Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सोनीपत में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार:खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे से खड़ा था; वारदात की फिराक में था

सोनीपत पुलिस ने खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किस वारदात की फिराक में था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जानकारी अनुसार, ASI अमित अपनी टीम के साथ सेक्टर-7 सोनीपत में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक, जिसका नाम वैभव है और जो वर्धमान सोसाइटी फाजिलपुर का निवासी है, काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर पहने खरखौदा रोड किनारे किसी के इंतजार में खड़ा है। मुखबिर ने बताया कि उसके पास अवैध हथियार है और तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। युवक की तलाशी में मिली देसी पिस्तौल सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक युवक को खड़ा देखा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वैभव गहलोत पुत्र सुशील कुमार गहलोत, निवासी ए-3 फ्लैट नंबर 201, वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी, फाजिलपुर, जिला सोनीपत बताया। पुलिस ने मौके पर मौजूद राहगीरों से तलाशी के गवाह बनने का आग्रह किया, लेकिन सभी ने अपनी व्यस्तता बताकर मना कर दिया। इसके बाद ASI अमित ने विधि अनुसार तलाशी ली, जिसमें वैभव की ग्रे रंग की लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। बिना लाइसेंस के मिला हथियार पुलिस ने जब पिस्तौल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जांच में पिस्तौल की मैगजीन और चैम्बर खाली मिले। पिस्तौल की बैरल की लंबाई 10.5 सेंटीमीटर, बॉडी की लंबाई 16 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 8.5 सेंटीमीटर पाई गई। हथियार पर “MADE IN U.S.A 32 B.O.R.32” अंकित था। पुलिस ने किया केस दर्ज बरामद पिस्तौल को पारदर्शी डिब्बे में सील कर सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया। ASI अमित ने बताया कि आरोपी वैभव गहलोत ने अपने कब्जे में अवैध देसी पिस्तौल रखकर धारा 25(1B)A, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध किया है। इस संबंध में थाना खरखौदा में मुकदमा नंबर 689, दिनांक 04.11.2025 दर्ज किया गया है। जांच जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। SHO को मामले की जानकारी दे दी गई है और हथियार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

Haryana

नारनौल में निजामपुर रोड पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत व एक गंभीर घायल

निजामपुर रोड मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वही एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Haryana

हांसी अस्पताल में बदबू, डिप्टी डायरेक्टर ने नाक ढकी:शौचालय में दुर्गंध, पार्किंग अव्यवस्थित, मच्छरों का प्रकोप; कई और खामियां उजागर

हिसार के हांसी स्थित सामान्य अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, जबकि विभागीय अधिकारियों के लगातार दौरे जारी हैं। हाल ही में चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फोगाट को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर दुर्गंध के कारण रुमाल से नाक ढककर गुजरना पड़ा। शौचालयों की बदबू, अव्यवस्थित पार्किंग और मच्छरों की भरमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उजागर हुई कई खामियां मंगलवार शाम करीब चार बजे डॉ. अमित फोगाट अपनी टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ हिसार सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ डॉ. राजीव डाबला और डॉ. राहुल बुद्धिराजा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियों को चिह्नित किया। बार-बार निरीक्षण, फिर भी नहीं हुआ सुधार यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अधिकारी पहुंचे हों। पिछले कुछ महीनों में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और स्वच्छता की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शौचालयों और पार्किंग की स्थिति बेहद खराब अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शौचालयों की हालत अत्यंत खराब है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि चारों ओर दुर्गंध और गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे मरीजों और आगंतुकों को वाहन खड़े करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुधार के निर्देश, पुनर्निर्माण की तैयारी जारी निरीक्षण के बाद डॉ. अमित फोगाट ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि सामान्य अस्पताल की बिल्डिंग के पुनर्निर्माण की तैयारी चल रही है और यह दौरा उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। डिप्टी डायरेक्टर ने शाम करीब छह बजे निरीक्षण पूरा कर रवाना हुए। सुधार की उम्मीद या औपचारिकता? अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारियों के इन निर्देशों का कितना असर होता है और क्या हांसी का सामान्य अस्पताल वास्तव में बेहतर सुविधाओं की ओर बढ़ेगा, या फिर ये निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।

Haryana

Haryana: कर्ण चौटाला को JJP ने दिया मानहानि का नोटिस, महम कांड में डॉ. अजय चौटाला का नाम लेने का मामला

1990 में हुए महम कांड को लेकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उस दौरान दर्ज हुई एफआईआर में डॉ. अजय सिंह चौटाला का नाम होना बताया है।

Haryana

करनाल हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार सस्पेंड:धान घोटाले में एक और बड़ा एक्शन, पहले ही कई अधिकारी नप चुके

करनाल जिले में सरकारी धान घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। धान खरीद में हुई गड़बड़ी के बाद अब हैफेड विभाग में बड़ा एक्शन लिया गया है। विभाग के प्रबंध निदेशक ने जिला प्रबंधक (डीएम) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हैफेड मुख्यालय पंचकूला से 4 नवंबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान वे नियम अनुसार वेतन और भत्ते प्राप्त करेंगे। इस दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला रहेगा। मार्केट कमेटी के बाद अब हैफेड में कार्रवाई करनाल और तरावड़ी मंडियों में धान खरीद में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पहले ही कई अधिकारी नप चुके हैं। फूड एंड सप्लाई विभाग के 4 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर,तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा,करनाल मंडी की सचिव आशा रानी, 2 मंडी सुपरवाइजर, 1 ऑक्शन रिकॉर्डर और 3 ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अब हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार पर भी गाज गिरी है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना है। पत्र में साफ लिखा निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू हैफेड एमडी द्वारा जारी आदेश में कहा गया अमित कुमार, उप महाप्रबंधक (कार्य एवं संचालन) जो जिला प्रबंधक, हैफेड, करनाल के पद पर कार्यरत हैं, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें हैफेड कॉमन कैडर नियम, 1988 के अनुसार वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे, तथा मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया जाता है। आदेश की प्रतियां सभी संबंधित विभागों करनाल जिला कार्यालय, मुख्य महाप्रबंधक पंचकूला और सहकारिता विभाग चंडीगढ़ को भेजी गई हैं। मंडी में फर्जी गेट पास और करोड़ों का घोटाला धान सीजन में करनाल मंडी से बड़ा घोटाला सामने आया था। मार्केटिंग बोर्ड के जिला अधिकारी ईश्वर सिंह राणा की शिकायत पर करनाल मंडी सचिव आशा रानी और तीन निजी व्यक्तियों राजेंद्र, अमित और अजय के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जांच में पाया गया कि कई गेट पास मंडी क्षेत्र से बाहर के मोबाइल नंबरों और IP एड्रेस से जारी किए गए थे। यानी, मंडी का डेटा सिस्टम बाहर से ऑपरेट हो रहा था। साइबर सेल भी करेगी डिजिटल जांच साइबर सेल को अब मंडी के गेट पास सिस्टम की तकनीकी जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि मंडी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से करोड़ों का सरकारी धान गायब किया गया। पहले भी 6 अफसरों पर हो चुकी FIR इससे पहले भी करनाल, घरौंडा, जुंडला, निसिंग और तरावड़ी मंडियों में धान घोटाले के केस दर्ज हो चुके हैं। राइस मिल बतान फूड्स सलारू के संचालक सतीश कुमार, तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव, घरौंडा के निरीक्षक यशवीर, जुंडला के निरीक्षक संदीप, करनाल के निरीक्षक समीर और निसिंग के निरीक्षक लोकेश पर आरोप है कि उन्होंने मिलों में 5 करोड़ 93 लाख 86 हजार 936 रुपए का धान नहीं पहुंचाया।

Haryana

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर साधा निशाना: अब दलदल में नहीं रहूंगा, हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत बोले…

प्रो. संपत सिंह ने मंगलवार को कहा कि अब वे दलदल में नहीं रहेंगे। कांटों भरी राह चुनेंगे।

Haryana

यमुनानगर में ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की मौत:बेटा घायल, टैक्टर ने कार में मारी टक्कर; वैकल्पिक रास्ते से जा रहे थे घर

कपाल मोचन मेले की भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते से स्विफट कार में लौट रहा एक परिवार यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस हादसे में कार चला रहे 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 30 साल के बेटे आकाश को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया है। छछरौली थाना पुलिस ने पुलिस ने मृतक के साले राजबीर सिंह निवासी गांव कोटडा की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि उसका जीजा सुरेंद्र निवासी गांव पांसरा अपनी पत्नी कमलेश व बेटे आकाश के साथ अपनी स्विफ्ट कार में कोटड़ा स्थित उनके घर पर आए थे। ट्रैक्टर का पिछला टायर लगा कार में शाम के समय करीब सात बजे वे घर वापसी के लिए चले थे और वह भी उनके साथ उनकी कार में गांव पांसरा के लिए चला था। कार उसके जीजा चला रहे थे और भांजा आकाश आगे बैठा था। रास्ते में कपाल मोचन मेला लगा होने के कारण वह व्यासपुर से जाने की बजाय छछरौली की तरफ से गांव पांसरा जा रहे थे। जैसे ही वह छछरौली सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो उसी समय एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से बस अड्डा छछरौली की तरफ से आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर उसके नजदीक पहुंचा चालक ने अचानक से उसे कार की तरफ मोड दिया। ऐसे में ट्रैक्टर का दाई तरफ का पिछला टायर जोर से कार में लगा। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया । इस एक्सीडेंट में उसके जीजा की छाती, टांग, बाजू व शरीर पर कई जगह चोटें आई और उसका भांजा आकाश को गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी भीड इकट्‌ठा हो गई और राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और मौके पर डायल 112 आई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू दोनों घायलों को सिविल हस्पताल छछरौली लेकर गए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर सिविल हस्पताल यमुनानगर का रेफर कर दिया। वह दोनों घायलों काे वहां लेजाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसके जीजा सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भांजे आकाश को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया है। छछरौली थाना से मामले में जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के साले की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

Haryana Crime: सूदखोर के चंगुल में फंसा किसान, मौत से पहले बनाया वीडियो, खोले कई राज, जानें पूरा मामला

मौत से पहले किसान ने एक वीडियो बनाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसने रणधीर से चार लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

Haryana

बदले और निजी स्वार्थ से बढ़े झूठे केस:पानीपत में 10 माह में 270 यौन शोषण व छेड़छाड़ के मामले, 85 निकले फर्जी

पानीपत में पिछले 10 महीनों के दौरान रेप, पॉक्सो और छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील अपराधों से जुड़ी 270 मामले दर्ज किए गए। हालांकि जांच के बाद सामने आया कि इनमें से 85 मामले पूरी तरह फर्जी थे। जिन्हें पुलिस ने विस्तार से जांच करने के बाद कैंसिल रिपोर्ट लगाकर बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में अधिकतर शिकायतें आपसी विवाद, निजी स्वार्थ या बदला लेने की भावना से प्रेरित थीं। जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) के एएसआई रुपेश कुमार ने बताया कि पानीपत जिले में कुल 16 पुलिस थाने संचालित हैं। इन सभी थानों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों में कई बार सच्चाई सामने आने में महीनों लग जाते हैं। अब तक की जांच में लगभग 35 प्रतिशत से अधिक मामले निपटा दिए गए हैं, जबकि बाकी की जांच जारी है। बदले और स्वार्थ के लिए बनाए गए केस पुलिस जांच मेंं पाया गया कि कई मामलों में शिकायतें बदला लेने या दूसरे पक्ष को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए दर्ज कराई गई थीं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने प्रेम संबंध टूटने या विवाद बढ़ने के बाद आरोपी को फंसाने की नीयत से गंभीर धाराओं में केस करवाए। पुलिस ने बताया कि कई बार आपसी रंजिश या संपत्ति विवाद में भी रेप या छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाए जाते हैं ताकि पुलिस और समाज का दबाव बनाकर व्यक्तिगत फायदा लिया जा सके। लिव-इन रिलेशनशिप में झूठी शिकायतें जिले में दर्ज मामलों में कुछ ऐसे भी हैं, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं ने रिश्ता बिगड़ने के बाद युवक पर रेप का केस दर्ज करा दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध थे और जब संबंधों में खटास आई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। दो बार एक ही आरोपी पर केस पुलिस ने बताया एक अन्य चौंकाने वाला मामला तब सामने आया, जब एक महिला ने एक ही युवक पर दो बार रेप का केस दर्ज कराया। पहली शिकायत में मामला निपटने के बाद उसने दोबारा उसी युवक पर नया केस दर्ज कराया। जांच में यह शिकायत भी झूठी पाई गई और उसे कैंसिल कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे फर्जी मामलों से वास्तविक पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए हर शिकायत की गहन जांच की जा रही है ताकि असली पीड़ितों को न्याय और झूठे आरोप लगाने वालों को सबक, दोनों मिल सकें। नारी नू नारायणी समिति की अध्यक्ष एसपी से मिली नारी तू नारायणी समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा पिछले दस महीनें में पुलिस जांच में कई मामले कैंसिल किए गए है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में महिलाओं ने अपने अधिकारो का दुरूप्रयोग किया है। उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक को एक पत्र दिया। इसमें बताया कि जो महिला झूठा मामला दर्ज कराएं उसके बाद CRPC धारा 181 व 211 के तहत कार्रवाई की जाए। जिससे ऐसे मामले दर्ज होने में रोक लग सके।

Scroll to Top