Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

पंचकूला में वकील को उम्रकैद की सजा:दृश्यम फिल्म देख दफनाया था पत्नी का शव, प्रेमिका और जीजा भी उम्रभर जेल में रहेंगे

पंचकूला के वकील ने साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम मूवी से इंस्पायर होकर हत्या के बाद पत्नी के शव को ठिकाने लगाया था। जिसे अब पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं उसकी प्रेमिका और जीजा भी उम्रभर जेल में रहेंगे। सेक्टर-9 निवासी वकील मनमोहन ने साल 2018 में अपनी पत्नी की गली घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की इस जघन्य वारदात में उसका साथ प्रेमिका और जीजा संदीप ने दिया था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी और महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया। ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के प्यार में पड़ा वकील मनमोहन का मनीमाजरा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोनिका के साथ अफेयर हो गया।एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर इतना गहरा हो गया कि दोनों ने शादी करने की ठान ली। शादी के लिए वकील की पत्नी रजनी रोड़ा बन रही थी। जिसे ठिकाने लगाने के लिए रजनी ने अपनी जीजा संदीप के साथ प्लानिंग की। पत्नी की जगह कुत्ते को दफनाया मोनिका ने रजनी को सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में बुलाया था, जहां पहले से संदीप मौजूद था। दोनों ने रजनी को कार में बैठाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में दबा दिया गया। बाद में मोनिका ने मनमोहन को शव दफनाने की जानकारी दी। मनमोहन ने दृश्यम मूवी वाला सीन यहां पर दोहराया। मोनिका को बिना बताए वकील मनमोहन खुद डंपिंग ग्राउंड पहुंचा और शव निकालकर कहीं और ठिकाने लगा दिया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए वहां कुत्ते का शव दबा दिया। पुलिस को शुरुआती खुदाई में रजनी के जूते तो मिले, लेकिन रजनी के बजाय कुत्ते का शव मिला था। पत्नी की तलाश में बच्चों के साथ घूमा 16 जनवरी, 2018 को जब रजनी के बच्चे स्कूल से लौटे और मां को घर में न पाकर पिता को जानकारी दी तो मनमोहन ने आस-पास और रिश्तेदारों के घर जाकर पत्नी की तलाश का दिखावा किया। हालांकि बाद में पुलिस जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने मोनिका और संदीप को गिरफ्तार किया था। मोनिका और संदीप की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आ गया था।

Haryana

पलवल के ITI छात्रों ने गांधी आश्रम देखा:प्राचीन स्मारकों, किलों और मंदिरों के बारे में जान हुए खुश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना था। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि छात्रों ने भ्रमण के दौरान गांधी आश्रम, प्राचीन स्मारकों, किलों और मंदिरों सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने उन्हें इन धरोहरों के महत्व, उनकी स्थापत्य कला, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उनसे जुड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पलवल स्थित गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्राचीन ऐतिहासिक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बताया गया है कि गांधीजी को अंग्रेजी सरकार ने पहली बार पलवल में गिरफ्तार किया था। उनकी यादों को संजोए रखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पलवल आकर गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी थी। देश की आजादी के समय पलवल एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल था और यह पंजाब प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।

Haryana

गुरुग्राम में 2000 किग्रा नकली पनीर और खोया बरामद:त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी और सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजे

गुरुग्राम में त्योहारों से पहले जिला खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने फर्रुखनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन जगहों पर छापेमारी कर करीब दो हजार किग्रा खराब पनीर और खोया बरामद किया गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान बस अड्डा के पास झज्जर रोड पर एक पिकअप वाहन से लगभग 1000 किग्रा पनीर जब्त किया गया। पूछताछ में दिल्ली के रानीबाग के रहने वाले ड्राइवर जुनैद ने बताया कि यह पनीर पलवल के हथीन से आपूर्ति के लिए लाया था। टीम ने पनीर का नमूना परीक्षण के लिए लिया। इसके बाद टीम ने झज्जर रोड स्थित यादव डेयरी पर छापा मारा, जहां से लगभग 700 किग्रा पनीर बरामद हुआ। डेयरी मालिक सोनू सिंह मौके पर मौजूद थे। इस पनीर का नमूना भी प्रयोगशाला भेजा गया है। बस अड्डा रोड पर परवीन डेयरी की जांच के दौरान 100 किग्रा पनीर और 60 किग्रा खोया जब्त किया गया। दुकान मालिक धर्मपाल भी मौके पर उपस्थित थे। यहां से भी पनीर और खोया के नमूने लिए गए। सैंपल जांच के लिए भेजें बरामद किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गयाहै। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त छापेमारी टीम में सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, ईएचसी मनोज कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौहान शामिल रहे। त्योहारों पर बिकता है मिलावटी सामान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। फोटो में देखिए सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई……… लोगों ने त्योहारों तक जांच करने की मांग की स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और आम जनता का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Haryana

पलवल में नाबालिग के धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तारी:मौलवी और 2 किशोरों को पकड़ा, गांव में पुलिस तैनात, कहा- 'आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा'

हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मस्जिद के मौलवी और दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर थाना पुलिस ने पहले मौलवी और एक किशोर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दूसरे किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मस्जिद से बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 सितंबर की शाम उसकी 15-16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। खोजबीन के दौरान उन्हें गांव की बड़ी मस्जिद से अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मस्जिद के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि मौलवी और एक अन्य व्यक्ति उनकी बेटी से कथित तौर पर झगड़ा कर रहे थे। वहां चार अन्य नामजद व्यक्ति और दो महिलाएं भी मौजूद थीं, जो कथित तौर पर कुरान लेकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। बच्ची बोली- मौलवी ने जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बच्ची को वहां से छुड़ाया। लड़की ने रोते हुए बताया कि मौलवी ने उसके हाथ से कलावा और राखियां काट दीं तथा उसके माथे से तिलक मिटा दिया। उस पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। लड़की ने मौलवी पर बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। मस्जिद से बाहर निकलते समय, कथित तौर पर आरोपियों के पक्ष के अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोका। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी और 2 किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Haryana

हिसार में दुकान-मकान से चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:नकदी-आभूषण पर किया था हाथ साफ, वारदात में प्रयुक्त बाइक और 5 हजार बरामद

हिसार के अग्रोहा में पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव नंगथला के एक घर और दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे पुलिस ने चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए थे। आरोपियों ने दुकान और मकान में की थी चोरी उप निरीक्षक सतपाल ने बताया कि थाना अग्रोहा में 22 सितंबर 2025 को गांव नंगथला निवासी प्रेम सिंह ने उसकी दुकान और मकान से नकदी और आभूषण चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर थाना अग्रोहा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच करने के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई करते पहले गुलशन उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है।

Haryana

हिसार में घग्गर ड्रेन बांधने वाले युवा सम्मानित:चूली देशवाली और चूली कला ने दिखाई एकजुटता, आपदा के समय मैदान में उतरे

हिसार जिले के गांव चूली देशवाली और चूली कला में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन को बांधने में सहयोग देने वाले युवाओं, अधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। चूली खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेनीवाल ने बताया कि इस कार्य में कृषि विभाग के एसडीओ और जेई का भी विशेष योगदान रहा, उन्हें भी दोनों गांव की ओर से सम्मानित किया गया। सरपंच नरेश बेनीवाल ने कहा कि युवाओं का सम्मान इसलिए भी किया गया ताकि भविष्य में किसी भी आपदा के समय गांव के युवा साथी बिना देर किए तुरंत मैदान में उतरें। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि हमारे युवा संकट की घड़ी में क्रांतिकारी भूमिका निभाते हैं। ड्रेन को बांधने का काम गांव की सुरक्षा लिए जरूरी था चूली कला के सरपंच नरेश बेनीवाल और चूली खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेनीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ड्रेन को बांधने का कार्य गांव की सुरक्षा और भविष्य के बड़े नुकसान को रोकने के लिए बेहद जरूरी था। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी युवाओं को चिन्न भेंट किए गए। कृष्ण बेनीवाल ने कृषि विभाग के एसडीओ और जेई को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रशासन ने समय रहते सहयोग दिया और ग्रामीणों की चिंता को गंभीरता से लिया। दोनों गांवों के सरपंचों का भी सम्मान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति संगठन की ओर से दोनों गांव के सरपंच नरेश कुमार, कृष्ण बेनीवाल व समाजसेवी राजकुमार को पगड़ी पहनाकर विशेष सम्मान दिया गया। जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने कहा कि हमें अपने इन साथियों पर गर्व है जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर गांव को बड़े नुकसान से बचाने का काम किया। इतना ही नहीं, इन्होंने पड़ोसी गांवों की भी मदद कर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की। इस मौके पर सुरेंद्र सहु, लेखराम, सुभाष, राजेश, रणसिंह, धर्मसिंह, नरसी, नरेश, रमेश, रघुबीर, भल्लेराम, छोटूराम, कुलदीप, प्रताप बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Haryana

नूंह में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चियों को बचाने में जेठानी और देवरानी की गई जान

हरियाणा के नूंह जिला मुख्यालय से सटे गांव सालाहेड़ी में डूब रही दो बेटियों को बचाने के लिए तालाब में कूदीं दोनों महिलाएं भी डूब गईं।

Haryana

सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना: बोले- हरियाणा में किसानों की अनदेखी, धान की खरीद और उठान में लापरवाही

मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर हलमा बोला है।

Haryana

अंबाला सेंट्रल जेल से फिर फरार हुआ कैदी:प्रशासन में मचा हड़कंप, पिछले माह भी एक और आरोपी हुआ था फरार

हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर से सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे जेल से एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान अजय नामक बंदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अजय सेंट्रल जेल में एक मामले में सजा काट रहा था। शनिवार को शाम करीब 4 बजे के आसपास वह जेल परिसर से भागने में सफल हो गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने कैसे जेल की सुरक्षा को तोड़ा और किन परिस्थितियों में वह फरार हुआ। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है और अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, जेल के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फरारी के पीछे लापरवाही या किसी की मिलीभगत तो नहीं है। सुरक्षा पर फिर उठे सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है जब अंबाला सेंट्रल जेल से कोई आरोपी फरार हुआ हो। इससे पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक सामने आ चुकी है। अब एक बार फिर कैदी के फरार होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

Haryana

सोनीपत में तेल डलवा कर भागने वाली गैंग सक्रिय,VEDEO:डीजल डलवाकर 2 आरोपी फ़रार; नोजल पाइप और मशीन नीचे गिरी, CCTV में वारदात कैद

सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है। ताजा वारदात रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई, जहां गाड़ी चालक तेल डलवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार हो गया। तेल डलवा कर फरार हुआ चालक पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पंप पर आई और चालक ने 2800 रुपए का डीजल डलवाने के लिए कहा। जैसे ही मशीन में 2600 रुपए का तेल डालने की स्क्रीन पर दिखा, चालक अचानक तेज गति से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। इस दौरान डीजल का नोजल पाइप भी गाड़ी के साथ घिसटता चला गया और मशीन को नुकसान पहुंचा। वारदात की अलग-अलग तस्वीर देखिए… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही 2600 रुपए का डीजल भरता है, आरोपी तेज रफ्तार से कार दौड़ा देता है। पाइप और मशीन नीचे गिरते नजर आते हैं और मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के पीछे दौड़ते दिखते हैं। मैनेजर ने पुलिस पर उठाए सवाल पंप मैनेजर ने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि गोहाना में इस तरह की वारदातें अब आम हो गई हैं और हालात बिहार जैसे बनते जा रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चौकी पास होने के बावजूद आरोपी फरार हो जाते हैं। उनके अनुसार, पुलिस शुरुआत में तो तेजी दिखाती है लेकिन बाद में एफआईआर और कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आती। बाइक नंबर प्लेट से देते हैं वारदात को अंजाम जिले में सक्रिय गिरोह अपनी कारों पर मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं। इसी तरीके से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Scroll to Top