Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Female Teacher Murder: दो दिन से लापता टीचर की गला रेतकर हत्या, स्कूल से घर नहीं पहुंची थी; जंगल में मिली लाश

भिवानी के लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में बुधवार सुबह नहर के पास दो दिन से लापता 19 वर्षीय निजी स्कूल की शिक्षिका का शव मिला है। शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

Haryana

कुरुक्षेत्र एसपीओ की मौत: अपनी ही बंदूक से गोली लगने से हुआ दुखद हादसा, जेल परिसर में हड़कंप मचा

जिला जेल परिसर में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसे में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जयभगवान की अपनी ही बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई।

Haryana

A Young Man Was Beaten To Death In Fatehabad – Amar Ujala Hindi News Live – Haryana:युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा

गांव मुसाखेड़ा निवासी युवक आकाशदीप की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव रूपावली के कई युवकों ने पहले घासूवा रोड पर आकाशदीप के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे रूपावली गांव ले जाकर दोबारा उसे बुरी तरह से पीटा गया। घायल आकाशदिप को राहगीरों की मदद से रतिया के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसे डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में जाखल थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह कोई आपसी झगड़ा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जानकारी देते हुए टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने बताया की परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Rain In Haryana Roads Filled With Water Due To Heavy Rain 68 Mm Rain Fell In Jind – Amar Ujala Hindi News Live

हरियाणा में सुबह से बरसात हो रही है। जींद में 68 एमएम बरसात से गलियां जलमग्न हो गई हैं।  Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं 2 of 3 रोहतक में बरसात – फोटो : अमर उजाला रोहतक में तड़के से ही झमाझम बारिश हो रही है। निकासी ठीक नहीं होने से दिल्ली सोनीपत बोर्ड पीजीआई के आसपास कई जगह जलभराव भी है। जाम भी लग रहा है। सुबह जो ड्यूटी पर निकले, वे काफी परेशान हुए।  3 of 3 जींद में बरसात – फोटो : संवाद झज्जर और आसपास के क्षेत्र में वीरवार सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। सुबह 7.30 बजे से हल्की बूंदाबांदी जारी हैं। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली हैं। दिन में तेज बारिश की आशंका जाहिर की गई हैं। अधिकतम तापमान 30 न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।

Haryana

पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, राइस मिल के चौकीदार की हत्या का मामला

राइस मिल के पास चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

Bihar Liquor Scam Ed Raids In States Haryana Arunachal Jharkhand And Karnataka Search Hindi News Updates – Amar Ujala Hindi News Live

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बिहार में अवैध शराब तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने बिहार समेत चार राज्यों में कुल सात जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी सुनील भारद्वाज से संबंधित ठिकानों पर की गई। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर, हरियाणा के गुरुग्राम, अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन और नामसाई के अलावा झारखंड की राजधानी रांची में कम से कम सात जगहों पर छापे मारे। इस दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लेनदेन के रिकॉर्ड जब्त किए हैं। ईडी ने कहा कि ताजा कार्रवाई में मिली नई जानकारियां इस नेटवर्क के और ठिकानों व लेनदेन के खुलासे में मदद करेंगी। ये भी पढ़ें: Stray Dogs Case: लावारिस कुत्ते मामले में विरोधी फैसले आए, आज बड़ी पीठ में सुनवाई; CJI ने इन तीन जजों को चुना नेटवर्क का मुख्य सरगना है सुनील भारद्वाज ईडी ने बताया कि सुनील भारद्वाज इस नेटवर्क का मुख्य सरगना है और उसके जरिए बड़े पैमाने पर अवैध शराब की आपूर्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का जाल फैला हुआ है। इससे पहले ईडी ने इस केस से जुड़ी 9.31 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थी। ईडी की यह कार्रवाई बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद चल रहे बड़े अवैध शराब कारोबार और उससे जुड़े पैसों के हेरफेर पर लगाम लगाने की कोशिश का हिस्सा है। ये भी पढ़ें: अध्ययन: शिक्षण संस्थानों पर दो लाख से अधिक साइबर हमले, चार लाख डाटा में सेंधमारी की कोशिश कर्नाटक : कांग्रेस विधायक सतीश के 15 ठिकानों पर ईडी के छापे एक अन्य मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्णा सैल और अन्य लोगों से जुड़े 15 ठिकानों पर छापे मारे। एजेंसी ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में यह कार्रवाई की। सतीश पर लौह अयस्क के अवैध खनन और इसके निर्यात का आरोप है। वन विभाग ने लौह अयस्क की खेप बेलकेरी बंदरगाह पर जब्त की थी।

Haryana

Politics In Haryana On The Issue Of Vote Theft – Amar Ujala Hindi News Live – वोट चोरी मुद्दे पर हरियाणा में सियासत:कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, पूर्व सीएम बोले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोटों की चोरी के मुद्दे पर हरियाणा में भी राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राहुल गांधी का आरोप है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। हालांकि राहुल गांधी के आरोप से पहले हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने भी ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। यहां तक एक दर्जन से ज्यादा भाजपा विधायकों के खिलाफ कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार हाईकोर्ट पहुंचे हुए हैं। मामला फिलहाल विचाराधीन है। उधर, भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी बेतुकी बयानबाजी कर झूठी लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में माहौल तो कांग्रेस के पक्ष में बना था, मगर ऐन वक्त पर सत्ता भाजपा ने हासिल कर ली थी। भाजपा ने राज्य में 48 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर आकर सिमट गई थी।  कांग्रेस आठ सीटों पर 22 हजार 779 वोट के अंतर से पूरे राज्य में हार गई, जिनमें उचाना कलां, चरखी दादरी, होडल, सफीदो, घरौंडा, असंध, राई और खरखौदा विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर कांग्रेस छह-छह हजार से भी कम वोटों से चुनाव हारी है। उचाना कलां विधानसभा सीट पर कांग्रेस सिर्फ 32 वोटों से हारी थी। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों पर क्या कहा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा- लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच मात्र पांच महीने में हरियाणा में 4 लाख 16 हजार 103 मतदाता बढ़े। मई 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदाता संख्या 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 थी, जो विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार 350 हो गई। औसतन हर विधानसभा क्षेत्र में 4,623 मतदाता जुड़े। इन नए आंकड़ों का राजनीतिक महत्व इसलिए है, क्योंकि 12 विधानसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर 4,623 वोट से कम रहा है। इसलिए राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।  

Haryana

एचएयू हिसार में हादसा: कर्मचारी पर गिरा छज्जा, पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में सोमवार को हादसा हो गया। एचएयू के रामधन बीज फॉर्म की बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर बना छज्जा अचानक गिर गया।

Haryana

Haryana: तीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, पंखे से बांधी साड़ी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है।

Haryana

Celebration In Jind On The Birth Of A Daughter – Amar Ujala Hindi News Live

{“_id”:”689b01d25c66cdb1fa03cb51″,”slug”:”celebration-in-jind-on-the-birth-of-a-daughter-2025-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जश्न-ए-भूमि: एक दंपती के घर 19 साल बाद हुआ बेटी का जन्म, 21 गांवों को दिया गया न्योता, जमकर मनाई खुशियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} हरियाणा में एक दंपती के घर शादी के 19 साल बाद एक बच्ची का जन्म हुआ। औलाद के लिए तरस रही दंपती के घर जब बेटी का जन्म हुआ तो उन्होंने ऐसा जश्न मनाया जो सुर्खियां बन गया। बच्ची के जन्म पर 21 गांवों को भोज के लिए न्योता दिया गया।  बेटी के जन्म पर जींद में जश्न – फोटो : संवाद विस्तार 19 साल औलाद के लिए तरसने के बाद कालीरामन खाप के उप-प्रधान सुरेंद्र के घर बेटी के जन्म हुआ जिसकी खुशी में उन्होंने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूरे गांव के साथ सभी खापों को न्योता दिया गया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं भूमि रखा बेटी का नाम  सुरेंद्र ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं। उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। पांच साल पहले भाई के बेटे को गोद लिया था लेकिन अब हमारे घर में लक्ष्मी आई है। बेटी के जन्म से बहुत खुशी है। उन्होंने कहा मैं बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझता। बेटी का नाम भूमि रखा है।  21 गांवों को दिया न्योता  बेटी के जन्म पर दंपती ने आयोजित कार्यक्रम में थुआ तपा के 21 गांवों को न्योता दिया है। इसके अलावा प्रदेश की सभी खापों को भी निमंत्रण दिया गया। उन्होंने कहा बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम करना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम किया है। उसका संदेश पूरे समाज में जाएगा। बेटी के जन्म पर आस-पास के गांव में कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं देखा था। लोगों को रूढ़ीवादी सोच को दूर करते हुए परिवार में बेटी होने पर खुशी मनाएं। ये भी पढ़ें: Haryana: निशानेबाज मनु भाकर अब रोहतक आईआईएम से करेंगी पढ़ाई, इस कोर्स में लेंगी दाखिला  

Scroll to Top