Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

पानीपत में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:मंत्री बोले- उनकी शिक्षाएं आज भी मार्गदर्शक; सरकार वंचित और शोषित वर्गों के लिए कर रही काम

पानीपत में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर, हरियाणा के विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल आदि कवि थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति की आत्मा को शब्दों में अभिव्यक्त किया। उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ के माध्यम से मानवता, करुणा और समानता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री पंवार ने कहा कि सरकार महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उनके नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर छात्रावास की स्थापना की गई है। पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। जीएसटी में हुई कटौती, गरीब वर्ग को लाभ कार्यक्रम में दौरान मंत्री ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती से गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान 10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया और कूड़ा उठाने वाली नई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंत्री को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किया। वाल्मीकि समाज की राष्ट्र निर्माण मे भूमिका मंत्री पंवार ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। स्वच्छता, सेवा और समर्पण इसकी पहचान हैं। सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है जैसे डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना। उन्होंने बताया कि संत-महापुरुषों के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है और जल्द ही समरसता विरासत केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। रामायण मानवीय मूल्यों की अमूल विरासत भाजपा बीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर.डी. कल्याण ने रामायण को मानवीय मूल्यों की अनमोल विरासत बताया। प्राण रत्नाकर ने कहा कि वाल्मीकि ने लव-कुश को वेद-वेदांगों के साथ-साथ नैतिकता और साहस का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसपी भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, रविंद्र तुषामड़, सौरभ शर्मा, सुनील बसताड़ा, जयपान सिंह, सुभाष कबीरपंथी, राजू पहलवान, मनोज जोगी आदि मौजूद रहे।

Haryana

Haryana Rain: 12 जिलों में बरसे बादल, तापमान में आई भारी गिरवाट, अभी नहीं मिलने वाली राहत

पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है।

Haryana

पंचकूला पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किए साइबर ठग:फर्जी डॉक्टर बनकर ठगे 7.5 लाख; वॉट्सऐप पर भेजा अपॉइंटमेंट टोकन मनी का लिंक

पंचकूला पुलिस ने साइबर ठगी की वारदात में उत्तर प्रदेश के मथुरा से 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस अन्य शामिल आरोपियों, बैंक खातों और ठगी में उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों व लिंक से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है। DCP क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 25 सितंबर को बताया कि उसने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च कर अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास किया था। उस दौरान कथित डॉक्टर ने अपॉइंटमेंट के लिए 10 रुपए टोकन मनी मांगे और वॉट्सऐप के माध्यम से एक लिंक भेजा। खाते से उड़ाए साढे 7 लाख रुपए जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस लिंक के माध्यम से भुगतान करने की कोशिश की, ट्रांजैक्शन असफल रहा। 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे शिकायतकर्ता के खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में दो-दो लाख और एक ट्रांजैक्शन में डेढ़ लाख रुपए कट गए। इस तरह कुल 7.5 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया। मथुरा से आरोपी गिरफ्तार साइबर क्राइम थाना प्रभारी एसएचओ युद्धवीर सिंह की अगुआई में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने ट्रांजैक्शन की तकनीकी ट्रेसिंग की और ठगों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पाई गई। इसके बाद 6 अक्टूबर को विशेष टीम ने मथुरा में छापेमारी कर रोहिताश कुमार पुत्र भूपराम और रोहित पुत्र डालचंद, दोनों निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को काबू कर लिया।

Haryana

हरियाणा में हैंड ग्रेनेड के साथ दो युवक गिरफ्तार: पुलिस के हाथ लगी सफलता, 152-D पर की कार्रवाई

पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 D के पास मूर्तजापुर के पास CIA-2 की टीम ने दो बाइक सवार युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा।

Haryana

बहादुरगढ़ में अबसेंट लगाने पर महिला EASI का हंगामा:महिला थाने में प्रेमी जोड़े की गारद में थी ड्यूटी, एसएचओ से बदतमीजी का आरोप,बेहोश

बहादुरगढ़ के महिला थाने में मंगलवार दोपहर को अबसेंट लगाने की वजह से एक महिला पुलिसकर्मी ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला की ड्यूटी प्रेमी जोड़े की सुरक्षा में लगाई गई थी और वे सुबह बिना किसी दूसरे स्टाफ के आने से पहले ड्यूटी छोड़कर घर चली गई थी। इसी वजह से एसएचओ ने उनकी अबसेंट लगा दी थी। ऐसे में थाने पहुंचकर महिला पुलिसकर्मी ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पूरे स्टाफ के सामने हंगामा करते समय वह बेहोश भी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी उसका साथ निभाते हुए खूब हंगामा किया। एसएचओ व स्टाफ के साथ बदतमीजी का भी आरोप है। पूरे मामले की जानकारी एसएचओ ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दी है। दरअसल, सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे एक प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए गारद ड्यूटी में एसआई दिलबाग, ईएएसआई सुदेश और एलसी परमजीत की ड्यूटी लगाई गई थी। थाना प्रभारी एसआई नीलम के निर्देश थे कि प्रेमी जोड़े को किसी भी स्थिति में अकेला न छोड़ा जाए। 6 बजे बिना रिलीवर आए सेफ हाउस छोड़ने का आरोप आरोप है कि ईएएसआई सुदेश सुबह करीब छह बजे बिना रिलीवर आए सेफ हाउस छोड़कर घर चली गईं। इस पर जब एसएचओ नीलम ने उनसे संपर्क किया तो कथित रूप से उन्होंने ठीक ढंग से बातचीत नहीं की। इसके बाद थाना प्रभारी ने सुदेश का अबसेंट मार्क कर दिया। अबसेंट से खफा थाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने किया हंगामा इसी बात से नाराज होकर महिला ईएएसआई सुदेश करीब सुबह 10 बजे थाने पहुंचीं। उस समय थाना प्रभारी एसएचओ नीलम महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर शिव चौक पर ड्यूटी पर थीं। थाने पहुंचने के बाद सुदेश ने थाने में हंगामा किया और अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के दौरान बेहोश हुई, अस्पताल ले जाया गया थाना स्टाफ के अनुसार, सुदेश ने एसएचओ और अन्य कर्मियों के साथ बदतमीजी की। काफी देर चले हंगामे के दौरान महिला ईएएसआई की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। थाने की मुशी बोली-रोजनामचे में रपट इतला दर्ज की थाने की मुंशी सुमन ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और रोजनामचे में रपट इतला भी दर्ज कर दी गई है। थाना प्रभारी एसआई नीलम ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी एसीपी को भेजी गई है और अब उच्च अधिकारी ही आगामी कार्रवाई करेंगे। उधर, इस बारे में महिला पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो सका।

Haryana

CJI गवई पर जूता फेंकने का प्रयास: कांग्रेस सांसद बोले- जातिवादी विचारधारा समाज के लिए अभिशाप

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।

Haryana

झज्जर में घर में घुसे ट्राला निकालने में मशक्कत:तीन दिन पहले हुआ था हादसा, घर गिरने की आशंका

झज्जर में तीन दिन पहले हुए हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं आज पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने के बाद मकान में घुसे ट्राले को निकलवाने के लिए पहुंची है। मामला शनिवार देर रात का है जब करीब 11 बजे एक ट्राला दुकानों को टक्कर मारते हुए वह एक घर में जा घुसा था। जिसके कारण घर पूरी तरह आगे से टूट चुका है। गनीमत रही कि घर में उस दौरान परिवार के सभी सदस्य अंदर के कमरों में थे जिसके कारण उनकी जान बच गई थी। मामले में जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि ग्वालीसन गांव में ओवरलोड ट्राला देर रात ग्वालीसन गांव एक कार को टक्कर मारकर भागने का प्रयास कर रहा ट्राला ड्राइवर के आगे गाड़ी आने से संतुलन बिगड़ने के बाद वह दो दुकानों को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया था। ट्राला घर में घुसने पर हुआ था तेज धमाका वहीं मकान मालिक प्रेम धनखड़ ने बताया कि रात में जैसे ही ट्राला अंदर घुसा तो तेज धमाका हुआ। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एक दम से सहम गए और देखते ही देखते घर धूल से भर गया था। गनीमत यह रही कि दुकान के पीछे वाले कमरे में सो रहा बुजुर्ग भीम सिंह बाल-बाल बच गया। जैसे ही ट्राला दुकान के अंदर घुसा तो ट्राला रुक गया कमरे के अंदर नहीं घुस पाया। जिस चारपाई पर घर का बुजुर्ग सोया था उसे तेज झटका लगा और वह जमीन पर जा गिरा थ। पूरे घर में फैल गई थी धूल टक्कर लगते ही दुकान व पूरे घर में धूल फैल गई। आनन-फानन में घर के लोग अंदर से जागकर बाहर पहुंचे तो देख हैरान थे कि दो दुकानों को तोड़ता हुआ ट्राला अंदर घुसा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घर से ट्राला निकालने के प्रयास में जुटी पुलिस इस घटना में ट्राला ड्राइवर को थोड़ी चोटें आई थी जिसे बाद में छुट्‌टी दे दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है और आज ट्राला को घर से निकाला जा रहा है। वहीं मकान मालिक का कहना है कि वे डर के साये में घर में हैं और कोई रहने की भी जगह नहीं है। वहीं घर के अंदर भी नहीं जा सकते हैं।

Haryana

Haryana: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित वन दरोगा 5 दिन में बहाल, हेडक्वार्टर से वापसी; पूछे गए यह सवाल…

अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप की लिखित शिकायत मिलने पर निलंबित वन दरोगा विजय कुमार को पांच दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है।

Haryana

हांसी में वाल्मीकि जयंती पर MLA भयाना ने की पूजा:चार कुतुब गेट मंदिर को सजाया; भक्ति संगीत के बाद बांटा प्रसाद

हिसार के हांसी स्थित चार कुतुब गेट के श्री वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया। पूरे दिन भक्ति संगीत, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। विधायक ने श्रद्धालुओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी तपस्या, ज्ञान और लेखनी के माध्यम से मानव समाज को धर्म, सत्य और न्याय का मार्ग दिखाया। रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर उन्होंने भारतीय संस्कृति को दिशा प्रदान की। इस मौके पर मंदिर प्रधान राजकुमार कागरा, विकास बिड़लान, पार्षद प्रवीण वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय वाल्मीकि’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे भक्ति और समरसता का वातावरण बना रहा।

Haryana

विकास की नई उड़ान:जापान दौरे पर हैं CM सैनी, 1185 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर; 13 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

जापान में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के पहले ही दिन जापान की शीर्ष कंपनियों के साथ छह एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

Scroll to Top