Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

पलवल में दंपती व बेटे पर जानलेवा हमला:फावड़े और लोहे की रॉड लेकर घर में घुसे, महिला को फोन पर दी धमकियां

पलवल जिले के किठवाड़ी गांव में दंपती और उनके बेटे पर जानलेवा हमला घायल किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में चांदहट थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दो महिलाओं सहित छह नामजद और कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, किठवाड़ी गांव निवासी शारदा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। शारदा के अनुसार, गांव के ही गुड्‌डू कलवा, मोनू, तरुण, मीनू, निशा और भूरा सहित दस लोग हाथों में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और फावड़ा लेकर अचानक उनके घर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए हमलावर हमलावरों ने शारदा, उनके पति और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत में आरोप है कि हमलावरों ने शारदा का सिर फाड़ दिया, उनके पति के पैर तोड़ दिए और बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं। जब आरोपी उन्हें घर के बाहर सड़क पर पीट रहे थे, तो शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के आने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताया है, क्योंकि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। चांदहट थाना पुलिस ने शारदा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Haryana: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया था गलत काम, पुलिस ने यूपी से दबोचा

पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

Haryana

गुरुग्राम में कांग्रेस छोड़ कुलदीप कटारिया इनेलो में गए:पार्टी पर गुटबाजी और कार्यकर्ता विरोधी होने का आरोप लगाया, 10 नेता हुए शामिल

गुरुग्राम में एक राजनीति उलटफेर में पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप कटारिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। मंगलवार देर शाम को उन्होंने इनेलो ज्वाइन कर ली। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने पटका पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। उनके साथ सेवा सिंह सिंधु (पूर्व जिला सचिव, जजपा), अशोक कुमार, देवेश गंडास, रमेश सांगवान, शोकेश भारद्वाज, गौरव शर्मा, उम्मेद कटारिया, अमित कटारिया और प्रवीण कटारिया ने भी इनेलो का दामन थामा। कुलदीप कटारिया का कहना है कि कांग्रेस में लंबे समय से गुटबाजी के कारण उनकी उपेक्षा हो रही थी। वह मेयर, जिलाध्यक्ष और विधायक की टिकट का मजबूत दावेदार थे, लेकिन हर बार अनदेखी हुई। कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रह चुका हूं, फिर भी टिकट नहीं मिला। अभय बोले-कटारिया जैसे अनुभवी नेता से मजबूत होगी इनेलो अभय चौटाला ने कहा कि कुलदीप कटारिया जैसे अनुभवी और जनाधार वाले नेता का इनेलो में आना पार्टी को मजबूत करेगा। उन्होंने कांग्रेस पर गुटबाजी और कार्यकर्ता विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। कटारिया के इस्तीफे से कांग्रेस को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नुकसान की आशंका है। उनके साथ गए नेताओं में जजपा और इनेलो के पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं, जो स्थानीय निकाय चुनावों में प्रभावशाली रहे हैं। इनेलो ने दावा किया कि आने वाले दिनों में और बड़े नेता पार्टी में शामिल होंगे।

Haryana

Haryana Crime: एसीबी ने की कार्रवाई, बीडीपीओ क्लर्क और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार

अटेली बीडीपीओ कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी कर एक बीडीपीओ क्लर्क और उसके सहयोगी को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।

Haryana

गुरुग्राम में EWS फ्लैट धारकों का प्रदर्शन:1500 परिवारों को नहीं मिला घर, बोले- आवंटन में देरी कर रही सरकार, बड़े संघर्ष की चेतावनी

गुरुग्राम में करीब 1500 ईडब्ल्यूएस फ्लैट धारकों ने अपने घरों का आवंटन न होने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लंबे इंतजार के बाद भी घर न मिलने से परेशान इन परिवारों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नगर निगम के अधिकारी को सौंपा। यह मामला ‘आशियाना’ नामक एक परियोजना से जुड़ा है, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गुरुग्राम के सेक्टर 47 में शुरू किया था। इस परियोजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना था। रुपए जमा कराने पर भी नहीं मिला आशियाना सेक्टर 12 के सामने झुग्गी बस्ती के 700 परिवारों और गरीबी रेखा से नीचे के 800 अन्य परिवारों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। उन्होंने घर के आवंटन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राशि भी जमा कर दी थी। इन घरों का आवंटन वर्ष 2016 में भाजपा सरकार द्वारा किया जाना था, लेकिन यह सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। आवंटन में देरी के कारण कांग्रेस नेता अनिल धानक के नेतृत्व में सभी प्रभावित परिवार नगर निगम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। आज भी किराए पर रहने को विवश प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वे आज भी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि सरकार विभिन्न आवास योजनाएं चला रही है, लेकिन उन्हें अपना घर नहीं मिल पा रहा, जबकि उन्होंने निर्धारित राशि जमा कर दी है। इन परिवारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Haryana

Rohtak: MDU में महिला सफाई कर्मियों से अभद्रता, जांच के नाम पर खुलवाए अंतर्वस्त्र, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में महिला सफाई कर्मियों के साथ जांच के नाम पर अभद्रता का मामला सामने आया है। यह मामला महिलाओं की अंत:वस्त्रों की जांच का है।

Haryana

बहादुरगढ़ में गली विवाद पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला:दोनों गंभीर, मांडौठी गांव में हुआ झगड़ा,पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी में सोमवार शाम को गली निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक और उसकी मां के साथ दूसरे पक्ष के पांच लोगों द्वारा लाठी–डंडों और ईंटों से मारपीट की गई। इस हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गली विवाद को लेकर हुआ हमला मांडौठी निवासी पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को करीब 4 बजे गांव के सरपंच की ओर से उनकी गली में नवनिर्माण कार्य के तहत रोड़े बिछाए जा रहे थे। आरोप है कि द्वेषवश पड़ोसी अशोक और बलवान ने उसके घर के सामने कम रोड़े डलवाए, जिससे पानी रुकने की संभावना बन गई। जब विजय ने इस पर आपत्ति जताई, तो अशोक ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बलवान ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। लाठी-डंडों से दोनों मां-बेटे को घेरकर पीटा विजय के अनुसार, जब बलवान दोबारा हमला करने लगा तो उसकी मां सोमवती ने बीच-बचाव किया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद अशोक, बलवान, संदीप, बले और संजीव ने लाठी-डंडों के साथ उनके घर की ओर बढ़े और दोनों को घेरकर पीटा। विजय ने बताया कि संजीव पिस्तौल लेकर आया था और बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। बड़ी मुश्किल से वे अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुसे और दरवाजा बंद किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana

भिवानी पहुंची UP की 2 महिला इन्फ्लुएंसर: कार्यक्रम के बीच चले थप्पड़ और सैंडल, खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन

गांव खरक कलां में हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया और हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव के नए गाने के प्रमोशन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दो महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बीच जलकर थप्पड़ और सैंडल चले।

Haryana

नारनौल में छठ पूजा के दौरान महिलाओं का लगा करंट:छह महिलाएं घायल, दो नागरिक अस्पताल में पहुंची, अन्य प्राइवेट में करा रही इलाज

हरियाणा के नारनौल में छठ पूजा के समय पूजा करते वक्त करीब छह महिलाओं को करंट लग गया। करंट लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीन महिलाओं को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अन्य किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए चले गए। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। शहर के पुरानी सराय में मजदूरी करने आए बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी रमेश कुमार पासवान ने बताया कि वे अपनी पत्नी रीता के साथ छठ पूजा करने के लिए नसीबपुर स्थित जेठू बाबा मंदिर के जोहड़ में गए थे। वहां पर बिजली का कोई तार भी जा रहा था। अन्य चार से पांच महिलाएं भी वहां पर थी। इस दौरान किसी वस्तु में उलझने से तार टूट गया तथा पानी में गिर गया। जिससे सभी को करंट लग गया। स्थानीय लोगों ने बुलाई एम्बुलेंस करंट लगने से वहां पर एक बार अफरा-तफरी मच गई, मगर बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस व पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से तीन महिलाओं को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जिनमें समस्तीपुर बिहार के हरपुर भिंडी निवासी बेबी देवी व रमेश कुमार की पत्नी रीता व नारनौल की सुमन पत्नी संदीप शामिल हैं। चार अन्य भी घायल वहीं इस हादसे में चार अन्य भी घायल हुए बताए जा रहे हैं। रमेश कुमार के अनुसार वे सभी निजी अस्पताल में उपचार के लिए चले गए थे। जहां पर उनको उपचार चल रहा है। मगर सभी की हालत सही बताई जा रही है। दो केस आए इस बारे में नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी में मेडिकल आफिसर संजीव कुमार ने बताया कि जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर के जोहड़ में स्नान के लिए गए दो मरीज उनके पास आए थे। जिनको उपचार दिया जा रहा है। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Haryana

कैटल वेलफेयर इंडीकेटर: संकेत बता देंगे आंतरिक रूप से कैसी है पशु की सेहत, लुवास के वैज्ञानिक ने किया विकसित

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने ऐसा मॉड्यूल विकसित किया है।

Scroll to Top