Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, पत्नी की मौत-पति गंभीर:तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे

हिसार के हांसी के नजदीकी गांव भीमनगर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पति को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भीमनगर निवासी काजल अपने पति सचिन के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आई थी। दोनों शाम करीब 5 बजे समारोह से लौट रहे थे, तभी हांसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। डेढ़ साल की है बेटी राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के कारण सचिन को पहले हिसार और बाद में अग्रोहा के लिए रेफर किया गया था, मगर परिजन उसे हिसार के ही निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका काजल की शादी करीब ढाई साल पहले सिवानी के गांव गैंडावास में हुई थी। वह अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची की मां थी। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। काजल का शव पोस्टमार्टम के लिए हांसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस: जुलाना में होगी खाप पंचायत, एक सप्ताह में तय होगा दिन

एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस में सरकार पर सामाजिक दबाव बनाने के लिए खाप पंचायतें सक्रिय हो गई हैं। चार खाप पंचायतों के प्रतिनिधि एक दिन पहले संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ोत से मिले थे।

Haryana

गुरुग्राम में रेपिडो ऑटो ड्राइवर युवक का बैग लेकर फरार:मुंबई से मानेसर की कंपनी में आया था, हुडा सिटी सेंटर में किराया लेकर ही भागा

गुरुग्राम में हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास एक रेपिडो मुंबई से काम के सिलसिले में आए युवक गौरव द्विवेदी का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवक अपने सहकर्मी आदर्श तिवारी के साथ मानेसर स्थित पीएमआई कंपनी में मीटिंग के लिए आया था। दोनों ने रेपीडो ऐप से ऑटो बुक किया और हुड्डा सिटी सेंटर पर उतरकर ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। लेकिन जैसे ही वे ऑटो से उतरे, चालक बैग लेकर तेजी से भाग निकला। गौरव द्विवेदी मुंबई की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। उसने बताया कि वे मानेसर में प्रोजेक्ट मीटिंग के लिए आए थे। हमने रेपिडो एप से ऑटो बुक किया। ड्राइवर ने हमें हुड्डा सिटी सेंटर तक पहुंचाया। मैंने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया, लेकिन उतरते ही उसने मेरा बैग उठाया और भाग गया। कंपनी के डॉक्यूमेंट और सामान था बैग में लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल चार्जर और कुछ नकदी थी। उनके सहकर्मी आदर्श तिवारी ने भी पुष्टि की कि घटना अचानक हुई और वे कुछ समझ पाते, इससे पहले चालक गायब हो गया। घटना के तुरंत बाद दोनों सहकर्मी एमजी रोड पहुंचे और सेक्टर 29 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि, अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। रेपिडो ऐप से ड्राइवर की डिटेल्स निकाली जा रही हैं।

Haryana

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना: बीपीएल कार्ड कटने का डर… अन्य लाभ कम होने की अफवाह, स्कीम में रुचि कम

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाएं ऑनलाइन फार्म भरने में कम रुचि दिखा रहीं हैं।

Haryana

फैक्ट्री श्रमिक से लूट और मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार:पानीपत में बाइक चलाने और खाने-पीने के शौक ने पहुंचाया जेल

पानीपत में सीआईए-3 पुलिस टीम ने अमीरा गार्डन के पास फैक्ट्री श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल फोन लूट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान विकास नगर निवासी साहिल और जीतू, अभिषेक और संजय के रूप में हुई। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली ​कि उझा मोड़ के पास 4 युवक दो बाइकों पर घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चारों को मौके से काबू किया। पूछताछ के दौरान युवकों ने खुलासा किया कि उन्होंने 26 अक्टूबर की रात अमीरा गार्डन के पास एक फैक्ट्री श्रमिक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना को लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में श्रमिक संगम पुत्र रमेश प्रसाद ने थाने में मामला दर्ज कराया था। लूट का सामान बेचकर करते थे शौक पूरे पुलिस ने बताया कि चारों युवकों ने बताया कि उन्हें बाइक चलाने और खाने-पीने के अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।चारों युवकों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। आरोपियों से दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Haryana

Haryana: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा हिसार के गांव मदनहेड़ी का अमन, परिजनों ने स्वदेश लाने की लगाई गुहार

गांव मदनहेड़ी निवासी अमन समेत देश के 16 युवकों के परिजनों ने केंद्र सरकार से रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।

Haryana

करनाल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा:बोले,धान घोटाला सिर्फ करनाल नहीं, पूरे हरियाणा में फैला भ्रष्टाचार, किसानों को नहीं मिल रहा MSP

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी व्यवस्था, धान घोटाले और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। हुड्डा ने कहा कि धान घोटाले की जांच सिर्फ करनाल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे हरियाणा में इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह घोटाला करोड़ों रुपए का है और इसमें बड़े अधिकारी व राजनेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार पिक एंड चूज़ पॉलिसी पर काम कर रही है। किसी एक शेलर को पकड़ लिया जाता है, जबकि असली दोषियों को छोड़ दिया जाता है। मंडियों में किसानों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। MSP के बजाय किसानों की फसल 500 से 600 रुपए कम रेट में खरीदी जा रही है। अगर सब कुछ पोर्टल ही करेगा, तो फिर मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी किसलिए हैं? हुड्डा ने सरकार की योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार हर काम के लिए एक नया पोर्टल बना देती है। अगर हर काम पोर्टल ही करेगा तो फिर मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी की क्या जरूरत है? सब कुछ पोर्टल ही चला लेगा क्या। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में फसल का गलत डाटा अपलोड किया गया, जबकि इस बार उत्पादन कम हुआ है। इसके बावजूद रिकॉर्ड में ज्यादा फसल दिखा दी गई ताकि फर्जी गेट पास और धान की हेराफेरी को छिपाया जा सके। हुड्डा ने कहा कि कुछ जगहों पर तो शमशान घाट और गुरुद्वारे से भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा चलाया गया, जो गंभीर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। हरियाणा नंबर वन है बेरोजगारी में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी अपने चरम पर है, जिसके कारण युवा विदेश जाने को मजबूर हैं। जो बच्चे विदेशों में फंसे हैं, सरकार को चाहिए कि उन्हें तुरंत वापस लाने की कोशिश करे। लेकिन असली सवाल यह है कि वे विदेश क्यों गए? क्योंकि हरियाणा में रोजगार नहीं है। आज हरियाणा नंबर वन है बेरोजगारी में। उन्होंने कहा की क्राइम में हरियाणा नंबर 1 पर है। यहां पर 60 से ज्यादा गैंग सक्रिय है। बिहार चुनाव और कांग्रेस पर बोले बिहार में चल रहे चुनावी माहौल पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि गठबंधन की सरकार वहां जीत हासिल करेगी। अगर पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देगी, तो वे बिहार जाकर प्रचार भी करेंगे।

Haryana

डंकी रूट: सुगम सपने में कदम-कदम पर खतरा…जंगल का रास्ता, कंटेनरों में घर; अमेरिका में हर समय पकड़े जाने का डर

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचने और अच्छी जिंदगी बिताने की सोच दिमाग में है तो इसे निकाल दें, हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। भारत से निकलने के बाद डंकी रूट पर कदम-कदम पर खतरा है।

Haryana

करनाल में बेटी के शादी से पहले घर में चोरी:किराएदार पर लगाए आरोप, दो माह बाद है शादी, 25 लाख के गहने और 3 लाख रुपए गायब

हरियाणा के करनाल की मंगल कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के घर से शादी के गहने और नकदी चोरी हो गई। महिला ने यह गहने अपनी बेटी की शादी के लिए संभालकर रखे थे, जो दो महीने बाद होने वाली है। घटना के बाद महिला ने अपने किराएदार पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंगल कॉलोनी निवासी महिला सुनीता ने बताया कि उसके पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है और तब से वह अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रही है। मंगल कॉलोनी में ही उसकी एक किराना दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान पर गई हुई थी। जब वह घर से निकली, तो घर में रहने वाला किराएदार लड़का भी उसके पीछे निकला था। रात को लौटी घर तो हो चुकी थी चोरी सुनीता ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे दुकान को बंद करके घर लौटी थी। जैसे ही उसने घर में एंट्री की तो फ्रिज का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमारी में रखा बैग चेक किया तो बैग गायब था। 25 लाख के गहने और 3 लाख कैश चोरी महिला ने बताया कि उस बैग में 3 लाख रुपए नकद, डायमंड रिंग, सोने का हार, अंगूठी, चेन, और कड़े सहित करीब 25 लाख रुपए मूल्य के गहने थे। उसने कहा कि ये सभी गहने उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़े थे। उसकी बेटी मोहाली में नौकरी करती है। चोरी का पता जब बेटी को चला तो वह भी सुबह घर आ गई। सुनिता ने बताया कि मेरी जिंदगी की पूरी कमाई उसी बैग में थी। किराएदार पर जताया शक सुनीता ने आरोप लगाया कि उसका किराएदार पहले भी कई बार छोटी-मोटी चोरी कर चुका है और उसे पूरा यकीन है कि इस बार भी उसी ने चोरी की है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने किराएदार पर चोरी का शक जताया है पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

Haryana

पानीपत में हादसे में युवक की मौत: शव को रौंदते रहे वाहन, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मृतक का साथी व बच्ची गंभीर

देर रात जीटी रोड हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

Scroll to Top