सोनीपत STF व बदमाशों के बीच मुठभेड़: अपहरण के मास्टरमाइंड कपिल-दीपक घायल, साथी साहिल गिरफ्तार
सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन रोड पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।
सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन रोड पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।
रोहतक में खादी ग्रामोद्योग महोत्सव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सब्सिडी की राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने विजन स्पष्ट किया। महिलाओं ने बताया कि कैसे लघु उद्योग स्थापित कर सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाया और आज वह दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। अमित शाह के कार्यक्रम में 5 महिलाओं को सब्सिडी, मशीन व टूल किट देकर सम्मानित किया गया था। पांचों महिलाएं अलग-अलग जिलों से संबंध रखी है, जिसमें से दो महिलाएं रोहतक की ही रहने वाली है, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है। लोगों को रोजगार प्राप्त करने का नया तरीका दिखाया है। सरकार की योजना के तहत शुरू की ऑटो मोबाइल कंपनी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रोहतक में ऑटो मोबाइल कंपनी के नाम पर लघु उद्योग शुरू करने वाली सोनिया ने बताया कि 2024 में लघु उद्योग स्थापित किया। सरकार की योजना के तहत उन्हें कुछ सब्सिडी मिलनी थी, जो अब प्राप्त हुई है। उन्हें 11 लाख 25 हजार रूप की सब्सिडी मिली है। सोनिया ने बताया कि उनकी कंपनी में टू व्हीलर व फॉर व्हीलर के पार्ट्स बनाए जाते है। उनके सहारे 4 लोगों को रोजगार भी मिला है। अब जो सब्सिडी के पैसे मिले है, इससे कुछ मशीन ओर खरीदेंगे, जिससे कुछ ओर लोगों को रोजगार मिलेगा। ऐसे में अन्य लोगों को भी स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा भी मिलेगी। 30 महिलाओं को मिली जूते चप्पल बनाने की मशीन महम की रहने वाली मीनू रानी ने बताया कि घर पर बैठे-बैठे सोचा कि कुछ काम किया जाए। खाली बैठने से अच्छा है कि पैसे कमाने के बारे में सोचे। उन्हें पता चला कि जूते चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जिसके लिए सरकार भी सहयोग करती है। मीनू ने बताया कि 30 महिलाओं ने एकत्रित होकर सरकार की योजना का पता लगाया और 25 दिन की ट्रेनिंग जूते चप्पल बनाने की ली। ट्रेनिंग के बाद अमित शाह के हाथों अब सभी महिलाओं को जूते चप्पल बनाने की मशीन प्राप्त हुई है। मशीन मिलने के बाद अब वह अपना काम शुरू कर सकती है।
एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में ट्रायल पर चार साल पहले लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर सीबीआई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोेर्ट की शरण ली है।
हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेगी। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बादल छाने से दिन के तापमान में अब कमी देखने को मिलेगी। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद नमी बढ़ेगी इससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगेगी। गुरुवार को तापमान की बात करें तो सिरसा में तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। एचएयू ने हरियाणा में मौसम बदलने के 3 कारण थ्री सिस्टम से बदलेगा मौसम : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। इससे हरियाणा के मौसम में 4 अक्टूबर रात्रि से बदलाव होने की संभावना है। 8 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम साफ होगा इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 8 अक्टूबर दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाने और हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल तीन अक्टूबर को धर्मनगरी से प्रदेश की 825 करोड़ रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खरखौदा के छिनौली गांव में टीम ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दमकन खेड़ी के अजय (22) और निशांत (25) रूप में हुई है। दोनों को खरखौदा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय और निशांत पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए इन्होंने 27 जुलाई को छुट्टी पर आए CRPF जवान कृष्ण कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वाहन का इंतजार कर रहे थे पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि CRPF जवान कृष्ण कुमार की हत्या में शामिल अजय और निशांत खरखौदा में छिनौली गांव के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। गोहाना क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर अंकित नांदल के नेतृत्व में टीम तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम को देख आरोपियों ने फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें अजय और निशांत के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से .315 बोर की 2 अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। CRPF जवान की हत्या का मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…
बाइपास रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव करीब 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है।
हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पटियाला जिले के शंभू इलाके से दवाई लेने के लिए अंबाला सिटी आ रहे एक दंपती और उनकी तीन वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची हर्षदीप कौर (3 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पिता गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मां प्रवीण कुमारी हादसे के बाद गहरे सदमे में बेसुध हो गईं। पीछे से मारी जोरदार टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब दंपती अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर अंबाला सिटी की ओर आ रहे थे। वे किसी निजी क्लिनिक से दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान शहर की सीमा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर जा गिरी और तीनों बुरी तरह से सड़क पर गिर पड़े। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गगनदीप बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को संभाला। अस्पताल पहुंचाया गया घायल, शव मॉर्च्युरी में सूचना मिलते ही अंबाला पुलिस और एम्बुलेंस 112 टीम मौके पर पहुंची। घायल गगनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला सिटी ले जाया गया। वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद **ट्रक चालक मौके से फरार हो गया**। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक किया कब्जे में, CCTV फुटेज से जांच जारी अंबाला सिटी पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि ट्रक चालक की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है जो आरोपी चालक की लोकेशन और पहचान का पता लगा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे के बाद मृतक बच्ची के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मां प्रवीण कुमारी बार-बार अपनी बच्ची को पुकारती रही और गश खाकर गिर पड़ीं। आसपास के लोग उन्हें संभालते रहे, जबकि पिता गगनदीप सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का कहना है कि हर्षदीप परिवार की इकलौती संतान थी। उसकी मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार और पड़ोसी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है। CCTV फुटेज से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया जाएगा।
जिले में डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
पानीपत जिले के समालखा में नेस्ले फैक्ट्री के पास रेलवे लाइन के नीचे खड्डों में एक 26 साल के युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मृतक की पहचान तारा एंकलेव कॉलोनी निवासी गगन के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत शवगृह में रखवा दिया है। समालखा जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर ने बताया कि उन्हें नेस्ले फैक्ट्री के निकट रेलवे लाइन के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर खून से लथपथ युवक का शव और एक मोटरसाइकिल मिली। प्रारंभिक जांच में यह ट्रेन हादसा नहीं लग रहा था, क्योंकि युवक के सिर में चोट के निशान थे। दोस्त से मिलने गया था मृतक गगन गगन जीटी रोड स्थित तारा एंकलेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी कृष्णा कॉलोनी में हुई थी। मृतक की पत्नी नेहा के अनुसार, गगन बृहस्पतिवार शाम को चुलकाना में किसी दोस्त से मिलने गया था। शुक्रवार सुबह जीआरपी पुलिस से उन्हें गगन की मौत की सूचना मिली। गगन अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता हीरालाल हरियाणा पुलिस में एएसआई थे, जिनकी अंबाला शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पानीपत से जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार और एफएसएल टीम डॉ. नीलम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेजा है, जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पत्नी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, जीआरपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।