Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

स्कूल में क्रूरता: 'अंकल प्लीज मत मारो…वो नहीं रुके', पहले मैडम ने पीटा, फिर चालक ने लटकाया; मासूम की जुबानी

“मेरी रबर गुम हो गई थी। मैं उसे ढूंढ रहा था। इतनी सी बात पर रेनू मैडम को गुस्सा आ गया। उन्होंने मुझे पास बुलाया। पहले खुद पीटा और फिर ड्राइवर अंकल को बुला लिया।

Haryana

भिवानी में सनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड पर घूम रहा था, तीन दिन के रिमांड पर लिया

भिवानी जिला पुलिस ने कितलाना के सनी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बस स्टैंड हालुवास से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। लाउडस्पीकर की आवाज कम करने गया था जानकारी के अनुसार पुलिस को सूरज निवासी कितलाना ने शिकायत दी थी कि 27 सितंबर 2025 को उसका भाई सनी पड़ोसी कुलदीप के घर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने गया था। इस बात पर कुलदीप तैश में आ गया और शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर सनी पर हमला कर दिया। घायल सनी को परिजन सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र सुमेर सिंह कितलाना जिला भिवानी के रूप में हुई है। थाना सदर भिवानी के उप-निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

Haryana

यमुनानगर में कंडक्टर से मारपीट पर रोडवेज का चक्का जाम:बस को बैक करते समय पीछे खड़ी बाइक को लेकर हुआ झगड़ा, SHO के खिलाफ नारेबाजी

यमुनानगर बस अड्‌डे पर आज मंगलवार को कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में यमुनानगर रोडवेज डिपो पर चक्का जाम कर दिया गया है। सवारियां बसों की इंतजार में खड़ी हैं और रोडवेज कर्मी बसों को छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं। कंडक्टर नरेंद्र ने बताया कि वह यमुनानगर डिपो की बस हरिद्वार से लेकर आया था और हिसार जा रहा था। दोपहर करीब साढे 12 बजे वह बस लेकर यमुनानगर बस अड्‌डे पर पहुंचा और उसे काउंटर नंबर 4 पर लगवाने के लिए बैक करवाने लगा। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…….

Haryana

हरियाणा में मौसम ने फिर ली करवट: झज्जर-रेवाड़ी-नारनौल समेत दक्षिणी जिलों में बारिश, किसानों पर नुकसान का साया

हरियाणा में मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर सक्रिय हलचलों तथा एक चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम ने फिर से करवट ले ली है।

Haryana

पलवल के ITI छात्रों ने गांधी आश्रम देखा:प्राचीन स्मारकों, किलों और मंदिरों के बारे में जान हुए खुश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना था। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि छात्रों ने भ्रमण के दौरान गांधी आश्रम, प्राचीन स्मारकों, किलों और मंदिरों सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने उन्हें इन धरोहरों के महत्व, उनकी स्थापत्य कला, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उनसे जुड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पलवल स्थित गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्राचीन ऐतिहासिक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बताया गया है कि गांधीजी को अंग्रेजी सरकार ने पहली बार पलवल में गिरफ्तार किया था। उनकी यादों को संजोए रखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पलवल आकर गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी थी। देश की आजादी के समय पलवल एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल था और यह पंजाब प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।

Haryana

Narnaul: डंपर की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारी की मौत, कपड़े की पेमेंट लेने आया था नांगल चौधरी

नारनौल में जयपुर रोड पर सोमवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई।

Haryana

नूंह में बाइक फिसलने से व्यक्ति की मौत:खेतों से घर लौट रहा था,इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा,8 बच्चों का पिता

नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई गांव में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिछौर पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर बाइक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा बाइक चला रहे युवक की लापरवाही से हुआ। मृतक 24 सितंबर से ही दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। मृतक के 8 बच्चे है। जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मृतक की पहचान यूसुफ निवासी नई के रूप में हुई। जिसके शव को सोमवार देर शाम गांव लाया गया और गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था। जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बाइक पर पीछे बैठा था यूसुफ पुलिस को दी शिकायत में गांव नई के रहने वाले मुस्तकीम ने बताया कि 24 सितंबर की शाम युसूफ और वाहिद बाइक से खेतों की तरफ से गांव लौट रहे थे। वो भी उनके पीछे बाइक से आ रहा था। वाहिद बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। बाइक पर पीछे बैठा युसुफ उसे वाहन धीमे चलाने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। जैसे ही वे गांव के नजदीक पहुंचे, वाहिद ने तेज रफ्तार और गलत तरीके से बाइक चलाई, जिससे बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरकर युसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वाहिद को हल्की चोटें आईं। छुट्टी की वजह से दो दिन नहीं हुआ पोस्टमार्टम परिजनों ने बताया कि वाहिद युसुफ को सड़क पर छोड़कर ही बाइक सहित मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल युसुफ को पहले सरकारी अस्पताल पुन्हाना पहुंचाया, जहां से उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और फिर दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान युसुफ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण यूसुफ का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सोमवार को डॉक्टरों ने यूसुफ के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। जिसके बाद देर शाम गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

स्कूल में क्रूरता: 'बच्चों को कभी खुद पीटती तो कभी दूसरों से पिटवाती', चालक ने बताई क्रूर प्रिंसिपल की कहानी

पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर कक्षा दो के छात्र को उल्टा लटका दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रिंसिपल रेनू (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Haryana

गुरुग्राम में 2000 किग्रा नकली पनीर और खोया बरामद:त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी और सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजे

गुरुग्राम में त्योहारों से पहले जिला खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने फर्रुखनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन जगहों पर छापेमारी कर करीब दो हजार किग्रा खराब पनीर और खोया बरामद किया गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान बस अड्डा के पास झज्जर रोड पर एक पिकअप वाहन से लगभग 1000 किग्रा पनीर जब्त किया गया। पूछताछ में दिल्ली के रानीबाग के रहने वाले ड्राइवर जुनैद ने बताया कि यह पनीर पलवल के हथीन से आपूर्ति के लिए लाया था। टीम ने पनीर का नमूना परीक्षण के लिए लिया। इसके बाद टीम ने झज्जर रोड स्थित यादव डेयरी पर छापा मारा, जहां से लगभग 700 किग्रा पनीर बरामद हुआ। डेयरी मालिक सोनू सिंह मौके पर मौजूद थे। इस पनीर का नमूना भी प्रयोगशाला भेजा गया है। बस अड्डा रोड पर परवीन डेयरी की जांच के दौरान 100 किग्रा पनीर और 60 किग्रा खोया जब्त किया गया। दुकान मालिक धर्मपाल भी मौके पर उपस्थित थे। यहां से भी पनीर और खोया के नमूने लिए गए। सैंपल जांच के लिए भेजें बरामद किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गयाहै। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त छापेमारी टीम में सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, ईएचसी मनोज कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौहान शामिल रहे। त्योहारों पर बिकता है मिलावटी सामान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। फोटो में देखिए सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई……… लोगों ने त्योहारों तक जांच करने की मांग की स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Scroll to Top