Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: मार्केट कमेटियों का गठन, 22 जिलों की मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त

हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्रदेश में मार्केट कमेटियों का गठन किया है। राज्य के सभी 22 जिलों की मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

Haryana

फरीदाबाद में पेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:4-5 केमिकल के ड्रम जले; फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

फरीदाबाद जिले के डबुआ थाना क्षेत्र के सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में देर रात की बीतने की सुबह घटना हुई। यहां श्रीराम इंडस्ट्रीज नामक पेंट बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा 23/24 सितंबर की रात करीब 3 बजे का है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उस समय कंपनी बंद थी और अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने जानकारी दी कि रात को पुलिस को सूचना मिली कि सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने फैलने से रोकी आग आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को अचानक कंपनी के अंदर से धुआं और आग की तेज रोशनी दिखने लगी। साथ ही जलने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ही मौके पर पहुंचे और समय रहते आग को फैलने से रोक लिया। प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हादसे में कंपनी में रखे 4 से 5 छोटे केमिकल ड्रम जल गए और कुछ प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हो गया। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग को जल्द काबू कर लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Haryana

Haryana: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए श्मशानघाट से उठाया युवक का शव, जानें क्या है पूरा मामला?

गोपाल कॉलोनी में सागर उम्र 24 साल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानघाट पहुंच गए

Haryana

पलवल की हथीन नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड:18 में से 3 कर्मचारी गैरहाजिर, सितंबर की कैशबुक भी नहीं मिली

हरियाणा के फरीदाबाद की हथीन नगर पालिका कार्यालय में सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की। टीम को कर्मचारियों के देर से आने और आम जनता के कार्यों को लंबित रखने की शिकायत मिली थी। सीएम फ्लाइंग टीम के निरीक्षण के दौरान 18 नियुक्त कर्मचारियों और अधिकारियों में से 5 विभागीय कार्य के लिए एमसी कार्यालयों और कोर्ट में गए हुए थे। जिसके बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों ने सूचना दी। बाकी 13 कर्मचारियों में से 10 समय पर उपस्थित थे। तीन कर्मचारी देर से आए, जिन्हें गैरहाजिर माना गया। नगर पालिका के रिकॉर्ड की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद के अधिकारी सतबीर के नेतृत्व में की गई जांच में रोजगार कार्यालय अधिकारी पलवल डॉ. शक्तिपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। नगर पालिका कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई। जिसको लेकर कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा गया। मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट इसके अलावा जांच के दौरान कई कर्मचारियों के पास अन्य पालिका कार्यालयों का अतिरिक्त कार्यभार भी पाया गया। लेखा शाखा में सितंबर माह की कैशबुक अनुपलब्ध थी। अन्य कमियों के संबंध में मुख्यालय को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Rohtak: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा लापता, शहर में लगे पोस्टर, जानें क्या है मामला?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लापता व सांसद दीपेंद्र हुड्डा लापता होने के पोस्टर रोहतक शहर में लगे हुए मिले हैं।

Haryana

पलवल में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज:1100 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, डीसी हरीश कुमार ने किया उद्घाटन

पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में कबड्डी और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होगी। प्रदेशभर से 1100 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। डीसी ने तीरंदाजी में लिया भाग जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने 70 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ खुद तीर चलाकर किया। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की सलाह डीसी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल नशे का एंटीडोज है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी करियर बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को रोजाना एक घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह दी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में सीटीएम अप्रतिम सिंह, खेल उप-निदेशक राम मेहर, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह और हरेंद्रपाल राणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। खेल महाकुंभ के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Haryana

Haryana: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति से हाईकोर्ट का इंकार, सरकार को मुआवजा देने के आदेश

दुष्कर्म पीड़िता को 29 सप्ताह की गर्भावस्था के कारण गर्भपात की अनुमति देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। 

Haryana

जीटी पर ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा:कुरुक्षेत्र ग्रीन बेल्ट में लटका मिला, भाई के शादी नहीं करने से था परेशान

कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) के पास एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर चुन्नी के साथ उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 साल के शिव कुमार निवासी पिपली के रूप में हई। शिव कुमार ट्रक ड्राइवर था। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी सोनम तीन बच्चे बेटा सत्यम, बेटी कृति और जूही को छोड़ गया। शिव कुमार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के तपसी परसोना गांव का रहने वाला था। भाई के शादी नहीं करने से था परेशान ओमप्रकाश यादव ने बयान में खुलासा किया कि उसके सबसे छोटे भाई बीरबल की शादी से इनकार करने की जिद ने शिव को मानसिक रूप से तोड़ दिया था। इस वजह से शिव कुमार लगातार तनाव में जी रहा था। उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर उसने कल सुबह उसने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की थाना सदर थानेसर के जांच अधिकारी ASI नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। उसके भाई ओम प्रकाश के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Haryana

लोहारू में 53वीं वार्षिक रामलीला का आगाज:थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन, पहले दिन नारद मोह का ड्रामा प्रस्तुत

भिवानी जिले के लोहारू में ऐतिहासिक रामलीला ग्राउंड में आदर्श सेवा समिति की ओर से 53वीं वार्षिक रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम को होगा। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने रीबन काटकर और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। रावण-कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आदर्श सेवा समिति ने दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले दिन नारद मोह ड्रामा प्रस्तुत किया गया। रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का दृश्य दिखाया गया। सील निधि राजा द्वारा पुत्री विश्व मोहिनी के स्वयंवर का मंचन भी हुआ। कलाकारों ने नृत्य किया प्रस्तुत कार्यक्रम में सुरेश सहित अन्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल, बिहारी डिग्रवाल, सुभाष खेतान, रामलीला समिति के प्रधान संतलाल सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के मंचन में विभिन्न धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। इस भव्य आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित होगा।

Scroll to Top