Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: पुराने डीजल वाहनों की दिल्ली में नो एंट्री, टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस-परिवहन विभाग की चेकिंग शुरू

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आज से बीएस-6 मानक से नीचे चलने वाले वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Haryana

भिवानी में 5,000 रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार:एनडीपीएस केस में फरार आरोपी डिटेक्टिव स्टाफ के हत्थे चढ़ा, हिसार में भी हैं केस

भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में फरार उद्घोषित आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज उप निरीक्षक रमेश कुमार ने सिवानी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित इस अपराधी को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान ढाणी पीरावाली, जिला हिसार निवासी भूपेंद्र उर्फ काकू उर्फ सूखा उर्फ गुगु पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी पर भिवानी और हिसार जिलों में भी अभियोग दर्ज हैं। हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर ने लिया था नाम आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। इस मामले में 26 अप्रैल 2025 को पुलिस ने रूबल पुत्र राजेश निवासी खेड़ा को 11.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। रूबल ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह मादक पदार्थ भूपेंद्र से खरीदा था, जिसके बाद से भूपेंद्र फरार चल रहा था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Haryana

मां के नहीं सूूख रहे आंसू: परिवार नहीं भेजना चाहता था विदेश, गांव मोहना के युवराज की अमेरिका में हुई थी हत्या

गांव मोहना निवासी 17 वर्षीय युवराज की अमेरिका में हत्या के बाद गुरुवार को गांव में उसकी अंतिम अरदास आयोजित की गई। पूरे गांव की आंखें नम थीं।

Haryana

बहादुरगढ़ में 30 लाख रुपए में बनेगा धर्मशाला:विधायक राजेश जून ने शिलान्यास किया, बोले-सर्व समाज की भलाई को समर्पित

बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून ने शनिवार को गांव परनाला में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से बनने वाली धर्मशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी, ग्रामवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिलान्यास अवसर पर पहुंचे विधायक राजेश जून और ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी का गांववासियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। धर्मशाला का होगा निर्माण- विधायक ग्रामीणों ने गांव में महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला निर्माण की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक राजेश जून ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब 30 लाख रुपए की लागत से यह भव्य धर्मशाला बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला ग्रामवासियों को सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान प्रदान करेगी।

Haryana

हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025: 10 जिलों में 24 जगहों पर होगा आयोजन, राज्यभर के एथलीट दिखाएंगे दम

हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें राष्ट्रीय व ओलंपिक स्तर की तैयारी के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

Haryana

पानीपत में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:पश्चिम बंगाल के रहने वाले, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पानीपत शहर के पास स्थित पसीना गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज पत्नी हंसीबुल के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले दो साल से पानीपत के सिवाह क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे और उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। हंसीबुल ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी रोज की तरह फैक्ट्री जाने के लिए निकली थी। जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति और फैक्ट्री के साथी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो सबकी आंखों में आंसू थे। पुलिस ने जांच की शुरू पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है और बाइक सवार की पहचान की जा रही है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। बाइक और चालक पुलिस की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि पसीना गांव के पास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Haryana

रेवाड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या: लग्न समारोह में हुई कहासुनी, आरोपी ने पिस्टल से 3 से 4 राउंड किए फायर

पिथडावास गांव में शुक्रवार देर रात हुए एक लग्न समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद चली गोली से युवक की मौत हो गई।

Haryana

फतेहाबाद में हरियाणा दिवस पर हुआ सांस्कृतिक उत्सव:10 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति; देवेंद्र बबली व BJP जिलाध्यक्ष रहे मेहमान

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में फतेहाबाद के डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के बेटे नवशीन दुग्गल बतौर मेहमान पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी डॉ.विवेक भारती ने की। कार्यक्रम में 10 स्कूलों के स्टूडेंट्स की टीमें हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। बबली बोले-हरियाणा के लिए गौरव का दिन पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि हरियाणा दिवस हमारे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। हरियाणा ने इन 60 सालों में तेजी से विकास किया है। हरियाणा की भाजपा सरकार भी सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने में दिन रात काम कर रही है। लगातार हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने दी चार सौगातें बबली ने कहा कि हरियाणा दिवस से प्रदेश में चार बड़े बदलाव भी लोगों को देखने को मिलेंगे। इन बदलाव का सीधा असर हरियाणा के निवासियों पर पड़ेगा। बबली ने बताया कि प्रदेश सरकार आज से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत करने जा रही है। साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मिड-डे मील में पिन्नी और खीर को 31 मार्च 2026 तक के लिए शामिल करेगी। स्टूडेंट्स को सप्ताह में एक बार दोपहर के खाने में यह व्यंजन मिलेगा। इसके अलावा, प्रदेश की आठ लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपए महीना देगी। ये पैसे पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे। इससे महिलाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। सीएम व राज्यपाल का भाषण लाइव चला जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और राज्यपाल प्रो.असीम घोष के पंचकुला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चलाया गया। इस दौरान सीएम व राज्यपाल के भाषण को उपस्थित लोगों ने लाइव सुना।

Haryana

रोहतक के पैड प्रकरण की जांच SIT के हवाले: पीड़ित ने कोर्ट को बताई आपबीती, आरोपियों की हो सकती गिरफ्तारी

एमडीयू में महिला सफाईकर्मियों के अंत:वस्त्र उतरवाने के प्रकरण की जांच के लिए डीएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई है।

Haryana

सोनीपत में व्यक्ति को डंडो से पीटा:मकान निर्माण के दौरान हुआ विवाद; गंभीर हालात में पीजीआई रेफर

सोनीपत में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए पीजी आई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान निर्माण को लेकर पुराना विवाद गांव कुमासपुर के रहने वाले अनिल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी ड्राइवर है और पिछले कई महीनों से अपने भाई सुनील के साथ मिलकर गांव में घर का निर्माण कार्य कर रहा है। उनके घर के पास ओमप्रकाश और सुनील सिंह के मकान हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, मकान बनने के समय से ही ये लोग अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद और कहासुनी करते रहते थे। पानी के बहाव को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अनिल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर समालखा गया हुआ था। उसी दौरान सुनील ने फोन कर बताया कि उनके घर में पानी जा रहा है। अनिल ने अपनी पत्नी को फोन करके तुरंत नल बंद करने को कहा और बाद में लौटकर पड़ोसी को आश्वासन दिया कि अब पानी नहीं आएगा। लेकिन उसी शाम प्रवीन सिंह वहां पहुंचा और बिना बात के झगड़ा शुरू कर दिया। हमले में छह लोगों का नाम, सिर पर लगी गंभीर चोट अनिल ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान ओमप्रकाश भी मौके पर आ गया और धमकी दी कि आगे कोई घटना हुई तो जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। इसके बाद ओमप्रकाश अपने भाइयों नरेश, सतबीर और बेटों प्रमोद उर्फ मोनू, राहुल तथा दीपक के साथ वापस आया। सभी ने अनिल और उसके भाई सुनील को घेर लिया। प्रमोद और प्रवीन ने लकड़ी के डंडों से सिर पर वार किए, जबकि राहुल और दीपक ने लात-घूसे मारे। गांववालों के बीच-बचाव से बची बड़ी घटना मारपीट की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान झगड़े में नरेश का भी पैर फिसल गया, जिससे उसके नाक पर चोट लग गई। परिवार वालों ने घायल अनिल को तुरंत सिविल अस्पताल सोनीपत पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGIMS रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के बाद अनिल को 24 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया, लेकिन 26 अक्टूबर को फिर से दर्द बढ़ने पर वह राय अस्पताल मुरथल में भर्ती हो गया। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच अधिकारी को सौंपा मामला पुलिस को इस घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से 24 अक्टूबर को मिली थी। दोनों पक्षों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद, जांच में पाया गया कि अनिल को कुल 6 चोटें आईं, जिनमें से एक गंभीर थी। थाना बहालगढ़ पुलिस ने 31 अक्टूबर को आरोपी प्रवीन, प्रमोद उर्फ मोनू, राहुल, दीपक, सुनील और अन्य के खिलाफ धारा 110, 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया। जांच की जिम्मेदारी एएसआई सत्यवान को सौंपी गई। जांच जारी है और पुलिस ने कहा कि सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top