Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

शद

Haryana

फरीदाबाद में बेरहमी से पिटाई कर विवाहिता की हत्या:डेढ़ साल पहले हुई शादी, परिजन बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित किया, पति अरेस्ट

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद में दहेज में कार न देने पर एक विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। मायके वालों ने पति और ससुर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका प्रीति के पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी गांव सुरीरकला, मथुरा (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रीति की शादी 6 मार्च 2024 को गांव दौलताबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ की गई थी। धर्मेंद्र एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत से अधिक करीब 10 से 11 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रीति को कार न देने पर ताने मारते और उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने के लिए पीटते थे ससुराल वाले प्रीति जब शादी के कुछ दिन बाद मायके आयी तो उसने बताया कि उसका पति धर्मेंद्र, जेठ, सास, ससुर और जेठानी मिलकर उसे कम दहेज लाने के लिए मारते-पीटते हैं। पति धर्मेंद्र कहता था कि “जब तक तुम्हारे घरवाले मुझे कार नहीं देंगे, तब तक मैं तुम्हें अपने घर नहीं रखूंगा।” पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद जब पहली होली का त्योहार आया, तब उनके बेटे सचिन, प्रवेश और चाचा दिनेश बेटी को लेने के लिए दौलताबाद पहुंचे। लेकिन दामाद धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे घर में केवल एक ही आदमी आएगा। इसके बाद प्रवेश घर के अंदर गया और कुछ घंटे बाद प्रीति को लेकर मायके लौट आया। तब प्रीति ने बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। प्रीति ने दिया बेटी को जन्म वीरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि कुछ समय पहले बेटी प्रीति ने एक बच्ची को जन्म दिया था। तब दामाद धर्मेंद्र ने फोन करके कहा था कि “अगर एक लाख रुपए नहीं दोगे तो प्रीति का ठीक से इलाज नहीं कराऊंगा।” इस पर उन्होंने तत्काल 20 हजार रुपए नकद दौलताबाद जाकर दिए। इसके अलावा कई बार ऑनलाइन पैसे धर्मेंद्र के खाते में ट्रांसफर किए। उन्होंने बताया कि, 3 फरवरी को ₹9999, 22 मई को ₹20,000 तथा 06 अक्टूबर को ₹5000 रुपए धर्मेंद्र के खाते में भेजे थे। लगातार बढ़ती रही दहेज की मांग इसके बावजूद धर्मेंद्र और उसका परिवार दहेज की मांग बढ़ाते रहे। आरोप है कि 30 अक्टूबर को धर्मेंद्र, ससुर वेदराम, जेठ मानसिंह, सास मोगन देवी और जेठानी सुनीता ने मिलकर प्रीति के साथ मारपीट की। 31 अक्टूबर को जब उनका बेटा बेटी से मिलने गया तो उसने भी देखा कि घर में झगड़ा हुआ है। इसके बाद से प्रीति का फोन बंद हो गया था। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब वे सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे तो देखा कि प्रीति की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने पति धर्मेंद्र कुमार, ससुर वेदराम, जेठ मानसिंह, सास मोगन देवी और जेठानी सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पति को किया गिरफ्तार : थाना प्रभारी थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों की शिकायत को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Haryana

Haryana: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ने की शादी, पिता को व्हीलचेयर पर देखकर हुईं भावुक

शाहाबाद की शान बनी रानी ने कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज के साथ दो नवंबर को पाल प्लाजा में विवाह रचाया।

Haryana

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, पत्नी की मौत-पति गंभीर:तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे

हिसार के हांसी के नजदीकी गांव भीमनगर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पति को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भीमनगर निवासी काजल अपने पति सचिन के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आई थी। दोनों शाम करीब 5 बजे समारोह से लौट रहे थे, तभी हांसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। डेढ़ साल की है बेटी राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के कारण सचिन को पहले हिसार और बाद में अग्रोहा के लिए रेफर किया गया था, मगर परिजन उसे हिसार के ही निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका काजल की शादी करीब ढाई साल पहले सिवानी के गांव गैंडावास में हुई थी। वह अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची की मां थी। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। काजल का शव पोस्टमार्टम के लिए हांसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

करनाल में बेटी के शादी से पहले घर में चोरी:किराएदार पर लगाए आरोप, दो माह बाद है शादी, 25 लाख के गहने और 3 लाख रुपए गायब

हरियाणा के करनाल की मंगल कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के घर से शादी के गहने और नकदी चोरी हो गई। महिला ने यह गहने अपनी बेटी की शादी के लिए संभालकर रखे थे, जो दो महीने बाद होने वाली है। घटना के बाद महिला ने अपने किराएदार पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंगल कॉलोनी निवासी महिला सुनीता ने बताया कि उसके पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है और तब से वह अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रही है। मंगल कॉलोनी में ही उसकी एक किराना दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान पर गई हुई थी। जब वह घर से निकली, तो घर में रहने वाला किराएदार लड़का भी उसके पीछे निकला था। रात को लौटी घर तो हो चुकी थी चोरी सुनीता ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे दुकान को बंद करके घर लौटी थी। जैसे ही उसने घर में एंट्री की तो फ्रिज का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमारी में रखा बैग चेक किया तो बैग गायब था। 25 लाख के गहने और 3 लाख कैश चोरी महिला ने बताया कि उस बैग में 3 लाख रुपए नकद, डायमंड रिंग, सोने का हार, अंगूठी, चेन, और कड़े सहित करीब 25 लाख रुपए मूल्य के गहने थे। उसने कहा कि ये सभी गहने उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़े थे। उसकी बेटी मोहाली में नौकरी करती है। चोरी का पता जब बेटी को चला तो वह भी सुबह घर आ गई। सुनिता ने बताया कि मेरी जिंदगी की पूरी कमाई उसी बैग में थी। किराएदार पर जताया शक सुनीता ने आरोप लगाया कि उसका किराएदार पहले भी कई बार छोटी-मोटी चोरी कर चुका है और उसे पूरा यकीन है कि इस बार भी उसी ने चोरी की है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने किराएदार पर चोरी का शक जताया है पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

Haryana

कांग्रेस MLA के बेटे की शादी: डेढ़ सौ गांवों को चूल्हा न्यौत निमंत्रण, लोहारू की मंडी में 5 एकड़ में सजा पंडाल

लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

Haryana

सोनीपत में रेप के दोषी को 20 वर्ष कैद:फुसलाकर यूपी में दोस्त के घर ले गया, शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

सोनीपत की अदालत ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADSJ) नरेंद्र की कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 50 हजार रुपए पीड़िता को दिए जाएंगे। कोर्ट ने रेप के दोषी नदीम को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार दिया। यह मामला 12 अप्रैल 2023 को सामने आया था। पानीपत की एक महिला ने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11 अप्रैल 2023 को कुंडली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर से लापता हो गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पानीपत निवासी नदीम उनकी बेटी को बहकाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लापता लड़की को बरामद कर लिया। मेरठ में दोस्त के घर ले जाकर किया रेप किशोरी ने अदालत में दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी नदीम उसे बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अपने दोस्त के घर ले गया था। किशोरी के अनुसार, नदीम ने वहां खेतों में उसके साथ रेप किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह लड़की के गांव का ही रहने वाला है और दोनों की मुलाकात के बाद उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया था। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। बाद में उसने लड़की को उसकी बुआ के घर से 12 अप्रैल 2023 को दिल्ली बुला लिया था और फिर मेरठ ले गया था। ​विभिन्न धाराओं के तहत सजा का विवरण एएसजे नरेंद्र की अदालत ने दोषी नदीम को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी मानते हुए निम्नलिखित सजाएं सुनाई हैं…

Haryana

कुरुक्षेत्र में शादी की पहली वर्षगांठ पर विवाहिता की मौत:6 महीने की गर्भवती, फंदे पर लटके मिली, पति पर टॉर्चर का आरोप

कुरुक्षेत्र के लाडवा में शादी की पहली वर्षगांठ के अगले दिन विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का पति घर लौटा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता करीब 6 महीने की गर्भवती थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि टॉर्चर से तंग आकर बेटी ने सुसाइड कर लिया। उधर, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। 1 साल पहले हुई शादी मृतक महिला की पहचान काजल (23) निवासी बपदा के रूप में हुई है। पिछले साल 22 अक्टूबर को काजल की शादी मनीष के साथ हुई थी। कोमल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका जीजा मनीष उसकी छोटी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। उसकी बहन करीब 6 महीने की गर्भवती थी। झूठ बोलकर करवाई शादी कोमल ने आरोप लगाया कि मनीष के परिजनों ने झूठ बोलकर उसकी शादी काजल के साथ की थी। शादी से पहले उन्होंने बताया था कि मनीष का टैंट का काम है। बाद में पता चला कि मनीष उस दुकान पर काम करता था। कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। कल से कर रही थी फोन कोमल ने बताया कि उसकी बहन कल से लगातार उसे ससुराल से लेकर जाने के कह रही थी। शाम को उसकी बहन का दोबारा फोन आया तो उसने बताया कि मनीष शराब पीकर आया है और उसके साथ गाली-गलौच कर रहा है। तब उसने भाई को कॉल करके उसे लाने को कहा था। आज उसे सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच- जानपाल थाना लाडवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। अभी जांच चल रही है।

Haryana

Boxer Amit Panghal: अब इस ओलिंपियन के घर बजेगी शहनाई… बॉक्सिंग चैंपियन की दो नवंबर को शादी; कौन है दुल्हन?

ओलंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके व विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता मायना के बॉक्सर अमित पंघाल जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Haryana

हरियाणा में महिला  यूट्यूबर की गला दबाकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के सोनीपत में एक महिला यूट्यूबर की हत्या का मामला सामने आया है।

Haryana

शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन: सोने-चांदी के जेवर ले गई साथ, पीड़ित ने बिचौलिए को दिए थे ढाई लाख

मुकीमपुर गांव से शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवर लेकर भाग गई। इस शादी के लिए पीड़ित ने बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे।

Scroll to Top