Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

फरीदाबाद में वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:राहुल गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस का कैंडल मार्च, कार्यकर्ता बोले- भाजपा ने सत्ता हथियाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कई खुलासे करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली हुई है। अब इसको लेकर पूरे हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राहुल की पीसी के बाद आज शाम 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक से बीके चौक तक लगभग 500 मीटर का कैंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने वोट चोरी से सत्ता हथियाई- कांग्रेस इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथिया ली। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही हर मंच पर भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते आए हैं, और अब राहुल गांधी ने तथ्यों और प्रमाणों के साथ यह साबित कर दिया है कि हरियाणा में भाजपा ने फर्जी वोटों के माध्यम से सरकार बनाई। कौशिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी में विदेशियों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक ब्राजील की मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस महिला की तस्वीर का उपयोग करके हरियाणा में फर्जी वोट बनाए गए। यह मॉडल कभी “स्वीटी” तो कभी “सीमा” के नाम से 22 बार वोट डालती रही। यह बात देश के लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। जिलाध्यक्ष बोले- राहुल ने सारे राज खोल दिए जिलाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में प्रमाणों के साथ बताया कि हरियाणा में 25,41,144 फर्जी वोटों के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। राहुल गांधी ने यह भी खुलासा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि “सरकार बनाने की व्यवस्था हो चुकी है।” यह बयान अपने आप में वोट चोरी की सच्चाई उजागर करता है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की PHOTOS…

Haryana

Haryana: गुरुघर से माथा टेक लौट रहे व्यक्ति को ऐसे आई मौत, बाइक चलती रही… पीछे बैठे बुजुर्ग की चली गई जान

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारा से माथा टेक कर बाइक पर पानीपत अपने गांव खोतपुरा लौट रहे सेवानिवृत्त थर्मल कर्मी बलबीर सिंह (71) पर पेड़ का टहनी टूट कर गिर गई।

Haryana

रेवाड़ी में स्कूल बस ड्राइवर नशे में मिला:शरीर में 3 गुना ज्यादा शराब की मात्रा, SP बोले-बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान धारूहेड़ा में निजी स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें एक बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने चालक का चालान किया। जांच के दौरान चालक के शरीर में शराब की मात्रा 100 एमजी पाई गई, जो निर्धारित सामान्य सीमा 30 एमजी से तीन गुना अधिक थी। बस चालक की वर्दी और बस में फर्स्ट एड बॉक्स में भी खामियां मिलीं। इन सभी उल्लंघनों के लिए कुल 11 हजार रुपए का चालान किया गया। धारूहेड़ा ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सुरेश ने बताया कि ब्रेथलाइजर से जांच में यह पुष्टि हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के समय स्कूल बस में बच्चे मौजूद नहीं थे। पुलिस ने संबंधित स्कूल संचालक को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। बस में नहीं थे बच्चे जांच के दौरान स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। कुछ महीने पहले कनीना में स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण एक सड़क दुर्घटना में कई बच्चों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भी स्कूल संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों में सुधार न किए जाने पर चिंता व्यक्त की जा रही है। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र मीणा ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे और अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि यदि तीन बसों की जांच में एक चालक नशे में पाया गया, तो अन्य स्कूली बसों की क्या स्थिति होगी। जनता द्वारा पुलिस से ऐसे अभियानों को और व्यापक बनाने की मांग की जा रही है।

Haryana

Haryana: पुलिस से बचने के लिए बदला वेश, फिर भी नहीं बच सका, पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या व हत्या के प्रयास सहित करीब 16 मामलों में फरार और तीन मामलों में वांछित पांच हजार का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

Haryana

कपालमोचन मेले के बाद जगाधरी बर्तन बाजार में उमड़ी भीड़:पंजाब से आए हजारों यात्री बर्तन-कपड़े लेकर लौटे, सड़क पर लगा जाम

श्री कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं ने आज बुधवार जगाधरी को मेले जैसा रंग दे दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे ये यात्री बर्तनों की नगरी कहे जाने वाले जगाधरी के प्रसिद्ध बर्तन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। सड़क किनारे लगे स्टालों से स्टील, तांबा, पीतल के बर्तन और गर्म कपड़े खरीदकर वे घर लौटे। दशकों पुरानी परंपरा के तहत मेले के बाद जगाधरी आना श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया, जबकि कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। जाम से जूझते श्रद्धालु, पैदल चले बाजार तक बिलासपुर रोड पर रक्षक विहार नाके से मटका चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक होने से श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर पैदल बाजार में प्रवेश किया। मटका चौक से जगाधरी रेलवे बर्तन बाजार तक एंट्री पॉइंट पर जाम लग गया। कारोबारियों ने सुविधा के लिए बाहर ही स्टाल सजा रखे थे, जहां छोटे-बड़े हर तरह के बर्तन उपलब्ध थे। छोटे बर्तनों की ज्यादा खरीदारी श्रद्धालु छोटे बर्तनों को ज्यादा पसंद करते दिखे, क्योंकि इन्हें निशानी के तौर पर ले जाना आसान होता है। पंजाब के जिला मोगा से आए हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके परिजन 50 सालों से लगातार मेले में आ रहे हैं, लेकिन वह पहली बार आया है। बाजार से यह याद के लिए बर्तन लेकर जा रहा है। यहां बर्तन सस्ते व अच्छी क्वालिटी के मिलते हैं। यादगार के तौर पर लेकर जाते हैं बर्तन मुक्कस ने आए बलजीत सिंह ने बताया कि वह 15 साल से आ रहे हैं। जब भी यहां से वापस लौटते हैं तो एक बर्तन लेकर जाते हैं। इसकी काेई खास वजह नहीं है, बस यादगार के तौर पर लेकर जाते हैं। घर जाकर दिखाते हैं कि जगाधरी की बर्तन नगरी से लाए हैं। पंजाब के मुकाबले सस्ते बर्तन गुरदासपुर से आई गुरमीत कौन ने बताया कि उन्हाेंने स्टील के साथ तांबे और पीतल के बर्तन लिए हैं। यहां बर्तनों के रेट पंजाब की दुकानों से थोड़े कम लगे हैं। दूसरा जब पिछली बार आई थी तो जल्दबाजी में बर्तनों की ज्यादा खरीद नहीं कर पाई थी। भटिंडा से आई जसविंद्र कौर ने बताया कि उन्हाेंने स्टील की 10 थाली ली हैं।

Haryana

निजी बैंक खोल 45 करोड़ की ठगी का मामला: सोनीपत पुलिस ने किया मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुछताछ में अहम खुलासे

गोहाना में निजी बैंक खोलकर लोगों को कम समय में रुपये दोगुना करने का प्रलोभल देकर लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश करा लिया।

Haryana

कैथल पहुंचे नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन:अधिकारियों को दिए जनगणना संबंधित आदेश, कहा-ऑनलाइन, एप आधारित होगी गणना

कैथल में जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने जनगणना के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और विस्तृत गाइडलाइन साझा की। इस मौके पर जिले के जनगणना नोडल अधिकारी एवं सीटीएम गुरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को जानकारी दी निदेशक ललित जैन ने बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से ऑनलाइन और एप आधारित होगी। यह एक बड़ा बदलाव है, जो प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और त्वरित बनाएगा। अधिकारियों को नई तकनीक और प्रक्रियाओं को समझने और लागू करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। यह डिजिटल पहल जनगणना के आंकड़ों के संकलन और प्रोसेसिंग में तेजी लाने में सहायक होगी। निदेशक ललित जैन ने बताया कि जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों इस महत्वपूर्ण चरण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें। पहले चरण में प्रमुख रूप से मकानों की सूची बनाना और नागरिक रजिस्टर को अपडेट करना शामिल हो सकता है। वहीं दूसरा चरण फरवरी-मार्च 2027 से शुरू होगा। जिसमें नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। आईसीई गतिविधियां होंगी उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आईसीई ( सूचना, संचार और शिक्षा) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ये गतिविधियां जनता को जनगणना के महत्व, इसके ऑनलाइन और ऐप-आधारित तरीकों और इसमें शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने पर केंद्रित होंगी। निदेशक ललित जैन ने बताया कि सभी तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व सचिव चार्ज ऑफिसर होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का व्यापक और गहन प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, खासकर ऑनलाइन और ऐप-आधारित डेटा संग्रह पर। सीटीएम गुरविंदर सिंह ने जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन को आश्वस्त किया कि जनगणना को सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल, सुपरवाइजर ज्योति राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana

सिरसा पुलिस मालखाने के रिकार्ड में गड़बड़ी: करोड़ों के नशीले पदार्थ गायब होने की संभावना, एसपी का सख्त एक्शन

पुलिस के मालखाने के रिकॉर्ड में अनियमितता व गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मालखाना प्रभारी रहे एसआई कुलदीप के खिलाफ एक्शन लिया है।

Haryana

सोनीपत में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार:खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे से खड़ा था; वारदात की फिराक में था

सोनीपत पुलिस ने खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किस वारदात की फिराक में था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जानकारी अनुसार, ASI अमित अपनी टीम के साथ सेक्टर-7 सोनीपत में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक, जिसका नाम वैभव है और जो वर्धमान सोसाइटी फाजिलपुर का निवासी है, काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर पहने खरखौदा रोड किनारे किसी के इंतजार में खड़ा है। मुखबिर ने बताया कि उसके पास अवैध हथियार है और तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। युवक की तलाशी में मिली देसी पिस्तौल सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक युवक को खड़ा देखा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वैभव गहलोत पुत्र सुशील कुमार गहलोत, निवासी ए-3 फ्लैट नंबर 201, वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी, फाजिलपुर, जिला सोनीपत बताया। पुलिस ने मौके पर मौजूद राहगीरों से तलाशी के गवाह बनने का आग्रह किया, लेकिन सभी ने अपनी व्यस्तता बताकर मना कर दिया। इसके बाद ASI अमित ने विधि अनुसार तलाशी ली, जिसमें वैभव की ग्रे रंग की लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। बिना लाइसेंस के मिला हथियार पुलिस ने जब पिस्तौल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जांच में पिस्तौल की मैगजीन और चैम्बर खाली मिले। पिस्तौल की बैरल की लंबाई 10.5 सेंटीमीटर, बॉडी की लंबाई 16 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 8.5 सेंटीमीटर पाई गई। हथियार पर “MADE IN U.S.A 32 B.O.R.32” अंकित था। पुलिस ने किया केस दर्ज बरामद पिस्तौल को पारदर्शी डिब्बे में सील कर सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया। ASI अमित ने बताया कि आरोपी वैभव गहलोत ने अपने कब्जे में अवैध देसी पिस्तौल रखकर धारा 25(1B)A, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध किया है। इस संबंध में थाना खरखौदा में मुकदमा नंबर 689, दिनांक 04.11.2025 दर्ज किया गया है। जांच जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। SHO को मामले की जानकारी दे दी गई है और हथियार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

Haryana

नारनौल में निजामपुर रोड पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत व एक गंभीर घायल

निजामपुर रोड मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वही एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Scroll to Top