Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

सोहना बस स्टैंड पर मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार:बस में चढ़ने को लेकर हुई थी बहस, एक बाइक बरामद

गुरुग्राम के सोहना में 11 अक्टूबर को बस स्टैंड पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहना के सरकारी अस्पताल में कुछ घायल भर्ती हैं। सोहना शहर थाना पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़ितों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट प्राप्त की। गंभीर चोटों के कारण पीड़ितों को गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़ितों से संपर्क करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसी दिन एक पीड़ित ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह 9 बजे वह सोहना बस स्टैंड पर खड़ा था। बस से उतर रही सवारियों के दौरान 2-3 लड़कों ने आपत्तिजनक शब्द कहे, जिसका उसने विरोध किया। पीड़िता को दिया जान से मारने की धमकी इसके बाद उन लड़कों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसका चश्मा तोड़ दिया। जब पीड़ित ने अपने पिता और भाई को बुलाया, तो आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर बाद, 6-7 लड़के 2-3 बाइकों पर सवार होकर वापस आए और पीड़ित, उसके पिता, भाई तथा दो अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर सोहना शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान, पुलिस ने 14 अक्टूबर को दो आरोपियों – लोकेश (24 साल, निवासी बालूदा, गुरुग्राम) और कपिल (23 साल, निवासी फिरोजपुर, नूंह) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। दोस्तों के साथ मिल कर दिया घटना को अंजाम पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बस में चढ़ने को लेकर शिकायतकर्ता के साथ उनकी बहस हुई थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Haryana

ADGP Suicide: IPS प्रकरण से सैनी सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न पड़ा ठंडा, बिहार चुनाव में भी पड़ सकता है असर

दिवंगत आईपीएस वाई पूरण के शव का सातवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं होने से यह मुद्दा गरमा गया है। इस प्रकरण से न सिर्फ राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न ठंडा पड़ गया है बल्कि पीएम मोदी की 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है। 

Haryana

पानीपत अनाज मंडी में फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्तौल की बरामद, मुख्य आरोपी शुभम 4 दिन रिमांड पर

पानीपत में सीआईए-वन पुलिस ने मतलौडा अनाज मंडी में पंचायत के दौरान पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि असंध रोड स्थित सुताना मोड़ से सभी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान खुखराना निवासी शुभम, मतलौडा निवासी दीपक, सोनू और खंडरा गांव निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। सीआईए-वन प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान मामले में पहले से फरार साथी जीतू व अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ में बताया कि 9 अक्टूबर को मतलौडा अनाज मंडी में पहली मंजिल पर पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज के बाद पुराने विवाद में यह फायरिंग की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी सोनू और दीपक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी विकास को एक दिन और शुभम को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। देसी पिस्तौल से की थी फायर पुलिस पूछताछ के दौरान विकास के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद की गई है। इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि विकास ने खुलासा किया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार उसे छिपाने के लिए दिए गए थे। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर विकास को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी शुभम से अभी गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी जीतू को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Haryana

गुड बॉय मम्मा: 'अगले जन्म में बनूंगा साइंटिस्ट…', नोट में छात्र ने लिखी ये बात; ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पापा को शुरू से मेरे से ही दिक्कत थी आपसे नहीं मम्मा। मेरा सपना आईआईएससी बेंगलुरू से रिसर्च करने का था लेकिन कोई बात नहीं, अगले जन्म में साइंटिस्ट बन जाऊंगा।

Haryana

सोनीपत में अतिक्रमण पर 5 हजार का होगा चालान:एफआईआर करवाई जाएगी; कोर्ट के काटने पड़ सकते हैं चक्कर

सोनीपत जिले के गोहाना शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। दीपावली और अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है। नगर परिषद की सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने बताया कि दुकानों के बाहर रेहड़ी या फड़ी लगाई मिली तो संबंधित दुकानदार पर 5 हजार का चालान किया जाएगा। अगर चालान जमा नहीं किया गया तो दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सड़क पर खड़ी रेहडिय़ों को तुरंत जप्त किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत गोहाना शहर के मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी, गांधी नगर रोड और बस स्टैंड के आसपास सोमवार को नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दुकानों के बाहर रखा गया सामान, बोर्ड और रेहडिय़ा हटवाईं। इस दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए कहा कि यह कदम जनता की सुविधा और शहर के हित में उठाया गया है। इस दौरान मुनादी भी करवाई गई है। दुर्गा देवी बोली-दीपावली सीजन में बढ़ी भीड़, जाम से मिलेगी राहत सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने बताया कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है और दीपावली नजदीक है, जिसके कारण शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर और रेहडिय़ा खड़ी कर सड़क को संकरा बना देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को जाम से राहत दिलाने और शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। दुकानदारों को चेतावनी नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो न केवल चालान बल्कि एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छोटे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को भी समझाया गया कि वे अपना सामान निर्धारित जगह पर लगाएं ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। टीम ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि त्योहारों के दौरान किसी को परेशानी न हो। दुकानदारों ने की कदम की सराहना अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की।उनका कहना था कि सड़कों से अतिक्रमण हटने से न केवल ग्राहकों को आवाजाही में आसानी होगी बल्कि शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई देगा।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से यह अभियान लगातार चलाने की मांग की ताकि भविष्य में जाम की समस्या से राहत मिल सके। लगातार जारी रहेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर परिषद सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं होगा बल्कि इसे पूरे त्योहार सीजन तक जारी रखा जाएगा।अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया या चेतावनी के बावजूद सड़क पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Haryana

रोहतक में नहर की पुलिया पर पार्टी कर रहे थे युवक: जवाब नहीं दिया तो कर दी धुनाई, 12 दिन बाद पीजीआई में मौत

अटायल नहर के पुल पर बैठकर पार्टी कर रहे युवकों की युवकों ने डंडों से धुनाई कर दी। 12 दिन बाद एक युवक करसरेंहटी निवासी जोगेंद्र ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया।

Haryana

अठावले के करीबी पूर्व MLA का बड़ा खुलासा:कहा- सीएम अफसरों को सस्पेंड करना चाहते थे मगर खुल्लर ने रोक दिया, सैनी रबड़ स्टंप

हरियाणा में IPS वाइ. पूरन कुमार सुसाइड मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार (13 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी। करीब 40 मिनट हुई मुलाकात की चीजें अब बाहर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के करीबी हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया(RPI) के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली और दिल्ली कैबिनेट के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मीकि ने बताया कि वे भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हुई बैठक में शामिल थे। प्रेस को दिए बयान में दोनों नेताओं ने खुलासा किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री रबड़ स्टंप हैं और मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी राजेश खुल्लर, डीजीपी शत्रुजीत कपूर और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ही सरकार चला रहे हैं। संदीप बाल्मीकि ने बताया कि रामदास अठावले की मांग पर मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों (शत्रुजीत कपूर और नरेंद्र बिजारणिया ) को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए थे मगर तभी राजेश खुल्लर ने उनको रोक दिया और कई टेक्निकल इश्यु गिनवाने लगे। बता दें कि इससे पहले विपक्ष भी इसी तरह के आरोप लगाता रहा है। विस्तार से जानिए अठावले के करीबी नेताओं ने क्या कहा… मुख्यमंत्री ने तुरंत मिलने का टाइम दिया : हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया(RPI) के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली ने मीडिया से कहा कि हमने सीएम से मिलने का टाइम लिया तो मुख्यमंत्री ने तुरंत टाइम दे दिया। हमारे साथ दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री बहुजन नेता संदीप बाल्मीकि भी साथ थे। इसके बाद संदीप बाल्मीकि ने मीडिया के सामने बोलना शुरू किया और बताया कि केंद्रीय मंत्री अठावले ने बहुजन समाज की राजनीति की है। इसी को लेकर वह आईपीएस के परिवार से मिलने गए और उसके बाद सीएम साहब से मिले। मुख्यमंत्री के साथ 3 आईएएस अधिकारी थे : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि जिस कमरे में हम बैठे थे वहां राजेश खुल्लर, अनुराग रस्तोगी और केएम पांडुरंग भी बैठे थे। वहां अठावले साहब ने बात रखी कि इतने दिन से न्याय क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुसाइड नोट मौजूद है। 9 पेजों का सुसाइड नोट है। इसमें सारे आरोपियों के नाम भी हैं। एक के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे देश में क्या मैसेज जा रहा है। अठावले ने कहा कि हम भी एनडीए का हिस्सा हैं। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सीएम ने सस्पेंड को कहा, खुल्लर ने टेक्निकल इश्यू गिनवा दिए : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि इस पर खुल्लर साहब ने बहुत सारे टेक्निकल इश्यू गिनवा दिए। हमने खुल्लर साहब से पूछा क्या आपने कोई लीगल ओपिनियन लिया है। तो उन्होंने कहा कि हम आईएएस हैं और उन्होंने कई चीजें उन्होंने गिनवा दी। हमने कहा कि सीएम साहब आप एक प्रेस कान्फ्रेंस कर दो। आप प्रेस से क्यों भाग रहे हो। आप एक प्रेस कान्फ्रेंस कर दो। आप उसमें टेक्नीकल प्वांइट बता दो। पब्लिक ओपिनियन उसमें से आपने आप निकल कर आ जाएगा। इस पर सीएम ने कहा दोनों अधिकारियों को को सस्पेंड कर दो। खुल्लर तुरंत खड़ा हुआ कहा कि ऐसा नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं चपड़ासी भी सस्पेंड नहीं कर सकता : संदीप बाल्मीकि ने बताया कि इस पर मैंने कहा कि मुख्यमंत्री तू है या नायब सैनी हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो सस्पेंड करो। इस पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं तो चपड़ासी भी सस्पेंड नहीं कर सकता। संदीप बाल्मीकि ने मीडिया से कहा कि आप सोच सकते हो कि हरियाणा प्रदेश को कौन चला रहा है। इस प्रदेश को शत्रुजीत कपूर, राजेश खुल्लर और मनोहर लाल खट्‌टर चला रहे हैं। मुझे नहीं लगता सीएम की कोई सुनता है वो रबड़ की मोहर है। काफी चर्चा होने के बाद खुल्लर ने रामदास अठावले को कहा कि आप जाकर परिवार को मनाइये। हम पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई कर देंगे। राजेश खुल्लर को असंवेदनशील बताया : संदीप बाल्मीकि ने राजेश खुल्लर पर कहा कि वो ऐसे आदमी हैं जिनका शब्दों में मैं बयान नहीं कर सकता। वो कहता है कि हमें अभी यह भी नहीं पता यह मर्डर है या सुसाइड है। एके 47 से गोली मारी है या किससे मारी है। यह इतने असंवेदनशील लोग हैं कि यह किसी की शहादत का मजाक उड़ा रहे हैं। तो समझ लो मुख्यमंत्री आप लोगों को फेस नहीं कर पा रहा तो कसूर किसका है। यह डमी सरकार है। केंद्र से ऑपरेट हो रही है। शत्रुजीत कपूर, राजेश खुल्लर और मनोहर लाल खट्‌टर इस प्रदेश को लूट रहे हैं। सीएम के साथ वार्ता असफल रही : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि अठावले ने कहा कि हमें जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक ना तो पोस्टमॉर्टम होगा और ना ही शव उठाया जाएगा। संदीप बाल्मीकि ने कहा कि यह वार्ता अफसल रही। हम संतुष्ट नहीं हैं। परिवार जैसा चाहेगा वैसा होगा। हम लोग यह आंदोलन नहीं रूकने देंगे। हम पूरे देश का सामाजिक न्याय मोर्चा बना रहे हैं। इसमें हम बाबा साहब की आदर्शों को मानने वाले लोग शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अठावले पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिसने आईएएस परिवार से मुलाकात की है और सीएम को डांटने का काम किया है। मंत्री अठावले ने कहा था-कार्रवाई होगी वहीं एक दिन पहले सीएम से मुलाकात के बाद मंत्री आठवले ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी करीब 40 मिनट तक बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि IPS सुसाइड केस में पूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही CM सैनी ने कहा कि उससे पहले बॉडी का पोस्टमॉर्टम होना जरूरी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को प्रताड़ित करने वाले पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएस पूरन कुमार के फाइनल नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, कार्रवाई इसी के आधार पर होगी।

Haryana

पानीपत के गांव सिवाह में युवक पर हमला: कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पड़ित का जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

पानीपत के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के सिवाह गांव में देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

Haryana

सोनीपत के खेतों में चोरों की गैंग सक्रिय:रिटायर्ड सैनिक के खेत से तार चोरी, नशे के लिए की वारदात

सोनीपत जिले में खेतों से तांबे की बिजली तार चोरी करने का एक गैंग लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। खेतों से होने वाली चोरियों से किसानों में खौफ है। जहां एक भूतपूर्व सैनिक ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोग बार-बार उसके खेत से ट्यूबवेल की बिजली की तारे काटकर चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सिरसाढ़ के युवक पर आरोप गोहाना के गांव सिरसाढ़ के रहने वाले जितेंद्र ने थाना सदर गोहाना में दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना का भूतपूर्व सैनिक है और वर्तमान में खेतीबाड़ी करता है। उसके खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है। आरोप है कि गांव महमूदपुर का रहने वाला प्रदीप उर्फ काला अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसकी ट्यूबवेल से मोटर तक लगी कीमती तांबे की बिजली की तारें काटकर चोरी कर ले गया। पहले भी वारदात कर चुका आरोपी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी प्रदीप पहले भी कई बार इसी तरह उसके खेत से बिजली की तारें चोरी कर चुका है। करीब तीन वर्ष पहले भी उसके तीन स्टार्टर चोरी किए गए थे। लगातार हो रही इन चोरी की वारदातों से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कृषि कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। नशे के लिए करते हैं चोरियां जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के खेतों में पिछले कई महीनों में दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात हो चुकी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। खेतों में 24 घंटे पहरा नहीं दे सकते जितेंद्र ने बताया कि उनके एरिया में चोरी की वारदात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रात को ही नहीं, बल्कि दिन में भी चोरी की वारदात हो रही है और खेतों में अब 24 घंटे पहरा नहीं दे सकते। परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द से जल्द चोर को पकड़कर कार्रवाई की जाए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जितेंद्र ने बताया कि प्रदीप और उसके साथी इलाके के अन्य खेतों में भी इस तरह की चोरी की वारदातें अंजाम देते रहते हैं, इसलिए उसने थाना सदर गोहाना पुलिस से कठोर कानूनी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। थाना सदर गोहाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ काला महमूदपुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज किया है।

Haryana

ADGP Suicide: क्या खाया…आईएएस ने अपनाया था सुसाइड का कोई दूसरा तरीका? लैपटॉप में बंद सच; इसी में है टाइप नोट

वाई पूरण कुमार की तरफ से लिखे गए सुसाइड नोट में जिन शिकायतों का जिक्र है, चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने उसका रिकॉर्ड मानवाधिकार आयोग व संबंधित विभागों से मांगा है।

Scroll to Top