Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

Haryana: दिवाली से पहले एक्शन में आया खाद्य सुरक्षा विभाग, दूध और मिठाइयों के लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की टीम ने शहर की पांच मिठाइयों की दुकानों व एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयों के पांच, पनीर का एक और डेयरी से दूध का एक सैंपल लिया है। 

Haryana

ADGP सुसाइड केस में भड़का लोगों का गुस्सा:​​​​​करनाल में एससी समाज और राजनीतिक संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस-प्रदर्शनकारी हुए आमने-सामने

करनाल में आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को एससी समाज से जुड़े संगठनों और कई राजनीतिक दलों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लाउडस्पीकरों और बैनरों के साथ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय तक पहुंचे। वहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। वहीं दूसरी तरफ राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक हड़ताल रखी गई। जिससे लोगों को दिनभर सरकारी कामों को लेकर परेशान होना पड़ा सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, सचिवालय चौक पर शुरू किया धरना पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय चौक पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुसाइड को छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बातचीत का नाटक कर रही है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। सुसाइड नोट में अफसरों के नाम, कार्रवाई की उठी मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एडीजीपी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कई बार अधिकारियों की शिकायत की, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मौके से मिला सुसाइड नोट इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने कुछ अधिकारियों के नाम लिखे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम लौटे, गेट खुलवाकर डीसी ने लिया ज्ञापन स्थिति बिगड़ती देख मौके पर डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी राजीव और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ही ज्ञापन देने की बात कही। आखिरकार सचिवालय के गेट खोले गए और प्रदर्शनकारी अंदर पहुंचे। वहां डीसी ने खुद प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और शांतिपूर्वक समाधान का भरोसा दिया।

Haryana

2 लाख रुपए और हथियार लेकर फैलाई दहशत:शूटर अमन को जेल भेजा, प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर में की थी फायरिंग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। अब पुलिस उसे लाडवा में शराब के ठेके पर गोलियां चलाने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर फिर से गिरफ्तार करेगी। पुलिस के मुताबिक, पिछले महीने 19 सितंबर को CIA-1 की टीम ने लाडवा के नए बस अड्डे के सामने शराब के ठेके पर गाेली चलाने वाले अमन निवासी जैनपुर को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। उसकी दोनों टांगों में गोलियां लग गई थी। तभी से उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 लाख लेकर की फायरिंग अमन की गैंगस्टर के साथ 2 लाख रुपए में शराब के ठेके और शॉपिंग कॉम्पलैक्स पर फायरिंग करने की डील हुई थी। इसमें हथियार भी गैंगस्टर को मुहैया करवाने थे। फायरिंग के लिए गैंगस्टर ने उनको 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे। इसके बाद अमन फायरिंग करने के लिए तैयार हो गया था। रजत को साथ में लिया इस काम के लिए अमन ने अपने दूसरे साथ लाडवा में अपनी बुआ के पास रहने वाले रजत को तैयार किया। हथियार मिलने पर एक दिन में लाडवा और यमुनानगर में टारगेट पर गोलियां चलाने का प्लान किया। इसके लिए उन्होंने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर पहले यमुनानगर के पास से पिस्टल के दम पर बाइक छीनी थी। तीनों में बंटना था पैसा गैंगस्टर से मिले 2 लाख रुपए तीनों साथियों में बांटे गए थे। साथ ही अमन और रजत को हथियार भी अपने पास ही रखने वाले थे। उन्होंने अपने तीसरे साथी को पैसे का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। हालांकि अभी तक उनका तीसरा साथी पकड़ा नहीं गया है, जबकि रजत काे यमुनानगर की पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। 3 घंटे में 2 जगह फैलाई दहशत 14 सितंबर रात करीब 8 बजे अमन और रजत ने अपने तीसरे साथी के साथ यमुनानगर में एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स के बाहर गोलियां चलाई थी। इसके 3 घंटे बाद उन्होंने लाडवा में शराब के ठेके बाहर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद तीनों फरार हो गए थे। पुलिस ने अमन और रजत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। गैंगस्टर ने डाली पोस्ट पुलिस के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिस को खुला चैलेंज दिया था। साथ ही दोनों एनकाउंटर को फर्जी बताया था हालांकि दैनिक भास्कर की इस पोस्ट की कोई पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इन सबकी जांच चल रही है। फायरिंग मामले में करेंगे गिरफ्तार- सुरेंद्र सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में पकड़े गए शूटर अमन को जेल भेज दिया गया है। अब उसे ठेके पर फायरिंग के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेंगे। पूछताछ के बाद खुलासा होगा कि उन्होंने और कहां पर फायरिंग करनी थी। वहीं जल्द ही उसका तीसरा साथी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Haryana

झज्जर में बाइकों की टक्कर में दो की मौत:दुल्हेड़ा–खरमाण रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक लड़की और लड़के ने तोड़ा इलाज के दौरान दम

झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में आज रविवार शाम करीब करीब 8 बजे गांव दुल्हेड़ा-खरमाण रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर और एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव खरमाण निवासी यश (16 वर्ष) पुत्र संदीप और उसका बड़ा भाई नवयुग (18 वर्ष) अपनी बाइक पर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर इसी गांव की सिमरन (15 वर्ष) पुत्री मनोज और उसकी बड़ी बहन निशिका (25 वर्ष) सवार थीं। दुल्हेड़ा–खरमाण रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी घायल यश को जीवन ज्योति अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बड़ी भाई नवयुग को हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं घायल बहनों में निशिका की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सिमरन का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना बादली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Haryana

पलवल में युवा खिलाड़ियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ:पढ़ाई और खेलों पर ध्यान देने की अपील, गलत संगत का शिकार न हों

पलवल जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने किठवाड़ी गांव में युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। यह पहल पुलिस के व्यापक नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत युवाओं को पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा गठित यह नशा मुक्ति टीम औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों और गांवों में घर-घर जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में, टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने किठवाड़ी गांव में युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही नशे जैसी बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर जिला पुलिस नशाग्रस्त युवाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका इलाज करवा रही है, जबकि नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। निरीक्षक कुमार ने नशाग्रस्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा छोड़ने के लिए मजबूत इरादों, आत्मविश्वास और खुद पर भरोसे की आवश्यकता होती है। नशा छोड़ने में परिवार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण राजेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि नशा छोड़ने में परिवार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नशा छोड़ चुके युवा दोबारा गलत संगत का शिकार न हों। पुलिस ऐसे युवाओं की पहचान कर उनका इलाज करवाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

Haryana

करनाल में पंचायत में लाठी-डंडों और ईंटों से हमला:गाय के बछड़े को मारने पर विवाद, दो लोग घायल, 12 पर केस

करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जडौली में पंचायत के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पहले गाय के बछड़े को मारने को लेकर शुरू हुआ था, जिसकी शिकायत पहले भी थाने में दी गई थी। घटना के बाद घायलों ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत के बीच में गाली-गलौज गांव जड़ौली के विक्की और अरविंद ने बताया कि उनके गांव में आरोपी महेंद्र और कांता ने कुछ दिन पहले गाय के बछड़े को मारा था, जिसको लेकर गांव में विवाद चल रहा था। शिकायत पहले से थाने में दी गई थी। कल शाम को पंचायत घर में मामले को लेकर पंचायत बैठी थी। पंचायत के बीच में अचानक महेंद्र, अश्वनी, माखन, अशोक और गुलशन ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी अरविंद और विक्की ने बताया कि आरोपियों के हमले से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अब उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान महेंद्र, अश्वनी, माखन, अशोक, गुलशन, जगदीश, विनोद, राजवीर, तिलक राज, पंकज चावला पुत्र किशोर लाल, अनिल पुत्र महेंद्र सिंह और बालु ने मिलकर हमला किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कुंजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, अरविंद पुत्र नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर थाना कुंजपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: वसीयत छह और सुसाइड नोट सात अक्तूबर को लिखा… IPS ने सुसाइड से पहले बनाया था पूरा प्लान

आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया है कि वसीयत और सुसाइड नोट दो अलग-अलग तारीखों पर लिखे गए हैं। वसीयत पर छह अक्तूबर जबकि सुसाइड नोट पर सात अक्तूबर की तारीख दर्ज है।

Haryana

पलवल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बंद घर से नकद पैसे और आभूषण चुराए, 3 आरोपी पहले से अरेस्ट

पलवल के श्याम नगर कॉलोनी में बंद घर से नकदी और जेवरात चोरी के मामले में जिला सीआईए की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुरा, पलवल निवासी नीरज उर्फ कटप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि श्याम नगर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 मई को वह अपने परिवार के साथ बुआ की बेटी की शादी में मथुरा (यूपी) गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बेड में रखे 32 हजार रुपए नकद, लाखों रुपए के आभूषण और एक एलईडी टीवी गायब थे। 3 आरोपी पहले से पुलिस की गिरफ्त में इस मामले में पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। 21 अगस्त को वारदात में शामिल शेखपुरा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर उससे चोरी में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई थी। इसके बाद 1 सितंबर को सीआईए टीम ने दो अन्य आरोपियों, शेखपुरा निवासी हेमंत और राजा को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एलईडी टीवी बरामद कर दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था। चोरी के इस मामले में फरार चल रहे शेखपुरा निवासी नीरज उर्फ कटप्पा को भी अब सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Scroll to Top