Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं की लड़ाई थाने पहुंची:महिला नेत्री ने ब्लॉक अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो शेयर करने का आरोप

चंडीगढ़ में शहरी कांग्रेस के नेताओं की वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई थाने पहुंची है। महिला कांग्रेस नेत्री की तरफ से उसकी अश्लील फोटो अलग अलग ग्रुपों में शेयर करने के आरोप लगाकर ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। दोनों ग्रुपों को वीरवार की देर शाम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। अब ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन मलोया में करके पूर्व मेयर, महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ विवाद दरअसल, विवाद चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो डालने से शुरू हुआ था। जब ग्रुप एडमिन ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने इस पर विरोध जाहिर किया। इसके बाद ही महिला नेत्री ममता डोगरा ने हरजिंदर सिंह पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप में डालने के आरोप लगा दिए और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। थाने में बात करते-करते मारने लगी थप्पड़ पुलिस के मुलाजिम हरजिंदर सिंह को थाने लेकर गए। वहां कमरे में बैठे ममता डोगरा और अन्य ने हरजिंदर सिंह से मारपीट की और उसकी वीडियो बनाई। हरजिंदर सिंह ने थाना मलोया में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उसकी वीडियो बनाकर उसे अलग अलग वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर उसकी छवि को धूमल किया गया है।

Haryana

Panipat: तीन दोस्तों में नशे में हुआ झगड़ा, एक ने दो पर कस्सी से किया हमला, भागते समय ट्रक से टकराने हुई मौत

गढ़ी बैशक गांव में तीन दोस्तों में नशे की हालत में विवाद होने पर एक दोस्त ने दो दोस्तों पर कस्सी से हमला कर दिया।

Haryana

बहादुरगढ़ एसटीएफ ने रोहित गोदारा गैंग के तीन सदस्य पकड़े:अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी, बदमाशों तक पहुंचाए थे 3 लाख

बहादुरगढ़ की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। इनमें सोनीपत के पिपली खेड़ा निवासी हैप्पी, मयूर विहार गली नंबर 10 निवासी हिमांशु और मुरथल रोड के विकास नगर निवासी सुनील शामिल हैं। तीनों ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के पास 3 लाख रुपए पहुंचाए थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आरोपी बहादुरगढ़ के सदर थाना में गत 22 मई को दर्ज एक मुकदमे में वांछित थे। भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए बदमाशों तक पहुंचाए थे 3 लाख एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच में खुलासा हुआ था कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के निर्देश पर उसके सहयोगियों सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के काहनी निवासी रविंद्र को 27 सितंबर 2025 को भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए हैप्पी के बैंक खाते में 3 लाख रुपए जमा करवाए थे। यह रकम गैंग की गतिविधियों और फायरिंग की तैयारी के लिए भेजी गई थी। जिनके खाते में पैसे जमा कराए, उन दोनों का हो चुका एनकाउंटर हैप्पी ने अरुण के कहने पर यह रुपए अन्य गैंग सदस्यों सुनील और हिमांशु के खातों में ट्रांसफर किए थे। दोनों ने यह रकम निकालकर अरुण और रविंद्र को सौंप दी थी। अरुण और रविंद्र वही आरोपी हैं जो अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उत्तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।​​​​​​​ गिरफ्तार तीनों आरोपी लंबे समय से कर रहे गैंग के सदस्यों को फंडिंग एसटीएफ के निरीक्षक राकेश के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और गैंग की फंडिंग व लॉजिस्टिक सपोर्ट संभालते थे। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में गैंग की फाइनेंशियल चैन और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट की टीम इस पूरे केस की गहन जांच कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सहयोगियों और वित्तीय स्रोतों का भी खुलासा किया जा सके।

Haryana

Haryana: पानीपत में सीआईए प्रभारी संदीप लाइन हाजिर, विवादित जमीन खरीद और धमकी मामले में विभागीय जांच शुरू

पानीपत के क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) के प्रभारी संदीप को विभागीय जांच के दायरे में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Haryana

दहेज के लिए करनाल की बेटी को पीटा:लुधियाना में ससुरालियों ने घर से निकाला; बाइक और एक लाख रुपए मांगे, पति पर FIR

करनाल जिले की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद ससुरालियों ने उससे मायके से बाइक और एक लाख रुपए लाने की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शशि ने करनाल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज से पंजाब के लुधियाना जिले के राजगुरु नगर निवासी निशु कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 13-14 लाख रुपए खर्च किए थे और अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी के बाद वह ससुराल में बतौर पत्नी रहने लगी और उसे एक बेटी हुई जिसका नाम गीशू है, जो फिलहाल उसके पास है। शादी के बाद ससुराल वाले मारते लगे ताने लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु उसे ताने मारने लगे। उन्होंने कहा कि वह गरीब घर की लड़की है और शादी में पर्याप्त दहेज नहीं लाई। ससुरालियों ने कहा कि उसकी वजह से उनका समाज में मजाक बना है क्योंकि वह बाइक नहीं लाई। इसी बात को लेकर वे उसे रोजाना ताने देते और दहेज में बाइक और नकद रुपए लाने का दबाव डालते रहे। महिला से पति के अवैध संबंधों का खुलासा पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे यह भी पता चला कि उसके पति के शादी से पहले ही एक महिला से अवैध संबंध थे। यह बात ससुराल के सभी लोगों को मालूम थी, लेकिन उन्होंने शादी के समय यह बात छिपाई। जब उसे सच्चाई पता चली तो पति ने उसे पूनम से दूर रहने के बजाय उसी के साथ मिलने-जुलने और समय बिताने लगा। इस बात पर जब शशि ने आपत्ति जताई, तो पति और परिवार वालों ने उल्टा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति और पूनम ने मिलकर की मारपीट, घर में किया बंद महिला ने बताया कि बीती 23 सितंबर को उसे पता चला कि उसका पति महिला के घर पर है। जब वह वहां पहुंची तो उसका पति बाइक लेकर भाग गया। इसी दौरान महिला पूनम ने उसे गालियां दीं, खींचकर घर के अंदर ले गई और शाम तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि अगर उसकी चाची सास सुनीता समय पर वहां नहीं पहुंचती तो वह शायद बच नहीं पाती। सुनीता ने उसे किसी तरह वहां से निकालकर जान बचाई। ससुराल लौटने पर फिर हुई मारपीट, घर से निकाला गया पीड़िता ने बताया कि जब उसने यह बात अपने ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय उल्टा उसके साथ फिर से मारपीट की। पति निशु कुमार, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु ने मिलकर उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि जब तक वह मायके से बाइक और एक लाख रुपए नहीं लाएगी, तब तक उसे घर में नहीं बसाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बिना पैसे के वापस आई तो जान से मार देंगे। पहले भी दी थी शिकायत, पर कार्रवाई नहीं हुई महिला ने बताया कि उसने पहले भी मारपीट के बाद पुलिस में शिकायत दी थी और मेडिकल भी करवाया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बीती 26 सितंबर को फिर से पुलिस अधीक्षक करनाल को लिखित दरखास्त दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसे ससुराल पक्ष से जान का खतरा है और वह चाहती है कि उसका घर बस जाए, लेकिन आरोपी दहेज के लालच में ऐसा नहीं चाहते। पुलिस जांच में पति पर लगे आरोप साबित जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से धमकाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। वहीं, अन्य आरोपी मुन्नी देवी, विष्णु और रामचरण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सविता के मुताबिक, यदि आगामी जांच में अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Faridabad: ‘चरण सुहावा’ गुरुचरण यात्रा में शामिल होंगे सीएम सैनी, फरीदाबाद गुरुद्वारे में पहुंचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी फरीदाबाद पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल, सोहन पाल छौक्कर ने सीएम सैनी का स्वागत किया।

Haryana

पलवल में दो नशा तस्कर अरेस्ट:50 लाख कीमत का गांजा बरामद, स्कॉर्पियो में छिपाकर छिपाकर रखा, ओडिशा से लेकर आए

पलवल सीआईए टीम ने नेशनल हाईवे-19 पर करमन बॉर्डर के पास से शुक्रवार सुबह दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में छिपाकर रखा गया करीब 110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आज सुबह की गई। सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया की टीम एएसआई लक्ष्मण के नेतृत्व में होडल के बाबरी मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि अलावलपुर गांव निवासी सुंदर और उमेद अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कोसी (यूपी) की तरफ से पलवल आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे-19 पर करमन बॉर्डर टोल टैक्स के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गाड़ी की तलाशी के लिए डीएसपी होडल सुरेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में पांच प्लास्टिक के कट्टों में कुल 109 किलो 856 ग्राम गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पलवल के आसपास सप्लाई होना था नशा प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से लेकर आए थे और इसे पलवल तथा आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी। सीआईए प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने इस बात की पुष्टि की है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह नशा तस्करी का आठवां मामला है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि नशा तस्करों को जेल भेजा जाएगा और उनकी संपत्ति को अटैच कर ध्वस्त किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का जब आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो अब तक की जांच में पहली वारदात को अंजाम देने पाया गया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Haryana

कुरुक्षेत्र में शादी की पहली वर्षगांठ पर विवाहिता की मौत:6 महीने की गर्भवती, फंदे पर लटके मिली, पति पर टॉर्चर का आरोप

कुरुक्षेत्र के लाडवा में शादी की पहली वर्षगांठ के अगले दिन विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का पति घर लौटा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता करीब 6 महीने की गर्भवती थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि टॉर्चर से तंग आकर बेटी ने सुसाइड कर लिया। उधर, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। 1 साल पहले हुई शादी मृतक महिला की पहचान काजल (23) निवासी बपदा के रूप में हुई है। पिछले साल 22 अक्टूबर को काजल की शादी मनीष के साथ हुई थी। कोमल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका जीजा मनीष उसकी छोटी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। उसकी बहन करीब 6 महीने की गर्भवती थी। झूठ बोलकर करवाई शादी कोमल ने आरोप लगाया कि मनीष के परिजनों ने झूठ बोलकर उसकी शादी काजल के साथ की थी। शादी से पहले उन्होंने बताया था कि मनीष का टैंट का काम है। बाद में पता चला कि मनीष उस दुकान पर काम करता था। कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। कल से कर रही थी फोन कोमल ने बताया कि उसकी बहन कल से लगातार उसे ससुराल से लेकर जाने के कह रही थी। शाम को उसकी बहन का दोबारा फोन आया तो उसने बताया कि मनीष शराब पीकर आया है और उसके साथ गाली-गलौच कर रहा है। तब उसने भाई को कॉल करके उसे लाने को कहा था। आज उसे सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच- जानपाल थाना लाडवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। अभी जांच चल रही है।

Haryana

वाराणसी से जम्मू तक पैदल यात्रा: अंबाला में रूस के युवक का बैग झपटा, बदमाशों ने हाईवे की सर्विस लेन पर रोका

रूस से आकर भारत में देवी दुर्गा की भक्ति में वाराणसी से जम्मू तक पैदल यात्रा कर रहे विक्टर से तीन बदमाश बैग झपटकर भाग गए।

Scroll to Top