Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पानीपत में कार पर लाठी-डंडों से हमला कर लूटपाट:गाड़ी के शीशे तोड़े, पिस्तौल तानकर नकदी-चेन लूटी; जिम से लौटते समय वारदात

पानीपत में दो युवकों के साथ पिस्तौल के बल पर लूटपाट हुई है। जिम से लौटते समय युवकों की कार पर हमला कर शीशा तोड़ दिया गया और बदमाशों ने 95 हजार रुपए नकद और एक सोने की चेन छीन ली। यह घटना उस समय हुई जब जसवीर पुत्र नरेंद्र और मनदीप पुत्र बलराज गांव बुआना लाखू स्थित एक जिम से अपने घर पुठ्ठर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उनकी कार को रोका और कार के शीशे पर डंडा मारा, जिससे शीशा टूट गया। पीड़ित के बयान के आधार पर, इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डंडों से हमला कर लूटपाट, आरोपी फरार गाड़ी चला रहे जसवीर ने तुरंत कार रोकी तो बदमाशों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसी दौरान, एक बदमाश ने उनकी जेब से 95 हजार रुपए और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। पिस्तौल तानकर नकदी-चेन लूटी जसवीर ने घटना की शिकायत पुलिस में करते हुए बताया कि हमलावरों में सुमित पुत्र रणधीर, ओमा पुत्र दलवीर और नीटू पुत्र तेजवीर शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमित ने डंडा मारकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ा और पिस्तौल तानकर उनसे नकदी व सोने की चेन छीन ली। युवक को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जसवीर को इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले इन्हीं लोगों के साथ तालाब पर कब्जे को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी।

Haryana

Gurugram Thar Accident: इधर-उधर बिखर गए थे शरीर टुकड़े… रोमांच की रेस में जिंदगी की दौड़ हार गए पांच दोस्त

रफ्तार और रोमांच के शौक ने पांच दोस्तों की जान ले ली। थार में सवार इन युवकों और युवतियों की मौत इस कदर खौफनाक थी कि इनके शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए और गाड़ी के परखचे उड़ गए।

Haryana

पानीपत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा:किसान विरोधी होने का आरोप लगाया, बोले- फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के विफल रही

पानीपत जिले के समालखा में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान अभी बाढ़ की मार से उबर नहीं पाया है और अब उसे सरकारी नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। सांसद हुड्डा समालखा दौरे के दौरान पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के जीटी रोड स्थित कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक के भाई कंवर सिंह छौक्कर, इसराना के पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, करहंस के पूर्व सरपंच यशपाल सहरावत, नरेंद्र भापरा और राजेश किवाना सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। किसानों को उपज कम दामों पर बेचनी पड़ रही है दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसानों को अपनी उपज कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। मंडियों में सरकारी खरीद न होने से किसानों को धान 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर बेचनी पड़ रही है। सरकारी एजेंसियां नमी का बहाना बनाकर खरीद से इनकार कर रही हैं, जिससे किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। धान किसानों को 3100 रुपए क्विंटल का रेट देने का वादा उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले धान किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल का रेट देने का वादा किया था, जो पिछले और इस सीजन में भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में धान की आवक तेज है, लेकिन खरीद न होने से किसान परेशान हैं। फसलों की खरीद समय पर न होने से किसान मंडियों में भटक रहे धान, बाजरा, कपास और अन्य फसलों की सरकारी खरीद समय पर न होने से किसान मंडियों में भटक रहे हैं। उपज खुले आसमान के नीचे खराब हो रही है। कई जगहों पर पोर्टल वेरिफिकेशन न होने से गेट पास नहीं बन पा रहे हैं, और कहीं राइस मिलर्स के रजिस्ट्रेशन की समस्या है। इस अव्यवस्था का फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। हुड्डा ने बताया कि 2369 रुपए एमएसपी वाली धान को 1900 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर खरीदा जा रहा है।

Haryana

गुरुग्राम में इंजीनियर कपल ने फांसी लगाई:युवक ने मरने से पहले दोस्त को VIDEO भेजा, बोला- सुसाइड कर रहा हूं

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार देर शाम झगड़े के बाद इंजीनियर पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने दोस्त को एक वीडियो भी भेजा था। दोस्त ने तुरंत घटना की सूचना सेक्टर-10 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी पहुंची। यहां फ्लैट के अंदर दोनों के शव लटके हुए थे। मृतकों की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। अजय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और स्वीटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी। 3 साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। स्वीटी का वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पिछले 2 साल से दोनों मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर 7 में 13वें फ्लोर पर रह रहे थे। दोस्त बोला- सुसाइड की बात कर रहा था अजय के दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसके पास 5 बजे अजय का वीडियो आया था। उसमें अजय सुसाइड करने की बात कर रहा था। वीडियो में देख ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को परिवार के लोगों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Haryana

हिसार में दुकान-मकान से चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:नकदी-आभूषण पर किया था हाथ साफ, वारदात में प्रयुक्त बाइक और 5 हजार बरामद

हिसार के अग्रोहा में पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव नंगथला के एक घर और दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे पुलिस ने चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए थे। आरोपियों ने दुकान और मकान में की थी चोरी उप निरीक्षक सतपाल ने बताया कि थाना अग्रोहा में 22 सितंबर 2025 को गांव नंगथला निवासी प्रेम सिंह ने उसकी दुकान और मकान से नकदी और आभूषण चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर थाना अग्रोहा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच करने के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई करते पहले गुलशन उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है।

Haryana

पलवल में सरपंच के बेटे से मारपीट:दुकान के गल्ले से पैसे भी निकाले, झगड़े का शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी भागा

पलवल जिले के हिदायतपुर गांव में सरपंच के बेटे की दुकान पर मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान पर आकर गाली-गलौच की और मारपीट की। जिसको लेकर पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। चांदहट थाना पुलिस ने हिदायतपुर गांव निवासी प्रिंस की शिकायत पर जोगेंद्र उर्फ जुग्गो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए हैं। आरोपी पहले भी सरपंच के बेटे से कर चुका गाली-गलौच पीड़ित प्रिंस, जो दलजीत सरपंच के बेटे हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जोगेंद्र उर्फ जुग्गो ने पहले भी उन्हें परेशान किया था। छह सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे आरोपी उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौच कर धमकी दे रहा था। प्रिंस ने 10 सितंबर को इस घटना की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकान में घुसकर मारपीट की कुछ दिनों बाद, आरोपी जोगेंद्र उर्फ जुग्गो प्रिंस की दुकान पर आया। प्रिंस उस समय दुकान पर ही मौजूद थे। आरोपी ने आते ही प्रिंस के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब प्रिंस ने विरोध किया, तो आरोपी दुकान के अंदर घुस आया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी ने दुकान के गल्ले से 500 रुपए निकाल लिए। झगड़े का शोर सुनकर प्रिंस के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसके दौरान आरोपी गिर पड़ा।

Haryana

हरियाणा के सरकारी कर्मी करप्ट: हर दूसरे दिन पकड़े जा रहे… पुलिस महकमा नंबर वन, हैरान कर देंगे ये आंकड़े

हरियाणा में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का ये आलम है कि औसतन हर दो दिन में एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दबोचा जा रहा है।

Scroll to Top