Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

श्रद्धा से मनाई श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती

अम्बाला | एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में श्री गुरु नानक जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं और अध्यापकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्या ज्योति नरूला बहल ने छात्राओं को गुरु नानक देव जी के दिखाए सत्य, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Haryana

Ambala: अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना, कहा- RSS जैसी देशभक्त संस्था को देख कांग्रेस की हो जाती हैं आंखें बंद

कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया।

Haryana

फरीदाबाद में बेरहमी से पिटाई कर विवाहिता की हत्या:डेढ़ साल पहले हुई शादी, परिजन बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित किया, पति अरेस्ट

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद में दहेज में कार न देने पर एक विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। मायके वालों ने पति और ससुर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका प्रीति के पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी गांव सुरीरकला, मथुरा (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रीति की शादी 6 मार्च 2024 को गांव दौलताबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ की गई थी। धर्मेंद्र एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत से अधिक करीब 10 से 11 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रीति को कार न देने पर ताने मारते और उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने के लिए पीटते थे ससुराल वाले प्रीति जब शादी के कुछ दिन बाद मायके आयी तो उसने बताया कि उसका पति धर्मेंद्र, जेठ, सास, ससुर और जेठानी मिलकर उसे कम दहेज लाने के लिए मारते-पीटते हैं। पति धर्मेंद्र कहता था कि “जब तक तुम्हारे घरवाले मुझे कार नहीं देंगे, तब तक मैं तुम्हें अपने घर नहीं रखूंगा।” पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद जब पहली होली का त्योहार आया, तब उनके बेटे सचिन, प्रवेश और चाचा दिनेश बेटी को लेने के लिए दौलताबाद पहुंचे। लेकिन दामाद धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे घर में केवल एक ही आदमी आएगा। इसके बाद प्रवेश घर के अंदर गया और कुछ घंटे बाद प्रीति को लेकर मायके लौट आया। तब प्रीति ने बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। प्रीति ने दिया बेटी को जन्म वीरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि कुछ समय पहले बेटी प्रीति ने एक बच्ची को जन्म दिया था। तब दामाद धर्मेंद्र ने फोन करके कहा था कि “अगर एक लाख रुपए नहीं दोगे तो प्रीति का ठीक से इलाज नहीं कराऊंगा।” इस पर उन्होंने तत्काल 20 हजार रुपए नकद दौलताबाद जाकर दिए। इसके अलावा कई बार ऑनलाइन पैसे धर्मेंद्र के खाते में ट्रांसफर किए। उन्होंने बताया कि, 3 फरवरी को ₹9999, 22 मई को ₹20,000 तथा 06 अक्टूबर को ₹5000 रुपए धर्मेंद्र के खाते में भेजे थे। लगातार बढ़ती रही दहेज की मांग इसके बावजूद धर्मेंद्र और उसका परिवार दहेज की मांग बढ़ाते रहे। आरोप है कि 30 अक्टूबर को धर्मेंद्र, ससुर वेदराम, जेठ मानसिंह, सास मोगन देवी और जेठानी सुनीता ने मिलकर प्रीति के साथ मारपीट की। 31 अक्टूबर को जब उनका बेटा बेटी से मिलने गया तो उसने भी देखा कि घर में झगड़ा हुआ है। इसके बाद से प्रीति का फोन बंद हो गया था। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब वे सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे तो देखा कि प्रीति की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने पति धर्मेंद्र कुमार, ससुर वेदराम, जेठ मानसिंह, सास मोगन देवी और जेठानी सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पति को किया गिरफ्तार : थाना प्रभारी थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों की शिकायत को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Haryana

फरीदाबाद में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत:सामान उठा रहा था, अचानक हुई डिसबेलेंस, यूपी का रहने वाला है मृतक

फरीदाबाद के थाना सराय क्षेत्र से मंगलवार शाम को एक कंपनी की साइट पर हाइड्रा मशीन (क्रेन) के गिरने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की 35 वर्षीय पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और फिलहाल किराए पर थाना सराय क्षेत्र में रहता था। हादसा उस समय हुआ जब वह आरपीएस कंपनी के निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा क्रेन को चला रहा था। राम सिंह हाइड्रा क्रेन से किसी बाहरी सामान को उठाने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा अचानक हो गया। किराए पर दी गई थी हाइड्रा मशीन आरपीएस कंपनी ने कंस्ट्रक्शन का ठेका पनार कंपनी को दिया हुआ है। पनार कंपनी ने आगे यह कॉन्ट्रैक्ट केडी कंपनी को सौंपा था। जिस हाइड्रा मशीन से यह हादसा हुआ, वह नरेंद्र नाम के युवक की बताई जा रही है। नरेंद्र ने यह हाइड्रा केडी कंपनी को किराए पर दे रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को गोरखपुर में सूचित कर दिया गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ था। परिजनों के गोरखपुर से आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है कि हाइड्रा मशीन के असंतुलित होने का कारण तकनीकी खराबी थी या लापरवाही। कंपनी परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और राम सिंह के पास बचने का कोई मौका नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Haryana

Haryana Accident: साहा-शाहबाद मार्ग पर बेकाबू हुआ ट्रक; डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा, दबने से युवक की मौत

अंबाला के साहा-शाहबाद मार्ग पर मंगलवार रात 9 बजे ट्रक पलटने से युवक की जान चली गई। यह हादसा ढकोली गांव के पास हुआ।

Haryana

नारनौल में हुए हादसे में दो सगे भाईयों की मौत:राजस्थान के रहने वाले, बाइक पर सवार होकर आ रहे थे समारोह में

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजस्थान के नीमकाथाना के टीबा बसई के पास गांव जमालपुर निवासी दो सगे भाई मनोज कुमार व निरंजन तथा उनका साथी दीपक एक बाइक पर सवार होकर रात को करीब नौ बजे गांव ठाठवाड़ी में किसी समारोह में जा रहे थे। जब वे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से थोड़ा आगे बने एक होटल के पास पहुंचे तो वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक दे मारी। डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस हादसे में मनोज व निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वहीं एम्बुलेंस से तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मनोज व निरंजन को मृत घोषित कर दिया। दुकान पर करते थे काम मृतक शहर में किसी कपड़े की दुकान पर भी काम करते थे। जिसके कारण घटना की जानकारी मिलते ही पुल बाजार के पास के अनेक दुकानदार रात को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले आगामी कार्रवाई में जुट गई।

Haryana

Haryana: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर कटाक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के चयन पर बोलीं…

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के संगठन को लेकर कटाक्ष किए।

Haryana

रोहतक में फूड सप्लाई विभाग की छापेमारी:42 घरेलू गैस सिलेंडरों को किया जब्त, दुकानदारों की दी चेतावनी

रोहतक में घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना पर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 42 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही दुकानदारों की चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडरों के कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पीएन राहुल के साथ तुरंत छापेमारी करते हुए दुकानों को चेक किया गया। छापेमारी के दौरान हिसार बाईपास पर बड़ा बाजार में सुनील कुमार, अजय किरयाणा स्टोर हिसार बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान बाबा हरिदास किरयाणा स्टोर सैनिक कॉलोनी, सत्ते बर्तन भंडार सुनारिया चौक, केशव साइकिल स्टोर झज्जर चुंगी, अग्रवाल डिस्पोजल माता दरवाजा, एके गैस वैल्डिंग माता दरवाजा, सैनी स्वीट्स पुराना बस स्टैंड, बालाजी स्वीट्स सुखपुरा चौक, प्रतिज्ञा ढाबा शीला बाईपास, बाबा हरिदास स्वीट्स शीला बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए। गैस पाइप लाइन व पिन की जब्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने वाली 5 पाइप व पिन भी जब्त की है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए गोदाम में रखवाया गया है। घरेलू गैस का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि जो लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के पास लगातार शिकायत मिल रही हैं। अब विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर नकेल कसी जाएगी।

Scroll to Top