Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: भरभराकर कर गिरी छत, एक परिवार के दबे चार लोग, एक की हालत गंभीर

गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।

Haryana

हांसी में जला 52 फीट ऊंचा रावण का पुतला:112 साल पुरानी है परंपरा, लकड़ियां उठाने दौड़ पड़े लोग

हिसार में विजयदशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 112 साल पुरानी पंचायती रामलीला समिति के ऐतिहासिक ग्राउंड और नई ऑटो मार्केट में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा माहौल गूंज उठा। पंचायती रामलीला ग्राउंड में लगभग 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, नई ऑटो मार्केट में आदर्श ड्रामेटिक क्लब द्वारा 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया गया। विधायक विनोद भयाना इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रावण दहन से पहले जनता को संबोधित करते हुए दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।। बड़े संख्या में पहुंचे लोग नई ऑटो मार्केट में रावण का विशाल पुतला धधकते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। इस दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग परंपरा के अनुसार जलते रावण की लकड़ियां उठाने के लिए दौड़ पड़े। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएसपी विनोद शंकर और थाना शहर प्रभारी सदानंद की देखरेख में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। सभी स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई

Haryana

Haryana: पुलिसकर्मियों को खुद डायल 112 पर करनी पड़ी कॉल, भड़के किसान, जानें क्या था मामला?

डीएपी वितरण के समय किसानों को लाइन में लगाते समय पुलिस कर्मी ने एक युवक के सिर पर डंडा मार दिया।

Haryana

पानीपत में शादी में गोलीबारी, दो गिरफ्तार:डीजे पर नाचते समय किया था हमला; युवक की पीठ और होंठ पर लगी गोली

पानीपत के उरलाना कला चौकी पुलिस ने शादी समारोह में गोली चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 30 सितंबर को गांव सिंक में हुई थी, जिसमें डीजे पर नाच रहे एक युवक दिनेश को गोली लगी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सिंक निवासी मोहित उर्फ गांधी और जींद जिले के भाग खेड़ा निवासी रिंकू उर्फ बंटी के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दिनेश पर पिस्टल से हमला किया था। घटना के समय दिनेश गांव सुनील के घर एक शादी समारोह में मौजूद था। आरोपियों ने दिनेश को अपने पास बुलाया और रिंकू उर्फ बंटी ने उस पर गोली चला दी। योजना के तहत मारी गई गोली पूछताछ में आरोपी मोहित उर्फ गांधी ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर को दिनेश को खत्म करने की योजना बनाई थी। मोहित ने रिंकू उर्फ बंटी को अपनी भरी हुई रिवॉल्वर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद की जा सके। पीड़ित दिनेश के होंठ पर लगी थी गोली इस मामले में जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल पुत्र राजकुमार ने उरलाना कला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को रात करीब 8:15 बजे मोहित उर्फ गांधी और रिंकू उर्फ बंटी बाइक पर आए। उन्होंने दिनेश को पकड़कर गोली मार दी, जो उसके होंठ पर लगी। भागते समय रिंकू उर्फ बंटी ने दिनेश पर चार और गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसकी कमर में लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। दिनेश का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मतलौडा थाने में अनिल के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।

Haryana

Rohtak: विधायक आदित्य चौटाला ने पूर्व सीएम हुड्डा को लेकर दिया बयान, कहा- सब जानती है पब्लिक

इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के कहने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए हैं।

Haryana

अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार:सीआईए पुलिस टीम ने गश्त के पकड़ा, 45 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्तौल

पानीपत के समालखा में सीआईए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान झट्टीपुर गांव के अड्डे से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार देर रात टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के पास अवैध देसी पिस्तौल लेकर गांव के अड्डे पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। जांच में पिस्तौल अनलोड मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी महीने में यह असला अपने दोस्त रविंद्र उर्फ मीन्ना से 45 हजार रुपये में खरीदा था। मार्च माह में रविंद्र की हत्या हो चुकी है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह हथियार केवल दोस्तों में रौब जमाने के लिए साथ रखता था। पुलिस ने आरोपी विनीत उर्फ कोको के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Haryana

हरियाणा में बदलेगा मौसम: तीन दिन होगी झमाझम बारिश, 30 से 40 प्रति किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना

मानसून की विदाई के साथ उमस व तपन से जूझ रहे हरियाणा को जल्द राहत मिलेगी।

Haryana

हिसार में RSS ने मनाया 100वां स्थापना दिवस:पथ संचलन निकाला, शहरवासियों ने पुष्प वर्षा की, चार उपनगरों व 7 मंडलों में कार्यक्रम

हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुवार को विजयादशमी के पावन पर्व और अपने शताब्दी स्थापना वर्ष (100वां स्थापना दिवस) के शुभारंभ को एक साथ मनाया। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने जय श्री राम और भारत माता की जयकारे लगाते हुए स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इससे पूर्व शस्त्र पूजन कर मां भारती और श्री राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हिसार शहर के चार उपनगरों व सात मंडलों में कार्यक्रम हुए। इस आयोजन के माध्यम से संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की प्रभावी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा और राष्ट्रीय भावना को और सुदृढ़ करना है। मुख्य आयोजन नामदेव उपनगर के पंजाबी भवन में किया गया जिसमें समाजसेवी व चिकित्सक डॉ सुरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि व भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। विभाग संघचालक पवन जिंदल व नगर संघ चालक राहुल भी मंच पर रहे। राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी निभाएं : पवन जिंदल मुख्य वक्ता पवन जिंदल ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्षों के सेवा और समर्पण के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी वर्ष केवल संघ का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का उत्सव है, और सभी को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि चरित्रवान समाज ही विश्व को सही राह दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि मां भारती की संतान होने के नाते हम सबके कुछ दायित्व भी हैं जिनका निर्वाह हम सभी को पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने सभी से पंच परिवर्तन को समझने और आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। सब को साथ लेकर राष्ट्र को आगे बढ़ाया : प्रताप पटेल नगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. नवीन सोनी थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह प्रताप मलिक रहे। इस अवसर पर जिला संघ चालक भूपेंद्र भी उपस्थित रहे। प्रताप मलिक ने कहा कि यह सबके लिए गौरव का विषय है कि हमें संघ के सौ वर्ष देखने का अवसर मिला है। इन सौ वर्षों में संघ ने बड़े उतार चढ़ाव देखे हैं। कठिनाइयां आईं, राह रोकने का प्रयास किया गया पर संघ के स्वयंसेवक निर्बाध, निर्भीक आत्मविश्वास और जोश के साथ समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाते समाज और राष्ट्र को आगे की ओर बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि संघ ने कभी अपने आप को आगे बढ़ाने या अग्रणी रहने का कार्य नहीं किया। संघ ने सदैव समाज, संत समाज को आगे रखा। समाज के साथ संघ आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष की इस यात्रा में पीठ थपथपाना हमारा उद्देश्य नहीं है। आरएसएस के उत्सव की मुख्य झलकियां इन जगहों पर भी हुए कार्यक्रम जिले में अन्य कार्यक्रम भास्कर उपनगर, लाला लाजपत राय उपनगर, कालीरावन, मात्रश्याम, बालसमंद, चौधरीवास, झूंपा, सातरोड, बुधवार मंडलों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गएl यह भव्य आयोजन संगठन के लक्ष्यों के प्रति स्वयंसेवकों के गहरे समर्पण और समाज के साथ उसके मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है।

Haryana

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी फेलोशिप: जेन-जी बनेगी शासन की ताकत, जनवरी से हरियाणा में फिर शुरू होगी योजना

युवाओं की ऊर्जा, मेधा व सोच को हरियाणा सरकार अपनी ताकत बनाएगी। सुशासन में इस युवा पीढ़ी का सहयोग लिया जाएगा और उसे अपना भी भविष्य बनाने का मौका दिया जाएगा।

Haryana

रेवाड़ी पहुंचे राव नरेंद्र का कैप्टन अजय पर तंज:बोले- सिफारिश से प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना, अनुशासन में रहें वरिष्ठ नेता, एकजुटता पर जोर

रेवाड़ी पहुंचने पर हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी नेताओं से चर्चा कर व सर्वे के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की सिफारिश नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को अनुशासन में रहने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान होता है। नाम लिए बगैर राव का निशाना कैप्टन की ओर था, क्योंकि कैप्टन सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स हैंडल पर खुलकर राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर चुके हैं। अचानक हुए फैसले से कैप्टन आहतः राव नरेंद्र राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कैप्टन अजय सिंह यादव अचानक लिए गए फैसले से आहत थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन उनके बड़े भाई हैं और फौजी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैप्टन के बेटे चिरंजीव पहले से ही अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राव बोले- अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं राव नरेंद्र ने जोर देकर कहा कि अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है और सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बीच विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की और पार्टी में एकजुटता का दावा किया। अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता और भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को चुनौती देने के सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अहीरवाल जिसके साथ रहा, उसकी सरकार बनी। उन्होंने दावा किया कि अब अहीरवाल के साथ पूरे हरियाणा में माहौल बदलेगा। भाजपा सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश होने का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी, बेरोजगारी और हरियाणा के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। रेवाड़ी में ग्रामीण और शहरी जिला अध्यक्षों के बीच की दूरी पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Scroll to Top