Haryana Crime: निर्माणाधीन फैक्टरी से मिला अधजला शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है।
निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है।
गुरुग्राम पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में गांजा और अवैध हथियार बरामद होने के मामले में शनिवार को हवलदार पोखर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी फ्लैट नंबर-105 से 1 किलो 700 ग्राम गांजा, पिस्तौलनुमा हथियार व 10 जिंदा कारतूस मिले। नशा और अवैध हथियार की सूचना किसी और ने नहीं बल्कि हवलदार को पुत्रवधू मीनू ने ही पुलिस को दी। अब FIR में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के अलावा घरेलू हिंसा व गर्भपात कराने की धाराएं भी लगाई हैं। बहू ने सरकारी क्वार्टर में पुलिस बुला ली थी। उसका कहना है कि घर में साफ-सफाई के दौरान नशा व हथियार देखे। ससुर से पूछा तो उसने सिर पर पिस्तौल तान दी। बोला-किसी को इस बारे में बताना नहीं। बहू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। तंग आकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 घंटे थाने में बैठी मीनू ने बताया कि गुरुवार को उसने रात 9.30 बजे पुलिस को बुलाया था। पुलिस अधिकारी ढीली कार्रवाई करते रही। सुबह तक वह आरोपियों को पकड़ने का इंतजार करती थी, लेकिन उनको नहीं पकड़ा गया। सुबह 9.30 बजे उसे बताया गया कि FIR दर्ज की गई है। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस गई और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। वहां से आश्वासन दिया कि आप घर जाओ पुलिस कार्रवाई कर रही है। जब वो पुलिस लाइन पहुंची तो वहां पहले से पुलिस तैनात थी। उसकी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पूछताछ के बाद हुई हवलदार की गिरफ्तारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच की गई। हवलदार पोखर राम से भी पूछताछ की गई। यह पता लगाने की कोशिश की जा गई कि क्या वह इस अवैध सामग्री से सीधे तौर पर जुड़े हैं या कोई और इस फ्लैट का दुरुपयोग कर रहा था। सिविल लाइन थाना SHO कृष्ण का कहना है कि फ्लैट से बरामद कारतूस, खिलौनानुमा पिस्तौल और नशीले पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इस मामले में अभी पोखर राम की गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में पोखर राम के अलावा बेटे रामजीलाल, तीन बेटियों और सिरसा के गांव गोदीकान के हरि व उसकी पत्नी को नामजद किया गया है। ससुर देता था CIA में होने की धौंस मीनू का आरोप है कि उसका ससुर धमकी देता था कि वह पुलिस CIA में है। उसकी बड़े बड़े अधिकारियों से जान पहचान है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पति भी ससुर का साथ देता है और उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस लाइन में दो गेट, दोनों पर एंट्री होती है पुलिस लाइन में प्रवेश के दो गेट है, एक महावीर चौक की तरफ तो दूसरा सेक्टर 15 की तरफ है। यहां दोनों गेट पर बेरिकेड फाटक और सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती है। आने-जाने वालों को एंट्री दर्ज की जाती है। ऐसे में हवलदार के फ्लैट तक अवैध हथियार और गांजा कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं।
अंबाला में भारतीय वायुसेना एयर शो का आयोजन करेगी।
सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है। ताजा वारदात रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई, जहां गाड़ी चालक तेल डलवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार हो गया। तेल डलवा कर फरार हुआ चालक पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पंप पर आई और चालक ने 2800 रुपए का डीजल डलवाने के लिए कहा। जैसे ही मशीन में 2600 रुपए का तेल डालने की स्क्रीन पर दिखा, चालक अचानक तेज गति से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। इस दौरान डीजल का नोजल पाइप भी गाड़ी के साथ घिसटता चला गया और मशीन को नुकसान पहुंचा। वारदात की अलग-अलग तस्वीर देखिए… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही 2600 रुपए का डीजल भरता है, आरोपी तेज रफ्तार से कार दौड़ा देता है। पाइप और मशीन नीचे गिरते नजर आते हैं और मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के पीछे दौड़ते दिखते हैं। मैनेजर ने पुलिस पर उठाए सवाल पंप मैनेजर ने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि गोहाना में इस तरह की वारदातें अब आम हो गई हैं और हालात बिहार जैसे बनते जा रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चौकी पास होने के बावजूद आरोपी फरार हो जाते हैं। उनके अनुसार, पुलिस शुरुआत में तो तेजी दिखाती है लेकिन बाद में एफआईआर और कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आती। बाइक नंबर प्लेट से देते हैं वारदात को अंजाम जिले में सक्रिय गिरोह अपनी कारों पर मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं। इसी तरीके से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
दिल्ली से सीबीआई ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की।
सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर KGP टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से अवैध बम-पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में लगी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं ट्रैफिक) नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बरामद अवैध बम-पटाखों, गाड़ी और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना राई पुलिस को सौंप दिया था। KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास लगाया नाका थाना राई पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास इंटर-स्टेट नाके पर पटाखों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को यातायात पुलिस सोनीपत के नाका इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि खरखौदा की तरफ से बागपत, उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने टाटा सफारी को रोका था। पटाखों को लेकर नहीं दे पाए जवाब गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बम-पटाखे भरे मिले। गाड़ी चालक ने अपनी पहचान अनूप निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश, और परिचालक ने संग्राम निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। वे पटाखों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस घटना पर भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत थाना राई में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा थाना राई की अनुसंधान टीम ने आरोपी अनूप और संग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बम-पटाखों और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस वक्त अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान धरती हिलने लगी। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव खानपुर घाटी में मेवात मॉडल स्कूल और वीटा प्लांट के रास्ते पर दाह संस्कार किए जाने को लेकर उठे विवाद की जांच करने शुक्रवार की देर शाम एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण मौके पर पहुंचे। हाल ही में हिंदू समाज के लोगों द्वारा 19 सितंबर को एक शव का दाह संस्कार इस कब्जा वाले मार्ग पर किया गया था, जिसे गांव के सरपंच वसीम अकरम ने गलत ठहराते हुए, जिला प्रशासन को शिकायत दी। सरपंच ने कहा कि वर्ष 2023 में हिंदू समाज को गांव से लगभग 800-900 मीटर दूर शमशान घाट के लिए भूमि दी जा चुकी है, जहां पहले भी कई दाह संस्कार हो चुके हैं। बावजूद इसके, अब रास्ते पर दाह संस्कार किया जाना स्कूल और वीटा प्लांट पर जाने वाले लोगों के लिए असुविधाजनक है। श्मशान भूमि नहीं होने से होती है समस्या वहीं, प्रजापत समाज, वाल्मीकि समाज और हरिजन समाज के ग्रामीणों ने एसडीएम के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि पंचायत द्वारा दी गई भूमि गांव से काफी दूर और पहाड़ के ऊपर है। जिसके चलते बुजुर्गों और दूर से आने वाले रिश्तेदारों को भारी परेशानी होती है। इसके साथ ही बच्चों को दफनाने में काफी समस्या होती है। उन्होंने मांग रखी कि पहले वीटा बूथ के पास हमारे शमशान घाट की भूमि थी। वहीं आसपास हमारे लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिसके लिये वे लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे है। अपनी जमीन मांग रहे है,लेकिन अधिकारी उल्टा उन्हें धमका रहे है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान करने का दिया आश्वासन एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए कहा कि मामले को जल्द सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक खंड विकास पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में बुलाई जाएगी। इसमें सभी समुदायों से दो-दो जिम्मेदार लोगों को शामिल कर सहमति से समाधान निकाला जाएगा। सरपंच वसीम अकरम ने भी बताया कि जल्द ही ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों को बुलाकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वहीं हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि वह अपनी जमीन लेकर रहेंगे, अगर जिला प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का रुख करेंगे।
हरियाणा के करनाल में आज स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में किया जा रहा है। जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें शहर को स्वच्छ बनाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वच्छ शहर जोड़ी-समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा। इसके जरिए शहर को और ज्यादा स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम नई योजनाओं पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में सभासदों और अधिकारियों को संबोधित करेंगे और स्वच्छता के महत्व से भी परिचित करवाएंगे। स्वच्छता को लेकर देंगे संदेश स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से जनता को भी संदेश देंगे। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसके महत्व और उद्देश्यों पर सभासदों को जानकारी देंगे। इसके तहत शहर में सफाई, स्वच्छता जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर जोर कार्यक्रम में यह संदेश दिया जाएगा कि स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जाए, बल्कि इसे जन आंदोलन के रूप में अपनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सभासदों के साथ मिलकर इस दिशा में मंथन करेंगे ताकि करनाल शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सके।
दक्षिण हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट में मार्केट कमेटी के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की लिस्ट पर बवाल हो गया। सबसे ज्यादा पंगा हेल्थ मिनिस्टर आरती राव के विधानसभा हलके में पड़ने वाली अटेली व कनीना मार्केट कमेटी को लेकर हुआ। बुधवार को पहली लिस्ट में अटेली से शिवरतन और कनीना से अरूणा कौशिक को चेयरमैन बनाया गया। दोनों ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र राव और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार भी जताया दिया गया। शाम होते-होते नई लिस्ट आने की खबरें आईं। बाद में अटेली से दिनेश जेलदार और कनीना से जयप्रकाश कनीनवाल को चेयरमैन बताते हुए समर्थकों ने लड्डू बांट दिए। बताया जा रहा है कि मंत्री आरती राव के हस्तक्षेप से लिस्ट में बदलाव हुआ। पहली लिस्ट तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन दूसरी लिस्ट नहीं। महेंद्रगढ़ जिले में कुल 5 मार्केट कमेटी हैं। बाकी 3 मार्केट कमेटी की लिस्ट पर कोई विरोध या बदलाव सामने नहीं आया है। पहले पढ़िए, कैसी बदली गई पहली सूची… अब पढ़िए, अटेली-कनीना-नारनौल और नांगल चौधरी की जारी सूची की कहानी… राजनीतिक हलचल तेज विशेष बात यह है कि अटेली और कनीना दोनों ही क्षेत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी बेटी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रभाव वाले इलाके हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर उनकी पसंद के नामों को जगह न मिलना एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरती सिंह राव और उनके समर्थक नई सूची जारी करवाने की कवायद में जुटे हैं। यही कारण है कि अब स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने तक प्रदेश की राजनीति में असमंजस और हलचल बनी हुई है। कनीना कमेटी की नियुक्ति भी बनी चर्चा का विषय कनीना की मार्केट कमेटी में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही। बताया जाता है कि यहां आरती सिंह राव ने जयप्रकाश उर्फ जेपी कोटिया का नाम भेजा था, लेकिन सूची में अरुणा कौशिक को चेयरपर्सन घोषित कर दिया गया। इस बदलाव ने समर्थकों को हैरान कर दिया और खेमे में नाराजगी स्पष्ट दिखी। जिसके बाद राव समर्थकों ने जेपी कोटिया के नाम के लड्डू बांट दिए। नारनौल और नांगल चौधरी में तय माने जा रहे चेहरे सूची में नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल और वाइस चेयरमैन सुरेश चंद्र चौधरी बनाए गए। यह दोनों नाम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं, इसलिए यहां पर विरोध के स्वर अपेक्षाकृत कम रहे। वहीं नांगल चौधरी मार्केट कमेटी में रमाशंकर को चेयरमैन और राधेश्याम सैनी को वाइस चेयरमैन घोषित किया गया। रमाशंकर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह के गुट से जुड़े माने जाते हैं, लिहाजा यहां भी राजनीतिक समीकरण साफ नजर आते हैं। राजनीतिक हलचल तेज विशेष बात यह है कि अटेली और कनीना दोनों ही क्षेत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी बेटी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रभाव वाले इलाके हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर उनकी पसंद के नामों को जगह न मिलना एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरती सिंह राव और उनके समर्थक नई सूची जारी करवाने की कवायद में जुटे हैं। यही कारण है कि अब स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने तक प्रदेश की राजनीति में असमंजस और हलचल बनी हुई है। आज भी मनाया गया जश्न नांगल चौधरी में आज पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं व अग्रवाल समाज के लोगों ने एकत्र होकर रमाशंकर को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जाहिर की तथा जश्न मनाया। जबकि अभी तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-अभी कोई अधिकृत लिस्ट नहीं आई भाजपा के महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष यतेन्द्र राव ने सफाई देते हुए कहा कि अभी तक पार्टी मुख्यालय या सरकार की ओर से कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। मीडिया में जो नाम आ रहे हैं, वे आधिकारिक नहीं कहे जा सकते। अधिकृत सूची आने के बाद ही वास्तविक चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नाम स्पष्ट होंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुराने और कर्मठ हैं और संगठन की नीति के अनुसार ही अंतिम फैसला होगा। इधर, हिसार चेयरमैन के खिलाफ कुलदीप बिश्नोई समर्थक नाराज हिसार की मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह का नियुक्ति के बाद विरोध शुरू हो गया है। सुरेंद्र सिंह कभी कुलदीप बिश्नोई और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार के करीबी होते थे। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र सिंह ने आदमपुर में BJP प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के खिलाफ प्रचार किया था और कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रप्रकाश के लिए वोटों की अपील की थी। भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए थे।अब BJP मार्केट कमेटी चेयरमैन की लिस्ट में सुरेंद्र का नाम आने पर कुलदीप बिश्नोई के समर्थक भड़के हुए हैं। वे सोशल मीडिया पर लगातार निशाना साध रहे हैं।