ADGP Suicide: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण दक्षिण अमेरिका के बारबाडोस में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरे व अनुभव साझा करते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र, संवाद और साझेदारी की भावना को मजबूत करना है। यह सम्मेलन 6 से 13 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीपीए कॉन्फ्रेंस के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली से भी मुलाकात की। हरविंद्र कल्याण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हमारे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के मार्गदर्शन में 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। बारबाडोस में आयोजित उद्घाटन सत्र में विश्व के कई देशों से आए वक्ताओं और नेताओं के साथ सम्मिलित होना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “द कॉमनवेल्थ – अ ग्लोबल पार्टनर” है, जो हमें यह संदेश देती है कि संवाद, सहयोग और लोकतांत्रिक आदर्शों की साझा भावना के माध्यम से ही हम न्यायपूर्ण और समावेशी विश्व व्यवस्था बना सकते हैं। देर रात रवाना हुए थे हरविंद्र कल्याण, पहले भी साझा की थी जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार, 3 अक्तूबर की देर रात को दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने यात्रा से पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि यह अवसर भारत और हरियाणा के संसदीय मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का होगा। कैरेबियन सागर में बसे बारबाडोस में हो रहा आयोजन बारबाडोस कैरेबियन सागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जो लेसर एंटिल्स द्वीप समूह का हिस्सा है और वेस्टइंडीज का सबसे पूर्वी द्वीप माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सम्मेलन देश की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से जुड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यहां विभिन्न वैश्विक व लोकतांत्रिक मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिन पर बाद में साझा नीतियां तय की जाएंगी। पिछला सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था इससे पहले 67वां कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन 3 से 8 नवंबर 2024 तक ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की संसद और सीपीए शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। उस सम्मेलन में भी कई देशों के प्रतिनिधियों ने संसदीय लोकतंत्र, महिला प्रतिनिधित्व और जनसहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की थी। अब बारबाडोस में हो रहा यह सम्मेलन विश्व स्तर पर संसदीय संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
करनाल के सेक्टर-9 स्थित सारा ज्वैलर्स के मालिक के घर में वीरवार शाम को डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि 27 दिन पहले एजेंसी द्वारा हायर की गई नेपाली मूल की नौकरानी रीमा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दिया। वारदात के दौरान रीमा ने अपने साथियों के साथ घर की मालकिन और दूसरी नौकरानी पर स्प्रे मारकर उन्हें बेहोश कर दिया और घर में रखी ज्वैलरी व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब साढ़े 10 बजे करनाल विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेणु बाला गुप्ता मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी है। लूट की साजिश नौकरानी ने रची, साथियों को घर बुलाया सारा ज्वैलर्स के मालिक लवीश के भाई कैलाश ने बताया कि उनका घर सेक्टर 9 में बिल्कुल अटल पार्क के सामने है। वीरवार शाम करीब चार बजे उनका भाई लवीश शोरूम पर गया था घर पर उनकी भाभी और दो नौकरानियां मौजूद थीं। शाम 4 बजे उनका पौंता अपने ट्यूशन के लिए घर से निकल गया। इसके बाद बीती 13 सिंतबर को जो एजेंसी के माध्यम से रखी नौकरानी रीमा ने उसकी भाभी और पुरानी नौकरानी जो बिहार मूल की रहने वाली है उसे स्प्रे मारकर उन्हें बेहोश कर दिया। उसके बाद उसने अपने तीन साथियों को घर बुलाया। तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। उस समय घर में सिर्फ मालकिन और बिहार मूल की नौकरानी थीं। नेपाली नौकरानी ने घर के अंदर अपने दो साथियों को बुलाया, जबकि तीसरा युवक बाहर स्कूटी लेकर खड़ा रहा। स्प्रे मारकर बेहोश किया, नकदी और ज्वैलरी समेटकर हुए फरार आरोप है कि नौकरानी रीमा और उसके दो साथियों ने घर में घुसते ही मालकिन और नौकरानी के मुंह पर स्प्रे मार दिया। स्प्रे लगते ही दोनों बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ीं। इसके बाद तीनों ने घर के अंदर रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेटे और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लूट कितनी रकम या ज्वैलरी की हुई है। ट्यूशन से घर आया पोता चला डकैती का पता देर शाम करीब साढ़े 6 बजे जब उनका पोता ट्यूशन से घर आया तो उसने देखा की उसकी दादी और नौकरानी बेहोश पड़े और घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। उसके बाद उसने अपने पिता को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। बाद में मकान मालकिन व दूसरी नौकरानी को बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।्र सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-9 पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि तीन युवक स्कूटी पर घर पहुंचे थे, जिनमें से दो अंदर गए और एक बाहर इंतजार करता रहा। पुलिस ने बताया कि नेपाल मूल की नौकरानी रीमा इस वारदात की मुख्य साजिशकर्ता है और वारदात के बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गई है। एसपी चौहान बोले: एजेंसी के माध्यम से न ले नौकर समाजसेवी एसपी चौहान ने बताया कि सारा ज्वैलर्स लविश नरेंद्र गोयल परिवार प्रतिष्ठित परिवार है और यह घटना बहुत बड़ी है। अब आपराधिक किस्म के लोग भी एजेंसियां खोलकर बैठे हुए है और अपने एजेंट को घरों में भेज देते है और ये लोग बाद में वारदातों को अंजाम देते। इसलिए कोई भी व्यक्ति एजेंसी के माध्यम से नौकर न रखे। अगर रख रहे है तो पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करे। विधायक और मेयर पहुंचे मौके पर, पुलिस कर रही जांच वारदात की सूचना के बाद करनाल विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। सीआईए की टीमें भी जांच में जुटी हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जल्द ही लूट के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
हरियाणा सरकार और जापान की प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच बुधवार को ओसाका में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाशों ने महज 9 मिनट में ढाई करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए।
घिकाड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक प्लॉट विवाद को लेकर हुए हमले में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पानीपत में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर, हरियाणा के विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल आदि कवि थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति की आत्मा को शब्दों में अभिव्यक्त किया। उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ के माध्यम से मानवता, करुणा और समानता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री पंवार ने कहा कि सरकार महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उनके नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर छात्रावास की स्थापना की गई है। पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। जीएसटी में हुई कटौती, गरीब वर्ग को लाभ कार्यक्रम में दौरान मंत्री ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती से गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान 10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया और कूड़ा उठाने वाली नई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंत्री को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किया। वाल्मीकि समाज की राष्ट्र निर्माण मे भूमिका मंत्री पंवार ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। स्वच्छता, सेवा और समर्पण इसकी पहचान हैं। सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है जैसे डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना। उन्होंने बताया कि संत-महापुरुषों के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है और जल्द ही समरसता विरासत केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। रामायण मानवीय मूल्यों की अमूल विरासत भाजपा बीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर.डी. कल्याण ने रामायण को मानवीय मूल्यों की अनमोल विरासत बताया। प्राण रत्नाकर ने कहा कि वाल्मीकि ने लव-कुश को वेद-वेदांगों के साथ-साथ नैतिकता और साहस का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसपी भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, रविंद्र तुषामड़, सौरभ शर्मा, सुनील बसताड़ा, जयपान सिंह, सुभाष कबीरपंथी, राजू पहलवान, मनोज जोगी आदि मौजूद रहे।
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड के दीपावली मेले का आज आखिरी दिन है। मेला के समापन पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार में पर्यटन एवं धरोहर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शामिल होंगे। 2 अक्तूबर को सीएम नायाब सैनी ने इस मेले का शुभारंभ किया था। रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ से सूरजकुंड में 6 दिवसीय दीवाली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की थीम “आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी मेला” रखी गई। मेला में 500 स्टॉल लगाई गई। मेला में इनमें हस्तनिर्मित वस्तुएं, मिट्टी के दीये, आभूषण, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा सामग्री व स्वदेशी उत्पाद की दुकानें लगाई गई। अभी तक मेला को 23 हजार से ज्यादा लोग मेला देखने आ चुके है। शाम 4 बजे होगा समापन मेला आज 4 बजे तक चलेगा, इसके बाद मेला समापन की घोषणा कर दी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में पर्यटन एवं धरोहर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे। दीपावली मेला के समापन समारोह में हरियाणा के पर्यटन एवं धरोहर विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, निदेशक डा. शालीन, हरियाणा पर्यटन निगम की महाप्रबंधक ममता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कारीगर, कलाकार व आगंतुक उपस्थित रहेंगे। ये कलाकार दे चुके हा प्रस्तुति 6 दिन के इस मेला में इंडियन आइडल फेम सलमान अली अपने गीतों से लोगों का मनोरंंजन कर चुके है। सलमान अली के अलावा “वॉयस ऑफ पंजाब 2013” के विजेता गायक दीपेश राही भी अपनी प्रस्तुति दे चुके है। इन कलाकारों के अलावा जिला और राज्य स्तर के कलाकार अपनी कला का परिचय दे चुके है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है।
हरियाणा में आज कई जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। कई जगहों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम गति से बारिश हो रही है। हिसार, फतेहाबाद और नारनौल में तेज बरसात हो रही है।