Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

15 सेंटीमीटर लंबे चाकू से रुमल की हत्या:पुलिस ने घर से बरामद किया, तीन आरोपियों का रिमांड खत्म, चौथा पकड़ से दूर

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में साइड न देने को लेकर हुए रुमल हत्याकांड का चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वहीं आरोपी देवी प्रसन उर्फ दीपक उर्फ सेठी हाल मुल्तानी मोहल्ला इस्माइलाबाद, अजय उर्फ काला उर्फ गांधी कंगवाल जिला अंबाला और आर्यन उर्फ बलैकिया ठोल को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। आर्यन ने किया था चाकू से वार रुमल पर आर्यन उर्फ बलैकिया के ठोल ने हमला किया था। आर्यन ने रुमल की बाजू और पेट पर 4 वार किए थे, जिसमें पेट में लगे चाकू की वजह से रुमल आंतें और लिवर बाहर आ गए थे। इस वजह से रुमल की मौके पर मौत हो गई थी। ये वार इतना जबरदस्त था कि चाकू रीढ़ की हड्‌डी से टकरा गया था। निशानदेही में चाकू बरामद उधर, पुलिस ने बीते दिन आरोपी आर्यन की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया। आरोपी आर्यन ने चाकू को अपने घर में छिपा रखा था। ये चाकू करीब 15 सेमी लंबा है। पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक को पहले ही बरामद कर चुकी है। साइड न देने को लेकर विवाद पुलिस के मुताबिक, रुमल की आरोपियों के साथ पहले से कोई रंजिश या झगड़ा नहीं था। सिर्फ बाइक को साइड नहीं देने को लेकर उनकी रुमल के साथ कुछ बात हो गई थी। आरोपियों ने सिर्फ रुमल को टारगेट किया, जबकि उसके साथी राम विश्वास को कुछ नहीं कहा और ना ही उस पर हमला किया। खाना लेकर आ रहा था मंडी बता दें 3 अक्टूबर रात करीब 10 बजे रुमल​ मलिकपुर अपने एक​ साथी राम विश्वास सीतामढ़ी बिहार के साथ दूसरे साथियों के साथ खाना लेकर बाइक पर पिहोवा अनाज मंडी में लौट रहा था। इसी दौरान भट्‌ट माजरा और टीकरी गांव के बीच में संधु फॉर्म के पास बाइक पर आए 4 युवकों ने हमला किया था। रुमल अपनी मां हरजीत कौर, पत्नी सुकन्या, बेटी गुरप्रीत (12), अमीरां (9), निशु (6) और बेटे ईशान (4) का इकलौता सहारा था।

Haryana

बर्फखाने की जमीन से फिर गायब किया चेतावनी बोर्ड

भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट में राय मार्केट स्थित बर्फखाना की बेशकीमती जमीन पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दखल के बाद नगर परिषद द्वारा लगाया गया चेतावनी बोर्ड शुक्रवार रात को फिर से गायब कर दिया गया। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली। अप्रैल में इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के प्रयास शुरू किए थे। एक्साइज एरिया की इस जमीन पर सालों से रह रहे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। आरोपियों ने लोगों के घरों पर लगे बिजली के मीटर के साथ-साथ नगर परिषद का बोर्ड भी गायब करवा दिया था। जब इस मामले की शिकायत कैबिनेट मंत्री के दरबार में पहुंची तो उन्होंने इस मामले की शिकायत एसीएस से कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ही इस जमीन पर बिजली मीटर वापस लगवाए गए। नगर परिषद ने जुलाई में फिर से चेतावनी बोर्ड लगवा दिया था। इतना ही नहीं बिजली निगम ने एक वकील व अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया है। अब फिर से इस जमीन पर गोपनीय तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अम्बाला कैंट के एसडीएम वीनेश कुमार से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Haryana

नारनौल में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने मारी बाइक को टक्कर:हादसे में पुरानी सराय के व्यक्ति की मौत, हाउसिंग बोर्ड से आ रहा था घर

हरियाणा के नारनौल में शनिवार देर रात महेंद्रगढ़ रोड पर हुए हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति मोहल्ला पुरानी सराय का रहने वाला है। वह किसी काम से हाउसिंग बोर्ड गया था। वापस आते समय हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला पुरानी सराय निवासी करीब 50 वर्षीय राजू सैनी बुधवार रात को करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर हाउसिंग बोर्ड से अपने घर आ रहा था। वह एसपी आवास के सामने पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने बाइक सवार राजू सैनी को कुचल भी दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास लोग जमा हो गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गाड़ी में ही बैठा रहा ड्राइवर वहीं दूसरी ओर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा। लोगों ने उसको भागने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया तथा ड्राइवर को भी पकड़ा। गाड़ी का ड्राइवर रेवाड़ी रोड कैलाश नगर निवासी बताया जा रहा है। सब्जी बेचने का करता काम राजू सैनी महावीर चौक के पास ही सब्जी बेचने का काम करता है। उसके दो लड़के हैं। इनमें एक लड़का बाहर जॉब करता है, जबकि दूसरा लड़का उसके साथ ही रेहड़ी लगाता है।

Haryana

सोनीपत में मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन:मेयर राजीव बोले- मछली पालकों को मिलेगा फायदा, PM की कृषि परियोजनाओं से मिलेगी नई ऊर्जा

सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने शनिवार को गांव बागडू पहुंचकर मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से आसपास के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा, क्योंकि वे यहां अपनी मछलियों को स्टोर कर सकेंगे। मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आज कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और गांवों में कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण इकाइयां, पशु चिकित्सा सेवाएं और मत्स्य उत्पादन से जुड़ी नई सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। कृषि परियोजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आय : जैन उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि देश के युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी। उन्होंने वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और किसानों के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब कृषि शक्ति से उद्योग शक्ति’ बनने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जहां प्रधानमंत्री ने ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का औपचारिक शुभारंभ भी किया। यह लोग रहे उपस्थित इस मौके पर जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह, मत्स्य अधिकारी योगेश शर्मा वे राजेश कुमार, मत्स्य किसान गांव सलीमसर से हरमिंदर, नवदीप दहिया, अरुण कुमार जैन, दीपक गोयल, जोगिंद्र तथा मनीष साहित्य अन्य किसान मौजूद रहे।

Haryana

सोनीपत में पुलिस ने लड़की को बरामद किया:युवक मुंबई ले जा रहा था; पकड़े जाने के डर से लौटा, रेप की पुष्टि नहीं

सोनीपत में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लड़की को लेकर मुंबई जा रहा था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते पकड़े जाने के डर से आधे रास्ते से वापस लौट आया। लड़की ने पुलिस को यही बताया कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, उतर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने अक्टूबर को थाना राई में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह वर्तमान में सोनीपत में किराए के मकान में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि आगरा के रहने वाला मनीष उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उसने पुलिस से अपनी बेटी को जल्द से जल्द वापस लाने और आरोपी काे गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। राई थाने की जांच टीम के सब इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने और लड़की को सकुशल बरामद करने के लिए तुरंत कदम उठाया। इस बीच पता चला कि युवक लड़की को लेकर मुंबई जा रहा है। पुलिस का शिकंजा कसता देख युवक को भी आभास हो गया कि वह अब पुलिस को चकमा नहीं दे सकता। इस बीच युवक मुंबई के आधे रास्ते से ही लड़की के साथ वापस सोनीपत आ गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और लड़की काे भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया। साथ ही महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई। लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मनीष आगरा, उत्तर प्रदेश के धर्मलोक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Haryana

करनाल में महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला:महिला के सिर से उतरा ट्राली का पहिया,चाचा के साथ लौट रही मायके से ससुराल

करनाल के बीड़ माजरा गांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके में दादा के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थी। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान 29 वर्षीय तब्सुम पत्नी परवेज अली कोयर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका सग्गा गांव में था। वह अपने पति के साथ पानीपत के राज नगर में रहती थी। उसकी शादी लगभग 9 साल पहले हुई थी। जिससे उसको दो बच्चे है, जिसमें एक 8 साल का है और दूसरा 6 साल का है। दोनों की बच्चे तीसरी और एलकेजी में पढ़ते है। सग्गा गांव में करीब 20 दिन पहले तब्सुम के 65 वर्षीय दादा शकील का निधन हो गया था। उनका 20वां था, उसी शोक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेने के लिए पहुंच रही थी। चूंकि उसके चाचा भी पानीपत रहते है, इसलिए वह अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर सग्गा गांव में जा रही थी। बाइक उसके चाचा रियाज चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बीड़ माजरा के पास पहुंची, पीछे से एक कार से बाइक टच हो गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठी महिला नीचे गिरी, ट्रैक्टर ने कुचल दिया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और पीछे बैठी तब्सुम सड़क पर गिर गई। उसी समय ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया और पहिया सिर पर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस करनाल भेज दिया। दो मासूम बच्चों की मां थी तब्सुम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रियाज ने बताया कि तब्सुम का मायका सग्गा गांव में है। तब्सुम के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 और 7 साल है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मृतका तब्सुम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है और आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Haryana

ADGP Suicide Case: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का बयान, Y पूरन कुमार को न्याय न मिलना शर्मनाक

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Haryana

IPS वाई पूरन कुमार सुसाईड, FIR दर्ज करने की मांग:वाल्मीकि आश्रम में जुटे लोग, कलानौर में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले ने प्रदेश में तूल पकड़ लिया है। इस मामले में शनिवार देर शाम कलानौर स्थित वाल्मीकि आश्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने सुसाइड नोट में नामित सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। लोगों ने समाज से जातीय भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने की अपील की। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब वरिष्ठ अधिकारी ही इस तरह के भेदभाव का शिकार हो रहे हैं, तो निचले स्तर के कर्मचारी और आमजन कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। उचित कार्रवाई करें सरकार उन्होंने सरकार से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद, कलानौर वाल्मीकि आश्रम से अंबेडकर भवन तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। अंबेडकर भवन पहुंचकर लोगों ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के छायाचित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मेहरा, कृष्ण लाल, अर्जुन मेहरा, सोमनाथ, प्रदीप, राम अवतार, बाल किशन और रविंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Haryana

हरियाणा में भीषण हादसा: रोड रोलर से भिड़ी कार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार की मौत; देखें वीडियो

हरियाणा के सोनीपत स्थित बरोदा क्षेत्र थाना में रुखी टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार रोड रोलर से भिड़ गई।

Haryana

सोनीपत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस पर 4 दोस्तों की मौत:सभी रोहतक के रहने वाले, इनमें एक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा

हरियाणा के जिले सोनीपत में शनिवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रूखी टोल नाके के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई। मरने वाले में एक युवक रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी। मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव घिलौड़ के रहने वाले अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। इस हादसे से गांव घिलौड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चारों युवक अपने परिवारों के इकलौते सहारे बताए जा रहे हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Scroll to Top