Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

एडीजीपी ने की खुदकुशी: वसीयत छह और सुसाइड नोट सात अक्तूबर को लिखा… IPS ने सुसाइड से पहले बनाया था पूरा प्लान

आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया है कि वसीयत और सुसाइड नोट दो अलग-अलग तारीखों पर लिखे गए हैं। वसीयत पर छह अक्तूबर जबकि सुसाइड नोट पर सात अक्तूबर की तारीख दर्ज है।

Haryana

सिरसा की विवाहिता की झाड़-फूंक चक्कर में बिगड़ी तबीयत:5 दिन डेरे में रखी, अस्पताल में मायके-ससुराल वाले आपस में भिड़े

सिरसा की रहने वाली एक विवाहिता की झाड़ फूंक के चक्कर में तबीयत बिगड़ गई। विवाहिता के परिजनों ने उसे 5 दिन तक डेरे में बाबा के पास रखा। ज्यादा हालत खराब होने पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसे लेकर सिरसा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही विवाहिता का पति और ससुराल वाले अस्पताल पहुंचे। इस दौरान विवाहिता के ससुराल और मायके वालों में आपस में बहस भी हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों पर आरोप लगाए कि डॉक्टर को दिखाने के बजाय बाबा के पास झाड़- फूंक करवाने चले गए, जिस कारण उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़न गई। वहीं, परिजनों ने डेरे या बाबा का नाम नहीं बताया। जिले के गांव सलारपुर निवासी निहाल सिंह ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी रानियां के बाईयां गांव निवासी रबिना के साथ हुई थी। उसका एक ढाई साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी करीब दो सालों से बीमार चल रही है, जिसका डॉक्टरों से इलाज चल रहा है। राजस्थान में किसी डेरे में ले गए परिजन बोले कि, पिछले करीब 15 दिनों से उसकी पत्नी रबिना अपने मायके में गई हुई थी। उसे शुगर की शिकायत ज्यादा थी और लीवर में भी दिक्कत थी। ऐसे में उसके मायके वाले उसे राजस्थान के एक डेरे में बाबा के पास ले गए। वहां पर उसे करीब 5 दिनों तक रखा और उसका इलाज करवाया। अब जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी तो उसे सिरसा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। अब यहां भी डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे रेफर करने को कहा है।

Haryana

हरियाणा में बिजली विभाग की कार्रवाई: कैथल में करंट लगने से युवक की मौत का मामला, 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड

कैथल के कैलरम गांव में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक संदीप की दर्दनाक मौत के मामले में बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

Haryana

IPS सुसाइड केस पर हुड्डा बोले- कानून व्यवस्था लचर:रोहतक में कहा- दोषी बचना नहीं चाहिए, निर्दोष कोई फंसना नहीं चाहिए

रोहतक में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आईपीएस वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड मामले में प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दोषी बचना नहीं चाहिए और निर्दोष कोई फंसना नहीं चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने आईपीएस सुसाइड मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। जिस प्रकार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को खुदकुशी करनी पड़ी तो इससे ज्यादा खराब कानून व्यवस्था क्या हो सकती है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और न्याय दिलवाना हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी है। परिवार से बातचीत कर उचित कदम उठाए सरकार भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार को परिवार से बातचीत कर उचित कदम उठाना चाहिए। एफआईआर चंडीगढ़ में दर्ज हुई है और एसआईटी चंडीगढ़ पुलिस ने गठित की है, लेकिन जांच करना हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले से कानून व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खुल गई है। पीड़ित परिवार के साथ खड़ी कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही पीड़ित परिवार के साथ है और इस मामले में तुरंत ही बयान भी जारी कर दिया था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आखिर तक लड़ाई लड़ेगी। इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से सिटिंग जज से करवानी चाहिए।

Haryana

हरियाणा की अफसरशाही में हड़कंप: दिवंगत एडीजीपी के समर्थन में लाॅबिंग शुरू, कोताही बरतने के मूड में नहीं सरकार

आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद हरियाणा की अफसरशाही में भूचाल आ गया है।

Haryana

गुरुग्राम में गाँजा तस्करी में दो गिरफ्तार:दो किलोग्राम गांजा बरामद; यूपी से नशे की खेप लाए थे आरोपी, क्षेत्र में करना था सप्लाई

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच मानेसर ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया। यह कार्रवाई गुरुग्राम और पलवल में की गई। जांच में पता चला कि दोनों तस्करी के एक रैकेट में काम करते हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पहले उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नगरिया संवारा गांव का निवासी पंकज को गुरुग्राम के नया गांव से पकड़ा था। उसके पास से 2 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ था। उससे बातचीत में सप्लायर का पता चला। इसके बाद क्राइम ब्रांच मानेसर ने बस स्टैंड पलवल से दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के राठेह गांव निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश पूछताछ में पता चला कि पंकज को बरामद गाँजा अवनीश कुमार ने उपलब्ध कराया था। अवनीश तस्कर नेटवर्क में सक्रिय है। वह पंकज को गाँजा की सप्लाई करता था। पुलिस नेटवर्क के अन्य तस्करों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कई सुराग मिले हैं।

Haryana

ADGP Suicide: अंबाला से कांग्रेस सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग, पोस्टमार्टम करवाने से परिवार का फिर इनकार

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लुधियाना में मुलाकात की।

Haryana

कुरुक्षेत्र में करवा चौथ के दिन विवाहिता की मौत:घर में साड़ी के साथ लगाया फंदा, पति ने ससुराल पहुंच कर बताई बात

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में करवा चौथ के दिन विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता कुछ दिन से परेशान चल रही थी। हालांकि पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान अंजू (32) निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई है। साल 2015 में अंजू की शादी सचिन कुमार से हुई थी। सचिन शाहाबाद में किसी कपड़े की दुकान पर काम करता है। शादी से उसके पास 8 साल की बेटी गुड्‌डू और 6 साल का बेटा आदित्य है। दामाद ने पहुंचा घर शाहाबाद के जगीर विहार की रहने वाली रानी ने बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह करीब 4:30 बजे उसका दामाद सचिन उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि अंजू की तबीयत बहुत खराब हो गई है। वो सीरियस कंडीशन में है। जब उसने सचिन से सच्चाई पूछी तो उसने कबूल किया कि अंजू ने घर का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सरिए पर लटकी मिली वे तुरंत अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ सचिन के घर पहुंचे। यहां अंजू का शव सरिए पर साड़ी के साथ लटका हुआ था। उसकी बेटी करीब 2 महीने से परेशान चल रही थी। शायद इस कारण उसने सुसाइड कर लिया। रानी के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। सौतेली मां ने परवरिश की अंजू की परवरिश उसकी सौतेली मां रानी की थी। अंजू की मां उर्मिला उनको बचपन में छोड़ कर चली गई थी। उसके जाने के बाद अंजू के पिता शंकर ने नारायणगढ़ जिला अंबाला की रहने वाली रानी से शादी की थी। शंकर के पास पहली शादी से 3 बेटी और 1 बेटा था, जिनकी परवरिश उनकी सौतेली मां रानी ने की। पैनल से करवाया पोस्टमॉर्टम- सुनील वत्स थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से अंजू के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है, क्योंकि परिजन महिला की मौत को लेकर कुछ शक जता रहे थे। हालांकि अंजू की मां के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज की गई है। फिर भी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध लगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी। शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Haryana

ADGP Suicide: हरियाणा राजनीति में तीखा विवाद, खरगे के 'कमजोर वर्गों' वाले बयान पर अनिल विज का जोरदार पलटवार

हरियाणा के एडीजीपी आत्महत्या मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ने आग में घी डाल दिया।

Haryana

पलवल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बंद घर से नकद पैसे और आभूषण चुराए, 3 आरोपी पहले से अरेस्ट

पलवल के श्याम नगर कॉलोनी में बंद घर से नकदी और जेवरात चोरी के मामले में जिला सीआईए की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुरा, पलवल निवासी नीरज उर्फ कटप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि श्याम नगर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 मई को वह अपने परिवार के साथ बुआ की बेटी की शादी में मथुरा (यूपी) गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बेड में रखे 32 हजार रुपए नकद, लाखों रुपए के आभूषण और एक एलईडी टीवी गायब थे। 3 आरोपी पहले से पुलिस की गिरफ्त में इस मामले में पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। 21 अगस्त को वारदात में शामिल शेखपुरा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर उससे चोरी में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई थी। इसके बाद 1 सितंबर को सीआईए टीम ने दो अन्य आरोपियों, शेखपुरा निवासी हेमंत और राजा को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एलईडी टीवी बरामद कर दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था। चोरी के इस मामले में फरार चल रहे शेखपुरा निवासी नीरज उर्फ कटप्पा को भी अब सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Scroll to Top