Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हरियाणा IPS सुसाइड केस-परिवार की नाराजगी का VIDEO:IAS अफसर पत्नी अमनीत कह रहीं-सरकार को जो करना है कर ले पूरन कुमार का

सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस का 7वां दिन है। अभी भी उनका परिवार शव को पोस्टमॉर्टम पर राजी नहीं हुआ है। उनकी यही मांग है कि इस केस में नामजद पुलिस महानिदेशक (DGP) को पद से हटाया जाए। इसी बीच दिवंगत आईपीएस की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी कुमार की नाराजगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती सुन रही हैं-सरकार ले गई है बॉडी। सरकार को जो करना है कर ले पूरन कुमार का। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 11 अक्टूबर का है। उस दिन जिस दिन प्रशासन ने पूरन कुमार के शव को सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ में शिफ्ट किया था। इसी नाराज होकर अमनीत पी कुमार गुस्से में थीं। अब जानिए, 46 सेकेंड के वीडियो में है क्या… सरकारी आवास पर चेहरे पर गुस्से व तनाव के भाव चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में कोठी नंबर 132 का है। जिसमें सरकारी आवास पर IAS अमनीत पी कुमार अपने भाई अमित रतन और पिता बाबू रतन सिंह के साथ बैठी दिख रही हैं। अमित रतन पंजाब के भटिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। इसमें दिख रहा है तीनों के हाव-भाव गुस्से व तनाव से भरे हैं। इसी बीच पीछे से कुछ आवाजें आ रही हैं और इस पर अमनीत गुस्से में रिएक्ट कर रही हैं। कोई अमनीत से फोन पर बात करने की रिक्वेस्ट करता है। बताया जा रहा है कि कोई अधिकारी उनसे मंत्री से बात करने की रिक्वेस्ट कर रहा है। नहीं करनी किसी मंत्री से बात अमनीत गुस्से में कहती हैं- मुझे किसी मंत्री से अब बात नहीं करनी है। नहीं करनी है। मत बुलाओ किसी को। हमें छोड़ दो। इसी बीच विधायक अमित कुमार कहते हैं-हमें छोड़ दो। सरकार ले गई बॉडी आगे अमनीत कहती हैं-सरकार ले गई बॉडी। सरकार जो करना है कर ले वाई पूरन कुमार। इसी बीच वीडियो में दिखाई नहीं दे रहे किसी व्यक्ति की आवाज आ रही है। जो कहते हैं- बहन जी, हम तो आपके साथ हैं। प्रीत तू कोई फैसला नहीं लेगी फिर विधायक अमित रतन कहते हैं- प्रीत तू कोई फैसला नहीं लेगी। सारे परिवार का एक बोर्ड बनाओ, उसनू कहो और फैसला लेउगा। अस्सी तेरे नाल खड़े ने। अस्सी पागल थोड़ी ने। इस पर अमनीत कहती हं-नहीं ले रही कोई फैसला। मीडिया को जाकर बताओ-बॉडी ले गए हैं फिर अमनीत पास खड़े एक व्यक्ति को पंजाबी में कहती हैं। तुस्सी मीडिया को जाकर दस्सो-वी ऐं ले गए ने बॉडी। इस पर विधायक अमित कहते हैं-मैं दसदा सब कुज। (यानी मैंने सब कुछ बता दिया है) । फिर अमनीत किसी के निर्देश देती हैं-डीजीपी यूटी के पास जाओ। 7 दिन से पोस्टमॉर्टम पर फंसा है पेंच 7 सितंबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। 8 पेज का लास्ट नोट लिखा था। जिसमें डीजीपी समेत 14 अफसरों के नाम लिखे। उसके बाद चार दिन तक शव सिविल अस्पताल में पड़ा रहा। परिवार पहले इस बार अड़ा था कि लास्ट नोट में जितने अफसरों के नाम हैं, सभी पर केस दर्ज हो और गिरफ्तारी हो। चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तब से परिवार यह मांग कर रहा है कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पद से हटाया जाए और अरेस्ट किया जाए। इस मामले में सरकार रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा चुकी है। इसी गतिरोध के कारण सोमवार दोपहर तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। एससी समाज व परिवार की 31 सदस्यीय कमेटी सब फैसले ले रही है। रविवार को चंडीगढ़ में महापंचायत में 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

Haryana

ADGP Suicide Case: लैपटॉप देने से परिजनों का इनकार…फाइल नोट इसी पर हुआ था टाइप; सबूतों के अभाव में अटकी जांच

एडीजीपी आत्महत्या मामले की जांच कई अहम सबूतों के अभाव और प्रक्रिया में रुकावट के चलते आगे नहीं बढ़ पा रही है। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने उस लैपटॉप को पुलिस को देने से इन्कार कर दिया है जिसमें फाइल नोट टाइप किया गया था।

Haryana

2 लाख रुपए और हथियार लेकर फैलाई दहशत:शूटर अमन को जेल भेजा, प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर में की थी फायरिंग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। अब पुलिस उसे लाडवा में शराब के ठेके पर गोलियां चलाने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर फिर से गिरफ्तार करेगी। पुलिस के मुताबिक, पिछले महीने 19 सितंबर को CIA-1 की टीम ने लाडवा के नए बस अड्डे के सामने शराब के ठेके पर गाेली चलाने वाले अमन निवासी जैनपुर को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। उसकी दोनों टांगों में गोलियां लग गई थी। तभी से उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 लाख लेकर की फायरिंग अमन की गैंगस्टर के साथ 2 लाख रुपए में शराब के ठेके और शॉपिंग कॉम्पलैक्स पर फायरिंग करने की डील हुई थी। इसमें हथियार भी गैंगस्टर को मुहैया करवाने थे। फायरिंग के लिए गैंगस्टर ने उनको 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे। इसके बाद अमन फायरिंग करने के लिए तैयार हो गया था। रजत को साथ में लिया इस काम के लिए अमन ने अपने दूसरे साथ लाडवा में अपनी बुआ के पास रहने वाले रजत को तैयार किया। हथियार मिलने पर एक दिन में लाडवा और यमुनानगर में टारगेट पर गोलियां चलाने का प्लान किया। इसके लिए उन्होंने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर पहले यमुनानगर के पास से पिस्टल के दम पर बाइक छीनी थी। तीनों में बंटना था पैसा गैंगस्टर से मिले 2 लाख रुपए तीनों साथियों में बांटे गए थे। साथ ही अमन और रजत को हथियार भी अपने पास ही रखने वाले थे। उन्होंने अपने तीसरे साथी को पैसे का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। हालांकि अभी तक उनका तीसरा साथी पकड़ा नहीं गया है, जबकि रजत काे यमुनानगर की पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। 3 घंटे में 2 जगह फैलाई दहशत 14 सितंबर रात करीब 8 बजे अमन और रजत ने अपने तीसरे साथी के साथ यमुनानगर में एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स के बाहर गोलियां चलाई थी। इसके 3 घंटे बाद उन्होंने लाडवा में शराब के ठेके बाहर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद तीनों फरार हो गए थे। पुलिस ने अमन और रजत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। गैंगस्टर ने डाली पोस्ट पुलिस के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिस को खुला चैलेंज दिया था। साथ ही दोनों एनकाउंटर को फर्जी बताया था हालांकि दैनिक भास्कर की इस पोस्ट की कोई पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इन सबकी जांच चल रही है। फायरिंग मामले में करेंगे गिरफ्तार- सुरेंद्र सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में पकड़े गए शूटर अमन को जेल भेज दिया गया है। अब उसे ठेके पर फायरिंग के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेंगे। पूछताछ के बाद खुलासा होगा कि उन्होंने और कहां पर फायरिंग करनी थी। वहीं जल्द ही उसका तीसरा साथी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Haryana

बहादुरगढ़ में दलित संगठनों का प्रदर्शन आज:एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की करेंगे मांग, ज्ञापन भी सौपेंगे

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर दलित महासभा हरियाणा और वाल्मीकि वीर सेना की ओर से सोमवार दोपहर को बहादुरगढ़ में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। दलित महासभा हरियाणा के अध्यक्ष हरिओम प्रधान का कहना है कि वाई पूरन कुमार जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन भी सौपेंगे दलित महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों ने घोषणा की है कि सोमवार को शहर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर दलित महासभा हरियाणा के अध्यक्ष हरिओम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र लुखड़ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Haryana

एडीजीपी आत्महत्या: शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर पुलिस वालों पर उठे सवाल, डीएसपी ने क्या दिया था आदेश?

एडीजीपी आत्महत्या मामले में शव को शिफ्ट करने को लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई है।

Haryana

सोनीपत में ऑटो पलटने से महिला की मौत:इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम; किराए पर लेकर गई थी

सोनीपत में एक सड़क दुर्घटना में जींद की रहने वाली महिला की मौत हो गई। महिला अपनी निजी काम निपटाने के बाद ऑटो से वापस लौट रही थी, लेकिन चालक की लापरवाही और तेज़ रफ्तारी के कारण ऑटो पलट गया। जहां सोनीपत से पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अब मृतका के बेटे के बयान पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस मामले में जांच कर रही है। जींद से सोनीपत आई थी महिला, लौटते वक्त हुआ हादसा जींद के बैंड मार्किट धानक मोहल्ला के रहने वाले समी ने बताया कि उनकी 42 वर्षीय मां मिन्नू रानी दो अक्तूबर को जींद से सोनीपत एक निजी कार्य के लिए आई थीं। उन्होंने ऑटो नंबर HR39E9412 को एक हजार रुपए किराये पर लिया था। सोनीपत में अपना काम करने के बाद वह अपने पालतू कुत्ते के साथ उसी ऑटो में बैठकर जींद लौट रही थीं। शुगर मिल के सामने पलटा ऑटो, मां को आई गंभीर चोटें समीर के अनुसार, जब ऑटो सोनीपत के कामी रोड स्थित शुगर मिल के सामने पहुंचा तो चालक ने तेज़ रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाया। इसी कारण ऑटो पलट गया, जिससे उसकी मां को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अपनी मां को सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें PGIMS रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने की कार्रवाई शुरुआत में परिवार ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई थी, लेकिन इलाज के दौरान मिन्नू रानी की मौत हो जाने पर बेटे समीर ने पुलिस को बयान दिया। समीर के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कामी रोड दुर्घटना की सूचना मिलते ही ASI अनिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में PGIMS रोहतक से सूचना मिली कि मिन्नू रानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया और परिजनों को सूचित किया। ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने समीर के लिखित बयान के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत थाना सिविल लाइन सोनीपत में दर्ज किया है।मामले की जांच ASI नरेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।

Haryana

IPS सुसाइड केस में सोनीपत में निकला कैंडल मार्च:वाई पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर चौक पर जमकर नारेबाजी; न्याय की मांग

सोनीपत में लाल दरवाजा स्थित रविदास मंदिर से सैकड़ों लोगों ने इकट्ठे होकर वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। आईपीएस सुसाइड मामले में लोगों ने अंबेडकर चौक पर जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने मांग की है कि डीजीपी शत्रु जीत कपूर और रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह भी कहा गया है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक के समाज परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। लाल दरवाजा से निकाला गया कैंडल मार्च सोनीपत के लाल दरवाजा से शुरू हुए कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए और यह कैंडल मार्च, दयाल चौक, गीता भवन होते हुए बस स्टैंड के अंबेडकर चौक पर पहुंचा। जहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की और वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी। वाई पूरन सिंह को न्याय देने की मांग कैंडल मार्च में शामिल राजेश कटारिया का कहना है कि समस्त एसी समाज के लोगों ने वाई पूरण सिंह को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला है। उन्होंने कहा है कि उनकी मौत के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा है कि आज सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर अपना रोज व्यक्त कर रहे हैं और उन्होंने कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी है। रोहतक SP पर सख्त कार्रवाई की मांग राजेश कटारिया ने मांग करते हुए कहा है कि वाई पूरन को न्याय मिले और शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। SC समाज एकत्रित, पूरन सिंह को मिले न्याय वहीं जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अजय सहरावत एडवोकेट का कहना है कि एसी समाज के सभी लोग अब एकत्रित हुए हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा है कि न्याय प्रणाली के सबसे बड़े मुखिया पर जूता फेंका गया और एडीजीपी वाई पूरन सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा है कि मामले में परिवार को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा वाई पूरन सिंह ने अपनी कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और मजबूरन उन्हें सुसाइड करना पड़ा। वहीं उन्होंने कहा है कि परिवार को सरकार और प्रशासन न्याय दिलाए। वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तो समस्त एससी समाज परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

Haryana

ADGP Suicide: रोहतक पहुंची एसआईटी टीम, गनमैन पर दर्ज एफआईआर की कर रही जांच

एडीजीपी सुसाइड मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम जांच के लिए हरियाणा के रोहतक पहुंच गई है। टीम रोहतक थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर जांच कर रही है।

Scroll to Top