Haryana: कौन हैं आईजी पूरन कुमार? जिन्होंने चंडीगढ़ में खुद को मारी गोली, नौ दिन पहले मिली थी नई जिम्मेदारी
हरियाणा पुलिस में आईजी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
हरियाणा पुलिस में आईजी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनाए गए एच. राजेश प्रसाद देर शाम ट्राईसिटी पहुंचे हैं। उन्हें यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह पंजाब राज भवन पहुंचे और गर्वनर गुलाब चंद कटारिया से भेंट की है। एच राजेश प्रसाद सबसे पहले वह यूटी स्टेट गेस्ट हाउस सेक्टर 6 पहुंचे थे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वह राजभवन पहुंचे और राजपाल से भेंट कर उनकी बेस्ट विशेज ली। वह कल यानि बुधवार को चंडीगढ़ यूटी के चीफ सेक्रेटरी के तौर पर आफिशियल जॉयनिंग करेंगे। उन्हें 4 अक्तूबर को यहां पर चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें दिल्ली चीफ सेक्रेटरी लगाए गए राजीव वर्मा की जगह नियुक्त किया गया है। कौन हैं एच राजेश प्रसाद एच राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। राजेश प्रसाद अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम यूनियन टेरिटरी (AGMUT) कैडर के 1995 बैच के IAS अधिकारी हैं। प्रसाद राजीव वर्मा की जगह लेंगे। राजीव वर्मा का 28 सितंबर को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद 2005 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी मनदीप बराड़ को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां 3 पॉइंट में जाने एच राजेश प्रसाद के बारे में
घिकाड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक प्लॉट विवाद को लेकर हुए हमले में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंचकूला पुलिस ने NRI की पुश्तैनी संपत्ति को हड़पने के लिए जाली वसीयत तैयार कर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेठी लाल निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पंचकूला सेक्टर-2 अर्बन एस्टेट निवासी रणजोध सिंह ने बताया कि यह यूके पुलिस से रिटायर्ड है। वर्तमान में यूके के डर्बी शहर में रहता है। साल 1996 में एचयूडीए द्वारा सेक्टर-2 अर्बन एस्टेट की उनकी प्रॉपर्टी मेरे पिता महंगा राम के नाम अलॉट की गई थी। जब मेरे रिलेटिव HSVP ऑफिस पंचकूला पहुंचे तो पता चला कि उक्त प्लॉट रोहित नामक व्यक्ति के नाम दर्ज है। साल 2008 में तैयार हुई जाली वसीयत जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2008 की तारीख में जाली वसीयत तैयार कर इस संपत्ति को अपने नाम करवाया है। इस पर पुलिस ने 7 जुलाई को थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत मामला दर्ज किया। वर्ष 2012 में महंगा राम की मृत्यु हो गई थी। 25 अगस्त को पुलिस टीम ने सब रजिस्ट्रार लुधियाना वेस्ट से आरोपी द्वारा तैयार की गई जाली वसीयत का रिकॉर्ड प्राप्त किया। जब तहसील में इसकी जांच की गई तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। फतेहाबाद निवासी युवक पूछताछ में किया खुलासा पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार पुत्र बंत राम, निवासी जिला संगरूर (पंजाब), हाल निवासी फतेहाबाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पिता बंतराम और शिकायतकर्ता के पिता महंगा राम घनिष्ठ मित्र थे। महंगा राम ज्यादातर विदेश में रहते थे और भारत आने पर उनके घर पर ठहरते थे। इसी कारण घर की देखरेख और चाबी भी उसके पास रहती थी। कोठी हड़पने को बनवाए दस्तावेज महंगा राम के बच्चे कभी भारत नहीं आते थे। लालच में उसने जाली दस्तावेज तैयार करवाए। साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हुए उसने वसीयत को अपने नाम दिखाकर कोठी हड़पने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान ही दूसरे आरोपी सेठी लाल की भूमिका के बारे में पता चला था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।जांच अधिकारी एएसआई निर्मल द्वारा मामले में तफ्तीश जारी है।
दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन में भोड़वाल माजरी व समालखा स्टेशन के बीच मंगलवार शाम को करीब साढ़े सात बजे तकनीकी खराबी आ गई।
पानीपत में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर, हरियाणा के विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल आदि कवि थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति की आत्मा को शब्दों में अभिव्यक्त किया। उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ के माध्यम से मानवता, करुणा और समानता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री पंवार ने कहा कि सरकार महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उनके नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर छात्रावास की स्थापना की गई है। पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। जीएसटी में हुई कटौती, गरीब वर्ग को लाभ कार्यक्रम में दौरान मंत्री ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती से गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान 10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया और कूड़ा उठाने वाली नई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंत्री को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किया। वाल्मीकि समाज की राष्ट्र निर्माण मे भूमिका मंत्री पंवार ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। स्वच्छता, सेवा और समर्पण इसकी पहचान हैं। सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है जैसे डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना। उन्होंने बताया कि संत-महापुरुषों के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है और जल्द ही समरसता विरासत केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। रामायण मानवीय मूल्यों की अमूल विरासत भाजपा बीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर.डी. कल्याण ने रामायण को मानवीय मूल्यों की अनमोल विरासत बताया। प्राण रत्नाकर ने कहा कि वाल्मीकि ने लव-कुश को वेद-वेदांगों के साथ-साथ नैतिकता और साहस का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसपी भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, रविंद्र तुषामड़, सौरभ शर्मा, सुनील बसताड़ा, जयपान सिंह, सुभाष कबीरपंथी, राजू पहलवान, मनोज जोगी आदि मौजूद रहे।
पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है।
पंचकूला पुलिस ने साइबर ठगी की वारदात में उत्तर प्रदेश के मथुरा से 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस अन्य शामिल आरोपियों, बैंक खातों और ठगी में उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों व लिंक से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है। DCP क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 25 सितंबर को बताया कि उसने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च कर अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास किया था। उस दौरान कथित डॉक्टर ने अपॉइंटमेंट के लिए 10 रुपए टोकन मनी मांगे और वॉट्सऐप के माध्यम से एक लिंक भेजा। खाते से उड़ाए साढे 7 लाख रुपए जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस लिंक के माध्यम से भुगतान करने की कोशिश की, ट्रांजैक्शन असफल रहा। 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे शिकायतकर्ता के खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में दो-दो लाख और एक ट्रांजैक्शन में डेढ़ लाख रुपए कट गए। इस तरह कुल 7.5 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया। मथुरा से आरोपी गिरफ्तार साइबर क्राइम थाना प्रभारी एसएचओ युद्धवीर सिंह की अगुआई में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने ट्रांजैक्शन की तकनीकी ट्रेसिंग की और ठगों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पाई गई। इसके बाद 6 अक्टूबर को विशेष टीम ने मथुरा में छापेमारी कर रोहिताश कुमार पुत्र भूपराम और रोहित पुत्र डालचंद, दोनों निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को काबू कर लिया।
पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 D के पास मूर्तजापुर के पास CIA-2 की टीम ने दो बाइक सवार युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा।
बहादुरगढ़ के महिला थाने में मंगलवार दोपहर को अबसेंट लगाने की वजह से एक महिला पुलिसकर्मी ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला की ड्यूटी प्रेमी जोड़े की सुरक्षा में लगाई गई थी और वे सुबह बिना किसी दूसरे स्टाफ के आने से पहले ड्यूटी छोड़कर घर चली गई थी। इसी वजह से एसएचओ ने उनकी अबसेंट लगा दी थी। ऐसे में थाने पहुंचकर महिला पुलिसकर्मी ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पूरे स्टाफ के सामने हंगामा करते समय वह बेहोश भी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी उसका साथ निभाते हुए खूब हंगामा किया। एसएचओ व स्टाफ के साथ बदतमीजी का भी आरोप है। पूरे मामले की जानकारी एसएचओ ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दी है। दरअसल, सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे एक प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए गारद ड्यूटी में एसआई दिलबाग, ईएएसआई सुदेश और एलसी परमजीत की ड्यूटी लगाई गई थी। थाना प्रभारी एसआई नीलम के निर्देश थे कि प्रेमी जोड़े को किसी भी स्थिति में अकेला न छोड़ा जाए। 6 बजे बिना रिलीवर आए सेफ हाउस छोड़ने का आरोप आरोप है कि ईएएसआई सुदेश सुबह करीब छह बजे बिना रिलीवर आए सेफ हाउस छोड़कर घर चली गईं। इस पर जब एसएचओ नीलम ने उनसे संपर्क किया तो कथित रूप से उन्होंने ठीक ढंग से बातचीत नहीं की। इसके बाद थाना प्रभारी ने सुदेश का अबसेंट मार्क कर दिया। अबसेंट से खफा थाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने किया हंगामा इसी बात से नाराज होकर महिला ईएएसआई सुदेश करीब सुबह 10 बजे थाने पहुंचीं। उस समय थाना प्रभारी एसएचओ नीलम महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर शिव चौक पर ड्यूटी पर थीं। थाने पहुंचने के बाद सुदेश ने थाने में हंगामा किया और अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के दौरान बेहोश हुई, अस्पताल ले जाया गया थाना स्टाफ के अनुसार, सुदेश ने एसएचओ और अन्य कर्मियों के साथ बदतमीजी की। काफी देर चले हंगामे के दौरान महिला ईएएसआई की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। थाने की मुशी बोली-रोजनामचे में रपट इतला दर्ज की थाने की मुंशी सुमन ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और रोजनामचे में रपट इतला भी दर्ज कर दी गई है। थाना प्रभारी एसआई नीलम ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी एसीपी को भेजी गई है और अब उच्च अधिकारी ही आगामी कार्रवाई करेंगे। उधर, इस बारे में महिला पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो सका।