Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

भिवानी पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले UP से काबू:भैंस चोरी करके भागते समय रोकने गई थी डायल-112, पिकअप से टक्कर मारी

भिवानी के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने डायल 112 कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान जान से मारने की नीयत से गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। डायल 112 पर तैनात SPO महिपाल ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पुलिस को बताया के 1 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात थे। जो रात करीब 2 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया कि एक पिकअप डालने में कुछ व्यक्ति राजीव चौक भिवानी से भैंस चोरी करके गुजरनी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बताई गई गाड़ी का पीछा करने पर गाड़ी चालक ने पालुवास से नाथुवास हाईवे फ्लावर के नीचे जान से करने के नीचे पिकअप डालने से ERV में टक्कर मार दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता को चोटें आई थी। वहीं पुलिस गाड़ी को नुकसान पहुंचा था। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में केस दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने ड्यूटी के दौरान डायल 112 कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के तहसील खुर्जा गांव बारतोली निवासी कुर्बान व उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ा के शेरपुरा गढ़गंगा निवासी ईक्लास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन पिकअप गाड़ी को आरोपी कुर्बान चल रहा था, वहीं पिकअप डाला गाड़ी आरोपी ईक्लास की थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Haryana

Hisar: सीएम नायब सैनी ने संत नामदेव जयंती समारोह में की बड़ी घोषणाएं, हरियाणवी संस्कृति व शिल्पकारों को बढ़ावा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की।

Haryana

फरीदाबाद में MLA ने किया छठ घाटों का निरीक्षण:फरीदाबाद में MLA ने किया छठ घाटों का निरीक्षणमूलचंद बोले-सरकार करा रही है सुविधा, 2027 तक सीवर-सड़क की समस्या से निजात मिलेगी

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण तैयारियों का जायदा लिया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार करा रही है तैयारियां विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहली बार सरकार छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां करा रही है। इसको लेकर उन्होंने ‌विभिन्न घाट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है,सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने जाने के लिए भी सुगम रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। 2027 तक नही होगी सीवर-पानी की समस्या मूलचंद शर्मा मे कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए 54 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकल चुके है। इन विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक बल्लभगढ़ को पूरी तरह से सड़क -सीवर और पानी निकासी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। बल्लभगढ़ से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस की तरफ जाने वाले रोड़ को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कुछ ही समय में उसका निमार्ण पूरा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Haryana

मनोहर लाल के बयान पर हुड्डा बोले: यू रीड बिटबिन द लाइन, बोले- एक साल में सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलती है या नहीं। यह मुद्दा सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बयानबाजी का केंद्र बन गया है।

Haryana

फरीदाबाद में बीए का छात्र संदिग्ध हालात में लापता:फरीदाबाद में बीए का छात्र संदिग्ध हालात लापता कंपनी से लंंच के बाद निकला, यूपी के गोरखपुर का रहने वाला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से BA की पढ़ाई कर रहा एक छात्र संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिवार लोगों के द्वारा काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चल पाया है। शहर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीए के दूसरे वर्ष का छात्र शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में दरोगा सिंह नाम ‌व्यक्ति ने बताया है कि वह मूल रूप से यूपी ,गोरखपुर के गांव लेडुआवारी का रहने वाला है। वह फरीदाबाद में ड्राइवरी का काम करता है। उसका बड़ा बेटा पुनीत (25) करीब 2 महीने पहले उसके साथ फरीदाबाद में रहने के लिए आया था। जहां वह नवलू कालोनी बल्लभगढ मे महादेव इंजीनियरिंग में मशीनों का काम सीख रहा था। उसका बेटा यूपी में ही गांव के पास एक कालेज से बीए के दूसरे वर्ष की तैयारी कर रहा था। 17 अक्तूबर को उसका बेटा सुबह कंपनी के लिए निकला था। लेकिन कपंनी में लंच करने के बाद वह वहां से निकल आया और वापस घर नही पहुंचा। रात तक जब वह वापस नही आया तो काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला। साल 2024 में उसने बीए में एडमिशन लिया था और मेरे साथ फरीदाबाद आ गया था। जबकि उसका छोटा भाई गांव में परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की लोकेशन और काल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Haryana

रोहतक में देर रात ट्रक ने व्यक्ति को मारी टक्कर:शराब के नशे में ड्राइवर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, घायल का चल रहा इलाज

रोहतक के सुखपुरा चौक के पास देर रात को एक ट्रक ने व्यक्ति को सीधी टक्कर मारी। वहीं कुछ अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारते हुए आगे निकल गया, जहां आसपास के लोगों ने ट्रक को रोका। वहीं, हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान पाड़ा मोहल्ला निवासी बॉबी पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई, जो रात को बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसने बॉबी को सीधी टक्कर मारी और आगे निकल गया। लोगों ने हादसे की सूचना ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया। बरवाला से फरीदाबाद जा रहा था ट्रक ड्राइवर ट्रक ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई, जो बरवाला से फरीदाबाद की तरफ ट्रक लेकर जा रहा था। रात को शराब के नशे में होने के कारण ओमप्रकाश ट्रक को लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते कई जगह गाड़ियों के साथ भी टक्कर हुई और एक व्यक्ति को भी टक्कर मारी। पुलिस मामले में कर रही जांच ओल्ड सब्जी मंडी थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि देर रात को एक ट्रक द्वारा व्यक्ति को सीधी टक्कर मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया। पुलिस ने घायल बॉबी के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी भी कब्जे में लिया है।

Haryana

हांसी में सरेआम जलाया जा रहा कचरा:नहर किनारे कचरा डाल लगाई जा रही आग, चेतावनी बोर्ड अनदेखा, विभाग की कार्रवाई पर सवाल

हिसार के हांसी में भिवानी रोड पर नहर किनारे लगातार कचरा डाला जा रहा है। इस कचरे के ढेर में आग लगने से घना और जहरीला धुआं उठता है, जो आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। इससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है, विशेषकर तब जब किसानों पर पराली जलाने के लिए एफआईआर दर्ज की जाती है। इसके विपरीत, शहर के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने की घटनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे विभाग की दोहरी नीति पर सवाल उठ रहे हैं। इसी नहर से आगे ढाणी कुतुबपुर रोड पर स्थित वाटर वर्कर्स में शहर के लिए पीने का पानी भरा जाता है। नहर किनारे जमा कचरा और उड़ती पॉलीथिन सीधे जल स्रोत को प्रदूषित कर रहे हैं। यह स्थिति पेयजल की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। चेतावनी बोर्ड की अनदेखी की जा रही नहर पुल के पास विभाग द्वारा एक चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिस पर स्पष्ट लिखा है कि ‘नहर में या इसके आसपास गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है’। हालांकि, यह बोर्ड अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गया है। स्थानीय लोग खुलेआम गंदगी फेंक रहे हैं, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि नहर किनारे कचरा कौन डालता है। उनका कहना है कि कचरे के ढेर बढ़ने पर सफाई करवा दी जाती है। हालांकि, यह सवाल बना हुआ है कि क्या केवल सफाई करवाना ही इसका स्थायी समाधान है, या इस समस्या पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस और दीर्घकालिक उपाय किए जाएंगे।

Scroll to Top