Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ दिया जाएगा 15 हजार का मुआवजा, सीएम बोले-फसली ऋण वसूली स्थगित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़-बारिश से बहुत नुकसान हुआ।

Haryana

करनाल के 6 लोगों की एक्सीडेंट में मौत:अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे, कार की ट्रक के साथ हुई टक्कर

हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 4 व्यक्ति और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें सभी की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

सोनीपत में बीएससी स्टूडेंट रहस्यमयी हालातों में गायब:परिजनों ने अपहरण होने की जताई आशंका; राेहतक कॉलेज के लिए निकली थी

सोनीपत में एक 18 वर्षीय स्टूडेंट शगुन के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस चौकी बुटाना में शिकायत दर्ज कर अपनी बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से कॉलेज के लिए निकली थी स्टूडेंट गोहाना के गांव बुटाना खेतलान की रहने वाली मंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शगुन रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे घर से रोहतक के आईसी कॉलेज के लिए निकली थी। आमतौर पर वह दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन 30 सितंबर को वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों में की तलाश परिजनों ने पहले अपनी तरफ से शगुन की तलाश की और सभी रिश्तेदारों व जानकारों से संपर्क किया। लेकिन कहीं से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मंजू देवी का आरोप है कि उनकी बेटी को कोई अपने फायदे के लिए छिपा कर बैठा है।लापता शगुन की उम्र 18 साल है और वह बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रंग गेहुआं, चेहरा लंबूतरा, कद 5 फुट 4 इंच बताया गया है। घटना के समय शगुन ने हरे रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस चौकी बुटाना में दी शिकायत शाम करीब 9:40 बजे मंजू देवी पुलिस चौकी बुटाना पहुंची और एक लिखित दरखास्त एएसआई कृष्ण को सौंपी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर मामला थाना बरोदा भेजा गया, जहां धारा 127(6) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। थाना बरोदा में SHO को मामले की जानकारी दी गई और जांच की जिम्मेदारी एसआई देवेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

Haryana

'राधा' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 35 लीटर दूध देती है सुपर भैंस, 'रेशमा' को पछाड़ा, लग्जरी गाड़ी से अधिक है कीमत

हिसार जिले के गांव सिंघवा खास के पशुपालक ईश्वर सिंह सिंघवा की मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Haryana

हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अरब सागर में कम दबाव के कारण मौसम बदला, रात का तापमान 5° तक बढ़ेगा

अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज बुधवार को 8 जिलों झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मंगलवार को हरियाणा में अचानक मौसम बदला था और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता आईएमडी के अनुसार, हरियाणा में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 अक्टूबर तक हरियाणा में 6 से 8 जिलों में ही बारिश के आसार हैं। मगर, 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

Haryana

NCRB: महिलाओं के खिलाफ अपराध में चौथे नंबर पर हरियाणा, पहले नंबर पर है ये राज्य, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में भारत में हरियाणा का चौथा स्थान है।

Haryana

गोगी गैंग के सरगना को यमुनानगर कोर्ट में किया पेश:हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाली, ट्रिपल मर्डर केस में 3 दिन के रिमांड पर

उत्तर भारत में जिगना पिस्टल की सप्लाई करने वाले कुख्यात गोगी गैंग के सरगना रोहित को आज मंगलवार को यमुनानगर कोर्ट में पेश किया गया। हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाली हुई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहित को कोर्ट में लाया। इस दौरान कोर्ट परिसर भारी पुलिस बल तैनात रहा। खेड़ी लक्खा सिंह में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पूछताछ के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रोहित मोई को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सूत्रों के अनुसार, रोहित गैंगस्टरों को जिगना पिस्टल सप्लाई करने के लिए जाना जाता है और उसका नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। रोहित गैंगस्टर नोनी राणा से भी सीधे तौर पर जुड़ा है। तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रोहित और हरियाणा के नूंह जेल से योगेश सेठी को पुलिस यमुनानगर कोर्ट लेकर पहुंची। रोहित के कोर्ट में पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई, जिससे पूरा परिसर छावनी जैसा लग रहा था। ट्रिपल मर्डर केस में उभरा नाम रोहित का नाम न केवल ट्रिपल मर्डर केस में उभरा है, बल्कि अतीक अहमद मर्डर केस में भी उसका हाथ होने की बात सामने आई है। इस केस में हत्यारों को पिस्टल सप्लाई करने में रोहित की भूमिका की जांच हो रही है। गोगी गैंग के प्रमुख सदस्य के रूप में रोहित जेल से भी गैंग को संचालित करने के आरोपों में घिरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान रोहित से पिस्टल सप्लाई नेटवर्क और अन्य अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जाएगी। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। दिसंबर 2024 में हुआ था हत्याकांड 26 दिसंबर 2024 को रादौर थानाक्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास सुबह आठ बजे गैंगवार हुई थी। जिसमें शूटरों ने फायरिंग कर शराब कारोबार से जुड़े तीन युवकों पर जिम से बाहर निकलते समय फायरिंग की थी। बदमाशों ने करीब 80 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा, उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक व उन्हेड़ी निवासी अर्जुन की हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन इस हत्याकांड की लॉरेंस ग्रुप के नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर डाल कर जिम्मेदारी ली थी। हत्याकांड में शॉर्प शूटर रोमिल वोहरा के साथ शुभम पंडित का नाम सामने आया था। जिस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Haryana

Haryana: वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने जा रहा था बदमाश, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, टांग में लगी गोली

नीलोखेड़ी के युनिसपुर गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने के बाद कैथल निवासी बदमाश अजय को पुलिस ने काबू किया।

Haryana

करनाल STF व बदमाश के बीच मुठभेड:आरोपी ने पुलिस पर किए 5 राउंड फायर, भागते समय लगी टांग पर गोली, कैथल का रहने वाला है बदमाश

हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी कस्बा के गांव रायपुर के पास देर रात बदमाश व करनाल STF की बीच मुठभेड हो गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर करीब 5 राउंड फायर किए। जब बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा तो पुलिस ने आरोपी की टांग पर गोली मारी। जिससे वह मौके पर गिर गया और पीछे आ रही STF टीम ने आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी से अवैध गन और जिंदा रोंद बरामद किए। रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। देर रात मिली थी सूचना STF जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे मंगलवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी किए एक आरोपी गांव रायपुर से यूनिसपुर जाने वाले रास्ते पर खड़ा है जो किसी को हथियार सप्लाई करेंगा। इसके बाद रात को ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने करीब 5 राउंड फायर किए। गनीमत ये रही कि टीम के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी। फायरिंग करते हुए जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो टीम ने आरोपी को भागते समय टांग पर गोली मारी। जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। कैथल का रहने वाला है आरोपी जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम अजय है और कैथल जिले का रहने वाला है। अबतक जांच में सामने आया है कि आरोपी असला सप्लाई और बड़ी गैंग्स के लिए काम करता है। मंगलवार रात को भी वह किसी को हथियार सप्लाई करने के लिए आया था। लेकिन इसी दौरान उसकी हमारे साथ मुठभेड़ हो गई। अस्पताल में चल रहा इलाज जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को देर रात को इलाज के लिए करनाल के सिविल अस्पताल में लाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को इलाज के बाद पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ और भी जो आरोपी शामिल होगें उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Scroll to Top