बाइक रोकने पर हुआ विवाद: दो समुदायों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक लोग घायल
बाइक रोकने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
बाइक रोकने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में दोस्तों के साथ बैठे 2 युवकों की हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक युवक को गोली मारी, जबकि दूसरे का गला काट दिया। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय सुमित पुत्र विक्की निवासी फतेहपुर कॉलोनी व मनीष पुत्र भूपसिंह निवासी फतेहपुर कॉलोनी के रूप में हुई, जो अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उन्हीं में से एक ने गोली चला दी, जो सुमित की छाती में लगी। वहीं दूसरे युवक मनीष का गला काट दिया, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल अवस्था में सुमित को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। नगर निगम में गाड़ी चलाता था मनीष मनीष नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था, जिसका पड़ोस के रहने वाले वीके उर्फ विक्की व उनके लड़कों के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें दो युवकों की मौत हुई है। सुमित को लगी गोली तो मनीष का काट दिया गला झगड़े के दौरान सुमित को जब गोली लगी तो गुस्से में विशाल व उसके दोस्तों ने मिलकर फरसा व कुल्हाड़ी से मनीष की गर्दन, मुंह व सिर पर वार करते हुए हत्या कर दी। मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मौके पर बुलाई एफएसएल टीम घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और सबूतों को एकत्रित करने के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया। वहीं, हत्या को अंजाम देकर अभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में कर रही जांच डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मौके पर भी एक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद के औद्योगिक क्षेत्र में प्ले ग्रो टॉयज नामक खिलौना फैक्टरी में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई।
बहादुरगढ़ के गांव छारा में बुधवार दोपहर खेतों में घूमने गए दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने चाकू, तलवार, डंडे और रॉड से वार किए, जिससे एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे की अंगुलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मांडौठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी राहुल ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। बुधवार दोपहर करीब 11–12 बजे वह अपने चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान कई गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। जिनमें गांव का निवासी अजय व उसका साथी कर्मा भी शामिल थे। हमलावरों के हाथों में थे तेजधार हथियार राहुल ने बताया कि उनके हाथ में चाकू, तलवार, डंडे, रॉड आदि हथियार थे। वे घात लगाकर बैठे थे, जैसे ही हम बचने के लिए भागे तो उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मा ने उस पर तेजधार चाकू से गर्दन पर वार किया, लेकिन हाथ अड़ाकर बचाव करना चाहा तो अंगुलियां कट गईं। गौरव ने बचाव के लिए हाथ किया तो उसका हाथ ही कटा राहुल ने बताया कि अजय ने तलवार से गौरव की गर्दन काटने की कोशिश की। गौरव पर दो बार वार किए गए। दूसरी बार जब गौरव ने बचाव में हाथ अड़ाया तो कटकर अलग हो गया। राहुल के अनुसार, अगर गौरव ने हाथ से अपनी गर्दन न बचाई होती, तो उसकी मौत हो सकती थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को पहले रोहतक और फिर गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद व 15–20 अज्ञात युवकों पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मांडौठी चौकी प्रभारी रविंद्र ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस हमले में गौरव का हाथ कट गया। पुलिस ने गांव छारा निवासी अजय व कर्मा के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पानीपत पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
सोनीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील देवडू गांव का निवासी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि लड़की के पिता ने 4 सितंबर को सोनीपत शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फरमान ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता, सोनीपत जिले का निवासी है, ने बताया कि फरमान, देवडू गांव का रहने वाला है। उनकी बेटी के साथ यह घिनौना अपराध किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लड़की की काउंसलिंग कराई इस मामले की जांच कर रही महिला उप निरीक्षक विनीत ने बताया कि पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेशानुसार नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी फरमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और अब उसके सहयोगी सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फरमान का साथ दिया पुलिस के अनुसार, सुनील इस अपराध में फरमान का साथ दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
अमृतसर में निहंग जत्थेबंदियों ने घुड़सवारी पर दिखाए करतब
फरीदाबाद में छठ महापर्व और बिहार चुनाव के लिए घर लौटने वाले लोगों को रेलवे टिकट काउंटर पर लाइन में लगे रहने के बावजूद तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हुए देखे जा रहे है। बता दें कि, छठ महापर्व और बिहार में होने वाले चुनाव के कारण लोग अपने घरों की तरफ जाने की तैयारी में जुटे हैं। स्टेशन पर टिकट के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कई लोग 10 से 12 घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं ले पाए। यात्री बोले- चार दिन से कर रहे प्रयास बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के काउंटर पर तत्काल टिकट लेने पहुंचे जितेंद्र कुमार और पहलाद कुमार ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए थे। जैसे ही उनका नंबर आया, सभी टिकट वेटिंग में चले गए। उनका कहना है कि हर साल छठ पूजा के समय यही परेशानी होती है। काउंटर पर टिकट वेटिंग में मिलती है, जबकि कुछ लोगों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल जाता है। बिहार जाने वाले इन लोगों ने कहा कि पिछले चार दिन से वे लगातार टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर दिन उन्हें निराशा ही मिली। वे अपने परिवार के साथ बिहार जाकर छठ पर्व मनाना चाहते हैं और साथ ही चुनाव में वोट भी डालना चाहते हैं। लेकिन टिकट न मिलने से वे परेशान हैं। अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग उन्होंने कहा कि सरकार और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि छठ जैसे बड़े पर्व पर प्रवासी यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं या कोई अच्छी व्यवस्था की जाए ताकि लोग अपने घर आराम से पहुंच सकें और त्योहार मना सकें।
कुरुक्षेत्र में पुलिस थाने को उड़ाने की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की महिला कबड्डी टीम 24 से 28 अक्टूबर तक लद्दाख यूनिवर्सिटी के कारगिल कैंपस में आयोजित होने वाले उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। एमडीयू प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि टीम में विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की महिला कोच के रूप में सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी और अनुभवी कबड्डी कोच शर्मिला राठी को नियुक्त किया है। कबड्डी कोच विकास दलाल टीम के मार्गदर्शन के लिए साथ रहेंगे। इन कॉलेजों के खिलाड़ी टीम में शामिल एमडीयू की महिला टीम में एमकेजेके कॉलेज रोहतक से किरण, अंजली, मोहिनी, सोनिया, खान, सेजल और कोमल को टीम में स्थान मिला है। टीआर गर्ल्स कॉलेज से टन्नू और प्रियंका, मीरा बाई कॉलेज से स्निकी यादव, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ से ज्योतिका, पीटी एनआरएस कॉलेज रोहतक से अन्नू सहरावत, डीसी आर्य कॉलेज बहादुरगढ़ से ज्योतिका, वंदेमातरम महिला कॉलेज से पूजा और यूटीडी रोहतक से साक्षी टीम में शामिल हैं। एमडीयू की खिलाड़ी करेंगी जीत दर्ज एमडीयू वीसी प्रो. राजबीर सिंह, खेल कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा और खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनिवाल ने कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि एमडीयू की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपेक्षा जताई कि वे न केवल खेल में जीत दर्ज करें, बल्कि अनुशासन और खेल भावना के उच्च मानदंड भी प्रस्तुत करें।