Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

बहादुरगढ़ मेन बाजार की दुकान में लगी आग:लाखों का माल राख; फायरब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची, घंटों बाद भी काबू नहीं

झज्जर जिले में बहादुरगढ़ शहर के मेन बाजार स्थित किले के पास रविवार तड़के करीब 3:00 बजे एक जरनल स्टोर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, हरीश गुप्ता की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग लगते ही आस-पास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीमें हरकत में आईं और बहादुरगढ़ से कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि घंटों की मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। घटना स्थल पर धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान में लगी आग की PHOTOS… आग में कोई जनहानि की सूचना नहीं सौभाग्य से इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई है।

Haryana

Haryana: अंबाला में कूड़े में मिला भ्रूण, सफेद चादर में लिपटा… भिनभिना रही थी मक्खियां, खंगाले जा रहे CCTV

हरियाणा के अंबाला कैंट में बच्चे का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। कैंट की इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि धर्मशाला के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला है।

Haryana

कैथल में सांसद जेपी का भाजपा पर तंज:इनेलो को बताया बीजेपी की B टीम, बोले-रोहतक रैली फ्लॉप, विपक्ष का काम लड़ना

कैथल जिले में हिसार के सांसद जयप्रकाश ने इनेलो और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। जयप्रकाश (जेपी) ने इनेलो पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया है। रोहतक में हुई इनेलो की रैली और बड़े दिग्गजों को पार्टी में शामिल करने के दावे पर उन्होंने कहा कि इनेलो रैली का हाल खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा रहा। उन्होंने कहा कि इनेलो को राजकाज से मतलब नहीं, केवल कांग्रेस से लड़ रही है, जबकि इसके विपरीत होना चाहिए। इनेलो की रैली को बताया फ्लॉप जो सरकार सत्ता में है, उसके खिलाफ लड़ना चाहिए, लेकिन इनेलो ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि रोहतक की इनेलो रैली पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। उनके अनुसार रैली से पहले खूब प्रचार किया गया कि बड़े-बड़े खुलासे होंगे और कई नेताओं की जॉनिंग होगी, लेकिन न खुलासा हुआ न जॉइनिंग। खोदा पहाड़, निकली चुहिया वाली कहावत इस रैली पर बिल्कुल फिट बैठती है। वोट चोरों का हो सफाया जेपी ने कहा कि सत्ता भाजपा के पास है, लेकिन इनेलो की ओर से कांग्रेस का सफाया करने की बात कही जा रही है। यही कारण है कि इनेलो हाशिए पर आ गई है। जनता समझ चुकी है कि इनेलो असल में भाजपा की ‘बी टीम’ है। सफाया तो वोट चोरों का होना चाहिए। विपक्ष का असली काम सरकार से लड़ना होता है, मगर इनेलो कांग्रेस से लड़ रही है, सरकार से नहीं। अधिकारियों की ड्यूटी को बताया ढकोसला मंडियों में किसानों की समस्याओं पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कांग्रेस शासन में यह ढकोसला नहीं किया जाता था। यदि सरकार की नीयत साफ हो, तो किसानों को नमी में 2-3 प्रतिशत की छूट देकर उसका नुकसान सरकार पूरा कर सकती है। हमारे समय में ऐसा हुआ करता था। भाजपा सरकार में तो किसानों पर सीधी मार पड़ रही है। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जिस पार्टी को केवल जात और धर्म के नाम पर वोट मिल रहे हों, उन्हें किसानों की असली समस्याओं और मंडियों में उनके चक्कर से क्या सरोकार हो सकता है।

Haryana

मां ने डांट से हिमाचल से पंचकूला पहुंचा बच्चा:पुलिस को रोता मिला, प्यार से समझाया पूछताछ की; परिवार से संपर्क कर मिलवाया

पंचकूला पुलिस ने शनिवार को 12 वर्षीय लापता बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया। बच्चा मां की डांट से नाराज होकर हिमाचल से पंचकूला आ गया था। जिसके पुलिस ने बरामद कर परिवार को सूचित किया और परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सोलन (हिमाचल प्रदेश) निवासी महिला जब शाम करीब 4 बजे ड्यूटी से घर लौटी तो उसने देखा कि उसका 12 वर्षीय बेटा घर पर नहीं था। सुबह पढ़ाई को लेकर मां ने उसे डांट लगाई थी। परिजनों ने आस-पास बच्चे की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच उसी दिन शाम लगभग 7 बजे बच्चा मढ़ावाला क्षेत्र में रोता हुआ मिला। टीम ने भरोसा दिलाया तो बताई कहानी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मढ़ावाला भीम सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को विश्वास में लेकर पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद बच्चे की मां से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया गया और काउंसलिंग के पश्चात बच्चे को प्यार से समझाकर रात करीब 9 बजे परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। समाज की जिम्मेदारी है कि ऐसे नन्हें-मुन्नों को प्यार और सहयोग दिया जाए। पंचकूला पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।

Haryana

सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना: बोले- हरियाणा में किसानों की अनदेखी, धान की खरीद और उठान में लापरवाही

मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर हलमा बोला है।

Haryana

अंबाला सेंट्रल जेल से दो माह में दूसरा कैदी फरार:सुखबीर कालिया के बाद अजय हुआ गायब, जेल प्रशासन में हड़कंप

हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे जेल से एक कैदी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। फरार हुए कैदी की पहचान अजय नामक बंदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, अब तक जेल प्रशासन ने इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय एक मामले में सेंट्रल जेल अंबाला में सजा काट रहा था। शनिवार की शाम को वह किसी तरह जेल परिसर से भागने में सफल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब जेल के अंदर नियमित गतिविधियां चल रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अजय ने जेल की सुरक्षा प्रणाली में मौजूद किसी खामी का फायदा उठाया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने किस रास्ते से फरारी की योजना बनाई और किसकी मदद से वह भागने में सफल हुआ। मामले को दबाने में जुटा प्रशासन जेल से जुड़े सूत्रों का दावा है कि प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। घटना के बाद से ही जेल में अंदरूनी जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जेल अधिकारियों को डर है कि अगर यह मामला सार्वजनिक हुआ, तो एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े होंगे। जेल के अंदर तैनात कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अजय की फरारी में किसी की मिलीभगत तो नहीं थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कैदी ने पहले से किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क कर फरारी की योजना बनाई थी। पहले भी फरार हो चुका है बंदी यह पहली बार नहीं है जब अंबाला सेंट्रल जेल से कोई आरोपी फरार हुआ हो। इससे पहले भी पिछले महीने एक बंदी संदिग्ध परिस्थितियों में जेल प्रशासन को चकमा देकर भाग गया था। उस फरार कैदी की पहचान सुखबीर कालिया के रूप में हुई थी। बताया गया था कि सुखबीर कालिया जेल में एक सिलेंडर छोड़ने आई गाड़ी में नीचे छिपकर जेल से बाहर निकल गया। उस घटना के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू की थी, जिसमें कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि मुख्य द्वार पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर्याप्त सतर्क नहीं थे। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक ने मुख्य वार्डन सतीश और वार्डन आत्माराम को निलंबित कर दिया था। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई को चार्जशीट जारी की गई थी और उससे स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि, उस घटना को बीते एक महीना हो चुका है, लेकिन सुखबीर कालिया का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब एक बार फिर अजय के फरार हो गया है।

Haryana

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना: बोले- ₹500 लेकर खोला जाता था किसानों का खाता, दो रुपये मिलता था मुआवजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के मुआवजे को लेकर पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।

Haryana

अंबाला सेंट्रल जेल से फिर फरार हुआ कैदी:प्रशासन में मचा हड़कंप, पिछले माह भी एक और आरोपी हुआ था फरार

हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर से सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे जेल से एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान अजय नामक बंदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अजय सेंट्रल जेल में एक मामले में सजा काट रहा था। शनिवार को शाम करीब 4 बजे के आसपास वह जेल परिसर से भागने में सफल हो गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने कैसे जेल की सुरक्षा को तोड़ा और किन परिस्थितियों में वह फरार हुआ। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है और अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, जेल के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फरारी के पीछे लापरवाही या किसी की मिलीभगत तो नहीं है। सुरक्षा पर फिर उठे सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है जब अंबाला सेंट्रल जेल से कोई आरोपी फरार हुआ हो। इससे पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक सामने आ चुकी है। अब एक बार फिर कैदी के फरार होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

Scroll to Top