Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हरियाणा की अफसरशाही में हड़कंप: दिवंगत एडीजीपी के समर्थन में लाॅबिंग शुरू, कोताही बरतने के मूड में नहीं सरकार

आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद हरियाणा की अफसरशाही में भूचाल आ गया है।

Haryana

गुरुग्राम में गाँजा तस्करी में दो गिरफ्तार:दो किलोग्राम गांजा बरामद; यूपी से नशे की खेप लाए थे आरोपी, क्षेत्र में करना था सप्लाई

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच मानेसर ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया। यह कार्रवाई गुरुग्राम और पलवल में की गई। जांच में पता चला कि दोनों तस्करी के एक रैकेट में काम करते हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पहले उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नगरिया संवारा गांव का निवासी पंकज को गुरुग्राम के नया गांव से पकड़ा था। उसके पास से 2 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ था। उससे बातचीत में सप्लायर का पता चला। इसके बाद क्राइम ब्रांच मानेसर ने बस स्टैंड पलवल से दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के राठेह गांव निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश पूछताछ में पता चला कि पंकज को बरामद गाँजा अवनीश कुमार ने उपलब्ध कराया था। अवनीश तस्कर नेटवर्क में सक्रिय है। वह पंकज को गाँजा की सप्लाई करता था। पुलिस नेटवर्क के अन्य तस्करों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कई सुराग मिले हैं।

Haryana

ADGP Suicide: अंबाला से कांग्रेस सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग, पोस्टमार्टम करवाने से परिवार का फिर इनकार

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लुधियाना में मुलाकात की।

Haryana

कुरुक्षेत्र में करवा चौथ के दिन विवाहिता की मौत:घर में साड़ी के साथ लगाया फंदा, पति ने ससुराल पहुंच कर बताई बात

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में करवा चौथ के दिन विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता कुछ दिन से परेशान चल रही थी। हालांकि पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान अंजू (32) निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई है। साल 2015 में अंजू की शादी सचिन कुमार से हुई थी। सचिन शाहाबाद में किसी कपड़े की दुकान पर काम करता है। शादी से उसके पास 8 साल की बेटी गुड्‌डू और 6 साल का बेटा आदित्य है। दामाद ने पहुंचा घर शाहाबाद के जगीर विहार की रहने वाली रानी ने बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह करीब 4:30 बजे उसका दामाद सचिन उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि अंजू की तबीयत बहुत खराब हो गई है। वो सीरियस कंडीशन में है। जब उसने सचिन से सच्चाई पूछी तो उसने कबूल किया कि अंजू ने घर का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सरिए पर लटकी मिली वे तुरंत अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ सचिन के घर पहुंचे। यहां अंजू का शव सरिए पर साड़ी के साथ लटका हुआ था। उसकी बेटी करीब 2 महीने से परेशान चल रही थी। शायद इस कारण उसने सुसाइड कर लिया। रानी के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। सौतेली मां ने परवरिश की अंजू की परवरिश उसकी सौतेली मां रानी की थी। अंजू की मां उर्मिला उनको बचपन में छोड़ कर चली गई थी। उसके जाने के बाद अंजू के पिता शंकर ने नारायणगढ़ जिला अंबाला की रहने वाली रानी से शादी की थी। शंकर के पास पहली शादी से 3 बेटी और 1 बेटा था, जिनकी परवरिश उनकी सौतेली मां रानी ने की। पैनल से करवाया पोस्टमॉर्टम- सुनील वत्स थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से अंजू के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है, क्योंकि परिजन महिला की मौत को लेकर कुछ शक जता रहे थे। हालांकि अंजू की मां के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज की गई है। फिर भी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध लगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी। शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Haryana

ADGP Suicide: हरियाणा राजनीति में तीखा विवाद, खरगे के 'कमजोर वर्गों' वाले बयान पर अनिल विज का जोरदार पलटवार

हरियाणा के एडीजीपी आत्महत्या मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ने आग में घी डाल दिया।

Haryana

पलवल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बंद घर से नकद पैसे और आभूषण चुराए, 3 आरोपी पहले से अरेस्ट

पलवल के श्याम नगर कॉलोनी में बंद घर से नकदी और जेवरात चोरी के मामले में जिला सीआईए की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुरा, पलवल निवासी नीरज उर्फ कटप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि श्याम नगर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 मई को वह अपने परिवार के साथ बुआ की बेटी की शादी में मथुरा (यूपी) गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बेड में रखे 32 हजार रुपए नकद, लाखों रुपए के आभूषण और एक एलईडी टीवी गायब थे। 3 आरोपी पहले से पुलिस की गिरफ्त में इस मामले में पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। 21 अगस्त को वारदात में शामिल शेखपुरा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर उससे चोरी में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई थी। इसके बाद 1 सितंबर को सीआईए टीम ने दो अन्य आरोपियों, शेखपुरा निवासी हेमंत और राजा को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एलईडी टीवी बरामद कर दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था। चोरी के इस मामले में फरार चल रहे शेखपुरा निवासी नीरज उर्फ कटप्पा को भी अब सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Haryana

परिजन बेहाल: अंकित के संदेश के इंतजार में मां की आंखें पथराईं, रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हरियाणा के दो युवक

रूस में फंसे गांव कुम्हारिया के अंकित जांगड़ा और विजय का 29 दिन बाद भी परिवार के साथ संपर्क नहीं हो पाया है।

Haryana

BJP मंत्री ढांडा का फोन नहीं उठाने वाला अधिकारी बहाल:6 महीने में 2 बार सस्पेंड हो चुके थे जींद बिजली निगम के SE

हरियाणा के जींद बिजली निगम SE (अधीक्षक अभियंता) हरिदत्त को सरकार ने बहाल कर दिया है। 16 अप्रैल 2025 को बिजली मंत्री अनिज विज के आदेश पर उन्हें सस्पेंड किया गया था। एसई हरिदत्त के पास शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किसान के खेत कनेक्शन को लेकर फोन किया था, लेकिन कई बार फोन करने पर भी एसई ने फोन नहीं उठाया। बाद में भी एसई की तरफ से दोबारा कॉल नहीं की गई। वहीं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी दो गांवों को जगमग योजना में जोड़ने के निर्देश दिए थे, जिन पर एसई द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसके चलते डिप्टी स्पीकर मिड्‌ढा ने भी सरकार को एसई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था। इसके बाद चंडीगढ़ में अनिल विज की अध्यक्षता में बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भी एसई हरिदत्त का मामला उठा, जिसके बाद बिजली मंत्री अनिज विज ने एसई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी दिन शाम को ही DHBVNL हिसार अधीक्षक अभियंता प्रशासन की तरफ से हरि दत्त के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए थे। एमडी बिजली निगम को रिपोर्टिंग करेंगे SE बिजली निगम के नए आदेशों में कहा गया है कि हरिदत्त अधीक्षण अभियंता, जिन्हें कार्यालय आदेश संख्या 290/एसई/प्रशासन दिनांक 23 अप्रैल 2025 के तहत निलंबित कर दिया गया था, को उनके विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाही आदि पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाता है। पुनर्नियुक्ति पर अधिकारी के संबंध में नियुक्ति आदेश बाद में अलग से जारी किया जाएगा। नियुक्ति आदेश जारी होने तक वे एसई/प्रशासन, डीएचबीवीएनएल, हिसार के कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। इसमें प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएनएल हिसार का अनुमोदन शामिल है। हाई कोर्ट चले गए थे SE हरिदत्त सस्पेंशन की अवधि के दौरान हरिदत्त का मुख्यालय डीएचबीवीएनल दिल्ली हेड ऑफिस निर्धारित किया गया था। इसके बाद SE हरिदत्त ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से दलील दी गई कि सस्पेंड अधिकारी की डिवीजन में बहुत कम रिकवरी रही थी। इस कारण से उसे सस्पेंड किया गया है। बताया गया कि अधिकारी के खिलाफ विभाग चार्जशीट की तैयारी कर रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने यह कहते हुए दलीलों को खारिज कर दिया कि यह आदेश बिना किसी तर्क के और तकनीकी रूप से निरस्त किए जाने योग्य है। प्रतिवादी यानी सरकार को कानून के अनुसार नया आदेश पारित करने के लिए स्वतंत्रता है। सरकार ने दूसरी बार किया था सस्पेंड सरकार ने 16 अप्रैल 2025 को हरिदत्त को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद वे हाईकोर्ट गए बावजूद सरकार ने हरिदत्त को 23 अप्रैल को फिर से सस्पेंड कर दिया था। हाई कोर्ट ने विज के फैसले पर सस्पेंशन का कारण नहीं बताने को आधार बनाते हुए रोक लगा दी थी और साथ ही ये कहा था कि किसी कारण के साथ सरकार चाहे तो वह इस मामले में नए आदेश कर सकती है। इसके बाद सरकार ने दोबारा से सस्पेंशन का लेटर जारी कर दिया था। इन 2 कारणों से SE को सरकार ने सस्पेंड किया था…

Haryana

Bhiwani: घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर किया हमला, महिला की मौत; परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप

भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में वीरवार रात को खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया।

Haryana

यमुनानगर में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर झड़प:लाठी डंडों से वार, सिर में मारी गंडासी, सरपंच पर मारपीट का आरोप

यमुनानगर के कैल गांव में एक विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें एक युवक के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्प्ताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। जमीनी विवाद में सरपंच पक्ष का कहना है कि यह पंचायती जमीन है, जिस पर कोर्ट की तरफ से स्टे लगी हुई है, ऐसे में इस जमीन पर निर्माण नहीं कराया जा सकता। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वे यहां पर 60 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं और कोर्ट भी उनके हक में फैसला दे चुका है। सारा मामला तब भड़का का जब दूसरा पक्ष इस जमीन पर बने मकान का रिनोवेशन कराने लगा। सरपंच पक्ष ने उन्हें रोकना चाहा तो मामला भड़क गया। दूसरे पक्ष का कहना है कि सरपंच रंजिश के चलते जानबूझकर उन्हें निमार्ण नहीं करने दे रहा है। आज उसने अपने 10-15 लोगों के साथ उनके साथ मारपीट की है, जिसमें उनके पक्ष के एक युवक को सिर में गहरी चोट लगी है। RTI लगाने पर रंजिश रखने का लगाया आरोप सावित्री ने बताया कि उनका गांव में एक मकान है, जिसमें वह 60 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं। अब वह अपने मकान की रिनोवेशन कर ऊपर एक और कमरा डालने की तैयारी में थे, लेकिन गांव का सरपंच बार-बार उनके घर के आगे की जमीन का कुछ हिस्सा पंचायती बताकर उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा है। मामला कोर्ट तक जा चुका है, जिसमें फैसला उनके हम में आ चुका है। इसके बावजूद भी सरपंच बार-बार आकर उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा देता है। सावित्री ने बताया कि सरपंच यह सब जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए कर रहा है, क्योंकि उसके बेटे भरतू लाल ने सरपंच के खिलाफ एक आरटीआई लगाकर गांव में कराए गए कार्यों में खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा है। हथियार लेकर आए 10 से 15 लोग सावित्री ने आरोप लगाया कि सरपंच चाहता है कि वह अपनी आरटीआई की अर्जी को वापिस ले। इस बात को लेकर वह उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। सावित्री ने बताया सुबह करीब आठ बजे उसका पोता दिवाकर दुकान पर किसी काम से गया हुआ था। तभी सरपंच के एक आदमी ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही उसका दूसरा पोता 23 वर्षीय नवीन भी मौके पर आ गया और उसे बचाने का प्रयास किया। ऐसे में मौके पर सरपंच की ओर से10 से 15 आरोपी पहुंच गए, जिनके हाथ में डंडे और एक गंडासी थी। एक आरोपी ने नवीन के सिर में पीछे से जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से भायल को गया। अभी थाने में शिकायत नहीं हुई प्राप्त: एसएचओ घायल को तुरंत जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सावित्री देवा का कहना है कि आरोपी पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट करते रहे। इस झगड़े में नवीन के साथ-साथ उसे व उसके बेटे भरतू राम को भी चोट आई है। जगाधरी सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है उस पर एसडीएम कोर्ट से स्टे लगा हुआ है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच आज सुबह निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल उनके पास दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Scroll to Top