Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

बहादुरगढ़ के छारा में पुरानी रंजिश को लेकर हमला:चाकू-तलवार से दो घायल; एक का हाथ कटा, पुलिस ने 20 आरोपियों पर केस दर्ज किया

बहादुरगढ़ के गांव छारा में बुधवार दोपहर खेतों में घूमने गए दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने चाकू, तलवार, डंडे और रॉड से वार किए, जिससे एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे की अंगुलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मांडौठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी राहुल ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। बुधवार दोपहर करीब 11–12 बजे वह अपने चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान कई गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। जिनमें गांव का निवासी अजय व उसका साथी कर्मा भी शामिल थे। हमलावरों के हाथों में थे तेजधार हथियार राहुल ने बताया कि उनके हाथ में चाकू, तलवार, डंडे, रॉड आदि हथियार थे। वे घात लगाकर बैठे थे, जैसे ही हम बचने के लिए भागे तो उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मा ने उस पर तेजधार चाकू से गर्दन पर वार किया, लेकिन हाथ अड़ाकर बचाव करना चाहा तो अंगुलियां कट गईं। गौरव ने बचाव के लिए हाथ किया तो उसका हाथ ही कटा राहुल ने बताया कि अजय ने तलवार से गौरव की गर्दन काटने की कोशिश की। गौरव पर दो बार वार किए गए। दूसरी बार जब गौरव ने बचाव में हाथ अड़ाया तो कटकर अलग हो गया। राहुल के अनुसार, अगर गौरव ने हाथ से अपनी गर्दन न बचाई होती, तो उसकी मौत हो सकती थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को पहले रोहतक और फिर गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद व 15–20 अज्ञात युवकों पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मांडौठी चौकी प्रभारी रविंद्र ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस हमले में गौरव का हाथ कट गया। पुलिस ने गांव छारा निवासी अजय व कर्मा के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Haryana

सोनीपत में नाबालिग से दुष्कर्म, दूसरा आरोपी काबू:कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेल भेजा; मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका

सोनीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील देवडू गांव का निवासी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि लड़की के पिता ने 4 सितंबर को सोनीपत शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फरमान ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता, सोनीपत जिले का निवासी है, ने बताया कि फरमान, देवडू गांव का रहने वाला है। उनकी बेटी के साथ यह घिनौना अपराध किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लड़की की काउंसलिंग कराई इस मामले की जांच कर रही महिला उप निरीक्षक विनीत ने बताया कि पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेशानुसार नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी फरमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और अब उसके सहयोगी सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फरमान का साथ दिया पुलिस के अनुसार, सुनील इस अपराध में फरमान का साथ दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Haryana

बिहार चुनाव-छठ पूजा के नहीं मिल रहा तत्काल टिकट:फरीदाबाद में रेलवे काउंटर पर लंबी लाइन, अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं लोग

फरीदाबाद में छठ महापर्व और बिहार चुनाव के लिए घर लौटने वाले लोगों को रेलवे टिकट काउंटर पर लाइन में लगे रहने के बावजूद तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हुए देखे जा रहे है। बता दें कि, छठ महापर्व और बिहार में होने वाले चुनाव के कारण लोग अपने घरों की तरफ जाने की तैयारी में जुटे हैं। स्टेशन पर टिकट के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कई लोग 10 से 12 घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं ले पाए। यात्री बोले- चार दिन से कर रहे प्रयास बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के काउंटर पर तत्काल टिकट लेने पहुंचे जितेंद्र कुमार और पहलाद कुमार ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए थे। जैसे ही उनका नंबर आया, सभी टिकट वेटिंग में चले गए। उनका कहना है कि हर साल छठ पूजा के समय यही परेशानी होती है। काउंटर पर टिकट वेटिंग में मिलती है, जबकि कुछ लोगों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल जाता है। बिहार जाने वाले इन लोगों ने कहा कि पिछले चार दिन से वे लगातार टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर दिन उन्हें निराशा ही मिली। वे अपने परिवार के साथ बिहार जाकर छठ पर्व मनाना चाहते हैं और साथ ही चुनाव में वोट भी डालना चाहते हैं। लेकिन टिकट न मिलने से वे परेशान हैं। अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग उन्होंने कहा कि सरकार और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि छठ जैसे बड़े पर्व पर प्रवासी यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं या कोई अच्छी व्यवस्था की जाए ताकि लोग अपने घर आराम से पहुंच सकें और त्योहार मना सकें।

Haryana

सरकारी भवन उड़ाने की साजिश: ग्रेनेड के साथ पकड़े दो आरोपी पकड़े, पूछताछ में खुलासा-एडवांस में मिले थे 24 हजार

कुरुक्षेत्र में पुलिस थाने को उड़ाने की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।

Haryana

रोहतक की महिला टीम लद्दाख में खेलेगी कबड्डी:एमडीयू की खिलाड़ी कारगिल में होने वाले उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में लेंगी भाग

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की महिला कबड्डी टीम 24 से 28 अक्टूबर तक लद्दाख यूनिवर्सिटी के कारगिल कैंपस में आयोजित होने वाले उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। एमडीयू प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि टीम में विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की महिला कोच के रूप में सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी और अनुभवी कबड्डी कोच शर्मिला राठी को नियुक्त किया है। कबड्डी कोच विकास दलाल टीम के मार्गदर्शन के लिए साथ रहेंगे। इन कॉलेजों के खिलाड़ी टीम में शामिल एमडीयू की महिला टीम में एमकेजेके कॉलेज रोहतक से किरण, अंजली, मोहिनी, सोनिया, खान, सेजल और कोमल को टीम में स्थान मिला है। टीआर गर्ल्स कॉलेज से टन्नू और प्रियंका, मीरा बाई कॉलेज से स्निकी यादव, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ से ज्योतिका, पीटी एनआरएस कॉलेज रोहतक से अन्नू सहरावत, डीसी आर्य कॉलेज बहादुरगढ़ से ज्योतिका, वंदेमातरम महिला कॉलेज से पूजा और यूटीडी रोहतक से साक्षी टीम में शामिल हैं। एमडीयू की खिलाड़ी करेंगी जीत दर्ज एमडीयू वीसी प्रो. राजबीर सिंह, खेल कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा और खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनिवाल ने कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि एमडीयू की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपेक्षा जताई कि वे न केवल खेल में जीत दर्ज करें, बल्कि अनुशासन और खेल भावना के उच्च मानदंड भी प्रस्तुत करें।

Haryana

हिसार-चंडीगढ़ NH-52 की खस्ता हालत: धान से भरी ट्राली पलटी, किसान की फसल बर्बाद; सड़क पर गहरे गड्ढे

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 52 पर गांव सरसौद के पास सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Haryana

कैथल में यूपीआई स्कैनर बनाने के नाम पर ठगी:व्यक्ति से हड़पे एक लाख रुपए, बातों में उलझाकर लिया मोबाइल

कैथल में चीका क्षेत्र के गांव भागल में एक आरोपी ने एक व्यक्ति का यूपीआई क्यूआर कोड स्कैनर बनाने के नाम पर उससे करीब एक लाख रुपए से धोखाधड़ी पूर्वक अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने उस व्यक्ति को कहा था कि वह थोड़ी ही देर में उसके यूपीआई खाते का क्यूआर कोड स्कैनर बना कर दे देगा। अपने खाते में भेजे रुपए इसी बहाने से पहले उसका मोबाइल ले लिया और बाद में उसे बातों में उलझा कर रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में व्यक्ति ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्कैनर बनवाने की सलाह दी गांव भागल निवासी देवेंद्र ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहने लगा कि वह यूपीआई स्कैनर बनाने का काम करता है और उसे भी स्कैनर बनवाने की सलाह दी। उसने आरोपी के बातों में आकर उसे अपना मोबाइल दे दिया। इस बहाने आरोपी ने उसका यूपीआई पासवर्ड पूछ लिया और बाद में उसके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। चीका थाना एसएचओ अमन कुमार ने बताया कि मामले में भागल निवासी व्यक्ति की शिकायत पुलिस के पास आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

कुरुक्षेत्र में बेटे ने की मां की हत्या: नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार, महिला का पति से हो चुका है तलाक

जिला के लाडवा में एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

Scroll to Top