Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा।

Haryana

Haryana: दम घुटने से दो लोगों की मौत, होटल के वेस्ट टैंक में मोटर ठीक करने उतरे थे मजदूर

हांसी में दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों मजदूर होटल के वेस्ट टैंक में मोटर को ठीक करने उतरे थे।

Haryana

पानीपत में दो कारों में टक्कर, एयरबैग खुले:धनतेरस की खरीदारी करके घर लौट रहे थे गाड़ी सवार, सड़क पर लगा जाम

पानीपत शहर के चांदनी बाग थाने के पास शनिवार रात 8.45 बजे के लगभग दो कारों की टक्कर से सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-23 स्थित टीडीआई निवासी प्रवीन जिंदल ने बताया कि वह मित्तल मॉल से धनतेरस पर खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने यू-टर्न लिया, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार के पीछे पहिये का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जाम में फंसे वाहन हादसे के बाद दोनों कारें सड़क पर ही रुक गईं। जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और कई वाहन चालक जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से हटवाकर एक तरफ खड़ा कराया। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि वाहन चालक लिखित शिकायत देंगे तो मामले की जांच की जाएगी।

Haryana

मनीषा मौत मामला: छुट्टी पर गए सीबीआई के दो अधिकारी, अब दिवाली के बाद लौटेंगे भिवानी

मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम के दो अधिकारी शनिवार सुबह छुट्टी लेकर दिल्ली लौट गए जबकि निरीक्षक सहित चार अधिकारी अब भी भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।

Haryana

कलानौर पुलिस ने अवैध पटाखों साथ युवक पकड़ा:बिना लाइसेंस बेच रहा था, दिवाली के मद्देनजर कार्रवाई

रोहतक जिले के कलानौर में पुलिस ने एक युवक को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिवाली के त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पटाखे बेचने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है। थाना कलानौर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलानौर से एक युवक को पकड़ा गया। 12,500 रुपये की विस्फोटक सामग्री बरामद पकड़े गए युवक की पहचान कलानौर निवासी राहुल के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 12,500 रुपये मूल्य की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। राहुल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Haryana

Haryana: स्कूटी सवार मां-बेटी को ट्रक ने 100 मीटर घसीटा, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े, दर्दनाक मौत

रोहतक के महम में शनिवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां नेशनल हाईवे नंबर-9 पर किशनगढ़ के पास यह हादसा हुआ।

Haryana

रोहतक में धनतेरस पर गर्माया सर्राफा बाजार:35 करोड़ के करीब हुआ कारोबार, ऑटो मार्केट में रही तेजी, गाड़ियों की हुई बुकिंग

रोहतक में धनतेरस के अवसर पर सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की और बाजारों में भीड़ देखने को मिली। वहीं, गाड़ियों के शोरुम में भी लोगों को बुकिंग करवाते हुए देखा गया। वहीं, बर्तन खरीदने वालों की भीड़ भी देखने को मिली। धनतेरस का त्योहार पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया। मान्यता के अनुसार लोगों ने धन के देवता कुबेर की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दिन सोने-चांदी के गहने व सिक्के खरीदना, वाहन व बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसी मान्यता को जिंदा रखते हुए लोगों ने धनतेरस के पावन अवसर पर जमकर खरीदारी की। बात करें सर्राफा बाजार की तो सुनारों की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने भी लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक व नए डिजाइन वाले हल्के गहने दुकान पर सजाए रखे। सोने चांदी के जेवरों सहित चांदी के बर्तन, सिक्के व मूर्ति खरीदने वालों की भी कमी नहीं थी। सोने-चांदी के भाव पिछले साल से अधिक रहे, बावजूद इसके लोगों ने जमकर खरीदारी की। 1 लाख 37 हजार प्रति 10 ग्राम रहा सोने का भाव धनतेरस के पावन अवसर पर लोगों ने शादी विवाह के लिए जेवरों की खरीदारी की। धनतेरस पर सोने के जेवरों का भाव 1 लाख 37 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले साल यह 78 से 80 हजार के आसपास देखने को मिला था। वहीं, चांदी का भाव 1 लाख 82 हजार रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जाक पिछले साल 87 हजार के आसपास था। 300 से अधिक जिले में सुनार की दुकान रोहतक सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी ने बताया कि जिले में 300 से अधिक सुनारों की दुकान है, जिनमें करीब 35 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। इसके साथ ही वाहनों की भी जमकर खरीदारी देखने को मिली। बाजार में बर्तन खरीदने वालों की भी भीड़ देखने को मिली। वहीं इलेक्ट्रानिक आइटमों को भी खरीदने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जीएसटी कम होने से बाजार में निकले लोग शहरवासी दीपक तोमर ने बताया कि जीएसटी कम होने के कारण बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग निकले हुए है। बाजार में भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, सोने चांदी की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक आइटम पर जीएसटी का काफी असर पड़ा है। सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही पुलिस धनतेरस के पर्व पर बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस के जवानों को सभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया। रेलवे रोड व किला रोड पर जहां पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रही, वहीं पुलिस के जवान बाजार के दोनों तरफ तैनात रहे। भीड़ भाड़ में होने वाली आपराधिक घटना को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की पैनी नजर रही।

Haryana

हरियाणा में महिला  यूट्यूबर की गला दबाकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के सोनीपत में एक महिला यूट्यूबर की हत्या का मामला सामने आया है।

Haryana

कुरुक्षेत्र में पटाखे फोड़ने पर बैन:केवल ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत, छापामारी के लिए लगाई ड्यूटी, पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने दीवाली पर आतिशबाजी के लिए सख्त नियम जारी किए हैं। केवल ग्रीन पटाखों को फोड़ने की इजाजत होगी। पटाखे फोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। यह फैसला हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव पर लिया गया है। जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 और विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत ये नियम लागू किए गए हैं। जिले में बेरियम लवण वाले पटाखों और लड़ी (श्रृंखला) पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक है। सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति है। अधिकारियों को निर्देश जिलाधीश ने डिविजनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, डीएसपी, नगर पालिका सचिव, SHO और अग्निशमन अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी करने और रोजाना रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने भी कमर कस ली है। शहर में 24 जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति टीम भी तैनात है।

Haryana

हरियाणा पुलिस को डीजीपी ओपी सिंह का संदेश: लोकतंत्र में संवाद और संयम जरूरी, बल प्रयोग अंतिम विकल्प

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता की भागीदारी और उसकी आवाज़ से संचालित होती है।

Scroll to Top