Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हांसी पहुंची सद्भाव यात्रा, हुड्डा गुट रहा दूर:बृजेंद्र सिंह बोले- यह समय की मांग, चुनाव की नहीं; यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सद्भाव यात्रा सोमवार को हिसार के हांसी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा हांसी विश्रामगृह से शुरू होकर उमरा गेट, छाबड़ा चौक, लम्बा बाजार, चोपटा, बड़सी गेट, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, काली देवी चौक, सचिवालय और ढाणी पीरवाली होते हुए ढाणी पिरान पर समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, प्रेम मलिक और डॉ. साक्षी मान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। हांलाकि हुड्डा गुट के नाम नजर नहीं आए। अंबेडकर चौक पर बृजेंद्र सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सद्भाव यात्रा अब तक करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह दर्शाता है कि हरियाणा सामाजिक एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। बृजेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास है, न कि सत्ता पाने का अभियान। यदि समाज को तोड़ने वालों को समय पर जवाब नहीं दिया गया, तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए यह यात्रा समय की मांग है, चुनाव की नहीं।’ भाजपा छोड़ने के सवाल पर बोले बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़ने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ‘मैं सर छोटूराम का वंशज और चौधरी बीरेंद्र सिंह का पुत्र हूं। राजनीति मेरे खून में है। भाजपा ने मुझे पद तो दिया, लेकिन मैं उसकी विचारधारा से खुद को जोड़ नहीं पाया। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, उसे दबाया नहीं जाता।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब गुटबाजी से ऊपर उठकर प्रदेश में एक मजबूत संगठन के रूप में उभर रही है। संपत सिंह के पार्टी छोड़ने के विषय पर उन्होंने टिप्पणी की कि यदि संवाद हुआ होता तो स्थिति भिन्न हो सकती थी। यात्रा के समापन के बाद हांसी में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई, जहां देर रात तक बड़ी संख्या में लोग बृजेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे।

Haryana

Haryana: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ने की शादी, पिता को व्हीलचेयर पर देखकर हुईं भावुक

शाहाबाद की शान बनी रानी ने कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज के साथ दो नवंबर को पाल प्लाजा में विवाह रचाया।

Haryana

अंबाला कैंट स्टेशन पर देर रात अफरा-तफरी:जननायक एक्सप्रेस में यात्री नहीं हो सके सवार, जनरल कोचों के बंद गेटों से बढ़ी परेशानी

हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात यात्रियों को जननायक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15212) में सवार होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही स्थिति इतनी बिगड़ गई कि यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीछे से पहले ही भरी आई इस ट्रेन के जनरल कोचों के अधिकांश गेट बंद थे, जिसके चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए दरवाजे पीटने पड़े। कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए और प्लेटफार्म पर ही परेशान खड़े रह गए। जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आई, यात्रियों की भीड़ ने डिब्बों की ओर दौड़ लगा दी। अधिकतर यात्रियों का गंतव्य उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर था, जो रोजाना इस ट्रेन का उपयोग करते हैं। लेकिन सोमवार रात जब ट्रेन आई तो जनरल कोचों के गेट अंदर से बंद मिले। यात्रियों ने पहले तो आवाज देकर दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कई लोगों ने गेटों को पीटना शुरू कर दिया। अंदर बैठे यात्रियों ने सुरक्षा और अत्यधिक भीड़ के डर से दरवाजे खोलने से मना कर दिया। कुछ यात्रियों का कहना था कि ट्रेन पहले से ही खचाखच भरी हुई थी, जिससे अंदर कोई जगह नहीं बची थी। वहीं, प्लेटफार्म पर खड़े यात्री ट्रेन छूट जाने के डर से इधर-उधर दौड़ते नजर आए। कई लोगों ने खुले गेटों वाले कोचों तक भागकर किसी तरह ट्रेन में जगह बनाई, जबकि कुछ लोग ट्रेन चलने से पहले भी सवार नहीं हो पाए। यहां फोटो में देखिए देर रात का स्टेशन पर माहौल…. सुरक्षा एजेंसी नहीं आई नजर इस पूरी घटना के दौरान न तो रेलवे सुरक्षा बल और न ही जीआरपी का कोई अधिकारी या जवान प्लेटफार्म पर मौजूद था। यात्रियों के बीच झगड़े जैसी स्थिति बनने लगी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सुरक्षा कर्मी और रेलवे स्टाफ मौजूद होते तो यह स्थिति नियंत्रित की जा सकती थी। उधर, रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को निर्धारित समय से अधिक देर तक प्लेटफार्म पर रोका गया। जानकारी के अनुसार, जननायक एक्सप्रेस का अंबाला कैंट स्टेशन पर रुकने का निर्धारित समय करीब 5 मिनट है, लेकिन सोमवार रात ट्रेन को लगभग 20 मिनट तक प्लेटफार्म पर रोका गया। बावजूद इसके, यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हुईं। यात्रियों में नाराजगी और सुरक्षा पर सवाल प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यात्रियों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले सीजन में रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त कोच जोड़ने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। साथ ही प्लेटफार्म पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी स्टाफ तैनात होना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों को गेट पीटते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मची हुई है, जबकि सुरक्षा बल का कोई जवान नजर नहीं आ रहा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर रेलवे से शिकायत की है।

Haryana

Rewari: लग्न समारोह में युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

लग्न समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

फर्रुखनगर ​​​​​​​में लापता 3 साल का बच्चा बरामद:पुलिस ने परिजनों ​​​​​​​के हवाले किया, घर के बाहर से हो गया था गायब

गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना पुलिस ने गुम हुए 3 साल के बच्चे को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा 2 नवंबर की शाम अचानक घर से गायब हो गया था। परिवार ने इसकी सूचना फर्रुखनगर थाने में दी थी। शिकायतकर्ता मूल रूप से झांसी जिले के भानपुरा का निवासी है और इन दिनों फर्रुखनगर की बालाजी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। उसके बेटे सिवाश के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई। एडिशनल एसएचओ एसआई हवा सिंह व एएसआई मनमोहन ने टीम के साथ आसपास के इलाकों में रातभर सर्च अभियान चलाया। देर रात टीम ने वजीरपुर-फर्रुखनगर रोड स्थित अनाज मंडी के पास से सिवाश को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को तुरंत परिजनों के हवाले किया। परिजनों ने फर्रुखनगर पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना की। वहीं मानेसर जोन के डीसीपी दीपक कुमार (IPS) ने भी टीम की कार्यवाही की प्रशंसा की।

Haryana

वर्ल्ड कप फाइनल: शतक से चूकीं शेफाली, रोहतक में परिजन बोले- यह वर्ल्ड कप हमारा

शैफाली वर्मा सेंचुरी नहीं लगा सकीं। वह 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुईं और शतक से चूक गईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। 

Haryana

मोहाली में आइस ड्रग जब्त:महिला समेत नाइजीरियन काबू, दिल्ली से लाकर सप्लाई करते थे, 155 ग्राम आइस ड्रग बरामद

पंजाब के मोहाली के खरड़ सिटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 155 ग्राम आइस ड्रग बरामद की है। एसएसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह और डीएसपी-1 खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि 25 अक्टूबर को खरड़ सिटी पुलिस ने एक महिला से 55 ग्राम आइस ड्रग बरामद की थी। इनकी पहचान सवित्री निवासी रविंद्र एन्क्लेव, बलटाना, जीरकपुर हाल निवासी एलआईसी कालोनी खरड़ के रूप में हुई थी। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिमांड और पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर, दिल्ली से एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 100 ग्राम आई-स्ट्रॉग बरामद किया गया। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी किंग्सले चिनोजो के रूप में हुई है, जो चंद्र विहार, शिव विहार नई दिल्ली में रह रहा है। महिला के खिलाफ पहले भी हैं आपराधिक मामले नशा तस्कर महिला के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले मुल्लांपुर मोहाली और एक बलौंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार आरोपी किंग्सले चिनोसो के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस स्टेशन दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। ।

Haryana

Shafali Verma: प्लास्टिक के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, पिता की सीख और संघर्ष से चमकी शैफाली की प्रतिभा

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने अचानक शेफाली को सेमीफाइनल में मौका दिया।

Haryana

गुरुग्राम में हफ्ता वसूली के लिए युवक पर फायरिंग:स्कॉर्पियो से टक्कर मारने का आरोप, CCVT फुटेज आया सामने; 1 हमलावर गिरफ्तार

गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-1 एरिया में हफ्ता वसूली के विवाद में 17 साल के लड़के पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह हमला जमीन पर लगी रेहड़ियों के किराए को लेकर अपने ही परिवार के युवक पर किया गया। पुलिस ने इस मामले में पानी का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी के कब्जे से कारतूस, गोली के खोल व वारदात में प्रयोग कार बरामद की है। हांलाकि पुलिस हथियार बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को ग्वाल पहाड़ी के नजदीक दुकान पर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की एफएसएल, डॉग स्क्वॉड व सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। मौके से एक बांस का डंडा, एक कारतूस व एक खाली खोल बरामद किया। रेहड़ियों से हफ्ता वसूली का आरोप पुलिस को दी शिकायत में धनराज ने बताया कि उनकी सन सिटी ग्वाल पहाड़ी के पास जमीन लगती है। जिस पर वह किराए पर रेहड़ी लगवाता है। करीब एक सप्ताह पहले जय प्रकाश रेहडिय़ों पर हफ्ता वसूली करने आया। इस दौरान चाचा करतार के साथ जयप्रकाश की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भाई धनराज की भी जयप्रकाश के साथ कहासुनी हो गई। पीड़ित के साथ मारपीट की गई कल (2 नवंबर) देर शाम को उसका भाई धनराज अपने जनरल स्टोर पर था। इसी दौरान जयप्रकाश का लड़का प्रशांत, निशांत आशीष, दीपक व पियूष लाठी-डंडे लेकर आए और धनराज के साथ मारपीट की। परिवार को पता लगा तो वे ग्वाल पहाड़ी पर स्थित जयप्रकाश की भूसे की दुकान पर पहुंचे। वहां धनराज को हरेंद्र, सतबीर, जयप्रकाश व गुल्लू और अन्य पीट रहे थे। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की हरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से धनराज पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। वहीं आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारी और वहां से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कुछ ही घंटे में एक आरोपी को ग्वाल पहाड़ी से पकड़ लिया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सतबीर (49 वर्ष) निवासी ग्वाल पहाड़ी, के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतबीर और पीड़ित पक्ष एक ही परिवार के है। आरोपी सतबीर गुरुग्राम में रहकर पानी सप्लाई का काम करता है। इनकी पुस्तैनी जमीन पर धनराज व उसके चाचा करतार के साथ रेहड़ी के किराए को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने गाड़ी से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।

Haryana

Haryana: सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर/अक्तूबर-2025 में करवाई गई सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।

Scroll to Top