Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

कुरुक्षेत्र में आग लगने से मकान की गिरी छत:शॉर्ट सर्किट से भड़की, सामान जलकर राख, दूसरी जगह रह रहा था परिवार

कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर श्याम कॉलोनी में देर शाम बंद मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान की छत नीचे गिर गई। गनीमत रही हादसे के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहता है। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले पड़ोसी खुद आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटें भड़क गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान बंद कर दर्रा खेड़ा गया था परिवार श्याम कॉलोनी की रहने वाली पिंकी शर्मा ने बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला अपने भतीजों के साथ रहती थी। कुछ समय पहले परिवार मकान को बंद करके दर्रा खेड़ा में रहने के लिए चला गया था। शाम को उसने घर से धुआं उठते देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पड़ोसियों ने किया बुझाने का प्रयास गाड़ी आने से पहले उनके पड़ोसी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, मगर आग काफी भड़क चुकी थी। मकान की छत कड़ियों वाली थी और जलने के कारण छत नीचे गिर गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

Haryana

पानीपत में ऑटो ने राहगीरों को मारी टक्कर:लोगों ने की ड्राइवर की धुनाई, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

पानीपत जिले में मंगलवार देर शाम जाटल रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिससे अफरा-तफरा मच गई। हादसे के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर मौके से ऑटो सहित फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। ऑटो ड्राइवर की लोगों ने की धुनाई जाटल रोड के लोगों ने पुलिस को बताया कि ऑटो ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान उसने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने ऑटो ड्राइवर की धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ऑटो ड्राइवर वहां से भाग चुका था। लोगों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंपा वहीं कुछ देर बाद मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और लापरवाही के कारण हादसा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक है, उसका इलाज चल रहा है।

Haryana

चंडीगढ़ में कल छुट्टी, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे:गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे पर प्रशासन का फैसला, आदेश जारी

चंडीगढ़ में गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे पर कल छुट्टी रहेगी। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस दौरान चंडीगढ़ के सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड और कॉरपोरेशन में छुट्टी रहेगी। होम सेक्रेटरी मनदीप बराड़ की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेश की कॉपी पहले आरक्षित छुट्‌टी घोषित की गई थी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की गई थी, जबकि इसके बाद सीधे 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की छुट्टी थी। लेकिन लोगों की मांग थी कि गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे की छुट्टी भी घोषित की जाए। इसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है कल सार्वजनिक छुट्टी पहले चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज की आरक्षित छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब 22 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आरक्षित छुट्टी वाले दिन सरकारी दफ्तर खुले रहते हैं और नियमित काम होता है। मुलाजिम साल में केवल दो आरक्षित छुट्टियां ही ले सकते हैं। साल में करीब 40 छुट्टियां आरक्षित होती हैं। उदाहरण के लिए, करवा चौथ वाले दिन भी आरक्षित छुट्टी होती थी। दफ्तर खुले रहते थे और अधिकतर महिला मुलाजिमों ने आरक्षित छुट्टी ली हुई थी

Haryana

हांसी में गुमशुदा नाबालिग लड़की मिली:पुलिस ने डेढ़ घंटे में खोज निकाला, परिजन को सौंपा, शाम को हुई थी लापता

हांसी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गुम होने के डेढ़ घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे की है। पुलिस को एक नाबालिग लड़की के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय नेटवर्क का उपयोग करते हुए बेहद कम समय में लड़की का पता लगा लिया। लगातार प्रयासों के बाद, टीम ने मात्र डेढ़ घंटे में लड़की को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंपा बरामदगी के बाद, लड़की को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। परिजनों ने हांसी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस का लक्ष्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना भी है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से आमजन की सहायता में तत्पर और संवेदनशील रहने का आह्वान किया। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर सहायता पहुंचाई जा सके।

Haryana

गुरुग्राम में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी:एडीसी ने अधिकारियों को तैयारियों के दिए निर्देश, अधिक अधिक लोगों की भागीदारी का ​लक्ष्य

गुरुग्राम में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। यह दौड़ देश की एकता और अखंडता को समर्पित होगी। प्रशासन इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वत्सल वशिष्ठ ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में इस आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और हरियाणा सरकार में विशेष कार्य अधिकारी आईपीएस पंकज नैन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया। अधिक से अधिक लोग करें भागीदारी एडीसी वशिष्ठ ने बताया कि इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और आम नागरिक शामिल होंगे। सभी समाज में एकता और भाईचारे का संदेश कायम रखने का संकल्प लेंगे। एडीसी ने कहा कि यह दौड़ राष्ट्रीय भावना के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभी से विभागीय स्तर पर और जन भागीदारी के साथ तैयारियां शुरू कर दें, ताकि कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से संपन्न किया जा सके।बैठक में सीटीएम सपना यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Haryana

बॉडी बिल्डर ने हवाई फायर कर मनाई दिवाली, VIDEO:फरीदाबाद में सप्लीमेंट दुकान के बाहर दो राउंड चलाए, महिला डरकर पीछे हटी

फरीदाबाद जिले में दीवाली की रात को लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायर करने का युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक पेशे से एक बॉडी-बिल्डर है। बल्लभगढ़ पुलिस अब वीडियो की जांच कर युवक की तलाश कर रही है। दिवाली पर किए हवाई फायर जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दीवाली की रात का है। युवक का नाम आशु गोयल है, जो बल्लभगढ़ के भाटिया कॉलोनी का ही रहने वाला है। युवक ने कॉलोनी में ही FITFUEL NUTRION के नाम से बॉडी सप्लीमेंट की दुकान खोली हुई है। दिवाली की रात को युवक ने अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर पिस्टल से हवा में दो राउंड गोली चलाई। इस दौरान दुकान की छत के ऊपर बने छज्जे पर महिला और व्यक्ति भी खड़े हुए थे, दिवाली होने के कारण लोग भी रास्ते से आ-जा रहे थे। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया आशु गोयल ने हवाई फायर का पहले वीडियो रिकार्ड कराया और फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया कर दिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। युवक के अकाउंट पर 24 हजार के करीब फॉलोअर्स है। युवक के अकाउंट पर महंगी गाड़ीयों के साथ भी काफी वीडियो है। मंहगी गाड़ियों में ऑडी तक शामिल है। हांलाकि वीडियो को वायरल होता देख युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसको अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया। इसके अलावा कई फेमस फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर जिम के शुभारंभ पर पहुंचे थे। फायर कर वहीं खड़ा रहा युवक ने हवा मे फायर करने से पहले पिस्टल को रेडी किया। उसके बाद ऊपर की तरफ करके पहली गोली चलाई। गोली चलने से छत के छज्जे पर खड़ी महिला डरकर पीछे की तरफ हो गई, लेकिन व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा। जिसके बाद युवक ने फिर से दूसरी गोली करने के लिए पिस्टल ऊपर की तरफ किया तो महिला से फिर से डरकर पीछे हो गई। इस दौरान पास से गुजर रहे लोग भी पिस्टल देख सहम गए। पुलिस बोलीं- बड़ा हादसा हो सकता था बल्लभगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मपाल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के माध्यम से हवाई फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है। खुले में हवाई फायरिंग करना पूरी तरह से गलत है और यह किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। अभी वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Haryana

टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:चोरी की बाइक बरामद की; कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा, जांच जारी

फतेहाबाद जिले में टोहाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सोमवार को आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे अपराध एवं नशा मुक्त अभियान के तहत की गई। थाना शहर टोहाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य समाज मंदिर के सामने गली निवासी राकेश कुमार ने 19 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। राकेश ने बताया था कि 17 अक्टूबर 2025 को उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर HR23-C-4449, चैसिस नंबर 07B16F15200, इंजन नंबर 14243) कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान टोहाना के राम नगर निवासी सोमदत्त के रूप में हुई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमदत्त को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Haryana

हिसार में 31 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी:हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नोडल अधिकारी नियुक्त, एचएयू से शुरू होगी रेस

हिसार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा हिस्सा लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा सभी उपायुक्तों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक में डीसी अनीश यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने खेल विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रन फॉर यूनिटी के लिए हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर की सुबह 7 बजे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर से आरंभ होने वाली रन फॉर यूनिटी के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित रूट प्लान तैयार किया जाए। दौड़ में कोई प्रतियोगिता नहीं होगी उन्होंने कहा कि इस दौड़ में किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं होगी । इसका उद्देश्य केवल राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी खिलाड़ी, स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन और आम नागरिक रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह दौड़ हमारी राष्ट्र की एकता, अखंडता और अटूट संकल्प का प्रतीक बनेगी। प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर हांसी एसडीएम राजेश खोथ, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Haryana

दीपावली की रात युवक पर चाकू से हमला:दुकान में हिस्सेदारी विवाद में हुआ हमला, CCTV में कैद

हिसार के उदयपुरिया मोहल्ले (डोगरान मोहल्ला) में दीपावली की रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना दुकान में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घायल नवीन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल नवीन की पत्नी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके पति घर के बाहर दीपक जला रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां आया और नवीन से उनकी बनाई दुकान में हिस्सेदारी मांगने लगा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में चार-पांच युवक मौके पर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर नवीन के पेट के पास वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नवीन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया परिवार के लोग घायल नवीन को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को नवीन की पत्नी पूजा और पड़ोसियों ने पुरानी सब्जी मंडी चौकी पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पूजा ने बताया कि उनके पति सैलून फर्नीचर बनाने का काम करते हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूजा ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Scroll to Top