CJI गवई पर जूता फेंकने का प्रयास: कांग्रेस सांसद बोले- जातिवादी विचारधारा समाज के लिए अभिशाप
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।
झज्जर में तीन दिन पहले हुए हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं आज पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने के बाद मकान में घुसे ट्राले को निकलवाने के लिए पहुंची है। मामला शनिवार देर रात का है जब करीब 11 बजे एक ट्राला दुकानों को टक्कर मारते हुए वह एक घर में जा घुसा था। जिसके कारण घर पूरी तरह आगे से टूट चुका है। गनीमत रही कि घर में उस दौरान परिवार के सभी सदस्य अंदर के कमरों में थे जिसके कारण उनकी जान बच गई थी। मामले में जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि ग्वालीसन गांव में ओवरलोड ट्राला देर रात ग्वालीसन गांव एक कार को टक्कर मारकर भागने का प्रयास कर रहा ट्राला ड्राइवर के आगे गाड़ी आने से संतुलन बिगड़ने के बाद वह दो दुकानों को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया था। ट्राला घर में घुसने पर हुआ था तेज धमाका वहीं मकान मालिक प्रेम धनखड़ ने बताया कि रात में जैसे ही ट्राला अंदर घुसा तो तेज धमाका हुआ। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एक दम से सहम गए और देखते ही देखते घर धूल से भर गया था। गनीमत यह रही कि दुकान के पीछे वाले कमरे में सो रहा बुजुर्ग भीम सिंह बाल-बाल बच गया। जैसे ही ट्राला दुकान के अंदर घुसा तो ट्राला रुक गया कमरे के अंदर नहीं घुस पाया। जिस चारपाई पर घर का बुजुर्ग सोया था उसे तेज झटका लगा और वह जमीन पर जा गिरा थ। पूरे घर में फैल गई थी धूल टक्कर लगते ही दुकान व पूरे घर में धूल फैल गई। आनन-फानन में घर के लोग अंदर से जागकर बाहर पहुंचे तो देख हैरान थे कि दो दुकानों को तोड़ता हुआ ट्राला अंदर घुसा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घर से ट्राला निकालने के प्रयास में जुटी पुलिस इस घटना में ट्राला ड्राइवर को थोड़ी चोटें आई थी जिसे बाद में छुट्टी दे दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है और आज ट्राला को घर से निकाला जा रहा है। वहीं मकान मालिक का कहना है कि वे डर के साये में घर में हैं और कोई रहने की भी जगह नहीं है। वहीं घर के अंदर भी नहीं जा सकते हैं।
अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप की लिखित शिकायत मिलने पर निलंबित वन दरोगा विजय कुमार को पांच दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है।
हिसार के हांसी स्थित चार कुतुब गेट के श्री वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया। पूरे दिन भक्ति संगीत, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। विधायक ने श्रद्धालुओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी तपस्या, ज्ञान और लेखनी के माध्यम से मानव समाज को धर्म, सत्य और न्याय का मार्ग दिखाया। रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर उन्होंने भारतीय संस्कृति को दिशा प्रदान की। इस मौके पर मंदिर प्रधान राजकुमार कागरा, विकास बिड़लान, पार्षद प्रवीण वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय वाल्मीकि’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे भक्ति और समरसता का वातावरण बना रहा।
जापान में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के पहले ही दिन जापान की शीर्ष कंपनियों के साथ छह एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
जींद जिले की अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे भीग गया है। पिछले दो दिनों से हुई तेज बारिश ने किसानों की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई है। जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नमी बढ़ने से खरीद प्रक्रिया में भी देरी होने की आशंका है। ढेरियों को ढकने के नहीं प्रबंध बता दें कि मंडी प्रशासन द्वारा धान की ढेरियों को ढकने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए थे, जिसके चलते किसानों की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। किसानों का कहना है कि वे पहले से ही जलभराव के कारण फसलों के नुकसान से जूझ रहे थे। अब कटाई के समय हुई बारिश ने उनकी तैयार फसलों को और खराब कर दिया है। वहीं बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।
त्योहारी सीजन में मिठाईयों में मिलावट की आशंका बढ़ी है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
सोहना के भीम बाग से अगवा की गई ढाई साल की बालिका को पुलिस ने फरीदाबाद जिले के आलमपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रविवार (5 अक्टूबर) की रात की है। भीम बाग क्षेत्र में माली के रूप में कार्यरत शिव मूर्ति उर्फ संदीप अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी अनया के साथ परिसर में बने कमरे में रहते थे। रविवार देर रात करीब 12 बजे, मौसम खराब होने पर संदीप की पत्नी ने उससे घास काटने की मशीन सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा। मशीन रखने के बाद संदीप कुछ देर के लिए पास के एक अन्य कमरे में बैठ गया। कमरे से बेटी गायब इसी दौरान जब उसकी पत्नी वापस कमरे में लौटी, तो उसने देखा कि उनकी बेटी अनया कमरे में नहीं थी। दंपती ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही सोहना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के सभी थानों में सूचना भेजकर नाकाबंदी कराई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात युवक बच्ची को साथ ले जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तस्वीरें आसपास के क्षेत्रों में दिखाकर लोगों से पूछताछ शुरू की। कुछ समय बाद फरीदाबाद के आलमपुर गांव से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक एक बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में देखा गया है। नशे की हालत में थे आरोपी इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालिका को आरोपी युवक से मुक्त कराया और उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था। बालिका को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है। आरोपी को क्राइम ब्रांच को सौंपकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा कर सकती है।
उपमंडल के गांव आसंडा में कार चालक की लापरवाही से ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई।
हरियाणा के अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय जल्द ही अपना नया ठिकाना बदलने जा रहा है। नगर परिषद अब स्थायी रूप से हाल ही में तैयार हुई फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग से संचालित होगा। इस संबंध में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और कार्यालय का नाम भी अब फायर ब्रिगेड ऑफिस के ऊपर लगा दिया गया है। फायर ब्रिगेड की इस नई बिल्डिंग में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे नगर परिषद के कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। नगर परिषद के ईओ वीरेंद्र के अनुसार, वर्तमान कार्यालय को अस्थायी तौर पर स्थानांतरित करने के बाद पुराने भवन में जल्द ही रेनोवेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रेनोवेशन के तहत एक आधुनिक और भव्य इमारत तैयार की जाएगी, जिसमें जनता के बैठने की व्यवस्था, मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम और डिजिटल सुविधाएं भी होंगी। पुराने कार्यालय का काफी हिस्सा जर्जर ईओ ने कहा कि पुराने भवन का काफी हिस्सा जर्जर हो चुका था, जिसके चलते मरम्मत जरूरी थी। वहीं, नगर परिषद के विभिन्न विभागों को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई बिल्डिंग में शिफ्ट करना सबसे उपयुक्त कदम था। यह बिल्डिंग हाल ही में तैयार हुई है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां आने वाले लोगों को अधिक सुव्यवस्थित वातावरण और बेहतर सेवा का अनुभव मिलेगा। रेनोवेशन का काम होगा ईओ वीरेंद्र ने यह भी बताया कि पुराने नगर परिषद कार्यालय के रेनोवेशन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इस प्रस्ताव में भवन को आधुनिक स्वरूप देने, विभागीय काउंटरों को डिजिटलीकृत करने और नागरिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की योजना शामिल है। इसके तहत भवन को न केवल प्रशासनिक दृष्टि से सशक्त बनाया जाएगा, बल्कि इसकी वास्तुकला को भी आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड कार्यालय की नई बिल्डिंग में अस्थायी रूप से संचालन शुरू होने के बाद सभी विभाग धीरे-धीरे शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इस कार्यालय में पहले और दूसरे तल पर कार्यालय संचालित होगा। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी रिकॉर्ड, फाइलें और आवश्यक संसाधन नए कार्यालय में पहुंच जाएंगे। इसके बाद पुराने भवन में नवीनीकरण कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा।