Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

अंबाला के गांव में पेड़ों की चोरी का प्रयास:सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की कार की जब्त, शुरू की जांच

अंबाला के साहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मलिकपुरा में देर रात पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना से बड़ा नुकसान टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से चोरों द्वारा छोड़ी गई एक स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गांव के कुछ ग्रामीणों ने खेतों की ओर से लकड़ी काटने की आवाजें सुनीं। उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति चोरी से पेड़ काट रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी मौके की ओर दौड़े। जैसे ही ग्रामीण और पुलिस वहां पहुंचे, चोर मौके से भाग निकले और काटे गए पेड़ों को वहीं छोड़ गए। पिछले कई दिनों से आवाजही हो रही थी ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास अज्ञात लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। उन्होंने संदेह जताया कि यह गिरोह संभवतः आस-पास के इलाकों में भी पेड़ों की चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती, तो संभव था कि बड़ी मात्रा में लकड़ी चोरी हो जाती। पुलिस ने शुरू की जांच घटनास्थल पर पहुंचे साहा थाना के पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि “हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग खेतों में पेड़ काट रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके से एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।” उन्होंने कहा कि मौके से पेड़ों के कटे हुए हिस्से, आरे और अन्य उपकरण भी मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चोर संगठित तरीके से इलाके में पेड़ों की चोरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें ली हैं और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन का स्वामित्व और लोकेशन डेटा जांच के बाद स्पष्ट होगा, जिससे यह पता चलेगा कि उस समय वाहन किसके कब्जे में था। जसवंत सिंह ने बताया कि “मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच के बाद आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।” पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अवैध लकड़ी कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हैं बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को जब्त कर साहा थाने में खड़ा कर दिया है और जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वाहन के आधार पर आरोपी गिरोह के बारे में सुराग मिल जाएगा।

Haryana

सोनीपत में 17 दुकानों पर चला बुलडोजर: कस्टोडियन की जमीन पर बनी थी, जिला राजस्व अधिकारी व तहसीलदार रहे मौजूद

सुभाष चौक के पास कस्टोडियन की जमीन पर बनी 17 दुकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया।

Haryana

हिसार में सेनेट्री गोदाम से 4 लाख की चोरी:आधी रात को घुसे, कैश- विदेशी करेंसी और लैपटाप चुराया, CCTV में हुए कैद

हिसार में चोर बेखौफ हो गए हैं। अर्बन एस्टेट थाने के नजदीक बनी तारानगर कॉलोनी में चोरों ने सेनेट्री गोदाम पर हाथ साफ कर दिए। घटना 30 अक्टूबर की है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आज (शुक्रवार को) मामले में गोदाम मालिक मोहित कुंडू की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहित कुंडू ने बताया कि करीब 4 लाख रुपए की चोरी उसके गोदाम से हुई है। चोर गोदाम में रखा कैश, विदेशी करेंसी सहित टीवी, लैपटॉप, टूंटियां, वाईफाई डिवाइस, स्पीकर सब कुछ चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोहित ने बताया कि उसके गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जहां चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। चोर रात करीब डेढ़ बजे गोदाम में घुसे थे। मोहित ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। CCTV में कैद हुए चोर… गोदाम का ताला तोड़कर घुसे चोरी पुलिस को दी शिकायत में मोहित कुंडू ने बताया कि वह न्यू मॉडल टाउन में कावेरी पार्क के पास रहता है। सेक्टर 9-11 के पास तारानगर में उसका सेनेट्री का गोदाम है। मोहित ने बताया कि 30 अक्टूबर को वह दोपहर करीब 3 बजे गोदाम बंद करके घर चला गया था। मकान नंबर 609 में उसका गोदाम है। अगले दिन सुबह 10 बजे जब वह गोदाम आया तो पता चला कि उसके यहां चोरी हुई है। गोदाम के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर चेक किया तो 42 इंच का एलईडी टीवी, लैपटॉप, 8700 कैश, 22 कनाडा डॉलर, सिल्वर कॉइन, स्पीकर, वाइफाई डिवाइस, टूंटियां गायब मिली। वहीं पड़ोसी अभिषेक के यहां से भी चोर लैपटॉप और जूते चुराकर ले गए। वाईफाई को डीवीआर समझकर उखाड़ा मोहित ने बताया कि वह चोरों ने वाईफाई का आउटर डीवीआर समझकर उखाड़ लिया। टूंटियों के दो बोरे उठाकर ले गए, इनमें 400 पीस थे। वहीं लैपटाप में करीब 15 वर्ष पुराना डेटा था। सीसीटीवी में दिखा कि रात 12.46 पर आए थे और एक बजकर 28 मिनट पर गए हैं। चारों युवक सप्लेंडर बाइक पर बैठकर आए थे।

Haryana

कैथल में सनसनीखेज वारदात: महिला सहित दो युवकों पर युवक की हत्या का शक, पेचकस से हमला कर छत से फेंकने की आशंका

करनाल रोड स्थित सेक्टर-18 की गली के पास गुरुवार देर रात एक युवक घायल अवस्था में मकान के पास पड़ा मिला।

Haryana

गुरुग्राम में ₹67.69 लाख टैक्स बकाया, प्रॉपर्टी सील:कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी नहीं किया भुगतान, नगर निगम ने की कार्रवाई

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की। गांव झाड़सा स्थित एक प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया, जिस पर 67 लाख 69 हजार 116 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। यह कार्रवाई जोनल टैक्सेशन अधिकारी राजेश यादव के निर्देश पर टैक्स ब्रांच की टीम द्वारा की गई। राजेश यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी मालिक को बकाया टैक्स जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा न करने पर होगी कुर्की निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा टैक्स बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समय पर टैक्स जमा करना प्रत्येक प्रॉपर्टी मालिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध सीलिंग, कुर्की और रिकवरी जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त दहिया ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें, जिससे निगम को स्वच्छ, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर गुरुग्राम बनाने में सहयोग मिलेगा।

Haryana

गुरुग्राम में दिवाली स्टंट: एक आरोपी गिरफ्तार:वीडियो वायरल: चलती कार में जला रहे थे पटाखे, पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया

गुरुग्राम पुलिस ने दिवाली पर हाईवे पर चलती कार में पटाखा जलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वीडियो द्वारका एक्सप्रेस-वे पर तीन स्कॉर्पियो कारों में लापरवाही से स्टंट करने और पटाखे चलाने का था। इसमें आरोपियों ने राहगीरों के लिए खतरा पैदा किया था। वायरल वीडियो में काले रंग की तीन स्कॉर्पियो कारें लापरवाही से चलती दिख रही है। इनमें से दो कारों की छत पर खड़े होकर लड़के पटाखे चला रहे थे, जबकि एक अन्य लड़का ड्राइवर सीट से हाथ बाहर निकालकर पटाखे फोड़ रहा था। इन स्टंट्स से अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाली गई थी। दोस्तों को दी थी कार इस मामले में कार चालकों और उसमें सवार लड़कों के खिलाफ थाना बजघेड़ा में लापरवाही से गाड़ी चलाने और चलती कार में पटाखे चलाने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजघेड़ा, गुरुग्राम निवासी 32 वर्षीय कपिल राणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि कपिल राणा वारदात में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो कार का मालिक है। कपिल ने जानबूझकर अपनी कार अपने दोस्तों को दी थी, जो लापरवाही से गाड़ी चलाने और पटाखे जलाने की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। गुरुग्राम पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे अपने वाहन ऐसे लोगों को न दें, जो लापरवाही से चलाकर आम जनता के जीवन को खतरे में डालते हैं।

Haryana

रेवाड़ी में पत्नी-बेटी को आग लगाने वाला गिरफ्तार:करवा चौथ की रात हुई थी घटना, शराब पीने पर हुआ था विवाद, पत्नी की मौत

रेवाड़ी पुलिस ने पत्नी और बेटी पर तेल छिड़ककर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना करवा चौथ की रात हुई थी। इसमें उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी मनोज निवासी राम पुरा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने घटना के बाद खुद को भी आग लगा ली थी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था। पत्नी और मनोज को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पत्नी की मौत के बाद अब पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।? शराब पीने का विरोध करने की वारदात इस मामले में पलवल के गांव टप्पा निवासी सतपाल ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। सतपाल ने बताया कि उसकी बहन अनीता की शादी गांव रामपुरा निवासी मनोज से हुई थी और उनके दो बच्चे, 17 वर्षीय प्रिया और 15 वर्षीय हेमू हैं। जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर की रात करवा चौथ के दिन मनोज शराब पीकर घर आया था। पत्नी अनीता द्वारा आपत्ति जताने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में मनोज ने घर में रखा तेल पत्नी अनीता पर छिड़क दिया। जब बेटी प्रिया अपनी मां को बचाने आई, तो उस पर भी तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। इसके बाद मनोज ने खुद को भी आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई, बेटी की अस्पताल से छुट्टी आसपास के लोगों ने चीखने की आवाज सुनकर तीनों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेटी प्रिया को छुट्टी दे दी गई, जबकि अनीता और मनोज को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 13 अक्टूबर को उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई। पुलिस ने थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अनीता की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Haryana

हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला: पिता-पुत्र को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जमीनी विवाद में की थी हत्या

हत्या के मामले में कोर्ट ने पित्रा-पुत्र को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Scroll to Top