हरियाणा आ सकते हैं पीएम मोदी: सैनी सरकार का पूरा हो रहा है एक साल, तैयारियों में जुटी भाजपा
सैनी सरकार का हरियाणा में एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है जिसको लेकर भाजपा जश्न मनाने जा रही है।
सैनी सरकार का हरियाणा में एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है जिसको लेकर भाजपा जश्न मनाने जा रही है।
अम्बाला | हरियाणा कैरम एसोसिएशन द्वारा फारुखा खालसा स्कूल अम्बाला कैंट में शनिवार को हरियाणा ओपन कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीईओ सुधीर कालड़ा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को एकाग्रता, समन्वय एवं कौशल विकास के लिए कैरम जैसे खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा कैरम एसोसिएशन के सचिव एसके शर्मा ने टूर्नामेंट की रूपरेखा, नियमावली के बारे में बताया। टूर्नामेंट में एकल एवं युगल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा भर से 40 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। मौके पर प्रधानाचार्य केपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जसबीर अहलावत, राजेश शर्मा,अमित छाबड़ा प्रवेश भाटिया पूनम, रजनी छाबड़ा, बॉबी विजय वर्मा व रमिंद्र मौजूद रहे।
एक महिला को ट्रेन यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
हरियाणा के पलवल जिले के गांव छज्जू नगर में 16 वर्षीय एथलेटिक्स खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल संचालक सहित गांव के आधा दर्जन युवाओं पर मारपीट व जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में चांदहट थाना पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाया पुलिस के अनुसार गांव छज्जू नगर की महिला शोभा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा भगीरथ तैराकी का खिलाड़ी था। वह गांव के ही निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बीती दो अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उसका बेटा भागीरथ उल्टी करते हुए नाजुक हालत में घर पहुंचा। भागीरथ ने उन्हें बताया कि कुछ दिनों से स्कूल संचालक सागर व कुछ अन्य युवक उसे रास्ते में आते जाते परेशान करते हैं। मुनीर गढ़ी वाले रास्ते पर टहलने गया था एक अक्टूबर को वह अपने दोस्त के साथ मुनीर गढ़ी वाले रास्ते पर टहलने गया था। तभी गांव के चार युवकों ने इन्हें पकड़ लिया और बहुत ज्यादा टॉर्चर किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी। अगले दिन एक युवक उनके घर आया और स्कूल संचालक सागर द्वारा बुलाने की बात कहकर स्कूल में ले गया। जहां पहले से ही टॉर्चर करने वाले व तीन चार अन्य युवक मौजूद थे। जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एक युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत खराब होने पर वह घर पहुंचा। परिजन उसे लेकर पलवल अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान भागीरथ की मौत हो गई। शनिवार को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। तैराकी में गोल्ड मेडलिस्ट था भागीरथ परिजनों ने बताया कि भागीरथ की खेलों में विशेष रुचि थी। करीब एक माह पूर्व ही उसने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। वह खेलों में देश के लिए मेडल जीतना चाहता था, परन्तु कुछ युवकों की मनमानी ने उसके सपनों को चूर चूर कर दिया। पांच नामजद सहित अन्य पर हत्या का केस दर्ज मामले में पुलिस ने मृतक की मां शोभा की शिकायत पर पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के चार नाबालिग बताए गए हैं। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से कई वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पानीपत जिले के इसराना में रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित एक बस क्यू शेल्टर को शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ दिया। नट-बोल्ट खोलकर सड़क पर गिरा दिया गया। जिसके बाद राज्य परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। सड़क किनारे खड़े होते थे यात्री इसराना में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ा होना पड़ता है। पहले विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भी समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर बस क्यू शेल्टर बनाए गए थे। मंत्री पंवार ने करवाया था निर्माण गौरतलब है कि 1995 में तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एक बस अड्डे का निर्माण करवाया था, लेकिन वह कुछ समय बाद बंद हो गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया था। ग्राम पंचायत और जिला परिषद को दी सूचना शुक्रवार देर रात पानीपत से रोहतक जाते समय धर्म कांटे के पास बने बस क्यू शेल्टर को गिराने की सूचना मिली। विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत और जिला परिषद के सीईओ को भी सूचित कर दिया गया है।
फैशन शो में छात्रों ने स्थानीय शिल्प और आधुनिक तकनीकों के मिश्रण से तैयार किए गए फुटवेयर डिज़ाइनों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया।
यमुनानगर के प्रतापनगर के गांव खिजरी में पति-पत्नी के बीच आज शनिवार को हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर में पड़े चाकू से पति पर हमला बोल दिया और उसके सिर, मुंह, गर्दन और छाती पर कई वार किए। जब पति खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया तो पत्नी ने खुद ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो पत्नी वहां से गायब मिली। पुलिस घायल को तुरंत उठाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर लाते समय एम्बुलेंस में घायल ने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दूसरी पत्नी थी मृतक की पहचान सुखबीर निवासी खिजरी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी निशु सुखविंद्र की दूसरी पत्नी थी और काफी समय से साथ में रह रहे थे। रात को दोनों के बीच किसी को लेकर बहस हुई थी, जोकि इतनी ज्यादा बढ़ गई कि झगड़े में तबदील हो गई। अंत में झगड़ा भी इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी ने घर में रखे चाकू से पती पर हमला बोल दिया और उसके सिर, मुंह, गर्दन व छाती पर कई वार किए। हमले में घायल पति जब खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गया तो पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। घर में खून से सना पड़ा था सुखबीर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर में जाकर देखा कि सुखबीर खून से सना हुआ जमीन पर लेटा हुआ है और उसकी पत्नी घर से गायब है। पुलिस ने सुखबीर को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रात करीब नौ बजे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया। पुलिस घायल सुखबीर को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सिविल अस्पताल के लिए लेकर निकली, लेकिन रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुखबीर के शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा सके। आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज शव लेकर अस्पताल पहुंचे एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें निशा ने सुखबीर पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया। अस्पताल ले जाते समय सुखबीर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि निशा मृतक की दूसरी पत्नी थी। वहीं मामले में प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिक्षिका मनीषा की मौत से जुड़े सुसाइड नोट की दोबारा जांच कराई जाएगी।
पानीपत जिले के कुटानी रोड पर स्थित मुस्कान ट्रेडिंग कंपनी में शनिवार फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तैयार माल को डिस्पैच करने की तैयारी जानकारी के अनुसार फैक्ट्री संचालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वे सर्दियों के मौसम के लिए तैयार किए माल को डिस्पैच करने की तैयारी कर रहे थे। जब मशीन चालू की, तो शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने जल्द ही पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक फैक्ट्री में रखा सर्दियों का तैयार कंबल, चादर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। संचालक महेंद्र कुमार के बताया कि उनका लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सर्दियों का माल बाजार में भेजा जाना था उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सर्दियों के सीजन के लिए माल तैयार करके बाजार में भेजने की तैयारी में थी, जिससे यह नुकसान और भी बड़ा हो गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।