Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

करनाल मंडी में अव्यवस्था चरम पर:​​​​​​​दो दिन बंद की गई मंडी,मंडी जाम में फंसे किसान बोले-अधिकारियों ने हालात बिगाड़े

करनाल के घरौंडा की नई अनाज मंडी में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराकर रह गई हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद मंडी प्रशासन ने अचानक दो दिन तक खरीद बंद करने का फैसला लिया, जिससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। किसानों को न तो गेट पास कटवाने का मौका मिला और न ही ट्रॉली निकालने का रास्ता। शाम को गेट पास बंद होने से किसानों ने हंगामा कर दिया और सर्विस रोड पर जाम लग गया। मंडी से लेकर रेलवे रोड और रेलवे स्टेशन तक ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। किसानों की फंसी ट्रॉलियां, मंडी में मचा हंगामा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मार्किट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश ने घोषणा की कि मंडी को 18 और 19 अक्तूबर के लिए बंद किया जा रहा है। इन दो दिनों में केवल लिफ्टिंग का कार्य होगा। जैसे ही आसपास के गांवों में यह खबर पहुंची, तो किसान तुरंत अपनी ट्रॉलियों के साथ मंडी पहुंचने लगे। थोड़ी ही देर में मंडी में सैकड़ों ट्रॉलियां लग गईं और सर्विस रोड से लेकर रेलवे रोड तक जाम की स्थिति बन गई। जाम इतना भारी था कि सामान्य वाहनों की आवाजाही तक रुक गई। किसानों का कहना था कि मंडी प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के गेट पास बंद कर दिए। कई किसान सुबह से मंडी के बाहर लाइन में लगे थे, ताकि फसल बेचने का मौका मिल सके। लेकिन जैसे ही उन्हें बताया गया कि अब खरीद बंद है, उन्होंने नाराजगी जताते हुए वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप-मंडी प्रबंधन फेल, सुनवाई करने वाला कोई नहीं किसान जोगिंद्र राणा, बिजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विकास कुमार, विवेक, सुंदर और अन्य ने कहा कि मंडी की स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। मंडी प्रबंधन पूरी तरह फेल साबित हो चुका है। यहां न तो लिफ्टिंग ठीक से हो रही है और न खरीद की व्यवस्था। गेट पास कटवाने के लिए किसान सुबह से इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक प्रक्रिया रोक दी गई। किसानों का कहना है कि अगर दो दिन तक उनकी फसल मंडी तक नहीं पहुंची तो खेत में खड़ी धान खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में पहुंची फसल में भी भारी कट लगाए जा रहे हैं, और वह भी मॉश्चर के नाम पर। किसानों का आरोप है कि अधिकारी और नेता किसी की सुनवाई नहीं कर रहे। जब हालात बिगड़ते हैं, तो कोई नजर नहीं आता, लेकिन जब व्यवस्थाएं ठीक होती हैं तो सभी फोटो खिंचवाने पहुंच जाते हैं। किसानों ने कहा कि हम घंटों से जाम में फंसे हैं, भूखे-प्यासे बैठे हैं, और अब हमें वापिस लौटने को कहा जा रहा है। आखिर हम जाएं तो जाएं कहां? पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया, दी चेतावनी जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और सर्विस रोड पर जमी ट्रॉलियों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। दीपक कुमार ने बताया कि मंडी में खरीद दो दिन तक बंद रहेगी, केवल लिफ्टिंग होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे व्यवस्था बहाल होने के बाद ही मंडी पहुंचे। मंडी सचिव बोले – मंडी चॉक हो गई थी, अब सिर्फ लिफ्टिंग होगी मार्किट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि मंडी में लिफ्टिंग न होने से स्थिति चॉक हो गई थी, इसलिए दो दिन तक खरीद बंद रखी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना दोपहर को ही जारी कर दी गई थी ताकि किसान अनावश्यक परेशानी से बचें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 20 अक्तूबर से पहले मंडी में न आएं और प्रशासन को व्यवस्था बहाल करने का समय दें। किसानों की नाराजगी बरकरार हालांकि प्रशासन की अपील के बावजूद किसान नाराज हैं। उनका कहना है कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो वे फसल लेकर मंडी न आते। अब ट्रॉलियां जाम में फंसी हैं और घर लौटना भी मुश्किल है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की यह लापरवाही उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है।

Haryana

कैथल में रेड: शिव शक्ति मिष्ठान की फैक्ट्री से 175 क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद; रसगुल्ले में मक्खियां मिली

त्योहारों के सीजन में मीठे में जहर मिलाने वालों पर हरियाणा फूड सेफ्टी विभाग ने शिकंजा कस दिया है।

Haryana

सोनीपत में दूषित पानी से 12 व्यक्ति बीमार:कंधों पर उठा कर अस्पताल पहुंचे परिजन; मची अफरा-तफरी, 2 की हालत गंभीर

सोनीपत के अग्रसेन चौक के पास स्थित आवासीय कॉलोनियों में दूषित पानी पीने से कई लोगों की सेहत बिगड़ गई। राजीव कॉलोनी और शिव कॉलोनी के 12 से अधिक प्रवासी श्रमिक उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। कुछ को तो परिजनों ने कंधे पर उठा कर अस्पताल पहुंंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फूड प्वाइजनिंग का शिकार बताया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज सोनीपत के अस्पतालों में जारी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दूषित पानी के कारण कॉलोनी में रहने वाले श्रमिक बीमार हुए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बीमार हुए लोगों में अग्रसेन राजीव कॉलोनी की पूनम को उल्टी की शिकायत हुई, वहीं शिव कॉलोनी की अनीता (पत्नी सिकंदर) और गढ़ी की पूजा को लूज मोशन की दिक्कत हुई है। ऋषि कुंज कॉलोनी के हिमांशु को भी उल्टी-दस्त की समस्या का सामना करना पड़ा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पानी में किस प्रकार की मिलावट थी, जिसके कारण लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पानी पीने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही हैं।

Haryana

Haryana: भाकियू के पूर्व उपप्रधान पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया क्यों चलाई गोलियां

हरियाणा के गांव सिवाह में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पूर्व उप प्रधान सुमित पर 13 अक्तूबर को फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस की सीआईए-वन ने तीन आरोपियों को वीरवार शाम को असंध रोड गांव जाटल के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

भिवानी में मर्डर की VIDEO:सीसीटीवी में कैद वारदात, एक थप्पड़, दूसरा मुक्का और अचेत होकर गिरा व्यक्ति, अस्पताल में मृत घोषित

भिवानी के बिचला बाजार में व्यक्ति की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी व मृतक की हाथापाई दिखाई दे रही है। वहीं चोट लगने के कारण मृतक जमीन पर गिर जाता है। जिसे आसपास के लोग संभालते हैं। वहीं उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भिवानी के बिचला बाजार निवासी करीब 45 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अनिल आता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें आते ही अनिल आरोपी को एक थप्पड़ जड़ देता है और उसे गुस्से में कुछ बोलता है। वहीं इसके बाद आरोपी भी गुस्से में आ जाता है और अनिल को थप्पड़ मार देता है। वहीं इसके बाद एक मुक्का मारता है। मुक्का लगते ही अनिल जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद आसपास के लोग अनिल को संभालते हैं, लेकिन वह अचेत होकर गिरा रहता है। लोग उसे उठाने का प्रयास करते हैं। पिता के साथ रहता था मृतक मृतक अनिल अविवाहित था और अपने पिता के साथ घर पर रहता था। अनिल के भाई व मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अनिल फिलहाल मेहनत मजदूरी करता था। जिसका पहले भी आरोपी के साथ झगड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि एक महीने पहले भी आरोपी व अनिल के बीच झगड़ा हुआ था। इधर, मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार व सिटी थाना एसएचओ सत्यनाराण सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घर छोड़कर भागा आरोप परिजनों के अनुसार, झगड़े के दौरान चोट लगने के कारण अनिल मौके पर ही अचेत होकर गिर गया था। इसके बाद आरोपी अनिल को उठाकर उसके घर ले गया और घर पर छोड़कर फरार हो गया। अनिल के पिता को अच्छे से दिखाई नहीं देता। इसलिए परिवार वालों ने अनिल को देखा तो उसे उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जिला अस्पताल में पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि, करीब एक महीने पहले अनिल और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अनिल किसी काम से बाजार में गया था, जहां पर अनिल और आरोपी में फिर से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आरोपी ने अनिल को थप्पड़-मुक्का मारा। जांच में जुटी पुलिस सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में रामदास कॉलोनी मैन मार्केट की तरफ पड़ा हुआ है। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि इसका नाम अनिल कुमार है, जो रामदास कॉलोनी का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।

Haryana

हिट एंड रन: अंबाला में नशे में धुत वरना सवार ने भरपाया कहर, सात राहगीरों को उड़ाया, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार रात एक कार चालक ने लापरवाही की हद पार करते हुए एक के बाद एक सात राहगीरों को चपेट में ले लिया।

Haryana

हिसार में साइबर ठगी के दो बदमाश गिरफ्तार:4.50 लाख के धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने हिरासत में भेजा

हिसार साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर ‘घर बैठे टास्क पूरा कर पैसे कमाने’ का लालच देकर हिसार निवासी एक युवक से 4.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ित ने 1 अगस्त, 2025 को NCCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम ऐप पर निवेश का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित से विभिन्न बैंक खातों में 4,50,300 रुपए जमा करवाए, लेकिन बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। केस दर्ज कर शुरू की जांच शिकायत के आधार पर साइबर थाना हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण के जरिए ठगी की राशि के लेनदेन का पूरा नेटवर्क खंगाला गया। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमरकोट निवासी नरेश कुमार और राजस्थान के गंगानगर निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक हरिओम ने बताया कि ठगी की राशि नरेश कुमार के बैंक खाते में जमा हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि नरेश ने अपना बैंक खाता प्रेम सिंह को बेच दिया था। प्रेम सिंह ने यह खाता आगे किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया था, जिससे पैसे की ट्रेसिंग और मुश्किल हो गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Haryana

Haryana: एक और पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर पर लगाया फंदा, एएसआई कृष्ण कुमार से मिला सुसाइड नोट

हरियाणा में एक और पुलिसकर्मी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कृष्ण कुमार ने अपने पैतृक गांव जैनाबाद (रेवाड़ी) स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

Haryana

अंबाला में बेकाबू कार ने मचाई दहशत:कई वाहनों को मारी टक्कर, तेज रफ्तार थी कार

हरियाणा के अंबाला शहर में शुक्रवार देर शाम को एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारकर दहशत फैला दी। घटना सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानव चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कई मोटरसाइकिलों व कारों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ड्राइवर जलबेरा रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। रास्ते में उसने कई जगह लोगों और वाहनों को टक्कर मारी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार मानव चौक पहुंचकर और भी कई वाहनों से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर कार को घेर लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ड्राइवर नशे की हालत में हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मानव चौक क्षेत्र में भारी जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही कई वाहन साइड में गिर गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है।

Haryana

एक किलोमीटर की दूरी में छिपा राज: शव मिलने से करीब 36 घंटे पहले हो चुकी थी मनीषा की मौत, CBI गांव में सक्रिय

भिवानी। शिक्षिका 19 वर्षीय मनीषा की मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए वीरवार दोपहर को भी सीबीआई की टीम इलाके में सक्रिय दिखाई दी। सीबीआई की टीम वीरवार दोपहर को गांव मनफरा से ढिगावा और इसके बाद ढिगावा से ढाणी लक्ष्मण व भुंगला की तरफ देखी गई।

Scroll to Top