Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: धनतेरस पर राज्य में 500 करोड़ की खरीदारी, 90 फीसदी ग्राहकों ने खरीदे स्वदेशी उत्पाद

सर्राफा बाजार में स्वदेशी की चमक और आत्मनिर्भर भारत की भावना दोनों नजर आईं। धनतेरस पर प्रदेशभर में करीब 500 करोड़ का सोने-चांदी का कारोबार हुआ।

Haryana

करनाल में ढाबे पर युवक पर हमला:डंडे और रॉड से पीटा हालत गंभीर, पिस्टल लेकर बदमाशों ने वीडियो बनाकर पीड़ित से माफी मांगने को कहा

करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Haryana: पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं हरियाणा का दौरा, सोनीपत में रद्द हुआ था प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं।

Haryana

भिवानी का जवान उत्तराखंड में शहीद:गश्त के दौरान पांव फिसला, खाई में गिरने से सिर में लगी चोट, 3 भाईयों में सबसे छोटे

हरियाणा के भिवानी के जवान उत्तराखंड में शहीद हो गए। पैर फिसलने से वे नीचे खाई में गिर गए, जहां सिर लगने से उनकी मौत हो गई। पिथौरागढ़ में उनकी ड्यूटी पहाड़ी पर लगी थी। अनिल SSB में कार्यरत थे। एसएसबी के अधिकारियों ने फोन कर उन्हें यह सूचना दी। परिवार के लोग उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए पिथौरागढ़ गए हैं। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवाली पर उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव में गमगीन माहौल है। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं। पैर फिसलकर खाई में गिर गए भिवानी के गांव खरकड़ी माखवान निवासी अनिल कुमार (35) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही थी। शुक्रवार रात वे गश्त पर थे। रात के समय ही पहाड़ी पर ड्यूटी करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वे नीचे खाई (नाले) में गिर गए। परिवार का कहना है कि एसएसबी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किसी पत्थर से उनका सिर लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। तीन भाईयों में सबसे छोटे गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि अनिल कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता कृष्ण कुमार की मौत भी करीब 4-5 साल पहले हो चुकी है। परिवार के अन्य खेती-किसानी से जुड़े हैं। सरपंच ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव में पहुंचेगा। जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Haryana

गोहाना पानीपत रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग:वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा , ड्राइवर बाल-बाल बचा

गोहाना में पानीपत रोड पर पानीपत चूंकि के पास एक आयशर ट्रक में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आज दोपहर को आयशर ट्रक का ड्राइवर पानीपत रोड पर ट्रक में बेल्डिंग का काम करवाने के लिए एक दुकान पर लाया हुआ था। करीब तीन बजे के आसपास दुकान के बाहर खड़े इस ट्रक में बेल्डिंग का काम पूरा होने के बाद गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक वायर में शॉर्ट सर्किट होने केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपने चपेट में लिया और कुछ मिनटों में ही आग की लपटे तेज होकर आग ने भीषण रूप ले लिया।इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया गया । कोई जनहानि नहीं गोहाना फायर ब्रिगेड से एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान किसी जन हानि नहीं हुई। ट्रक ड्राइवर शमशेर ने रो रो कर बताया कि वह आज कुछ काम करवाने के लिए यहां पर ट्रक में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद सूचना मिली। इसी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया है। ट्रक मालिक ने बताया कि वे गोहाना के रहने वाले है ड्राइवर कुछ बेल्डिंग का काम करवाने आया था। काम पूरा होने के बाद गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया।

Haryana

एजेंट ने जर्मनी का कहकर रूस भेजा: युद्ध के दौरान बम विस्फोट में मौत, कैथल में डेढ़ माह बाद पहुंचा शव

थाना सीवन क्षेत्र के गांव जनेदपुर का 22 वर्षीय युवक कर्मचंद विदेश जाने के सपनों में ऐसा उलझा कि उसकी जिंदगी रूस-यूक्रेन युद्ध की आग में खत्म हो गई।

Haryana

रेवाड़ी में अवैध पटाखे बेचते दो दोस्त पकड़े:मिलकर लाए थे आतिशबाजी, 12 कार्टन विस्फोटक बरामद, मकान में छिपाकर रखे

रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला स्वामी वाड़ा निवासी जितेंद्र और मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी चिराग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 12 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला स्वामी वाड़ा निवासी जितेंद्र अपने घर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखे बेच रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जितेंद्र के मकान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 6 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे जब्त किए गए। पूछताछ में लिया दोस्त का नाम पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उसने अपने दोस्त चिराग, जो मोहल्ला बल्लूवाड़ा का निवासी है, के साथ मिलकर ये पटाखे लाए थे। उसने यह भी बताया कि आधे पटाखे चिराग के घर पर रखे हुए हैं। जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला बल्लूवाड़ा स्थित चिराग के घर पर भी छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। चिराग के मकान से भी 6 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana

धनतेरस पर मोहाना टोल प्लाजा शुरू:NH 352A पर सफर हुआ महंगा, पहले दिन काम नहीं कर रहे थे फास्टैग; कई बार हुई बहस

धनतेरस के मौके पर ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर सफर करना महंगा हो गया है।

Haryana

डबवाली में पंचायत घर बना नशेड़ियों का अड्‌डा:शाम ढलते ही पहुंच जाते, अगली सुबह मिलती है खाली बोतल, विरोध करने पर गाली-गलौज

सिरसा जिले में खंड डबवाली के गांव गीदड़ खेड़ा का पंचायत घर, इंडोर जिम हॉल, वॉलीबॉल ग्राउंड और सीएससी सेंटर आजकल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही नशेड़ी यहां आकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे सुबह खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर पंचायत घर परिसर में आते हैं। वे यहां बैठकर शराब पीते हैं। अगली सुबह खाली बोतलें और अन्य कचरा वहीं पड़ा मिलता है। यह स्थिति प्रतिदिन देखने को मिलती है। विरोध करने पर करते हैं गाली- गलौज सुबह जब महिलाएं, लड़कियां, बच्चे और अन्य ग्रामीण अपने काम के लिए सीएससी केंद्र या पंचायत घर पहुंचते हैं, तो उन्हें अक्सर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। जब इन लोगों को शराब पीने से रोका जाता है, तो वे गाली-गलौज करने लगते हैं, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। आसपास के घरों के लोग और अन्य ग्रामीण इस समस्या से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इस बारे में ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नशेड़ियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सरपंच बोले- मामला उनके संज्ञान में, कराई जाएगी कार्रवाई सरपंच खेताराम ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में हैं। पंचायत घर में बैठकर शराब व नशे का सेवन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को पंचायत घर की सफाई के बारे में अवगत करवा दिया गया है।

Scroll to Top