Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

केंद्रीय मंत्री गुर्जर का राव नरेंद्र पर हमला:बोले- कांग्रेस की हालत पुरानी बोतल में नई शराब, दिवाली को लेकर लोगों से खास अपील

फरीदाबाद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर जैसा हो गया है। कांग्रेस द्वारा दिया गया नारा वोट चोर गद्दी छोड़ अब उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज भी वही चेहरे सामने आए हैं, जिन्होंने तीन बार हरवाया और पार्टी को गर्त में धकेला। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि राव नरेंद्र के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा आज पूरे देश में है। कांग्रेस का दिवाला पिट चुकाः गुर्जर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का दिवाला पिट चुका है न तो उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत नेता है और न ही प्रदेश में। उन्होंने कांग्रेस की हालात पुरानी बोतल में नई शराब जैसी स्थिति बताई। लोगों से की खास अपील कृष्णपाल गुर्जर ने त्योहारी सीजन का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि लोग दीपावली पर अधिक से अधिक स्वदेशी सामान खरीदें और देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। खादी पर कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से खादी उद्योग को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब तक इसमें 450 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

Haryana

इंसानियत हुई शर्मसार: सोनीपत में झाड़ियों में गूंजती मिली मासूम की किलकारी, बच्ची को SNCU में किया गया है भर्ती

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

Haryana

कुरुक्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार का सिर कुचला:फैक्ट्री से लौट रहा था घर, 4 भाई-बहन में सबसे छोटा, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपने ट्रक के साथ फरार हो गया। युवक के साथी उसे अस्पताल भी लेकर गए, उसने पहले ही दम तोड़ दिया। घटना बीती रात शुक्रवार करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद कुमार (35) डीग (शाहाबाद) का रहने वाला था। विनोद मोहड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता था। रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। विनोद अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। विनोद अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गया। रात को आ रहा था वापस गुरचरण सिंह (38) ने निवासी डीग ने बताया कि उसका छोटा भाई दोपहर 3 से रात 11 बजे तक ड्यूटी करता था। शुक्रवार को भी उसका भाई अपनी बाइक पर फैक्ट्री में गया था। विनोद अपनी शिफ्ट खत्म करके रात को अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसका भाई जीटी रोड पर मोहड़ी अस्पताल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके भाई की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। कुचल कर फरार हुआ ड्राइवर टक्कर लगते ही उसका भाई विनोद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके भाई के सिर और बाइक के ऊपर से निकल गया। सिर कुचले जाने से उसके भाई विनोद की मौके पर मौत हो गई। हालांकि उसके साथी उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रक लेकर फरार एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर अपने ट्रक को लेकर भाग गया। उधर, शाहाबाद पुलिस रुक्का मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गुरचरण की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आज पुलिस विनोद के शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी।

Haryana

रोहतक में CWC चेयरमैन बने एडवोकेट सतीश कौशिक:भाजपा सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, जल्द संभालेंगे कार्यभार, बच्चों के लिए करेंगे काम

रोहतक में भाजपा सरकार की तरफ से बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एडवोकेट सतीश कौशिक को चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट जारी होते ही सतीश कौशिक को बधाई देने वालों के मैसेज आने शुरू हो गए और लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। सरकार की तरफ से 25 अगस्त को प्रदेशभर के सभी जिलों में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की थी, जिसे कुछ समय बाद ही वापस ले लिया गया था। लिस्ट को वापस लेने का कारण यह बताया था कि उसमें कुछ लोगों को दोहरी जिम्मेदारी मिल गई है, जिसके कारण नए सिरे से लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी। अब सरकार की तरफ से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। आरएसएस से जुड़े सतीश कौशिक एडवोकेट सतीश कौशिक 1998 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े हुए है और लगातार संघ के लिए काम कर रहे है। आरएसएस में लीगल सेल भी है, जिसमें एडवोकेट एडवोकेट सतीश कौशिक अधिवक्ता प्रसिद्ध के उपाध्यक्ष भी है। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलने के बाद बच्चों के लिए करेंगे काम एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बाद अब वह बच्चों के लिए काम कर पाएंगे। जो लोग बच्चों का शोषण कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।

Haryana

सोनीपत STF व बदमाशों के बीच मुठभेड़: अपहरण के मास्टरमाइंड कपिल-दीपक घायल, साथी साहिल गिरफ्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन रोड पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।

Haryana

रोहतक में लघु उद्योग स्थापित कर लोगों को दिया रोजगार:अमित शाह से सम्मानित हुई सोनिया व मीनू ने बताया विजन, स्वावलंबी बनी महिलाएं

रोहतक में खादी ग्रामोद्योग महोत्सव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सब्सिडी की राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने विजन स्पष्ट किया। महिलाओं ने बताया कि कैसे लघु उद्योग स्थापित कर सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाया और आज वह दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। अमित शाह के कार्यक्रम में 5 महिलाओं को सब्सिडी, मशीन व टूल किट देकर सम्मानित किया गया था। पांचों महिलाएं अलग-अलग जिलों से संबंध रखी है, जिसमें से दो महिलाएं रोहतक की ही रहने वाली है, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है। लोगों को रोजगार प्राप्त करने का नया तरीका दिखाया है। सरकार की योजना के तहत शुरू की ऑटो मोबाइल कंपनी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रोहतक में ऑटो मोबाइल कंपनी के नाम पर लघु उद्योग शुरू करने वाली सोनिया ने बताया कि 2024 में लघु उद्योग स्थापित किया। सरकार की योजना के तहत उन्हें कुछ सब्सिडी मिलनी थी, जो अब प्राप्त हुई है। उन्हें 11 लाख 25 हजार रूप की सब्सिडी मिली है। सोनिया ने बताया कि उनकी कंपनी में टू व्हीलर व फॉर व्हीलर के पार्ट्स बनाए जाते है। उनके सहारे 4 लोगों को रोजगार भी मिला है। अब जो सब्सिडी के पैसे मिले है, इससे कुछ मशीन ओर खरीदेंगे, जिससे कुछ ओर लोगों को रोजगार मिलेगा। ऐसे में अन्य लोगों को भी स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा भी मिलेगी। 30 महिलाओं को मिली जूते चप्पल बनाने की मशीन महम की रहने वाली मीनू रानी ने बताया कि घर पर बैठे-बैठे सोचा कि कुछ काम किया जाए। खाली बैठने से अच्छा है कि पैसे कमाने के बारे में सोचे। उन्हें पता चला कि जूते चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जिसके लिए सरकार भी सहयोग करती है। मीनू ने बताया कि 30 महिलाओं ने एकत्रित होकर सरकार की योजना का पता लगाया और 25 दिन की ट्रेनिंग जूते चप्पल बनाने की ली। ट्रेनिंग के बाद अमित शाह के हाथों अब सभी महिलाओं को जूते चप्पल बनाने की मशीन प्राप्त हुई है। मशीन मिलने के बाद अब वह अपना काम शुरू कर सकती है।

Haryana

Haryana: एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में सीबीआई पहुंची हाईकोर्ट, भूपेंद्र हुड्डा को नोटिस जारी; अगली सुनवाई 27 को

एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में ट्रायल पर चार साल पहले लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर सीबीआई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोेर्ट की शरण ली है।

Haryana

हरियाणा में आज रात पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक:प्रदेश में 4 दिन बारिश की संभावना; 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेगी। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बादल छाने से दिन के तापमान में अब कमी देखने को मिलेगी। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद नमी बढ़ेगी इससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगेगी। गुरुवार को तापमान की बात करें तो सिरसा में तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। एचएयू ने हरियाणा में मौसम बदलने के 3 कारण थ्री सिस्टम से बदलेगा मौसम : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। इससे हरियाणा के मौसम में 4 अक्टूबर रात्रि से बदलाव होने की संभावना है। 8 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम साफ होगा इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 8 अक्टूबर दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाने और हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Scroll to Top