Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सोनीपत में पंचायत मेंबर के साथ जमीन घोटाला:जान से मारने की धमकी; फर्जी इकरारनामा बनाकर रकम हड़पने का आरोप, 4 आरोपियों पर FIR

सोनीपत में एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पंचायत मेंबर ने जब तहसीलदार और पटवारी से जांच करवाई तो खुलासा हुआ कि साजिश रचकर झूठा इकरारनामा तैयार किया। आरोप लगाया कि रकम ठगने के बाद धमकी दी कि यदि उसने कार्रवाई की तो उसे गैंगस्टर गिरोह से मरवा दिया जाएगा। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। ग्राम पंचायत सदस्य के साथ ठगी का मामला गांव खिजरपुर अहीर के रहने वाले शमशेर सिंह ने बताया कि वह साल 2016 से 2021 तक सीएम विंडो इमिनेंट प्रश्न समिति में सदस्य रहा है और वर्तमान में ग्राम पंचायत खिजरपुर अहीर में मेम्बर के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि आरोपी बीरसिंह यादव ने उससे संपर्क कर अपनी पत्नी शकुंनतला की बतौर मालिक बताई गई भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया। 43.50 लाख रुपए में हुआ सौदा, ब्याना भी दिया शमशेर सिंह के अनुसार 30 मार्च 2024 को आरोपी बीरसिंह ने खेवट नंबर 173 और 174 की करीब 10 कनाल 5 मरले जमीन बेचने की बात तय की। दोनों पक्षों में 43 लाख 50 हजार रुपए में सौदा हुआ और शमशेर सिंह ने मौके पर ही 50 हजार रुपए ब्याना के रूप में दे दिए। इसके बदले आरोपी ने रसीद और इकरारनामा तैयार किया तथा 2 अप्रैल 2024 तक रजिस्ट्री की तिथि तय की गई। आरोपी ने रजिस्ट्री से पहले बदल दी बात पीड़ित ने बताया कि आरोपी बीरसिंह रकम लेकर रजिस्ट्री करने से बचता रहा। बाद में उसने यह कहकर नया बहाना बना दिया कि उक्त भूमि का मुख्तयारआम उसकी पत्नी शकुन्तला ने अपने बेटे नरेश को बना रखा है, इसलिए वही रजिस्ट्री करेगा। कई बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपी ने न तो रजिस्ट्री कराई और न ही रकम लौटाई। शमशेर सिंह ने बताया कि 28 मार्च 2025 को जब उसने उत्सव ढाबा जीटी रोड गन्नौर पर आरोपी बीरसिंह और उसके बेटों से बात की, तो उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा रजिस्ट्री की बात की तो उसे बदमाशों से उठवा लिया जाएगा। पहले समझौता, फिर दोबारा धोखाधड़ी शमशेर सिंह ने यह मामला 10 जून 2025 को एसीपी गन्नौर को शिकायत के रूप में दिया था, जिसके बाद थाने में जांच चली। इस दौरान आरोपीगण ने राजीनामा कर लिया और 28 जून 2025 को एक नया इकरारनामा नोटरी पब्लिक के समक्ष तैयार करवाया। इसमें 12 लाख 50 हजार रुपए की रकम गवाहों के सामने दी गई और 15 अक्टूबर 2025 को रजिस्ट्री की तिथि तय की गई। पटवारी जांच में हुआ बड़ा खुलासा पीड़ित ने जब तहसीलदार और हल्का पटवारी से रिकॉर्ड की जांच कराई तो यह सामने आया कि शकुन्तला ने उक्त भूमि पहले ही 11 जनवरी 2010 को अपने बेटे कुशल कुमार के नाम कर दी थी। इस दस्तावेज को जानबूझकर कई सालों तक छिपाए रखा गया और बाद में 14 जुलाई 2025 को इंतकाल दर्ज कराया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपीगण ने जानबूझकर फर्जी सौदा कर पीड़ित को धोखा दिया। फर्जी दस्तावेज बनाकर की साजिश शमशेर सिंह के अनुसार आरोपियों ने पहली शिकायत से बचने और अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए नया झूठा इकरारनामा तैयार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे उसे किसी बदमाश से गोली मरवा देंगे। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस उपायुक्त (पूर्वी सोनीपत) के आदेश पर जांच के बाद गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी नरेश, शकुन्तला, बीरसिंह और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा नंबर 429, दिनांक 28 अक्तूबर 2025 को दर्ज किया। मामला धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS के तहत दर्ज हुआ है। इसकी जांच एएसआई पवन को सौंपी गई है और एसआई रमेश की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने मांगी सुरक्षा और न्याय शिकायतकर्ता शमशेर सिंह ने कहा कि आरोपियों की धमकियों के कारण वह लगातार भय में जी रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है तथा निष्पक्ष जांच के माध्यम से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

Haryana

Karnal: म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, 10 जगह है गोलियों के निशान; शीशे टूटे

अल्फा सिटी में स्थित म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर सुबह 5:00 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

Haryana

पंचकूला एविएशन कोचिंग सेंटर से मोबाइल चोरी, VIDEO:12 सेकेंड में मोबाइल ले गया युवक, कानों में बालियां पहनीं, क्लीनिक से AC वायर चोरी

हरियाणा के पंचकूला में एविएशन कोचिंग सेंटर से मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित स्काईवाइज एविएशन के ऑफिस में घुसकर एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोहाली के सेक्टर 110 निवासी हर्षदीप सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक युवक सेंटर पर आया और मात्र 12 सेकेंड में मोबाइल चोरी कर ले गया। युवक घटना को अंजाम देने से पहले इधर-उधर देखता है और मोबाइल चोरी करके ले जाता है। आरोपी युवक के कानों में बालियां हैं। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 45 हजार रुपए है। क्लीनिक से एसी वॉयर चोरी पंचकूला सेक्टर-5 एमडीसी की मार्केट स्थित जैन आई क्लीनिक के मैनेजर दीप वर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह एसी चलाया तो पता लगा कि एसी के कॉपर वायर चोरी हो गए हैं। वे ऊपर चेक करने गए तो पता लगा कि साथ वाले जिम के एसी से भी काॅपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। पंचकूला एमडीसी थाना के जांच अधिकारी SI यादविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सेंटर की CCTV देखी जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया जाएगा।

Haryana

हरियाणा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राफेल से अंबाला का लगा सकती हैं चक्कर, एरिया नो ड्रोन जोन घोषित

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगीं।

Haryana

देवउठनी एकादशी पर हरियाणा से खाटूश्याम 2 स्पेशल ट्रेन:दिल्ली व कुरूक्षेत्र से चलेंगी ट्रेन, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल में होगा ठहराव

हरियाणा के श्याम भक्तों के लिए देवउठनी एकादशी पर रेलवे की ओर से 2 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के अलावा गुरुग्राम में भी ठहराव होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले ये स्पेशल ट्रेन 4-4 ट्रिप लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा हेतु कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा -शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र से रात को चलेगी ट्रेन फुलेरा से सुबह चलेगी ट्रेन

Haryana

Hisar: डंकी रूट से विदेश जाना कितना बड़ा जोखिम? विदेश जाने से पहले वहां से डिपोर्ट किए युवकों की कहानियां

Hisar: डंकी रूट से विदेश जाना कितना बड़ा जोखिम? विदेश जाने से पहले वहां से डिपोर्ट किए युवकों की कहानियां

Haryana

तीन माह से कॉलोनी में दूषित पेजयल की समस्या, लोगों ने लगाया हांसी गेट पर जाम

भास्कर न्यूज | भिवानी दूषित पेयजल की समस्या से परेशान विजय नगर निवासियों ने मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे हांसी रोड पर रोड जाम कर रोष जताया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने नागरिकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नागरिक विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। इसी बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रकी विभाग के एसडीओ परमिंदर खरब व जेई ताजद्दीन पहुंचे। उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया कि दो दिन में पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद ही नागरिक शांत हुए व उन्होंने साढ़े 11 बजे जाम हटा दिया। इससे पहले नागरिकों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए सरकार व प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द ही नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। प्रदीप गुलिया ने कहा कि पूरे शहर में दूषित पेयजल की सप्लाई लगातार की जा रही है, जिसके विरोध में नागरिक समय-समय पर अपनी मांग भी उठाते रहते है, लेकिन सरकार, प्रशासन व संबंधित विभाग नागरिकों की समस्याओं को पूरी तरह से नजर अंदाज किए हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी इस समस्या से अवगत करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन का दायित्व है कि वह नागरिकों को पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए, लेकिन सरकार व प्रशासन अपने इस दायित्व से मुंह फेरे बैठी है। प्रदीप गुलिया ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि वे मौके पर जाकर मुआयना करे, ताकि स्वयं अपनी आंखों से लोगों की समस्या को देखे। जनसंघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश, पूर्व जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह सिवाच, दिलबाग सिंह ग्रेवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या नगर व कीर्ति नगर में पिछले एक सप्ताह से पीने का पानी नहीं आ रहा। गरिक सुनाई नहीं होने पर सड़क जाम लगाने पर मजबूर हुए है। इसी तरह डीसी कालोनी वासियों के टैंक की 25 वर्षों से सफाई नहीं हुई है, वे गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार आजादी के 70 साल बाद भी वे जनता को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं दे पा रहे है, यह हमारे सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उसके बाद अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा नागरिकों की तरफ से ज्ञापन लेने आक्रोशित नागरिकों के बीच आए और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इन चारों पांचों कालोनियों में पीने के स्वच्छ पानी की शीघ्र व्यवस्था करवाएंगे। विद्या नगर व कीर्ति नगर में भी लंबे समय दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। अनेक बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके विरोध में मंगलवार को जनसंघर्ष समिति के नेतृत्व में अनेक पुरुषों व महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पहुंचकर अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया तथा नारेबाजी की। विशेषकर महिलाएं इतनी ज्यादा परेशान थी कि उन्होंने राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों व विभाग के आला अफसरों की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। नागरिकों ने बताया कि विद्या नगर, कीर्ति नगर, विजय नगर, जगत कालोनी व डीसी कालोनी वासी कई दिनों से पीने के शुद्ध पानी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, परंतु वहां भी कुछ नही हुआ। भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रीकि विभाग के अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का घेराव करते कामरेड ओमप्रकाश व कॉलोनीवासी।

Haryana

Haryana: पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, कुत्ते ने नोचे थे पांव, पांच दिन पुरानी है डेडबॉडी

70 वर्षीय बुजुर्ग का करीब पांच दिन पुराना शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बुजुर्ग के शव को कुत्तों ने नोचा था।

Haryana

भिवानी में कांग्रेस का वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान:युवाओं ने चलाया हस्ताक्षर कैंपेन, बोले- मतदाता सूचियों में धांधली स्वीकार नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ की शुरुआत मंगलवार को भिवानी में की गई। यह अभियान लोकतंत्र में मतदाता सूची की पवित्रता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपना समर्थन दर्ज कराया। यह कार्यक्रम कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष मनदीप सुई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस प्रियंका चंदेला, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सरला ढिल्लो (प्रभारी भिवानी-दादरी) और प्रदेश प्रवक्ता मनीष ढिल्लो ने संयुक्त रूप से नेतृत्व किया। हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत होते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। देश का लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि : मनदीप सुई युवा जिला अध्यक्ष मनदीप सुई ने बताया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों में कथित धांधली और गड़बड़ियों को उजागर करना है, ताकि देश के हर नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा की जा सके। युवा नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा सर्वोपरि है और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर इस हस्ताक्षर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय नरवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजीत लंगायन और हल्का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रजत कुमार भी उपस्थित रहे। सक्रिय भागीदारी निभाने वाले युवाओं में रवि जताई, सुमित बरार, प्रवीण बुरा, साहिल वालिया, अमित, संजय, कमल, रविदास मेहरा, मनदीप यादव, विनीत चौधरी, जीतू, आकाश नेहरा, यशवीर, सतीश, सुमन, नैना, संजना, मधु, कविता और आशीष सहित कई अन्य शामिल थे।

Haryana

हवा में घुला जहर: हरियाणा का ये शहर देश में सबसे प्रदूषित,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने NHAI को जारी किया नोटिस

पर्यावरण मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक बहादुरगढ़ में अक्तूबर में छह दिन यलो, आठ दिन ऑरेंज और आठ दिन रेड जोन में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई।

Scroll to Top