव किया है।
कैथल के ढांड क्षेत्र में गांव पबनावा के पास रेल की चपेट में आने से करीब 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की जेब में एक रेल की टिकट भी मिली है, जो कुरुक्षेत्र से ली गई थी और ढांड तक की है। जैसे ही रेल की पटरी से होकर अपने खेतों में जा रहे लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक पहचान नहीं वहां से रेलवे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जीआरपी पुलिस जल्द से जल्द उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि उनके पास रात को करीब 10 बजे सूचना आई थी कि गांव पबनावा के पास एक व्यक्ति रेल की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रखा शव उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान करने के लिए उसके शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। इस संबंध में मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही मृतक के परिजनों का पता चलेगा तो शव उनको सौंप दिया जाएगा।
हरियाणा के रोहतक में युवक की हत्या हुई है। युवक की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। रोहतक की काठ मंडी में रविवार सुबह 21 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में नड़ाना रोड पर शनिवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पर अपने अपने देवर व बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने कुचला दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद महिला पीछे गीर गई और ट्राली के नीचे आ गई इस दौरान ट्राली करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव दो हिस्सों में बंट गया और पुलिस व ग्रामीणों को हाड्रा लगाकर ट्रॉली उठानी पड़ी, तब जाकर शव बाहर निकाला गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस करनाल भेज दिया। आज पोस्टमॉटम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पीछे से मारी टक्कर मृतका की पहचान 39 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है, जो गांव बड़थल की रहने वाली थी। शनिवार शाम को रजनी अपने देवर ओर दोनों बच्चों के साथ बेटी का झाड़ा लगवाने गांव नड़ाना आई हुई थी। वहां से लौटते समय जब वह नड़ाना रोड होकर तरावड़ी की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद वह ट्राली के टायर के नीचे आ गई। इस दौरान आरोपी करीब 100 मीटर तक उसे घसीटता हुए ले गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। वहीं इस हादस में इस हादसे में बच्चे की बाजू पर भी फैक्चर आया है। कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव को बाहर हादसे के बाद जब ट्रैक्टर ट्राली चालक को रोका गया तो वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान रजनी को टायर के नीचे से निकालने की लोगों ने काफी कोशिश की। लेकिन नहीं निकल पाई। बाद में पुलिस ने हाइड्रा को बुलाया जिसके बाद ट्राली को ऊपर उठाया और शव को बाहर निकाला। रजनी के शव के दो टुकड़े हो चके थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दो बच्चों के सिर उठा मां का साया परिजनों ने बताया कि रजनी के परिवार में दो छोटे बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। शनिवार शाम को वह अपने देवर के साथ बेटी को झाड़ा लगवाने के लिए गांव नड़ाना गई थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रह है। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी ट्राली चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।