Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

इसराना में व्यक्ति ने बस क्यू शेल्टर उखाड़ा:नट-बोल्ट खोलकर सड़क पर गिराया, मंत्री पंवार ने करवाया था निर्माण

पानीपत जिले के इसराना में रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित एक बस क्यू शेल्टर को शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ दिया। नट-बोल्ट खोलकर सड़क पर गिरा दिया गया। जिसके बाद राज्य परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। सड़क किनारे खड़े होते थे यात्री इसराना में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ा होना पड़ता है। पहले विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भी समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर बस क्यू शेल्टर बनाए गए थे। मंत्री पंवार ने करवाया था निर्माण गौरतलब है कि 1995 में तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एक बस अड्डे का निर्माण करवाया था, लेकिन वह कुछ समय बाद बंद हो गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया था। ग्राम पंचायत और जिला परिषद को दी सूचना शुक्रवार देर रात पानीपत से रोहतक जाते समय धर्म कांटे के पास बने बस क्यू शेल्टर को गिराने की सूचना मिली। विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत और जिला परिषद के सीईओ को भी सूचित कर दिया गया है।

Haryana

एफडीडीआई में संवाद कार्यक्रम का आयोजन: छात्रों ने फैशन शो का किया आयोजन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने की शिरकत

फैशन शो में छात्रों ने स्थानीय शिल्प और आधुनिक तकनीकों के मिश्रण से तैयार किए गए फुटवेयर डिज़ाइनों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया।

Haryana

यमुनानगर में पति की चाकू से गोदकर हत्या:खुद पुलिस को बुलाकर फरार हुई पत्नी; सिर, मुंह, गर्दन और छाती पर किए वार

यमुनानगर के प्रतापनगर के गांव खिजरी में पति-पत्नी के बीच आज शनिवार को हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर में पड़े चाकू से पति पर हमला बोल दिया और उसके सिर, मुंह, गर्दन और छाती पर कई वार किए। जब पति खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया तो पत्नी ने खुद ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो पत्नी वहां से गायब मिली। पुलिस घायल को तुरंत उठाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर लाते समय एम्बुलेंस में घायल ने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दूसरी पत्नी थी मृतक की पहचान सुखबीर निवासी खिजरी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी निशु सुखविंद्र की दूसरी पत्नी थी और काफी समय से साथ में रह रहे थे। रात को दोनों के बीच किसी को लेकर बहस हुई थी, जोकि इतनी ज्यादा बढ़ गई कि झगड़े में तबदील हो गई। अंत में झगड़ा भी इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी ने घर में रखे चाकू से पती पर हमला बोल दिया और उसके सिर, मुंह, गर्दन व छाती पर कई वार किए। हमले में घायल पति जब खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गया तो पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। घर में खून से सना पड़ा था सुखबीर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर में जाकर देखा कि सुखबीर खून से सना हुआ जमीन पर लेटा हुआ है और उसकी पत्नी घर से गायब है। पुलिस ने सुखबीर को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रात करीब नौ बजे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया। पुलिस घायल सुखबीर को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सिविल अस्पताल के लिए लेकर निकली, लेकिन रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुखबीर के शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा सके। आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज शव लेकर अस्पताल पहुंचे एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें निशा ने सुखबीर पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया। अस्पताल ले जाते समय सुखबीर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि निशा मृतक की दूसरी पत्नी थी। वहीं मामले में प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

पानीपत में कंबल की फैक्ट्री में लगी आग:सर्दियों के लिए तैयार लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट की आशंका

पानीपत जिले के कुटानी रोड पर स्थित मुस्कान ट्रेडिंग कंपनी में शनिवार फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तैयार माल को डिस्पैच करने की तैयारी जानकारी के अनुसार फैक्ट्री संचालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वे सर्दियों के मौसम के लिए तैयार किए माल को डिस्पैच करने की तैयारी कर रहे थे। जब मशीन चालू की, तो शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने जल्द ही पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक फैक्ट्री में रखा सर्दियों का तैयार कंबल, चादर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। संचालक महेंद्र कुमार के बताया कि उनका लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सर्दियों का माल बाजार में भेजा जाना था उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सर्दियों के सीजन के लिए माल तैयार करके बाजार में भेजने की तैयारी में थी, जिससे यह नुकसान और भी बड़ा हो गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।

Haryana

कुरुक्षेत्र में बेटी के पिता ने किया सुसाइड:जहरीला पदार्थ निगला, अस्पताल में तोड़ा दम, परेशानी में उठाया कदम

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक बेटी के पिता ने सुसाइड कर लिया। बीती दिन उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान जय कुमार (23) निवासी न्यू मॉडल टाउन किशनगढ़ रोड के रूप में हुई। जय कुमार अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया। जय कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। जय कुमार का बड़ा भाई रवि उससे अलग पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहता है। बड़ा बेटा बेदखल छोटे की मौत राम कुमार निवासी न्यू मॉडल टाउन ने बताया कि उसने अपने बड़े बेटे रवि कुमार को बेदखल कर रखा है। उसका छोटा बेटा जय कुमार उनके साथ रहता है। 3 अक्टूबर को जय कुमार घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जय कुमार ने परिजन को जहरीला पदार्थ निगलने की बात कही। वे उसे तुरंत शाहाबाद के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। मानसिक परेशान था जय उन्होंने बताया कि यहां इलाज के दौरान जय कुमार ने अगले दिन 4 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। जय कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि उसने किसी बात का कोई जिक्र उनके साथ नहीं किया। इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की उधर, थाना शाहाबाद पुलिस ने जय कुमार के पिता राम कुमार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने LNJP अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Haryana

सोनीपत में घर के बाहर चले चाकू:आरोपी गली में आकर गाली-गलौच कर रहा था; मना किया तो किया जानलेवा हमला

सोनीपत में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। धर के सामने आरोपी गाली-गलौच कर रहा था और उसके मना किया तो युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालात के चलते बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने दी पुलिस को शिकायत गोहाना के गांव घड़वाल के रहने वाले साधुराम ने थाना बरोदा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं और उनके दो बेटे हैं। उनके बेटे संदीप की गांव के ही जोगेंद्र उर्फ बंटू पुत्र सुरेश से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद जोगेंद्र मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने भाई अमित और दीपांशु पुत्र बिजेंद्र के साथ उनके घर के बाहर गाली-गलौच करने पहुंच गया। चाकू से किया हमला, जान से मारने की धमकी साधुराम के अनुसार, इसी दौरान जोगेंद्र उर्फ बंटू ने उनके बेटे संदीप के पेट में चाकू से वार कर दिया, जबकि अमित और दीपांशु ने उन्हें पकड़ लिया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी जोगेंद्र की गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घायल संदीप को तुरंत पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने खानपुर मेडिकल में की कार्रवाई रात करीब 11 बजे थाना बरोदा पुलिस को सूचना मिली कि संदीप नामक युवक झगड़े में घायल होकर बीपीएस जीएमसी खानपुर कलां में भर्ती है। सूचना पर एएसआई सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टर द्वारा संदीप को बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया गया। बाद में उसके पिता साधुराम ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। पुलिस ने किया मामला दर्ज पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जोगेंद्र, अमित और दीपांशु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। केस की जांच एएसआई विनोद को सौंपी गई है और पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Haryana

कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक: रुमल गांव के युवक की तेजधार हथियार से हत्या, चार बच्चों के पिता थे मृतक

जिले के पेहवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।

Scroll to Top