Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

नूंह में बाइक फिसलने से व्यक्ति की मौत:खेतों से घर लौट रहा था,इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा,8 बच्चों का पिता

नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई गांव में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिछौर पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर बाइक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा बाइक चला रहे युवक की लापरवाही से हुआ। मृतक 24 सितंबर से ही दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। मृतक के 8 बच्चे है। जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मृतक की पहचान यूसुफ निवासी नई के रूप में हुई। जिसके शव को सोमवार देर शाम गांव लाया गया और गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था। जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बाइक पर पीछे बैठा था यूसुफ पुलिस को दी शिकायत में गांव नई के रहने वाले मुस्तकीम ने बताया कि 24 सितंबर की शाम युसूफ और वाहिद बाइक से खेतों की तरफ से गांव लौट रहे थे। वो भी उनके पीछे बाइक से आ रहा था। वाहिद बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। बाइक पर पीछे बैठा युसुफ उसे वाहन धीमे चलाने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। जैसे ही वे गांव के नजदीक पहुंचे, वाहिद ने तेज रफ्तार और गलत तरीके से बाइक चलाई, जिससे बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरकर युसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वाहिद को हल्की चोटें आईं। छुट्टी की वजह से दो दिन नहीं हुआ पोस्टमार्टम परिजनों ने बताया कि वाहिद युसुफ को सड़क पर छोड़कर ही बाइक सहित मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल युसुफ को पहले सरकारी अस्पताल पुन्हाना पहुंचाया, जहां से उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और फिर दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान युसुफ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण यूसुफ का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सोमवार को डॉक्टरों ने यूसुफ के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। जिसके बाद देर शाम गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

स्कूल में क्रूरता: 'बच्चों को कभी खुद पीटती तो कभी दूसरों से पिटवाती', चालक ने बताई क्रूर प्रिंसिपल की कहानी

पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर कक्षा दो के छात्र को उल्टा लटका दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रिंसिपल रेनू (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Haryana

गुरुग्राम में 2000 किग्रा नकली पनीर और खोया बरामद:त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी और सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजे

गुरुग्राम में त्योहारों से पहले जिला खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने फर्रुखनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन जगहों पर छापेमारी कर करीब दो हजार किग्रा खराब पनीर और खोया बरामद किया गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान बस अड्डा के पास झज्जर रोड पर एक पिकअप वाहन से लगभग 1000 किग्रा पनीर जब्त किया गया। पूछताछ में दिल्ली के रानीबाग के रहने वाले ड्राइवर जुनैद ने बताया कि यह पनीर पलवल के हथीन से आपूर्ति के लिए लाया था। टीम ने पनीर का नमूना परीक्षण के लिए लिया। इसके बाद टीम ने झज्जर रोड स्थित यादव डेयरी पर छापा मारा, जहां से लगभग 700 किग्रा पनीर बरामद हुआ। डेयरी मालिक सोनू सिंह मौके पर मौजूद थे। इस पनीर का नमूना भी प्रयोगशाला भेजा गया है। बस अड्डा रोड पर परवीन डेयरी की जांच के दौरान 100 किग्रा पनीर और 60 किग्रा खोया जब्त किया गया। दुकान मालिक धर्मपाल भी मौके पर उपस्थित थे। यहां से भी पनीर और खोया के नमूने लिए गए। सैंपल जांच के लिए भेजें बरामद किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गयाहै। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त छापेमारी टीम में सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, ईएचसी मनोज कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौहान शामिल रहे। त्योहारों पर बिकता है मिलावटी सामान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। फोटो में देखिए सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई……… लोगों ने त्योहारों तक जांच करने की मांग की स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Haryana

65 साल से जल रही 'देसी घी' की अखंड ज्योति:यमुनानगर स्थित मंदिर में हर माह में लगता है 90 किलो देसी घी

कल्पना कीजिए एक ऐसे मंदिर की, जहां हवा में घी की महक फैली रहती है, और 11 अखंड ज्योति 65 साल से बिना रुके जल रही हैं वो भी शुद्ध देसी घी से! जी हां, हम बात कर रहे हैं यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थापित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री मूर्ति देवी मंदिर की। नवरात्र के इस पवित्र मौसम में यहां का नजारा देखते ही बनता है। भारी संख्या में श्रद्धालु यहां दूर दराज से आते हैं और लाइन लगाकर माता के दर्शन करते हैं। यहां पर वे 11 अखंड ज्योतों के सामने सिर झुकाकर मनोकामनाएं भी मांगते हैं। हर महीने लगता है 90 किलो देसी घी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित इंद्रदीप बताते हैं, “यह ज्योति कोई साधारण नहीं है। 100 साल पुराने इस मंदिर में यह 11 अखंड ज्योतियों का समूह है, जो 61 साल पहले पंडित जीवानंद ने विश्व शांति की कामना से प्रज्ज्वलित की थी। और खास बात ये कि ये ज्योतियां देसी घी से जलती हैं। हर महीने इन ज्योत में करीब 90 किलो देसी घी लगता है, जिसे बाजार से नहीं खरीदा जाता, बल्कि इसका प्रबंध श्रद्धालुओं द्वारा ही किया जाता है। कभी कोई 1 किलो लाता है, कभी 5 सब मिलकर ये ज्योति अनंत रखते हैं। मानो मां खुद कह रही हों, ‘मेरे भक्तों का घी ही मेरी रोशनी है! लाला को सपने में दिया मंदिर बनवाने का आदेश कहानी की शुरुआत होती है 100 साल पहले। उस वक्त यमुनानगर को अब्दुल्लापुर कहा जाता था, और मंदिर वाली जगह पर घना जंगल था। जगाधरी के लाला श्याम लाल को एक रात सपने में मां बाला सुंदरी ने दर्शन दिए और कहा, यहां मेरा मंदिर बनाओ। लाला जी ने बिना देर किए सन 1925 में भव्य मंदिर बनवाया, जिसमें कई साल बाद विश्व शांति के लिए 11 ज्योत जलाई गई, जोकि 65 सालों से आज तक जल रही हैं। आज ये मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि माता रानी की यहां पर विशेष कृपा है। नवरात्र में यहां पर श्रद्धालु अखंड ज्योत के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों को दर्शन देती है मां मान्यता है कि हर नवरात्र में मां किसी न किसी रूप में यहां आती हैं और भक्तों को दर्शन देती हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु रामवती ने बताया, वह 40 साल से मंदिर में आ रही है। एक बार उसकी मन्नत ऐसी पूरी हुई कि लगता है मां अब खुद उसे यहां बुलाती है। दुर्गाष्टमी पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वहीं रोजाना यहां पर महिलाएं आकर कीर्तन करती हैं। पंडित इंद्रदीप बताते हैं कि लोगों को बीमारियाें से मुक्त रखने के लिए मंदिर में निशुल्क दवाइयां भी दी जाती हैं।

Haryana

Panipat: ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल, आठ माह में 42 बार ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी, आरपीएफ चला रही जागरूकता मुहिम

ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पानीपत में ही पिछले आठ माह में ट्रेनों पर 42 बार पथराव हुआ है। यह वे आकड़े हैं जो आरपीएफ के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

Haryana

फरीदाबाद प्रॉपर्टी डीलर मौत केस में एसीपी का तबादला:राजेश कुमार लोहान को आईआरबी भोंडसी भेजा गया, 20 को हुई थी हत्या

फरीदाबाद- सेक्टर-12 टाउन पार्क के पीछे प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। जिस एसीपी की थार गाड़ी से डीलर की मौत हुई थी, उसी एसीपी राजेश कुमार लोहान का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें आज फरीदाबाद से हटाकर आईआरबी भोंडसी भेजा गया है। यह कदम परिजनों की शिकायत और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद उठाया गया है। मामला 20 सितंबर का है। नंगला एनक्लेव पार्ट-2 निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार की मौत उस समय हो गई थी, जब एसीपी राजेश लोहान के बेटे हिमांशु कुमार लोहान ने अपनी थार गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी थी। यह घटना सेक्टर-12 टाउन पार्क के पीछे हुए विवाद के दौरान हुई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा। परिवार बोला- जांच को प्रभावित कर सकते हैं ACP घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एसीपी अपनी पदवी का इस्तेमाल करके मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं। यही नहीं, सोमवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हत्या की धारा हटाए जाने का कड़ा विरोध किया था। साथ ही सरकार से मांग की थी कि निष्पक्ष जांच के लिए एसीपी को फरीदाबाद से तत्काल हटाया जाए। सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार देर शाम आदेश जारी किए और एसीपी राजेश लोहान को ट्रांसफर कर दिया। अब उन्हें आईआरबी भोंडसी में तैनात किया गया है। इस कार्रवाई को मृतक परिवार की जीत और सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

Haryana

Haryana Crime: बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक को आरोपियों ने उतारा मौत के घाट, पेट में घोंपा चाकू

रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

Haryana

लोहारू में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना लोक कल्याण मेला:छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य, सचिव तेजपाल तंवर ने किया शुभारंभ

भिवानी जिले की लोहारू नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य गरीब और छोटे व्यापारियों को योजना का लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले का शुभारंभ नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप तायल की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश सरकार के कदम की सराहना नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप तायल ने केंद्र और प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना पथ विक्रेताओं और पटरी व्यवसायियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर एनयूएलएम (NULM) की जिला प्रबंधक ज्योति पांचाल ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना के तहत ऋण राशि में बदलाव उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत ऋण राशि में बदलाव किया गया है। पहले 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपए तक का ऋण मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए कर दिया गया है। सरकार द्वारा चलाई योजना की लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्तूबर तक प्रदेशभर में लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 6 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का पंजीकरण उन्होंने बताया कि जिला भिवानी में अब तक लगभग 6 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 4993 पथ विक्रेताओं को लोन वितरित किया जा चुका है। योजना के पुनः आरंभ होने से रेडी-पटरी संचालकों के लिए फिर से लोन लेने का रास्ता खुल गया है। योजना के तहत सबसे पहले लाभार्थी को 15 हजार रुपए का लोन मिलेगा। यदि वह इसे समय पर चुका देता है तो अगली बार उसे 25 हजार रुपए का लोन मिलेगा। इसी प्रकार समय पर 25 हजार रुपए का भुगतान करने पर 50 हजार रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और लाभार्थी किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की सीपीयू शाखा में भी आवेदन निशुल्क किया जाएगा। मेले में विभिन्न बैंकों और विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। लाभार्थियों को आवेदन के लिए किया प्रेरित इनमें पंजाब नेशनल बैंक से मैनेजर अमर सिंह, केनरा बैंक से रमेश राणा, कोऑपरेटिव बैंक से महिपाल, यूको बैंक से इशाल गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सज्जन, तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी और ग्राहक उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने भी योजना की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। छोटे व्यापारियों के लिए वरदान बताया मेले में पहुंचे लाभार्थियों ने भी सरकार की योजना को गरीब और छोटे व्यापारियों के लिए वरदान बताया। उनका कहना था कि पहले उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए महंगे ब्याज पर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब बैंक से आसानी से कम ब्याज पर लोन मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। लोक कल्याण मेले में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भारी संख्या में पथ विक्रेताओं ने योजना से जुड़ने के लिए जानकारी प्राप्त की। लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से छोटे व्यापारी और कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

Haryana

Haryana: कैंसर पीड़ित की मौत पर हंगामा, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लिया, फिर हुआ बवाल

हरियाणा के सोनीपत के गांव चौहान जोशी में कैंसर पीड़ित की मौत के बाद सोमवार सुबह अचानक हंगामा खड़ा हो गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार को ले जाने वाले थे कि इसी बीच पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लिया गया।

Scroll to Top