Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

नूंह में CM के दौरे से पहले सियासत शुरू:विधायक आफताब अहमद बोले, पुरानी घोषणाओं को पूरा कराएं सीएम

हरियाणा के नूंह जिले में महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे की पूर्व संध्या पर नूंह कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने मांग की है कि मुख्यमंत्री पुरानी घोषणाओं को पूरा कराएं। 14 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री नूंह की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि इस बार अत्यधिक बरसात से हजारों एकड़ भूमि पर फसल ख़राब हुई व जान माल का भी नुकसान हुआ, इसलिए विशेष गिरदावरी कराकर 50 हज़ार रुपए से 60 हज़ार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे ताकि किसान के नुकसान की भरपाई हो सके। अगली फसल बुआई पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की घोषणा अधूरी बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में मेवात फीडर कैनाल का दो बार शिलान्यास कर दिया,लेकिन परियोजना अभी लटकी हुई है। उन्होंने इसके निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है। विधायक आफ़ताब अहमद ने राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए के नूंह से नौगांव बॉर्डर तक सड़क को फोरलेन के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इस सड़क पर रोजाना दुर्घटना घट रही है और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया था और नूंह तक फोरलेन किया गया, लेकिन प्रदेश व केंद्र में सरकार बदलने के बाद परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज बना रेफरल हॉस्पिटल विधायक आफ़ताब अहमद ने उजीना व मरोड़ा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर उतार चढ़ाव के लिए स्थाई कट देने की मांग को दोहराते हुए इसे मेवात विकास के लिए बहुत ज़रूरी बताया है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने होडल बड़कली तिजारा मार्ग , होडल नूंह पटौदा मार्ग, पलवल नूंह मार्ग सहित अन्य सड़कों के चौड़ीकरण की मांग उठाई है । विधायक आफ़ताब अहमद ने नलहड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाते हुए कहा कि अस्पताल सरकार की अनदेखी के कारण रैफरल हॉस्पिटल बन कर रह गया है। दवाइयों, उपकरणों, डॉक्टरों का घोर आभाव है जिसे सरकार को तुरंत पूरा करना चाहिए। उन्होंने अल आफिया अस्पताल के सुधार सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की बेहतरी पर जोर दिया। मेवात में 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों के पद अभी रिक्त विधायक आफ़ताब अहमद ने मेवात में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 50 फीसदी से अधिक पद अभी रिक्त पड़े हैं और सरकार उन्हें भर नहीं रही है जिससे मेवात की शिक्षा प्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इन्हें जल्द भरे ताकि छात्रों का नुकसान न हो। स्कूल और कॉलेज दोनों स्तर पर समान हालात हैं। आफ़ताब अहमद ने केंदीय विद्यालय सालाहेडी को बनाने और ड्राइविंग स्कूल के निर्माण की मांग दोहराई है। विधायक आफ़ताब अहमद ने मेवात विकास बोर्ड की पिछली बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के पूरा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक की अधिकांश घोषणाएं पूरी न हो तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। बूचड़खानों पर ध्यान दे सरकार विधायक आफ़ताब अहमद ने बूचड़खाने मामले पर ध्यान दिलाते हुए मांग उठाई कि मेवात में दिन प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ रही है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों पनप रही हैं, सरकार इन्हें तुरंत बंद करने का फैसला ले और सभी नियमों को मानने के लिए बाध्य करे। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि इन मामलों पर मुख्यमंत्री संज्ञान लेकर ठोस कार्य करेंगे ऐसी उम्मीद है।

Haryana

Haryana: दिवाली से पहले एक्शन में आया खाद्य सुरक्षा विभाग, दूध और मिठाइयों के लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की टीम ने शहर की पांच मिठाइयों की दुकानों व एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयों के पांच, पनीर का एक और डेयरी से दूध का एक सैंपल लिया है। 

Haryana

शहीद उधम सिंह समर्पित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट लांच:सिरसा बाबा भूमण शाह डेरे में मीटिंग, पंजाब सीएम ने की घोषणा, अगले साल लगेगा सेशन

पंजाब के लुधियाना जिले में शहीद उधम सिंह की स्मृति को समर्पित ‘शहीद उधम सिंह स्किल डेवेलपमेंट एंड एंट्रेप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी पंजाब’ की स्थापना पर सिरसा जिले के संघर सरिस्ता गांव के प्रमुख तीर्थस्थल बाबा भूमण शाह के बाबा ब्रह्मदास ने विश्वविद्यालय की जानकारी वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। बाबा ब्रह्मदास ने कहा कि शहीद उधम सिंह की स्मृति को समर्पित और कौशल शिक्षा के प्रसार के लिए काम्बोज समुदाय द्वारा की जा रही यह पहल अद्वितीय एवं अत्यंत सराहनीय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में पंजाब सरकार द्वारा 29 अगस्त 2025 को की गई औपचारिक घोषणा की गई थी। जिसमें शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होगा। उनकी तपोस्थली पर सोमवार को विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं शासी परिषद के सदस्यों की बैठक हुई। यह बैठक विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक एवं बाबा भूमण शाह धाम के 12वें गद्दी नशीन बाबा ब्रह्मदास के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय की प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. बी.आर. काम्बोज, शासी परिषद, प्रारूप समिति, आईटी एवं वेब समिति तथा विषय-वस्तु समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता ‘शहीद उधम सिंह स्किल डेवेलपमेंट एंड एंट्रेप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी’ के संस्थापक कुलपति एवं कंबोज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह कौरा ने की। गवर्निंग काउंसिल के महासचिव ने इस वर्ष 29 अगस्त से गठित विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. कौढा ने 500 करोड़ की वित्तीय मदद के बारे में बताया इस दौरान डॉ. कौढ़ा ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता हेतु धन संग्रह के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. कौरा ने बताया कि विश्वविद्यालय सरकार से औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 में शुरू होगा। डॉ. कौढ़ा ने बताया कि यह विश्व का एक अनूठा विश्वविद्यालय है, जो विश्व भर में रहने वाले काम्बोज समुदाय के सहयोग और एकता का प्रमाण दे रहा है। संस्थाओं का मिल रहा पूरा सहयोग : बीएस धंजू टीम सदस्य डॉ. किरण काम्बोज ने कहा कि विश्वविद्यालय के संबंध में तैयार किया जा रहा अधिनियम लगभग पूर्ण हो चुका है, जिसमें कानूनी पहलू और रचनात्मक सोच को रखा है। शहीद उधम सिंह शोध एवं विषयवस्तु समिति के सदस्य एवं पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के शहीद उधम सिंह पीठ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद इंद्रिस ने कहा कि वेबसाइट पर शहीद उधम सिंह के बारे में शोध पर आधारित ठोस जानकारी ही उपलब्ध कराई जाएगी। शासी परिषद के संयोजक मोहाली से बी.एस. धंजू ने कहा कि शहीद उधम सिंह से संबंधित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं/ट्रस्टों और काम्बोज सभाओं का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यों को पूरा करवाने का दिया आश्वासन यूनिवर्सिटी के संरक्षक सदस्य केसर सिंह ढोट के अलावा सुनाम से प्रो. (डॉ.) बलविंदर सिंह थिंद, गवर्निंग काउंसिल की सदस्य तेजिंदर कौर थिंद, चंडीगढ़ से पंजाब राज्य औद्योगिक निगम के चेयरमैन और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य जसबीर सिंह, सुनाम से हरविंदर सिंह कंबोज, विशेष निमंत्रण पर जालंधर से पहुंचे। आईटी कमेटी के सदस्य गुरजीत कंबोज ने व्हाट्सएप और जूम मीटिंग से आश्वासन दिया कि सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा।

Haryana

ADGP सुसाइड केस में भड़का लोगों का गुस्सा:​​​​​करनाल में एससी समाज और राजनीतिक संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस-प्रदर्शनकारी हुए आमने-सामने

करनाल में आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को एससी समाज से जुड़े संगठनों और कई राजनीतिक दलों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लाउडस्पीकरों और बैनरों के साथ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय तक पहुंचे। वहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। वहीं दूसरी तरफ राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक हड़ताल रखी गई। जिससे लोगों को दिनभर सरकारी कामों को लेकर परेशान होना पड़ा सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, सचिवालय चौक पर शुरू किया धरना पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय चौक पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुसाइड को छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बातचीत का नाटक कर रही है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। सुसाइड नोट में अफसरों के नाम, कार्रवाई की उठी मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एडीजीपी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कई बार अधिकारियों की शिकायत की, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मौके से मिला सुसाइड नोट इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने कुछ अधिकारियों के नाम लिखे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम लौटे, गेट खुलवाकर डीसी ने लिया ज्ञापन स्थिति बिगड़ती देख मौके पर डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी राजीव और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ही ज्ञापन देने की बात कही। आखिरकार सचिवालय के गेट खोले गए और प्रदर्शनकारी अंदर पहुंचे। वहां डीसी ने खुद प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और शांतिपूर्वक समाधान का भरोसा दिया।

Haryana

ADGP Suicide: IPS ने सुसाइड से पहले कई अफसरों से की बात, वकील-परिचितों को भी किया फोन; कॉल डिटेल से नया मोड़

एडीजीपी आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कॉल डिटेल से नए सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले एडीजीपी ने कई अधिकारियों, अपने वकील और कुछ परिचितों को कॉल की थी।

Haryana

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:कॉल व मैसेज से करता रहा परेशान; फतेहाबाद में घर में लगा ली थी फांसी

फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक नगर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को अशोक नगर निवासी नायब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी नातिन बीसीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट थी। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉल और मैसेज के जरिए कर रहा था परेशान नायब सिंह ने बताया कि मृतका को मोहल्ले में रहने वाला विकास पिछले कई दिनों से मोबाइल पर कॉल और मैसेज के माध्यम से लगातार परेशान कर रहा था। इस बारे में आरोपी के माता-पिता को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विकास अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी मानसिक उत्पीड़न के चलते पीड़िता ने यह कदम उठाया। मोबाइल भी बरामद किया गया मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसका उपयोग मृतका को परेशान करने के लिए किया गया था। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Haryana

Ambala: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, चेहरे व छाती पर मिले चाकू के निशान, पुलिस ने हिरासत में लिया प्रेमी

प्रेमी संग लिव इन में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है।

Haryana

हरियाणा IPS सुसाइड केस-परिवार की नाराजगी का VIDEO:IAS अफसर पत्नी अमनीत कह रहीं-सरकार को जो करना है कर ले पूरन कुमार का

सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस का 7वां दिन है। अभी भी उनका परिवार शव को पोस्टमॉर्टम पर राजी नहीं हुआ है। उनकी यही मांग है कि इस केस में नामजद पुलिस महानिदेशक (DGP) को पद से हटाया जाए। इसी बीच दिवंगत आईपीएस की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी कुमार की नाराजगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती सुन रही हैं-सरकार ले गई है बॉडी। सरकार को जो करना है कर ले पूरन कुमार का। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 11 अक्टूबर का है। उस दिन जिस दिन प्रशासन ने पूरन कुमार के शव को सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ में शिफ्ट किया था। इसी नाराज होकर अमनीत पी कुमार गुस्से में थीं। अब जानिए, 46 सेकेंड के वीडियो में है क्या… सरकारी आवास पर चेहरे पर गुस्से व तनाव के भाव चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में कोठी नंबर 132 का है। जिसमें सरकारी आवास पर IAS अमनीत पी कुमार अपने भाई अमित रतन और पिता बाबू रतन सिंह के साथ बैठी दिख रही हैं। अमित रतन पंजाब के भटिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। इसमें दिख रहा है तीनों के हाव-भाव गुस्से व तनाव से भरे हैं। इसी बीच पीछे से कुछ आवाजें आ रही हैं और इस पर अमनीत गुस्से में रिएक्ट कर रही हैं। कोई अमनीत से फोन पर बात करने की रिक्वेस्ट करता है। बताया जा रहा है कि कोई अधिकारी उनसे मंत्री से बात करने की रिक्वेस्ट कर रहा है। नहीं करनी किसी मंत्री से बात अमनीत गुस्से में कहती हैं- मुझे किसी मंत्री से अब बात नहीं करनी है। नहीं करनी है। मत बुलाओ किसी को। हमें छोड़ दो। इसी बीच विधायक अमित कुमार कहते हैं-हमें छोड़ दो। सरकार ले गई बॉडी आगे अमनीत कहती हैं-सरकार ले गई बॉडी। सरकार जो करना है कर ले वाई पूरन कुमार। इसी बीच वीडियो में दिखाई नहीं दे रहे किसी व्यक्ति की आवाज आ रही है। जो कहते हैं- बहन जी, हम तो आपके साथ हैं। प्रीत तू कोई फैसला नहीं लेगी फिर विधायक अमित रतन कहते हैं- प्रीत तू कोई फैसला नहीं लेगी। सारे परिवार का एक बोर्ड बनाओ, उसनू कहो और फैसला लेउगा। अस्सी तेरे नाल खड़े ने। अस्सी पागल थोड़ी ने। इस पर अमनीत कहती हं-नहीं ले रही कोई फैसला। मीडिया को जाकर बताओ-बॉडी ले गए हैं फिर अमनीत पास खड़े एक व्यक्ति को पंजाबी में कहती हैं। तुस्सी मीडिया को जाकर दस्सो-वी ऐं ले गए ने बॉडी। इस पर विधायक अमित कहते हैं-मैं दसदा सब कुज। (यानी मैंने सब कुछ बता दिया है) । फिर अमनीत किसी के निर्देश देती हैं-डीजीपी यूटी के पास जाओ। 7 दिन से पोस्टमॉर्टम पर फंसा है पेंच 7 सितंबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। 8 पेज का लास्ट नोट लिखा था। जिसमें डीजीपी समेत 14 अफसरों के नाम लिखे। उसके बाद चार दिन तक शव सिविल अस्पताल में पड़ा रहा। परिवार पहले इस बार अड़ा था कि लास्ट नोट में जितने अफसरों के नाम हैं, सभी पर केस दर्ज हो और गिरफ्तारी हो। चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तब से परिवार यह मांग कर रहा है कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पद से हटाया जाए और अरेस्ट किया जाए। इस मामले में सरकार रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा चुकी है। इसी गतिरोध के कारण सोमवार दोपहर तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। एससी समाज व परिवार की 31 सदस्यीय कमेटी सब फैसले ले रही है। रविवार को चंडीगढ़ में महापंचायत में 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

Haryana

ADGP Suicide Case: लैपटॉप देने से परिजनों का इनकार…फाइल नोट इसी पर हुआ था टाइप; सबूतों के अभाव में अटकी जांच

एडीजीपी आत्महत्या मामले की जांच कई अहम सबूतों के अभाव और प्रक्रिया में रुकावट के चलते आगे नहीं बढ़ पा रही है। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने उस लैपटॉप को पुलिस को देने से इन्कार कर दिया है जिसमें फाइल नोट टाइप किया गया था।

Scroll to Top