Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी जम्मू-अहमदाबाद की फ्लाइट:अक्टूबर में बनेगा विंटर शेड्यूल, एयरलाइन कंपनी ने प्रोसेस आगे बढ़ाया

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार एयरपोर्ट का 25 अक्टूबर के बाद विंटर शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद नवंबर में हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार एयरपोर्ट से विमानों का संचालन करने वाली एलायंस एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल के लिए जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन से टाइमिंग मांगी थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने सप्ताह के अनुसार टाइमिंग बनाकर भेज दी है। अक्टूबर में एलायंस कंपनी अपना विंटर शेड्यूल जारी करेगी। अभी एलायंस कंपनी हिसार से 4 स्थानों दिल्ली, जयपुर, अयोध्या के लिए सर्विस दे रही है। इसके बाद 2 और स्थानों के लिए सेवा शुरू की जा सकती है। कंपनी वेबसाइट पर चंडीगढ़ की 25 अक्टूबर तक की ही बुकिंग ले रही है। इसके बाद विंटर शेड्यूल के हिसाब से चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदल सकता है। चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक चलाया जाएगा एयरलाइन कंपनी चंडीगढ़ की फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड कर सकती है। जम्मू तक फ्लाइट एक्सटेंड होने के बाद इसकी टाइमिंग और किराया नए सिरे से जारी हो सकता है। अभी 25 सीटर विमान ही चंडीगढ़ तक जाता है। अभी काफी कम पैसेंजर टाइमिंग मैच नहीं होने के कारण यात्रा कर रहे हैं। अगर इस फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ाया जाता है तो यह विमान सुबह हिसार से चलकर शाम तक वापसी कर सकता है। इससे चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को फायदा होगा और यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। 12 सितंबर को शुरू हुई थी हिसार-जयपुर फ्लाइट हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 12 सितंबर को जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली हिसार-जयपुर फ्लाइट को रिमोट का बटन दबाकर फ्लाइट को रवाना किया था। इस दौरान CM ने कहा कि अगले चरण में हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अहमदाबाद से पहले जम्मू की फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार से विमान हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे जयपुर की फ्लाइट जाती है जो करीब एक घंटे बाद शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचती है। इसका किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपए है। एक साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी एक साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से पांच स्थानों चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट संचालित करने की घोषणा की थी। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर भी हुए थे। इस समझौते के बाद, हिसार से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। जयपुर के लिए भी फ्लाइट फाइनल हो चुकी है। हालांकि, अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू होना अभी बाकी है। सरकार ने हाल ही में कोलकाता के लिए भी फ्लाइट चलाने का फैसला लिया है।

Haryana

हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: किसी आरोपी के पास स्थायी घर न होना जमानत से इनकार करने का आधार नहीं, ये अन्याय

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत कानून को लेकर एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी आरोपी के पास स्थायी घर न होना जमानत से इनकार करने का आधार नहीं बन सकता।

Haryana

पानीपत में पुलिस का अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा:चांदनी बाग थाना क्षेत्र में कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ

पानीपत में औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की निगाह अब उन विदेशी घुसपैठियों पर है जो किराये के मकानों और श्रमिक बस्तियों की आड़ में सालों से छिपकर रह रहे हैं। चांदनी बाग थाना क्षेत्र में किराये के मकान से पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने बताया कि शहर में औद्योगिक फैक्ट्री और कॉलोनियों में मजदूर बनकर रह रहे लोग वास्तव में अवैध तरीके से सीमा पार से आए बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले 9 महीने में 47 लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा जा चुका है, इसमें से 37 वापस भेजा गया। वहीं 170 से अधिक संदिग्धों की जांच चल रही है। इन स्थानों पर ज्यादा बांग्लादेशी मजदूर ने डाला डेरा शहर में सेक्टर 25 और सेक्टर 29 के साथ ही बतरा कॉलोनी के आसपास से सबसे ज्यादा लोग किराये के मकान में रह रहे है। इन कॉलोनियों में सिर्फ वह अपनी झूठी पहचान बताकर किराये के मकानों में रहते हैं बल्कि फैक्टरियों में मजदूरी भी करने लगते हैं। चांदनी बाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को फैक्ट्री के पास से लगभग 7 लोगों के परिवार को भी पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोग आने वाले समय में अपराध या अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं। इसी कारण किरायेदार सत्यापन और कॉलोनियों की जांच अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यालय डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि यहां पर पहचान छिपाकर रह रहे अवैध रूप बांग्लादेशी नागरिकों के लिए अभियान चलाया जा रह है। संबंधित थाना पुलिस को इसके निर्देश दिए है।

Haryana

अमित शाह का हरियाणा दौरा: 1150 करोड़ के प्रोजेक्टों का करेंगे शुभारंभ, डेयरी प्लांट का करेंगे उद्धाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन अक्तूबर को हरियाणा दौरे पर रहेंगे।

Haryana

आज हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ कल से एक्टिव होगा, 5 और 6 को हो सकती है भारी बारिश

हरियाणा के 12 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, चरखीदादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में राजस्थान से आनी वाली नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम बदला हुआ है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में असर दिखाएगा इसके कारण 4, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 5 और 6 को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार किसानों ने मौसम को देखते हुए आगामी फसलों की बुआई करनी चाहिए। एचएयू के अनुसार सरसों की बिजाई के लिए आने वाला मौसम उपयुक्त है। वहीं बता दें कि दशहरा वाले दिन हरियाणा के 6 जिलों झज्जर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत और अंबाला में बारिश देखने को मिली थी। कृषि मौसम विशेषज्ञ ने बताया क्यों बदला है मौसम डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अरबसागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में मौसम बदला हुआ है। नमी युक्त हवाएं हरियाणा में आ रही है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एंट्री करेगा और इससे आगामी 3 दिन बारिश देखने को मिल सकती है। 5 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है। 7 अक्टूबर से हवाएं उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Haryana

बुजुर्गों का सम्मान, सबसे बड़ी सेवा : परी

भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी कांग्रेस जन एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों परी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संदेश जय जवान, जय किसान से प्रेरणा लेते हुए हमें देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और अटूट देशभक्ति से हम सभी को प्रेरित किया। उनका दिया हुआ नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश के विकास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसके साथ ही आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार महात्मा गांधी की जयंती को सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निवास स्थान पर जाकर उनका सम्मान किया। मौके पर 87 वर्षीय मातु राम मित्तल, 86 वर्षीय डॉ. जग नारायण तिवारी, 77 वर्षीय देवेन्द्र चौहान, 76 वर्षीय सोम प्रकाश बख्शी एवं राज रानी धमीजा को सम्मानित किया।

Haryana

रेवाड़ी में दशहरे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:तीन आरोपी घर से ले गए, श्मशान घाट पर पीटा; ट्रॉमा सेंटर में छोड़ा

रेवाड़ी के आदर्श नगर में दशहरे के दिन एक 41 वर्षीय युवक जगमोहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन युवक उसे घर से बाइक पर ले गए और श्मशान घाट के पास बेरहमी से पीटा। प्रारंभिक जांच में मामला किसी पुराने लेन-देन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी जगमोहन को घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। कुछ घंटों बाद जगमोहन का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बताया गया कि आरोपी उसे श्मशान घाट पर पीटने के बाद ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गए। आरोपी चरस-गांजे के अवैध कारोबार में शामिल परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी चरस और गांजे के अवैध कारोबार में शामिल थे। हालांकि, हत्या की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवकों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Scroll to Top