Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana Crime: शादी में गए युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, जबड़े और पीठ पर लगी गोली

हरियाणा के पानीपत जिले के सींक गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर तीन राउंड गोली चलाई।

Haryana

पंचकूला में वकील को उम्रकैद की सजा:दृश्यम फिल्म देख दफनाया था पत्नी का शव, प्रेमिका और जीजा भी उम्रभर जेल में रहेंगे

पंचकूला के वकील ने साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम मूवी से इंस्पायर होकर हत्या के बाद पत्नी के शव को ठिकाने लगाया था। जिसे अब पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं उसकी प्रेमिका और जीजा भी उम्रभर जेल में रहेंगे। सेक्टर-9 निवासी वकील मनमोहन ने साल 2018 में अपनी पत्नी की गली घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की इस जघन्य वारदात में उसका साथ प्रेमिका और जीजा संदीप ने दिया था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी और महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया। ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के प्यार में पड़ा वकील मनमोहन का मनीमाजरा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोनिका के साथ अफेयर हो गया।एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर इतना गहरा हो गया कि दोनों ने शादी करने की ठान ली। शादी के लिए वकील की पत्नी रजनी रोड़ा बन रही थी। जिसे ठिकाने लगाने के लिए रजनी ने अपनी जीजा संदीप के साथ प्लानिंग की। पत्नी की जगह कुत्ते को दफनाया मोनिका ने रजनी को सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में बुलाया था, जहां पहले से संदीप मौजूद था। दोनों ने रजनी को कार में बैठाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में दबा दिया गया। बाद में मोनिका ने मनमोहन को शव दफनाने की जानकारी दी। मनमोहन ने दृश्यम मूवी वाला सीन यहां पर दोहराया। मोनिका को बिना बताए वकील मनमोहन खुद डंपिंग ग्राउंड पहुंचा और शव निकालकर कहीं और ठिकाने लगा दिया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए वहां कुत्ते का शव दबा दिया। पुलिस को शुरुआती खुदाई में रजनी के जूते तो मिले, लेकिन रजनी के बजाय कुत्ते का शव मिला था। पत्नी की तलाश में बच्चों के साथ घूमा 16 जनवरी, 2018 को जब रजनी के बच्चे स्कूल से लौटे और मां को घर में न पाकर पिता को जानकारी दी तो मनमोहन ने आस-पास और रिश्तेदारों के घर जाकर पत्नी की तलाश का दिखावा किया। हालांकि बाद में पुलिस जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने मोनिका और संदीप को गिरफ्तार किया था। मोनिका और संदीप की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आ गया था।

Haryana

Haryana: बदनाम करने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Haryana

सिरसा के युवक का राजस्थान कैनाल में मिला शव:3 दिन पहले नहर में लगाई थी छलांग, परिजनों ने तैरते देखा

सिरसा जिले के बिज्जूवाली गांव के 28 वर्षीय युवक सुनील कुमार का शव राजस्थान कैनाल से बरामद किया गया है। सुनील ने तीन दिन पहले नहर में छलांग लगाई थी। परिजनों ने रात में शव को पानी पर तैरते देखा, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू की। पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार ने घर में हुए पारिवारिक विवाद के बाद जंडवाला बिश्नोईयां के पास राजस्थान कैनाल में छलांग लगा दी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसे मोटरसाइकिल रोककर नहर में कूदते देखा था।परिजनों ने सुनील का पीछा किया और नहर किनारे उसका मोटरसाइकिल खड़ा पाया, लेकिन वह वहां नहीं था। इसके बाद से ही परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन तक नहर पर बैठे रहे परिजन तीन दिनों तक लगातार नहर किनारे डेरा डालने के बाद, आज रात उन्हें सुनील का शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की आज दोपहर करीब 1 बजे गांव के रामबाग में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने मृतक के पिता विजय कुमार के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Haryana

हरियाणा कांग्रेस में फिर अंतर्कलह: राव नरेंद्र की नियुक्ति पर सीनियर नेता अजय यादव ने उठाए सवाल, X पर की पोस्ट

हरियाणा कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है।

Haryana

मुर्रा भैंस 'राधा' ने दूध का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया:हिसार में कैथल की भैंस 'रेशमा' का रिकॉर्ड तोड़ा, PM, मुख्यमंत्री से मिल चुका सम्मान

हिसार जिले के सिंघवा खास गांव के पशुपालक ईश्वर सिंघवा की मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने दुग्ध प्रतियोगिता में 35.669 किलोग्राम दूध देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राधा’ ने कैथल जिले की भैंस ‘रेशमा’ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 33.800 किलोग्राम दूध दिया था। यह प्रतियोगिता पशुपालन विभाग द्वारा सिंघवा खास गांव के पशु अस्पताल में आयोजित की गई थी। ईश्वर सिंघवा और उनकी भैंस ‘राधा’ को पहले भी प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। राधा’ को फतेहाबाद जिले से खरीदा था सिंघवा खास गांव के ईश्वर सिंघवा और उनके पिता, सेवानिवृत्त पीटीआई होशियार सिंह, वर्षों से मुर्रा भैंस पालन में सक्रिय हैं और प्रदेश में एक सफल पशुपालक के रूप में जाने जाते हैं। ईश्वर सिंघवा ने बताया कि उन्होंने ‘राधा’ को फतेहाबाद जिले के कन्नड़ी गांव से खरीदा था। भैंस पालक बोले- करोड़ों रुपए में भी नहीं बेचेंगे ‘राधा’ के लिए अब तक 15 लाख रुपए तक की पेशकश की जा चुकी है, लेकिन ईश्वर ने उसे बेचने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद वह इसे करोड़ों रुपए में भी नहीं बेचेंगे, क्योंकि यह उनके परिवार का गौरव है। प्रतियोगिता के दौरान पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रविंद्र सेहरावत, हांसी एसडीओ डॉ. जगबीर ढांडा, डॉ. प्रदीप, वीएलडीए प्रदीप, सरपंच ओमप्रकाश, अशोक, अनूप, राकेश और सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Haryana

स्कूल में क्रूरता: 'अंकल प्लीज मत मारो…वो नहीं रुके', पहले मैडम ने पीटा, फिर चालक ने लटकाया; मासूम की जुबानी

“मेरी रबर गुम हो गई थी। मैं उसे ढूंढ रहा था। इतनी सी बात पर रेनू मैडम को गुस्सा आ गया। उन्होंने मुझे पास बुलाया। पहले खुद पीटा और फिर ड्राइवर अंकल को बुला लिया।

Haryana

भिवानी में सनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड पर घूम रहा था, तीन दिन के रिमांड पर लिया

भिवानी जिला पुलिस ने कितलाना के सनी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बस स्टैंड हालुवास से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। लाउडस्पीकर की आवाज कम करने गया था जानकारी के अनुसार पुलिस को सूरज निवासी कितलाना ने शिकायत दी थी कि 27 सितंबर 2025 को उसका भाई सनी पड़ोसी कुलदीप के घर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने गया था। इस बात पर कुलदीप तैश में आ गया और शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर सनी पर हमला कर दिया। घायल सनी को परिजन सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र सुमेर सिंह कितलाना जिला भिवानी के रूप में हुई है। थाना सदर भिवानी के उप-निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

Haryana

यमुनानगर में कंडक्टर से मारपीट पर रोडवेज का चक्का जाम:बस को बैक करते समय पीछे खड़ी बाइक को लेकर हुआ झगड़ा, SHO के खिलाफ नारेबाजी

यमुनानगर बस अड्‌डे पर आज मंगलवार को कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में यमुनानगर रोडवेज डिपो पर चक्का जाम कर दिया गया है। सवारियां बसों की इंतजार में खड़ी हैं और रोडवेज कर्मी बसों को छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं। कंडक्टर नरेंद्र ने बताया कि वह यमुनानगर डिपो की बस हरिद्वार से लेकर आया था और हिसार जा रहा था। दोपहर करीब साढे 12 बजे वह बस लेकर यमुनानगर बस अड्‌डे पर पहुंचा और उसे काउंटर नंबर 4 पर लगवाने के लिए बैक करवाने लगा। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…….

Scroll to Top