Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पलवल में किसान पर जानलेवा हमला:कुल्हाड़ी, तलवार, पिस्टल के साथ आए थे आरोपी, 11 लोगों पर केस दर्ज

पलवल के बहीन में खेतों से लौट रहे एक किसान पर अवैध हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। घायल किसान की मां की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहीन गांव निवासी समरवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा देवीराम उर्फ देवा खेतों से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, तलवार, पिस्टल और पंच जैसे अवैध हथियार थे। जब देवीराम ने भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने तलवारों से उसके पैरों पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। मरा समझ छोड़ा आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और देवीराम को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, देवीराम का एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। बहीन थाना पुलिस ने समरवती की शिकायत के आधार पर महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Haryana

Haryana: लकड़ी मंडी में मिला भ्रूण, कुत्ते ने नोच खाए अंग, पुलिस कर रही जांच

पुराना हमीदा स्थित पुरानी लकड़ी मंडी में सोढी प्लाई फैक्टरी के पास रविवार दोपहर बच्चे का भ्रूण मिला। भ्रूण को एक कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था।

Haryana

सिरसा में दो बहनें लेंगी जैन दीक्षा:8 साल से वैराग्य जीवन, 2026 में करेंगी दीक्षा ग्रहण, पंजाब की रहने वाली

पंजाब के जालंधर की रहने वाली दो सगी बहनें आराध्या जैन (18) और कृतिका जैन (17) ने सांसारिक मोह-माया त्यागकर जैन दीक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया है। वे 22 फरवरी 2026 को पंजाब के मलेरकोटला में आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि जी महाराज की आज्ञानुसार दीक्षा लेंगी। ये दोनों बहनें पिछले आठ सालों से महासाध्वी स्वाति जी महाराज की शिष्याओं के रूप में वैराग्य जीवन जी रही हैं। उनके इस निर्णय को जैन समाज में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। दोनों बहनों का हुआ तिलक अभिनंदन रविवार को रानियां स्थित जैन धर्मशाला में दोनों वैराग्य बहनों का तिलक अभिनंदन समारोह श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासाध्वी स्वाती जी महाराज ठाणा-5 के सान्निध्य में दोनों बहनों को पारंपरिक रीति से अलंकृत किया गया। समारोह से पहले, रानियां नगर में एक ओपन गाड़ी में सजी हुई दोनों वैराग्य बहनों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए इन बाल वैराग्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासाध्वी स्वाती जी महाराज ने अपनी गुरुणी स्वर्ण कांता जी महाराज की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। आराध्या जैन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में बचपन से ही जैन धर्म के प्रति गहरी आस्था थी। उन्होंने बताया कि वे भौतिक वस्तुओं से विरक्त थीं और गुरुणी स्वाती जी महाराज की शरण में आने के बाद उन्हें धर्म, तपस्या और त्याग का वास्तविक अर्थ समझ में आया।

Haryana

यमुनानगर में ​​​​​​​अनिल बने राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान:संदीप को जीरो वोट, गर्मा-गर्मी के बीच संपन्न हुआ चुनाव; नई कार्यकारिणी गठित

यमुनानगर में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में आज रविवार को राजकीय अध्यापक संघ 70 की जिला कार्यकारिणी का चुनाव तीखी नोकझोंक और गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। दिनभर चली बहस और तनाव के बाद शाम को मतदान हुआ, जिसमें अनिल कांबोज को सभी 12 वोट मिले, जबकि संदीप गुप्ता को एक भी वोट नहीं मिला। चुनाव में शुरू में 14 शिक्षकों ने जिला प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद केवल अनिल कांबोज और संदीप गुप्ता ही मैदान में बने रहे। सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की कोशिश की गई, लेकिन सहमति न बनने पर मतदान का सहारा लिया गया। केवल खंड प्रधान और सचिवों ने वोटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें छह खंडों के 12 मतदाताओं ने अनिल कांबोज के पक्ष में मतदान किया। चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण रहा। कुछ सूत्रों के अनुसार, बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आते आते टली, हालांकि जिला पदाधिकारियों ने इससे इनकार किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया और पर्यवेक्षक: चुनाव की निगरानी के लिए राज्य महासचिव राजेश शर्मा (पंचकूला), राज्य वरिष्ठ उप प्रधान संदीप शर्मा (कैथल), और राज्य उप प्रधान विजय कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में पंचकूला प्रधान मदन गोपाल ने जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा ने किया, जबकि राज्य प्रधान मनोज सेहरावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी का गठन: चुनाव के बाद अनिल कांबोज को जिला प्रधान घोषित किया गया। इसके साथ ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। खेमलाल सैनी को महासचिव, मनोज कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, विनोद जिंदल को चेयरमैन, साहब सिंह को मुख्य संरक्षक, रविंद्र कांबोज को मुख्य सलाहकार, सुशील सैनी को सलाहकार, संजीव शर्मा (बिलासपुर), प्रीतम पवार और राजेंद्र अत्रि को उप-प्रधान चुना गया। कुलदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार को सह-सचिव और संजीव कुमार प्रजापत को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के बाद कुछ असंतुष्ट पक्षों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पदाधिकारियों ने स्थिति को शांत करवाया। अनिल कांबोज ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षकों के हित में काम करने का वादा किया।

Haryana

एएसआई संदीप के परिजनों से मिले राज्यपाल: उच्चस्तरीय जांच का दिलाया भरोसा, बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

राज्यपाल ने करीब 40 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और कहा कि एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कर्मठ अधिकारी का इस तरह निधन होना पूरे राज्य के लिए क्षति है।

Haryana

चीफ इंजीनियर बोले- शर्म नहीं आती तेरे को, VIDEO:हांसी में बिजली समस्या पर SDO को फटकार, चार्जशीट तैयार करने के आदेश

हिसार के हांसी में रविवार को बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल ने रेस्ट हाउस में व्यापारियों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने एसडीओ प्रमोद कुमार के खिलाफ शिकायतें कीं, जिसके बाद चीफ इंजीनियर ने एसडीओ को चार्जशीट करने का आदेश दिया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर को बताया कि सीटी डिवीजन के एसडीओ प्रमोद कुमार न तो उपभोक्ताओं के फोन उठाते हैं और न ही उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। उन्होंने एसडीओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। कई घंटे तक हो रही बिजली कटौती व्यापारी प्रवीण तायल ने कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और फैक्ट्री मालिक लाखों रुपए का बिल चुकाने के बावजूद घंटों बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। केसी फार्म के चेयरमैन कृष्ण ने भी पूरे शहर में बिजली की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों की शिकायतें सुनने के बाद चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल ने मीटिंग के दौरान ही एसडीओ प्रमोद कुमार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एसडीओ से कहा, “शर्म नहीं आती तेरे को? जनता की बात नहीं सुनते,” और उन्हें “निकम्मा आदमी” तक कहकर संबोधित किया। चार्जशीट तैयार करने का आदेश चीफ इंजीनियर ने मौके पर मौजूद एक्सईएन को दो दिन के भीतर एसडीओ प्रमोद कुमार की चार्जशीट तैयार कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सभरवाल ने कहा कि जनता का नौकर होकर उनकी समस्याओं को अनदेखा करना गलत है और प्रमोद कुमार के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। सभरवाल ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि हांसी शहर में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

Haryana

हरियाणा में बाजरा खरीद में धांधली:5 अधिकारियों पर होगी FIR, दूसरे राज्य से धान की अवैध एंट्री पर भी सरकार सख्त

हरियाणा में बाजरा और धान की खरीद प्रक्रिया में हो रही धांधली को लेकर सरकार ने अब सख्त रवैया अपना लिया है।

Haryana

हिसार में ट्रक बाइक की टक्कर:31 साल के व्यक्ति की मौत, काम से शहर आए थे, पुलिस जांच में जुटी

हिसार जिले के बरवाला शहर में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरवाला बस स्टैंड के पास हांसी रोड से हिसार-टोहाना रोड की ओर जाने वाले अग्रसैन चौक के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव ढाणी गारण निवासी 31 साल के अमरनाथ रविवार को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से बरवाला शहर आ रहे थे। जब वह अग्रसेन चौक के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरनाथ ट्रक के नीचे जा फंसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और अमरनाथ को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौत गंभीर चोटों के कारण अमरनाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हिसार भिजवाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरनाथ पेशे से फर्नीचर कारीगर थे और बरवाला शहर में किसी काम से आए हुए थे। परिवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। कुछ समय पहले भी इस चौंक पर एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला को गम्भीर चोट आई थी।

Haryana

Chandigarh: आईपीएस पूरण कुमार का आज नाडा साहिब गुरुद्वारे में भोग व अंतिम अरदास, गोली मारकर की थी आत्महत्या

दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार का भोग और अंतिम अरदास आज दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक दीवान हॉल, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी गुरुद्वारा, श्री नाडा साहिब, पंचकूला में संपन्न होगा।

Scroll to Top