जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अमरजीत नैन: राइफल साफ करते हुए खुद को लगी गोली, जाजनवाला गांव में होगा अंतिम संस्कार
नरवाना के गांव जाजनवाला के जवान अमरजीत नैन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
नरवाना के गांव जाजनवाला के जवान अमरजीत नैन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
गांव मदनहेड़ी निवासी अमन समेत देश के 16 युवकों के परिजनों ने केंद्र सरकार से रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
अंबाला के साहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मलिकपुरा में देर रात पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना से बड़ा नुकसान टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से चोरों द्वारा छोड़ी गई एक स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गांव के कुछ ग्रामीणों ने खेतों की ओर से लकड़ी काटने की आवाजें सुनीं। उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति चोरी से पेड़ काट रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी मौके की ओर दौड़े। जैसे ही ग्रामीण और पुलिस वहां पहुंचे, चोर मौके से भाग निकले और काटे गए पेड़ों को वहीं छोड़ गए। पिछले कई दिनों से आवाजही हो रही थी ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास अज्ञात लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। उन्होंने संदेह जताया कि यह गिरोह संभवतः आस-पास के इलाकों में भी पेड़ों की चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती, तो संभव था कि बड़ी मात्रा में लकड़ी चोरी हो जाती। पुलिस ने शुरू की जांच घटनास्थल पर पहुंचे साहा थाना के पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि “हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग खेतों में पेड़ काट रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके से एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।” उन्होंने कहा कि मौके से पेड़ों के कटे हुए हिस्से, आरे और अन्य उपकरण भी मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चोर संगठित तरीके से इलाके में पेड़ों की चोरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें ली हैं और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन का स्वामित्व और लोकेशन डेटा जांच के बाद स्पष्ट होगा, जिससे यह पता चलेगा कि उस समय वाहन किसके कब्जे में था। जसवंत सिंह ने बताया कि “मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच के बाद आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।” पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अवैध लकड़ी कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हैं बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को जब्त कर साहा थाने में खड़ा कर दिया है और जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वाहन के आधार पर आरोपी गिरोह के बारे में सुराग मिल जाएगा।
सिरसा के डबवाली पुलिस जिला के गांव जोगेवाला में बुधवार की रात को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। हवाई फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। रात को घर के बाहर गेट के पास मौजूद था। इसी बीच गांव के कुछ लोग आए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद घर के गेट के आगे युवकों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डबवाली शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना है। अभी हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। एक व्यक्ति गांव का है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के हिसार का एक युवक मारा गया है।
बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी में सोमवार शाम को गली निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक और उसकी मां के साथ दूसरे पक्ष के पांच लोगों द्वारा लाठी–डंडों और ईंटों से मारपीट की गई। इस हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गली विवाद को लेकर हुआ हमला मांडौठी निवासी पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को करीब 4 बजे गांव के सरपंच की ओर से उनकी गली में नवनिर्माण कार्य के तहत रोड़े बिछाए जा रहे थे। आरोप है कि द्वेषवश पड़ोसी अशोक और बलवान ने उसके घर के सामने कम रोड़े डलवाए, जिससे पानी रुकने की संभावना बन गई। जब विजय ने इस पर आपत्ति जताई, तो अशोक ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बलवान ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। लाठी-डंडों से दोनों मां-बेटे को घेरकर पीटा विजय के अनुसार, जब बलवान दोबारा हमला करने लगा तो उसकी मां सोमवती ने बीच-बचाव किया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद अशोक, बलवान, संदीप, बले और संजीव ने लाठी-डंडों के साथ उनके घर की ओर बढ़े और दोनों को घेरकर पीटा। विजय ने बताया कि संजीव पिस्तौल लेकर आया था और बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। बड़ी मुश्किल से वे अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुसे और दरवाजा बंद किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के पैतृक गांव का दौरा कर नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। इस दौरान दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर देवेंद्र यादव ने भी उनसे खास बातचीत की। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का शुक्रवार को नांगल चौधरी विस का दौरा दौरा राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह का गढ़ हैं तथा यहां एक दिन पहले ही पास के ही गांव खातोली अहीर में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शोक प्रकट करने पहुंची थीं। उनके तुरंत बाद दूसरे दिन ही उनके पिता केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे। यहां पर गए पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहे। उन्होंने सबसे पहले गांव खातोली अहीर में सरपंच विक्रम यादव के पुत्र की मौत पर शोक प्रकट किया। यहां पर बीते कल उनकी पुत्री स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आई थी। जिसके बाद उन्होंने गांव भुंगारका में डा. अभय सिंह के धूर विरोधी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह के घर चाय ली। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री के गांव भी गए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसके बाद पूर्व सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह के पैतृक गांव कांवी भी पहुंचे। वहां पर उन्हाेंने वहां ढाणी मामराज में दिनेश मास्टर के आवास पर भी चाय ली तथा कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात भी की। भुंगारका का सरपंच पूर्व मंत्री विरोधी भुंगारका गांव का सस्पेंड चल रहा सरपंच राजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव का धूर विरोधी है। राजेंद्र सिंह ने 2014 के विधानसभा चुनाव में डा. अभय सिंह का साथ दिया था। इसके बाद 2019 के चुनाव में जब वे अलग हुए तो सरपंच पर गांव में फायरिंग करने का आरोप लगा। इसके बाद सरपंच आमर्स एक्ट में जेल में रहकर आया। जिसके बाद उसको डीसी ने सस्पेंड कर दिया। सरपंच का कहना है कि यह सब पूर्व मंत्री के इशारे पर हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने की सरपंच की तारीफ वहीं यहां आने के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भुंगारका के सरपंच राजेंद्र सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत राजेंद्र को सस्पेंड किया तो सारे पंचों को प्रशासन ने बुलाया तथा कहा कि सरपंच लेने की बात कही, मगर किसी ने भी सरपंची नहीं ली। जो की पूरे प्रदेश में एक मिसाल है। आप यहां सक्रिय हैं क्या राजनीतिक मायने हैं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजनीतिक मायने कुछ नहीं हैं। साथियों से मिलने आए हैं। राजनीति तो चार साल के बाद करेंगे, जब चुनाव आएगा। हमारा यहां पर आना जाना वाजिब है। हालांकि मैं यहां से एमपी नहीं हूं, मगर यहां के लोगों ने मेरा व मेरी बेटी तथा पार्टी का साथ दिया है। मेडिकल कॉलेज पूरी पार्टी की देन गांव कोरियावास में बने मेडिकल कॉलेज के बारे में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए सभी भाजपा नेताओं ने सहयोग किया है। उन्होंने तथा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भी लिख कर दिया था कि गांव कोरियावास में मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। इसलिए इसके लिए एक का श्रेय लेना सही नहीं है। पूरी पार्टी को इसका श्रेय जाना चाहिए। एक ही पार्टी में, मगर राजनीतिक मतभेद राव इंद्रजीत सिंह और डॉ. अभय सिंह दोनों भाजपा पार्टी में हैं, मगर इनके बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह दूरियां केवल पार्टी मंचों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई बार सार्वजनिक हो चुकी हैं। कोई प्रतिक्रिया नहीं: अभय सिंह वहीं इस बारे में पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते।
गांव चांदपुरा में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से किसान द्वारा एकत्रित की गई करीब 700 मन बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गई।