Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana Crime: होटल में चलता था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने की कार्रवाई, चार महिलाओं सहित सात लोग गिरफ्तार

रोहतक शहर के पालिका बाजार के नजदीक रविवार शाम पुलिस ने दबिश देकर होटल संचालक व चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है।

Haryana

सिरसा कालांवाली में सड़क हादसे में दाती-पोते की मौत:फतेहाबाद का जिंदल परिवार पंजाब से लौट रहा था, कार पलटी, दंपती घायल

सिरसा के कालांवाली में सड़क हादसे में एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेहाबाद निवासी 4 वर्षीय जय जिंदल व पीना जिंदल के रूप में हुई है और दोनों ही आपस में रिश्ते में दादी और पोता लगते हैं। राहगीरों ने उनको कालांवाली व ओढा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इसकी सूचना कालांवाली पुलिस को भी दे दी गई है। अभी घटना के बारे में पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। फतेहाबाद का जिंदल परिवार पंजाब से वापस लौट रहा था। कालांवाली के कार्यकारी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना आई है। अभी पुलिस मौके पर गई हुई है। जानकारी जुटाने के बाद ही सही से पता चल पाएगा। ​​​​​​​पुलिस के अनुसार फतेहाबाद निवासी मानव जिंदल अपनी पत्नी सोनाली जिंदल, बेटे जय जिंदल और मां पीना जिंदल के साथ रामां पंजाब स्थित अपनी बहन को दिवाली पर्व को लेकर मिठाई देने के बाद वापस फतेहाबाद की ओर लौट रहे थे। मानव जिंदल कार चला रहे थे और उनकी पत्नी सोनाली जिंदल आगे बैठी हुई थी। उनका बेटा जय जिंदल अपनी दादी पीना जिंदल की गोद में बैठा हुआ था। जैसे ही वो कालांवाली-ओढ़ां रोड पर माईनर के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते कार माईनर की बुर्जी पर जाकर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मानव जिंदल व उनकी मां पीना जिंदल को ओढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पत्नी सोनाली जिंदल व उनके बेटे जय जिंदल को कालांवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर जय जिंदल और पीना जिंदल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मानव जिंदल स्टेशनरी का काम करते हैं।

Haryana

हरियाणा IPS सुसाइड, पंजाब समाज DGP के समर्थन में:CBI जांच की मांग, कहा- जांच पूरी होने तक अफसर को दोषी ठहराना ठीक नहीं

हरियाणा में पंजाबी समाज के लोग IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में आरोपी डीजीपी शत्रुजीत कपूर के समर्थन में आ गए हैं। रविवार को पलवल में पंजाब सभा के प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जांच पूरी होने तक अधिकारी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को करनी चाहिए। क्योंकि, विपक्ष के नेता इस मामले को जातिगत रंग देने की कोशिश में लगे हुए हैं। कॉन्फ्रेंस में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष प्रदेश को जाट आंदोलन और किसान आंदोलन की तरह आग में झोंकने की साजिश रच रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पलवल की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता राजीव कत्याल, पंजाबी सभा के अध्यक्ष डीडी मक्कड़ और पार्षद अनिल गोसाई मौजूद रहे। इन्होंने कहा- IPS पूरन कुमार की आत्महत्या से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। वक्ताओं ने मामले को जातिगत रंग दिए जाने की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी निर्दोष को फंसाया न जाए। भाजपा नेता बोले- विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंक रहा भाजपा नेता राजीव कत्याल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मामले को जातीय रंग देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कोशिशें जाट आंदोलन और किसान आंदोलन की तरह प्रदेश को आग में झोंकने की साजिश रच रही हैं। कत्याल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है और जांच जारी है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। कत्याल ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया का नाम लेते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले ही किसी अधिकारी को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… रोहतक एसपी को खाप पंचायतों का समर्थन:प्रधान बोले-बेकसूर को सजा न दें, कसूरवार को बख्शा न जाए; IPS सुसाइड केस में नाम आया IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में प्रदेश भर की खाप पंचायत रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजारणिया के समर्थन में आ गई हैं। इन खाप पंचायतों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बिजारणिया के समर्थन में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने रविवार को रोहतक में प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूरी खबर पढ़ें…

Haryana

यमुनानगर में नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से रेप:वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बताने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक विवाहिता के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी युवक मनीष पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं में नामजद कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनीष लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। एक दिन उसने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। नशे की हालत में मनीष ने उसके साथ रेप किया और मोबाइल फोन से अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। ब्लैकमेल कर बार-बार संबंध बनाने को किया मजबूर होश में आने पर उसको इस बात का पता चला। इसके बाद मनीष ने इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। साथ ही, इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों के समर्थन से उसने थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Haryana

Haryana: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, झज्जर के हिमांशु ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड

ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने सभी रंगों के पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

Haryana

फतेहाबाद में SP ऑफिस पहुंचे रंगदारी मांगने से खफा व्यापारी:बोले-हर सप्ताह मांग रहे 50 हजार रुपए; हिसार में साथियों को बंधक बनाया

फतेहाबाद जिले में पशु व्यापारियों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लेकर रतिया क्षेत्र के कुछ लोग एसपी सिद्धांत जैन से मिलने पहुंचे। इन लोगों ने अपने कुछ साथियों को हिसार के गांव ढंढूर में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, एसपी ऑफिस में नहीं मिले। मगर उनके स्टाफ ने इन लोगों को कल सोमवार को मिलने बुलाया है। इन लोगों ने रतिया सदर थाना पुलिस को रतिया की एम्पलॉयज कॉलोनी निवासी तीन लोगों, एक गांव अहरवां निवासी व्यक्ति और हिसार जिले के गांव ढंढूर निवासी दो लोगों तथा 8-10 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मांग रहे रंगदारी अपनी शिकायत में गांव नंगल निवासी रणजीत कुमार, पूर्व सरपंच छिंदरपाल, निक्का राम, सुखदीप, उपदेश उर्फ दाऊ, बिंटू राम, पालीराम व गांव कलोठा निवासी ढोलूराम, गांव अयाल्की निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू ने आरोप लगाए हैं। इन लोगों के आरोप है कि आरोपी पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। जिन पर अवैध वसूली, मारपीट के कई केस दर्ज हैं। ये लोग हमसे रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि हम सभी भैंस-बकरी का व्यापार करते हैं। हमारा द्वारा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस में शिकायत करने पर बच्चों को जान से मारने की चेतावनी देते हैं। कल अग्रोहा में टोल के पास रोककर बनाया बंधक शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कल 11 अक्टूबर की शाम को इन लोगों ने रतिया से हमारी गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद हिसार के अग्रोहा क्षेत्र के गांव लांधड़ी में बने टोल नाके के पास रुकवा लिया। फिर ड्राइवर और हमारे तीन साथियों को बंधक बनाकर गांव ढंढूर ले गए। जहां चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। उनके साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि जब तक 50 हजार रुपए गूगल-पे नहीं करोगे तब तक तुम्हारे साथियों को रिहा नहीं करेंगे। इसके बाद 30 हजार रुपए गूगल-पे किए गए। तब जाकर गाड़ी, ड्राइवर और साथियों को रिहा किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि अब आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर हर सप्ताह 50 हजार रुपए नहीं दोगे तो इसी तरह तुम्हारी गाड़ी रोकेंगे और तुम्हारे काम धंधे को नहीं चलने देंगे। 2 हजार लोगों का जल रहा चूल्हा छिंदरपाल, ओमप्रकाश व अन्य ने बताया कि उनके इस कारोबार से करीब दो हजार लोगों का चूल्हा जल रहा है। इस तरह रंगदारी मांगी गई तो हमें कारोबार बंद करना पड़ेगा। हमें हमारी जान का भी खतरा बना हुआ है। इसलिए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है। कल बुलाई गांव में मीटिंग एसपी से मिलने आए इन लोगों ने बताया कि कल नंगल गांव में मीटिंग की जाएगी। जिसमें ओड समाज के लोगों को भी बुलाया जाएगा। मीटिंग में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का मुद्दा उठाया जाएगा।

Haryana

हरियाणा में एक साल तक पटाखों पर पाबंदी:फ्लिपकार्ट-अमेजन पर ऑनलाइन बिक्री भी बैन, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए गैर एनसीआर जिलों में एक साल तक ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी तरह के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Haryana

फरीदाबाद मंडी में फसल की रिकॉर्ड आवक:किसानों की लगी भीड़, 95 हजार क्विंटल परमल धान, 5 हजार क्विंटल बाजरा भी मंडी में पहुंचा

फरीदाबाद की बल्ल्भगढ़ अनाज मंडी इन दिनों किसानों से खचाखच भरी हुई है। खेतों से निकली नई फसल के साथ किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन का कहना है कि इस बार किसानों की आमद रिकॉर्ड स्तर पर है और धान व बाजरे की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। मंडी अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 96 हजार क्विंटल 1509 किस्म के धान की खरीद निजी वेंडरों द्वारा की जा चुकी है। वहीं 95 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पूरी की गई है। इसके साथ ही मंडी में लगभग 5 हजार क्विंटल बाजरा भी खरीदा जा चुका है। प्रशासन का दावा-​​​​​​ ‘फसल लिफ्टिंग-भुगतान प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही’ धान की खरीद को लेकर मंडी प्रशासन का दावा है कि इस बार फसल की लिफ्टिंग और भुगतान प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि जब हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की, तो हकीकत कुछ अलग ही नजर आई। बल्ल्भगढ़ अनाज मंडी की तस्वीरें… परमल धान की खरीद में भारी दिक्कतें आ रही हैं किसानों ने बताया कि 1509 किस्म के धान की खरीद तो सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन परमल धान की खरीद में भारी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि जिन एजेंसियों और मिलर्स को परमल धान की खरीद करनी है, वे अक्सर मंडी में समय पर नहीं पहुंचते। किसानों के मुताबिक, पांच दिनों में सिर्फ दो दिन ही खरीद की जाती है, जबकि बाकी तीन दिन उन्हें मंडी में बेकार इंतजार करना पड़ता है। कई किसानों ने शिकायत की कि मंडी में खरीद प्रक्रिया में देरी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अचानक मौसम बदलने और बारिश की संभावना के कारण उन्हें अपनी फसल को सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो जाता है। 96 हजार क्विंटल 1509 धान मंडी में पहुंचा इस संबंध में अनाज मंडी मार्केट कमेटी सचिव सचिन इंद्रपाल ने बताया कि अब तक 96 हजार क्विंटल 1509 धान और लगभग 95 हज़ार क्विंटल परमल धान मंडी में आ चुका है। उन्होंने कहा कि इस साल किसानों को सरकार की ओर से दिए गए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के रेट से संतुष्टि है और किसान अपनी फसल बेचने को लेकर उत्साहित हैं।

Scroll to Top