Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

बहादुरगढ़ के नफे राठी हत्याकांड में आज होगी सुनवाई:तीन गवाह बुलाए, एक के हो रखे जमानती वारंट, 25 सितंबर से शुरू हुई थी गवाही

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी हत्याकांड में पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में आज सुनवाई होगी। अदालत ने तीन गवाहों को समन भेज रखे हैं। इनमें से एक के तो पिछली तारीख पर न आने की वजह से जमानती वारंट जारी हो रखे हैं। पिछली बार कोर्ट में एक गवाह के बयान दर्ज किए थे। एक गवाह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में उसे आज दोबारा से गवाही के लिए बुलाया गया है। इससे पहले इस केस में एक गवाह को एक्जामिन किया जा चुका है। दरअसल, नफे राठी हत्याकांड में कोर्ट की ओर से गत एक सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान गवाही शुरू करने के आदेश दिए गए थे। ऐसे में इस केस में गवाही 25 सितंबर को शुरू हुई थी। अब तक एक गवाह के बयान रिकार्ड हुए हैं और एक को एक्जामिन किया जा चुका है। कार पर की थी अंधाधुंध फायरिंग इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या 25 फरवरी 2024 को बराही रेलवे फाटक के पास की गई थी। वारदात में उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल की भी मौत हो गई थी, जबकि ड्राइवर राकेश और निजी गनमैन संजीत घायल हुए थे। स्वजनो की मांग पर यह केस सीबीआई को ट्रांसफर हो गया था। 2 मई 2024 को इस केस को सीबीआई ने अपने हवाले लेकर जांच शुरू की थी। 4 माह से चल रही थी हत्या की प्लानिंग ​​​​​​​जून माह में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि कुख्यात बदमाश ने नफे सिंह राठी की हत्या करवाई है। हत्याकांड की प्लानिंग चार माह पहले से चल रही थी और शूटरों ने लगातार तीन दिन तक नफे सिंह का पीछा किया था। आठ बार घात लगाई, लेकिन मौका बराही फाटक पर मिला था, जिस पर बदमाशों ने राठी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या करके फरार हो गए थे। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने रची थी साजिश ​​​​​​​चार्जशीट के अनुसार, हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने रची थी। उसने यूके से जीपीएस ट्रैकर के जरिए नफे सिंह की कार की लाइव लोकेशन शूटरों को दी। यह ट्रैकर फर्जी आधार कार्ड से एक्टिवेट किया गया था। तीन दिनों में नंदू ने आठ से अधिक बार लोकेशन भेजी। शूटर कभी कार्यालय, कभी रोहतक के गांव कारौर, कभी बहादुरगढ़ के आरआर फॉर्म, तो कभी घर तक पहुंचे, लेकिन हमला नहीं कर सके। अंततः बराही रेलवे फाटक बंद मिलने पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। यूके में बसे चार बदमाश भगौड़े घोषित ​​​​​​​यूके में बसे कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू, शूटर अतुल गुलिया, नकुल सांगवान व एक अन्य आरोपी खुशप्रीत लाठर फिलहाल फरार हैं, जिन्हें कोर्ट द्वारा भगौड़ा घोषित कर रखा है। कोर्ट में जेल से ही गिरफ्तार चारों आरोपियों की वीसी के जरिए पेशी हुई।

Haryana

यमुनानगर में ट्रेन से कटे व्यक्ति की हुई शिनाख्त:पांच बच्चों का पिता, घर से था लापता, बर्तन पॉलिश का काम करता था

यमुनानगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए व्यक्ति की तीन दिन बाद शिनाख्त हो गई है। बुधवार देर शाम उसके परिजन जीआरपी थारे में पहुंचे और मृतक की पहचान बनाई। मृतक की शिनाख्त विजय(35) पुत्र कुबेर निवासी शांति कॉलोनी के रूप में हुई है। विजय पांच बच्चों का पिता था और बरतन पॉलिश का काम किया करता था। विजय के परिजनों ने बताया कि वह भी नहीं जानते ही वह रेलवे ट्रैक पर क्या करने के लिए गया था। वह रविवार की सुबह से ही घर से लापता था, जिसकी वे लगातार तीन दिन से तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम को ट्रेन से हुआ हादसा जीआरपी थाना से मामले के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना प्राप्त हुई थी, कि खजूरी गांव के नजदीक गाल गाड़ी की रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक का शव कटी फटी हालत में ट्रैक पर पड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। देखने में मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी। शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ है। युवक के शव को कब्जे में लेकर कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवा दिया था और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रयास किया जा रहा था। ऐसे में बुधवार को उनके पास कुबेर कॉलोनी से कुछ लोग पहुंचे, जिनके परिवार का एक सदस्य रविवार से लापता था। उन्होंने ने उक्त लोगों को शव की फोटो दिखाई और पहचान बताई। उसके बाद शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी मे ंरखे शव को दिखाकर शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा, ताकि मौत का असल कारण पता लगाया जा सके। विजय पांच बच्चों का पिता था और बरतन पॉलिश का काम किया करता था

Haryana

डिप्टी स्पीकर की बैठक के बाद रेंजर की पिटाई:फॉरेस्ट गार्ड और दरोगा सस्पेंड, दोनों पर FIR भी दर्ज, कुरुक्षेत्र SDM दफ्तर की घटना

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में डिप्टी स्पीकर की हाई लेवल मीटिंग के बाद SDM दफ्तर अचानक जंगल में तब्दील हो गया। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 2 कर्मियों ने अपने सीनियर अधिकारी (रेंजर) को थप्पड़ जड़ दिए। इन कर्मियों ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज करते हुए कुर्सी से हमला कर जख्मी कर दिया। यह घटना 30 अक्टूबर को पिहोवा के SDM दफ्तर के ऊपर बने कमरे में हुई। रेंजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 4 अक्तूबर को गार्ड और महिला दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हुई। डिप्टी स्पीकर ने बुलाई थी बैठक रेंजर वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि 30 अक्टूबर को पिहोवा के SDM ऑफिस में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। इसमें हरियाणा सरकार की तमाम घोषणाओं पर तेजी से काम के निर्देश दिए गएथे। इसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कई लंबित कार्यों पर गहन चर्चा हुई और उनका जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए। अचानक अंदर आ गए बैठक खत्म होने के बाद वे दरोगा धर्म सिंह, पंकज, टेकचंद व अन्य के साथ CM विंडो और अन्य विभागीय कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दाैरान गार्ड राजू और दरोगा राजबाला अचानक दफ्तर में घुस आए और पर्सनल मिलने की बात कहकर धर्म सिंह को बाहर खींच लिया। गाली-गलौज करते हुए हमला किया अंदर आते ही दोनों कर्मी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो राजबाला ने उनको थप्पड़ जड़ दिए। राजू भी उनके साथ हाथापाई करने लगा और कुर्सी उठाकर मार दी। अंदर मौजूद स्टाफ ने उनको उन दोनों से बचाया। दोनों कर्मियों ने उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। वे पहले भी उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दे चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया थाना सिटी पिहोवा के SHO नरेश कुमार ने बताया कि रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने गार्ड राजू और दरोगा राजबाला के खिलाफ BNS की धारा 115, 121(1), 132, 3(5) और 351(3) के तहत FIR दर्ज कर ली। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों कर्मियों को किया सस्पेंड उधर, दोनों कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई। जिला वन अधिकारी (DFO) ऋषि राज ने बताया कि रेंजर के साथ मारपीट करने के आरोप में अधिकारियों ने कर्मी राजू और राजबाला को सस्पेंड कर दिया है। कर्मियों की ओर से रेंजर के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। जिसकी जांच चल रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Haryana

यमुनानगर में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च:सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- भाजपा प्रजातंत्र की हत्या करना चाहती है, 25 वोटों की हेराफेरी की

दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा प्रेसवार्ता कर उठाए गए वोट चोरी के मामले को लेकर यमुनानगर में बुधवार की शाम को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मॉडल टाउन में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। यमुनानगर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह ने कहा कि, आज राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के बारे में प्वाइंट टू प्वाइंट बताया कि कैसे भाजपा ने वोट चोरी किए। चुनाव में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई। एक-एक घर में 90-90 लोगों के वोट बने हुए हैं और यह लोग एक दूसरे को जानते तक नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सीधी वोट चोरी की सरकार है। चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी हंसकर कह रहे थे कि हमारे पास सारे इंतजाम हैं, हमारा राज बनेगा। इन बातों से भाजपा की मंशा साफ थी कि इस बाद उन्होंने चोरी करके सरकार बनानी है। चुनाव में भाजपा का कोई रुझान नहीं था। बच्चा-बच्चा कहता था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन नतीजे कुछ और नजर आए। भाजपा सरकार प्रजातंत्र की हत्या करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करने देगी। कांग्रेस पहले से आवाज उठाती आई और आगे भी उठाती रहेगी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Haryana

उकलाना में कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च:विधायक नरेश सेलवाल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- चोरी के वोट पर बनाई सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार शाम उकलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक नरेश सेलवाल के नेतृत्व में “गद्दी छोड़ो अभियान” के तहत कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरा क्षेत्र वोट चोर गद्दी छोड़ो, तानाशाही नहीं चलेगी, बेईमानों का राज बदल दो, जैसे नारों से गूंज उठा। विधायक बोले- चोरी के वोटों के दम पर बनी सरकार विधायक नरेश सेलवाल ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार चोरी के वोटों के दम पर बनी हुई है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा ने वोटों की हेराफेरी कर सत्ता हथियाने का काम किया है। सेलवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को लगभग बराबर वोट मिले हैं, लेकिन जांच में करीब 12 प्रतिशत वोटों की गड़बड़ी सामने आई है। इससे साफ होता है कि जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की मूल भावना के साथ धोखा किया है और अब जनता इसका जवाब देगी। पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ अभियान विधायक सेलवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन सिर्फ वोट चोरी के विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह लोकतंत्र बचाओ अभियान के रूप में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने और सत्ता पर अवैध कब्जा करने वाली भाजपा को अब कुर्सी छोड़नी ही होगी। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व प्रधान समीर इंदौरा, वीरेंद्र लितानी, पार्षद प्रवीण गिल, श्याम सुंदर बंसल, सूर्य जैन, बलविंदर सिंह, मेहर सिंह जग्गी, मदन वर्मा, जयवीर, अनिल अमित, विवेक पूनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांति से अपनी आवाज बुलंद की और जनतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

Haryana

पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या: चुनाव हारने के बाद शुरू हुई थी अदावत… 80 के दशक में शानदार प्लेयर रहे थे रामकरण

सोनीपत के गन्रौर में पूर्व रणजी खिलाड़ी व पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर रामकरण शर्मा की सोमवार शाम को चुनावी रंजिश को लेकर हुई हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव है।

Haryana

रोहतक में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च:विधायक बोले-भाजपा का तोता बना चुनाव आयोग; राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्वीर साफ की

रोहतक में कांग्रेस जिला कमेटी की तरफ से भाजपा के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा, महम विधायक बलराम दांगी और वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा सहित जिला प्रधान कुलदीप केडी तथा ग्रामीण प्रधान बलवान रंगा शामिल हुए। कैंडल मार्च के दौरान विधायक बीबी बतरा ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हाइड्रोजन बम फोड़ा है, उसे पीएम नरेंद्र मोदी भी देख लें। डूप्लीकेट वोट कैसे बने, एक आदमी के 22 वोट कैसे हैं, यह चुनाव की मंशा को जाहिर कर रहा है। विधायक बीबी बतरा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग आज भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। जैसे सीबीआई और ईडी भाजपा का तोता बना हुआ है, वैसे ही चुनाव आयोग भी भाजपा का तोता बना हुआ है। कांग्रेस को एक सप्ताह दो, पूरे हरियाणा के डूप्लीकेट वोटों को साफ कर देंगे। एक घर में कैसे बन गए 102 वोट विधायक बीबी बतरा ने आरोप लगाया कि एक घर में 102 वोट कैसे बन गए। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मात्र 20 हजार वोट अधिक लेकर सरकार बनाई है। जब डूप्लीकेट वोट सामने आई हैं तो चुनाव आयोग क्यों आंखों को बंद करके बैठा है। चुनाव आयोग ने अभी तक संज्ञान क्यों नहीं लिया। वोटर कार्ड में फोटो क्यों हैं ब्लर विधायक बीबी बतरा ने आरोप लगाया कि लाखों वोट ऐसे हैं, जिनके फोटो ब्लर है। चुनाव आयोग उनके ऊपर क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा। एक महिला के 20 वोट अलग-अलग जगह बने हुए है, उसका रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास है, फिर क्यों इस मामले में संज्ञान नहीं लिया। सुप्रीम कोर्ट स्वयं ले मामले में संज्ञान विधायक बीबी बतरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को स्वयं इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। वह सड़कों पर उतरे हुए हैं और सबूत दिखा रहे है। सुप्रीम कोर्ट का काम है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करें और चुनाव को रद्द करते हुए नए सिरे से बैलेट पेपर पर चुनाव करवाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Haryana

Shafali Verma: 'आपके लिए सरप्राइज है..', महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में सीधी एंट्री पर मां से कही थी ये बात

बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलकर लंबे शॉट लगाने का अभ्यास करने वाली शैफाली वर्मा किसी सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मारकर भारत को विश्व चैंपियन बना देंगी, ऐसा किसी ने सोचा न था।

Haryana

फरीदाबाद में वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:राहुल गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस का कैंडल मार्च, कार्यकर्ता बोले- भाजपा ने सत्ता हथियाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कई खुलासे करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली हुई है। अब इसको लेकर पूरे हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राहुल की पीसी के बाद आज शाम 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक से बीके चौक तक लगभग 500 मीटर का कैंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने वोट चोरी से सत्ता हथियाई- कांग्रेस इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथिया ली। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही हर मंच पर भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते आए हैं, और अब राहुल गांधी ने तथ्यों और प्रमाणों के साथ यह साबित कर दिया है कि हरियाणा में भाजपा ने फर्जी वोटों के माध्यम से सरकार बनाई। कौशिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी में विदेशियों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक ब्राजील की मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस महिला की तस्वीर का उपयोग करके हरियाणा में फर्जी वोट बनाए गए। यह मॉडल कभी “स्वीटी” तो कभी “सीमा” के नाम से 22 बार वोट डालती रही। यह बात देश के लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। जिलाध्यक्ष बोले- राहुल ने सारे राज खोल दिए जिलाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में प्रमाणों के साथ बताया कि हरियाणा में 25,41,144 फर्जी वोटों के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। राहुल गांधी ने यह भी खुलासा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि “सरकार बनाने की व्यवस्था हो चुकी है।” यह बयान अपने आप में वोट चोरी की सच्चाई उजागर करता है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की PHOTOS…

Haryana

Haryana: गुरुघर से माथा टेक लौट रहे व्यक्ति को ऐसे आई मौत, बाइक चलती रही… पीछे बैठे बुजुर्ग की चली गई जान

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारा से माथा टेक कर बाइक पर पानीपत अपने गांव खोतपुरा लौट रहे सेवानिवृत्त थर्मल कर्मी बलबीर सिंह (71) पर पेड़ का टहनी टूट कर गिर गई।

Scroll to Top